Home Blog Page 258

कुशीनगर के व्यक्ति की गुजरात में हादसे में मौत

कुशीनगर: सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनवा के टोला भरपटिया निवासी लगभग तीस वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरने से शनिवार रात गुजरात में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।घर के अन्य परिजन देर रात शव को लेने गुजरात रवाना हो गए। बताया जाता है कि गांव रतनवा के टोला भरपटिया निवासी ओमप्रकाश 30 गुजरात में पाइप लाइन का काम करता था। दो माह पूर्व ही वह घर आया था। छुट्टी खत्म होने पर दो दिन पूर्व वह गुजरात के लिए घर से निकला। बताते हैं कि शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे वह गुजरात रेलवे स्टेशन के पहले अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया, इससे कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ यात्रा कर रहे गांव के ही दो साथियों ने इसकी जानकारी वहा रेलवे पुलिस तथा उनके परिजनों को दी। ओमप्रकाश ही घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।अब परिजनों पर आथ्रिक संकट मडराने लगा है ।

 

सिधुआ व मोहनपट्टी की टीम के बीच क्रिकेट के दौरान हुई मार-पिट में पुलिस व पीएसी तैनात

कुशीनगर :पडरौना थाना के अंतर्गत सिधुआ व मोहनपट्टी की टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ था। मुकाबले के दौरान किसी बात को लेकर दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच आपस में कहासुनी होने लगी। यह देख मौजूद दोनों गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, कुछ देर बाद माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी पर कोतवाल श्रीकांत राय मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर कोतवाली पुलिस तथा पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। सुबह जिलाधिकारी शंभू कुमार व पुलिस कप्तान दीपक कुमार भट्ट ने भी गांव पहुंच हाल जाना तथा मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। एहतियात के तौर पर दूसरे दिन भी उप-जिलाधिकारी संजीव रंजन व कोतवाल राय की मौजूदगी में कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही। कोतवाल राय ने कहा मिली तहरीर के आधार पर सोलह नामजद व अज्ञात के खिलाफ बलवा, प्राणघातक हमले सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाबा रामदेव पतंजलि, अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

कुशीनगर : पतंजलि के पूर्व जिला प्रचारक रहे मुकेश दूबे का आरोप लगाया की उनके विरूद्ध पतंजलि के  अधिकारियों ने योग पीठ को गलत शिकायतें की। पीठ ने बिना हमारा पक्ष सुने एकतरफा फैसला कर उनका वेतन रोक दिया। दूबे का कहना है कि योग पीठ में दिये शिकायतों पर कई दिनों तक गहन पड़ताल किया गया, पर किसी भी शिकायत की पुष्टि नहीं हो पाई, इसके बाद भी जनवरी 2014 से दूबे को न तो बहाल किया गया और न ही वेतन आदि दिया गया। इस बिच उनकी आर्थिक तंगी हो गया हैं । आखिरी विकल्प पर उन्होंने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया की अदालत में वाद दाखिल किया है। मा० न्यायालय ने संस्था के एरिया सेल्स मैनेजर , जोनल मैनेजर  के विरुद्ध धारा 504, 506 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।और सभी को 14 मई को न्यायालय में हाजिर होकर अपना पक्ष रखने का आदेश पारित किया है।

 

नेपाल ने भारत से अपने राजदूत को वापस बुलाया, ओली सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया

nepal

काठमांडो: नेपाल ने असहयोग के आरोपों और सरकार विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोपों को लेकर भारत से अपने राजदूत को आज वापस बुला लिया। नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की निर्धारित भारत यात्रा रद्द होने को लेकर राजदूत दीप कुमार उपाध्याय का प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से ‘टकराव’ हुआ था। खबर है कि राष्ट्रपति की यात्रा रद्द होने के बाद ओली और उपाध्याय के बीच बातचीत हुई थी ।

नेपाली कैबिनेट ने पीएम ओली से वार्ता के बाद राजदूत को वापस बुलाने का फैसला लिया
सूत्रों ने बताया कि नेपाली कैबिनेट ने उपाध्याय को प्रधानमंत्री से उनकी संक्षिप्त वार्ता के बाद वापस बुलाने का फैसला किया था। भंडारी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आमंत्रण पर राजकीय अतिथि के रूप में भारत आना था। उनकी यात्रा नौ मई से शुरू होनी थी। उन्हें उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ मेले में 14 मई को ‘शाही स्नान’ में भी शामिल होना था।

यह नेपाल में राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से हुआ : सरकारी सूत्र
इससे पहले दिन में नई दिल्ली में सरकारी सूत्रों ने कहा, ‘हमें पता चला है कि नेपाल की तरफ से नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की भारत यात्रा स्थगित कर दी गई है। हमारा मानना है कि यह नेपाल में राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से हुआ है।’ विपक्षी नेपाली कांग्रेस के नेता उपाध्याय को पिछले साल अप्रैल में भारत में नेपाल का दूत नियुक्त किया गया था। उन पर सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है ।

राजदूत उपाध्‍याय पर ओली सरकार को अपदस्थ करने के प्रयास में शामिल होने का भी आरोप
काठमांडो पोस्ट ने खबर दी है कि उपाध्याय पर विदेश मंत्रालय को सूचित किए बिना भारतीय दूत रंजीत राय के साथ दक्षिणी नेपाल के मधेस जिलों का दौरा करने का भी आरोप है। नेपाली राजनयिक पर ओली सरकार को अपदस्थ करने के प्रयास में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है। प्रधानमंत्री ओली की सरकार कल उस समय खतरे से बची जब प्रचंड के नेतृत्व वाले माओवादियों ने यू -टर्न ले लिया और फैसला किया कि वे ‘कुछ समय तक’ समर्थन वापस नहीं लेंगे।

नोट : यह खबर ndtv india वेबसाइट से सीधे प्रकाशित की गई है

किसानों के साथ,ओलावृष्टि को लेकर तहसील में विधायक ने दिया धरना

lalu

कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के कई गांव में ओलावृष्टि से नुकसान हुए गेहूं की फसल का मुआवजा अभी तक किसानों को मुहैया नहीं हो सका है। इसी को लेकर किसानों ने शुक्रवार को विधायक अजय कुमार लल्लू के अगुआई में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों को संबोधित करते विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी कार्य कर रही हैं। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है। कांग्रेस किसानों के इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी। कहा कि सरकारों के झूठे वायदे से किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। कांग्रेस हमेशां किसानों के साथ है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर समस्या समाधान का का आश्वासन दिलाकर धरना समाप्त कराया।

हनुमानगंज थाने के एसओ,के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में हुई शिकायत

कुशीनगर:जानकारी के अनुसार रामकोला थाने के सिंगहा गांव के निवासी आशीष मणि त्रिपाठी ने मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर थानाध्यक्ष हनुमानगंज के खिलाफ शिकायत की है। बताया गया कि पिछले महीनें 13 अप्रैल को हनुमानगंज थाने के केशव छपरा निवासी छट्ठू पटेल  के साथ एक मामले में  वह थाने में गए थे। वहां एसओ ने आने का कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि बीते 9 अप्रैल को दिए गए प्रार्थना पत्र के परिपेक्ष्य में एसआई बैजनाथ द्वारा बुलाया गया है। एसओ जैसराज यादव द्वारा कार्रवाई के नाम पर छट्ठू से सुविधा शुल्क की मांग की गई। पीड़ित द्वारा असमर्थता जताने पर एसओ ने अमर्यादित व्यवहार किया व दोनों लोगों की थाना परिसर में पिटाई कर छट्ठू को जेल में बंद करा दिया। साथ रहे लोगों ने छट्ठू को छोड़ने का विनती किया तो एसओ सरकारी असलहा से धमकाने लगे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए थाने से निकल जाने को कहा। एसओ की पिटाई से घायल दोनों लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज कराया और डाक्टरी परीक्षण कराकर उसकी प्रति के साथ पुलिस अधीक्षक से फरियाद की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने  मानवाधिकार आयोग से मामले की जांच कराकर एसओ व एसआइ के खिलाफ उचितं कार्रवाई की मांग की है।

उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट 10 मई को, कांग्रेस के 9 बागी विधायक नहीं ले सकेंगे हिस्सा

0

harish-rawat

दिल्ली: उत्तराखंड में 10 मई को फ्लोर टेस्ट होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के 9 बागी विधायक हिस्सा नहीं लेंगे। राज्य में 2 घंटे (11 से 1 बजे तक) के लिए राष्ट्रपति शासन नहीं रहेगा और वोटिंग की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसका नतीजा सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। इस मामले पर आज हो रही सुनवाई के दौरान केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि वह उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है।

महिला को अर्धनग्न कर पीटा, दो लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में

कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया थाने के सूरजनगर बाजार में  भूमि कब्जा करने का विरोध कर रही  महिला को गुरुवार की शाम दबंगो ने अर्धनग्न कर बेरहमी से पिटाई की।लोगो कहना था की महिला दो घंटे तक अर्धनग्न अवस्था में मौके पर पड़ी रही। दबंगों ने महिला के छोटे-छोटे बच्चों को भी पीटा। मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद दो आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई।आस पास के ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। महिला का आरोप है कि उसकी भूमि को पटेरा गांव के एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है। इसको लेकर हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है और मामले में स्थगन आदेश पारित है। आरोपी भूमि पर कटरेन व झोपडी चढ़ा कर टाट लगा रहे थे। रोकने पर गोलबंद होकर अर्धनग्न कर मारने-पीटने लगे। वापस लौटना पड़ा। दूसरे पक्ष का कहना है कि भूमि का बैनामा कराया गया है।

बरात से लौट रही बस, व बालू लदी ट्राली से, सीधी टक्कर एक दर्जन से अधिक घायल

bus

कुशीनगर: थाना नेबुआ नौरंगिया के गांव हरपुर लालाडीह के नजदीक  बरात से वापसी लौट रही बस, बालू लदी ट्राली से टकरा गई। इसमे बस चालक सहित लगभग एक दर्जन से अधिक  बराती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, शेष को  उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है की जिले के थाना जटहा के ग्राम कटाई भरपुरवा के व्यापारी टोला निवासी छांगुर के लड़के की बरात बुधवार को महराजगंज जिले के थाना कोठीभार के गांव खुड़री निवासी दूधनाथ के घर गई थी। बरात अगले दिन सुबह 6.00 बजे वापस हो रही थी। हरपुर लालाडीह के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राली से बस की सीधी टक्कर हो गई।

पुलिस की कार्रवाई,शिकायत कर्ता को जेल,आरोपी बाहर

कुशीनगर : बरवापट्टी थाना क्षेत्र के  एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी किए जाने की शिकायत पुलिस से किया जाना उल्टा पड़ गया। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित को ही शांति भंग की अंदेशा में जेल भेज दिया। उक्त एक दलित व्यक्ति द्वारा पुलिस को एक  तहरीर सौंपी  थी कि गत 27 अप्रैल को सायं उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री गांव के ही एक किराने की दुकान से सामान खरीदने गई थी। वापस लौट रही थी कि दो युवक उससे छेड़खानी करने लगे। लड़की ने जब विरोध किया तो कपड़ा फाड़ने की धमकी भी दिए। लड़की ने घर आकर आपबीती मां को बताई। पिता पुत्री को लेकर आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो आरोपी युवकों व उनके परिजनों ने पीड़ित को बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहे पीड़ित को ही पुलिस द्वारा गुरुवार को जेल भेज दिए जाने की खबर आम  है।लोगो का कहना है की पुलिस इस तरह की करवाई कर शिकायत कर्ता को डरा रही है वही आरोपिओ पर कुछ नहीं कर रही ।