Home Blog Page 256

20 रुपये के लिये,आरपीएफ जवान ने की बेरहमी से पिटाई

कुशीनगर:खड्डा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने 20 रुपयें ना देने पर आरपीएफ जवान पर पिटने का आरोप लगाया है रिपोर्ट के अनुसार युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर पानी बेचने का काम करता है ,इस एवज में आरपीएफ जवान ने 20 रुपये मांगे युवक द्वारा कुछ देर बाद देने की बात पर वह भड़क उठा और मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ीत कप्तानगंज पहुंचकर आरपीएफ थाने में शिकायत की तो वहां मौजूद जवानों ने चुप रहने की हिदायत देते हुए वापस कर दिया।अब देखना है की पीड़ीत को न्याय मिलता है की नहीं ?

 

 

सऊदी में फंसे पिता को मुक्त कराने की मांग को लेकर, दिया ज्ञापन

कुशीनगर: रामकोला थाना के कु्समहि गांव के एक युवक ने सऊदी अरब में फसे अपने पिता को मुक्त कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौप कर उचित पहल करने की अपील की है। कु्समही गांव के रवि प्रताप सिंह के दीये जानकारी के अनुसार उनके पिता पवन कुमार सिंह रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब की एक कंपनी में काम करने गए थे। कंपनी से उनका दो साल का करार था परन्तु कम्पनी दो साल से अधिक हो गये , व जो लगभग डेढ़ वषय पहले ही करार समाप्त हो चुका है।कम्पनी ना तो उन्हें घर आने दे रही है ,ना ही उन्हें वेतन दे रही है।रवि के अनुसार उनकी मां की तबीयत खराब है। पीजीआई लखनऊ मं उनका इलाज चल रहा है, लेकिन उनके इलाज सही से नही हो पा रहा है। उनके पिता ही परिवार के एक कमाऊ सदस्य है।

यूपी बोर्ड की बारहवी के नतीजे घोषित

0

इलाहाबाद: यूपी बोर्ड की बारहवी के नतीजे घोषित हो चुके है।

देखने के लिए यहाँ क्लिक करें http://www.upresults.nic.in/ या http://www.upmsp.nic.in/

आज आयेगे 10th और 12th यूपी बोर्ड के नतीजे

0

इलाहाबाद : आज यानि 15 मई को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड की  दसवी और बारहवी के नतीजे आयेगे । इसे यूपी बोर्ड  की अधिकारिक वेबसाइट  http://www.upresults.nic.in/ पर देखा जा सकता है ।

साध्वी प्रज्ञा गिरफ्तारी मामले में कांग्रेस का कृत्य ‘देशद्रोह’ से कम नहीं : योगी आदित्‍यनाथ

0

yogi

गोरखपुर: भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस का कृत्य किसी ‘देशद्रोह’ से कम नहीं है।

‘जांच में NIA और ATS महाराष्ट्र ने जो किया, वह भी देशद्रोह से कम नहीं है’
योगी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की रिहाई के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उनकी (साध्वी) गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस का कृत्य किसी देशद्रोह से कम नहीं है। समझौता एक्सप्रेस में हुए धमाके की जांच में एनआईए और एटीएस महाराष्ट्र ने जो किया, वह भी देशद्रोह से कम नहीं है।’ कांग्रेस के भगवा आतंकवाद के जुमले पर उन्होंने कहा कि ‘यह आपत्तिजनक है। कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए तथा उन नेताओं और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने इस पूरे प्रकरण पर लीपापोती की तथा हूजी और सिमी जैसे आतंकवादी संगठनों से ध्यान हटाकर हिन्दुओं को इसके साथ जोड़ा।’

 

साभार : ndtv इंडिया वेबसाइट

कुशीनगर में वाहन पार्किंग बनकर तैयार,21 मई से ले सकेगे लाभ

कुशीनगर : कुशीनगर के पर्यटक केंद्र में अब आने वाले पर्यटक वाहनों को  पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसका निर्माण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कुशीनगर द्वारा इंटरप्रीटेशन सेंटर परिसर में लगभग 1600 स्क्वायर मीटर में कराया गया है। नवनिर्मित पार्किंग का शुभारंभ 21 मई बुद्ध पूर्णिमा को  किया जाएगा। कुशीनगर में इसके पूर्व कोई पार्किंग स्थल न होने के कारण वाहनों को पर्यटकों द्वारा मंदिर मार्ग के किनारे एव सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता था। इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। साथ ही साथ दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती थी। यहां पार्किंग करने वाले वाहनों से फिलहाल कोई शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा। पुरातत्व विभाग द्वारा वाहन पार्किंग संचालित होगा।

सेवरही नगर पंचायत में, सभासदों ने तालाबंदी किया

कुशीनगर : सेवरही नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लगातार दो माह से बोर्ड की बैठक आयोजित न किए जाने, नगर पंचायत सीमा के अंतर्गत जो भी निर्माण राज वित्त के अंतर्गत की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई उस कार्य को पूर्ण कराने, नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर जो भी निर्माण कार्य प्रस्तावित है या प्रस्ताव में अंकित है उसे निरस्त कराने, नियमित एवं  संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के होने वाले भुगतान बोर्ड की बैठक में रखकर बोर्ड से स्वीकृति लेने के उपरांत ही किए जाने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से सभासदों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी किया है जो शनिवार को दूसरे दिन भी नहीं बंद रहा। सभासदों का आरोप है कि  मार्च व अप्रैल माह में नगर पंचायत द्वारा बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई गई है साथ ही ठेके पर रखे गए जो सफाई कर्मचारी कार्य नहीं करते, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा कर इन पर व्यय हुए धन की रिकवरी कराई जाए तथा नगर पंचायत में सड़क, बिजली, नाली, पानी आदि का कार्य कराने से पहले वार्ड सभासदों के संज्ञान में लाने के बाद ही कराया जाए आदि मांगे शामिल है। कहा कि मांगे पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा।

तमिलनाडु में नोटों के बंडलों से भरे, तीन कंटेनर चुनाव आयोग ने जब्त किया

0

container

नई दिल्ली: सोमवार को होनेवाली वोटिंग से पहले आज सुबह तमिलनाडु के तिरुपुर में चुनाव आयोग ने नोटों के बंडलों से भरे तीन ट्रकों ज़ब्त कर लिया है। इन ट्रकों में 570 करोड़ रुपये कैश हैं। चुनाव आयोग के दस्ते ने जब इन ट्रकों को रोका तो ये नहीं रुके जिससे चुनाव आयोग का शक गहराया और फिर आगे जाकर इन ट्रकों को रोका गया।

कागजातों में गड़बड़ियां…
हालांकि ट्रक के ड्राइवरों ने जो काग़ज़ात दिखाएं हैं उसके मुताबिक़ ये पैसा कोयंबटूर से विशाखापट्टनम एसबीआई बैंक में जा रहा था। जांच के दौरान इन काग़ज़ातों में कई गड़बड़ियां पाई गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक़ ट्रकों के नंबर काग़ज़ात पर लिखे नंबर से मेल नहीं खाते।

इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इससे पहले कल चुनाव आयोग ने यहां 100 करोड़ रुपये बरामद किए थे जिनका इस्तेमाल चुनावों में होना था।

साभार : ndtv इंडिया वेबसाइट

आजम खां के विरूद्ध गोरखपुर में मुकदमा दर्ज

0

गोरखपुर : गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सदर सांसद महंथ योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्टेट बाकर शमीम रिजवी की कोर्ट में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां के विरुद्ध दीवानी कचहरी के युवा अधिवक्ता सौरभ श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। सीजेएम ने आगामी 25 मई को वादी के बयान हेतु तारीख नियत किया है।कोर्ट में दाखिल परिवाद में कहा गया है कि गत 3 मई को काबीना मंत्री मो.आजम खां ने गोरखपुर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में सदर सांसद महंथ योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘योगी आदित्यनाथ पहले तो शादी करें और अपना मर्द होना साबित करें’। आजम खां का बयान हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, आपसी सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है। नाथ सम्प्रदाय की परंपरा में योगी वैराग्य भाव में अविवाहित रहकर योग साधना करते हैं तथा आजीवन ब्रrाचर्य व्रत का पालन करते हैं।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भूमि के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू

कुशीनगर:कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार लखनऊ में नागरिक उड्डयन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी। 24 व 25 मई को नागरिक उड्डयन की टीम कुशीनगर आएगी। नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक देवेंद्र स्वरूप की अध्यक्षता में हुइ बैठक में तय हुआ कि एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने के पूर्व स्थानांतरण की प्रक्रिया की औपचारिकता हर हाल में पूर्ण कर ली जाय। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग से अधिग्रहित भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को स्थानांतरण की जानी है। पूर्व में पर्यटन विभाग एयरपोर्ट की नोडल एजेंसी था। पर अब नोडल एजेंसी नागरिक उड्डयन विभाग हो गया है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया व नागरिक उड्डयन विभाग के मध्य एयरपोट निर्माण का करार है। एयरपोर्ट का कार्य भी जोर पकड़ रहा है। ऐसे में राजस्व अभिलेखों में नागरिक उड्डयन का नाम दर्ज होना आवश्यक माना जा रहा है। ब्रिटिश कालीन एयरस्ट्रिप की 115.45 एकड़ भूमि पर नागरिक उड्डयन विभाग का नाम दर्ज है। किसानों की 404.32 एकड़ भूमि व ग्राम सभा की 21.16 एकड़ भूमि पर नागरिक उड्डयन का नाम दर्ज होना बाकी है। मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल ने जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व किया और इसकी पुष्टि भी की।

 

साभार :दैनिक जागरण