Home Blog Page 35

कुशीनगर में असलहे के साथ डांस करने का वीडियो वायरल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कुशीनगर : आजकल युवाओं में हथियार या असलहे के साथ फ़ोटो और वीडियो बना सोशल मीडिया पर लगाने का चलन बढ़ रहा है।

तथा यह सार्वजनिक होने पर पुलिस इनपर कार्यवाही भी कर रही है।लेकिन फिर भी लगातार मामले सामने आ रहे है।

इसी तरह का एक मामला कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के गदाई पट्टी का सामने आया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक आर्केस्ट्रा में डांस कर रही डांसर के साथ अवैध हथियार लहराकर डांस करता दिख रहा है।युवक का नाम लालबाबू यादव बताया जा रहा है।

अब पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर युवक के खिलाफ़ जांच कर कार्यवाही करने जा रही है।

कुशीनगर में तेदुएं का आतंक, आधा दर्जन लोगों को किया घायल

कुशीनगर : 22 सितंबर गुरुवार की देर शाम को रामकोला हरपुर माफी और कुईयां गांव सहित आसपास के गांव में अचानक से भटकर आये तेदुएं ने आधा दर्जन लोगों और जानवरों पर हमला कर दिया।

जिसमें 02 लोगों की गंभीर हालत बताई जा रही है। इस घटना से आसपास सहित घटित घटना के गांव के लोग भय में है।

वही वन विभाग की तेदुएं को रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।लेकिन ख़बर लिखे जाने तक सफ़लता नही मिली थी।

वही गांव वालों को भी तेदुएं को पकड़े जाने तक बाहर बाहर अनावश्यक नही निकलने की अपील की गई है।

कुशीनगर में एक मामले की जांच में गये एसआई ने विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया गणित

कुशीनगर : जिले के कप्तानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 

दरअसल यहां एक मामले की जांच में गये एसआई अतुल कुमार ने 6वीं कक्षा के बच्चों को गणित पढ़ता देख उनके बीच पहुँच शिक्षक बन उन्हें गणित पढ़ाने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।तथा लोग इस पहल की सराहना कर रहे है।

कुशीनगर सांसद के साथ विधायकों ने परिवहन मंत्री से मिल,पड़रौना से रामकोला- मथौली- हाटा- गोरखपुर तथा खड्डा से कप्तानगंज- हाटा- देवरिया के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग

कुशीनगर : कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे के नेतृत्व में जिले के विधायक जिसमें पडरौना से मनीष जायसवाल, हाटा के मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय गौड़, 

तथा खड्डा से विधायक विवेकानंद पाण्डेय सहित एमएलसी रतन पाल सिंह तथा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने परिवहन मंत्री से सचिवालय में मुलाकात कर पड़रौना से रामकोला- मथौली- हाटा- गोरखपुर और खड्डा से कप्तानगंज- हाटा- देवरिया के लिए आवागमन हेतु रोडवेज़ बस चलाने के लिये मांग पत्र सौंपा।

जिस पर परिवहन मंत्री ने तत्काल स्वीकृति देते हुए ऊक्त दोनों रूट पर रोडवेज बस संचालित करने के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र अधिकारी को आदेशित किया।

अब आने वाले दिनों इस रूट से रोडवेज बस की शुरुआत होगी जिससे लोगों को काफ़ी सहूलियत होगी।

कुशीनगर जिला पंचायत में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का आरोप लगाते हुये सदस्यों ने जताया विरोध

कुशीनगर : कुशीनगर जिला पंचायत में सदस्यों ने भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का आरोप लगाते हुये कार्यालय का गेट बंद कर की नारेबाजी की।

और सदस्यों ने गेट पर ही धरने पर बैठ जांच व कार्यवाही की मांग की, वही सूचना पर पहुँचे सीओ सदर और पुलिस इन्हें शांत करने का प्रयास करते दिखे इस दौरान सदस्यों और पुलिस में बहस भी हुई।

कुशीनगर में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे की धोखाधड़ी करने वाले 06 एजेंट गिरफ्तार, 3.5 लाख रूपये 27 पासपोर्ट सहित 02 वाहन बरामद

कुशीनगर : जिले के पडरौना कोतवाली पुलिस तुर्कपट्टी थाना पुलिस और साइबर सेल तथा सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में बेरोजगार लोगों को विदेश में रोजगार के नाम पर मोटी रकम वसूल धोखाधड़ी करने वाले 06 शातिर एजेंट को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से पुलिस को ठगी के साढ़े तीन लाख नगद रुपये, 27 पासपोर्ट, 02 चार पहिया वाहन,फर्जी लेटरपैड, वीजा,मुहर, कंप्यूटर मोबाइल फ़ोन बरामद हुये है।

गिरफ्तार 06 एजेंटों में 04 कुशीनगर के 01-01 देवरिया और गोपालगंज(बिहार) शामिल है।

एजेंटों के नाम 

  1. अमजद करीम पुत्र स्व0 मो0 रज्जा खान निवासी बघौचघाट टोला बजरहा थाना बघौचघाट देवरिया,
  2.  असरफ पुत्र स्व0 खलील निवासी हरपुर बेलही थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर,
  3. राजेश कुमार शाह पुत्र स्व0 दीनानाथ शाह सा० शीतल चौराहा पोस्ट राजापुर थाना कटिया जिला गोपालगंज बिहार,
  4. सोनू आलम उर्फ शहबाज आलम पुत्र जैनूल सा० धौरहरा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, 
  5. आशिक अंसारी पुत्र मुंशी अंसारी सा० सोहन थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर,
  6. कलामुद्दीन अंसारी पुत्र अकबर अंसारी सा0 नगर पंचायत आफिस के पास फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर है।

इन सभी के विरुद्ध मु0अ0सं0 522/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी, 504, 506 भादवि व 66सी ,66डी आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही किया है।

कुशीनगर में डग्गामार बस और टैंकर में भिडंत, बस कंडक्टर को गैस कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली पुलिस चौकी के समीप NH28 पर एक डग्गामार बस जो बिहार का था। 

वह एक टैंकर से जा भिड़ा, जिससे हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आयी है।वही बस का कंडक्टर आगे की केबिन में बैठा था जिससे भिडंत के बाद उसका पैर फस गया।

जिसे गैस कटर के माध्यम से बस क्षतिग्रस्त पाठ को काटा गया जिसके बाद कंडक्टर को बाहर निकाला गया वही घायलों को ईलाज के लिये नजदीकी सीएचसी भेजा गया।

कुशीनगर में बनेंगे 02 नये थाने शासन से मंजूरी, चौराखास व रविन्द्र नगर बनेगा नया थाना

कुशीनगर : 14 सितंबर 22 को शासन ने प्रदेश के 13 जनपदों में 18 नये थानों की मंजूरी दी है।जिसमें कुशीनगर और देवरिया जनपद शामिल है।जिसमें 02-02 नये थाने बनने की मंजूरी मिली है।

जनपद कुशीनगर में 02 नये थानों में पहला जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर, और दूसरा पटहेरवा थाना के अंतर्गत आने वाले चौराखास में नये थाने बनेंगे।

चौराखास नया बनने वाला थाना की दूरी पटहेरवा थाना से लगभग 17 किलोमीटर है।तथा यह देवरिया जनपद बॉर्डर से लगा है।

वही रविन्द्र नगर मुख्यालय से पडरौना कोतवाली की दूरी 07 किलोमीटर है।यहां जबकि रविन्द्र नगर के पास से जुड़े गांव कसया थाना में पड़ता है।

अब जो गांव जिला मुख्यालय से नजदीक है उन सबको नये थाने में शामिल किया जा सकता है।

Click here : Kushinagar Thana List

एटीएम कार्ड बदल लोगों को चपत लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, प्रदेश के कई जनपदों में दर्ज है मामले

कुशीनगर : कोतवाली पडरौना व साइबर सेल द्वारा एक शातिर अन्तर्जनपदीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

जिसके ऊपर प्रदेश के कई जनपदों में दर्जनों धोखाधड़ी के मामले दर्ज है।जिनमें पुलिस को कुशीनगर सहित जनपद पीलीभीत में दर्ज मामलों की जानकारी मिल पाई है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इरफान खान है जो जनपद चित्रकूट का रहने वाला है।जो लोगों के एटीएम से पैसे निकालने से पहले धोखे से एटीएम कार्ड बदल देता था।

तथा जब लोग बदले कार्ड से पैसा निकालने का प्रयास करते तो उसका पिन कोड देख धीरे से फ़रार होकर।

अन्य जगह से पैसे निकाल लेता था।

साथ ही एटीएम क्लोन बनाने का कार्य करता था।पुलिस ने इसके पास से 60 हज़ार नगद, मोबाईल फोन, एटीएमकार्ड, फर्जी सिमकार्ड बरामद हुआ है।

प्रेम प्रसंग मामले में युवक ने युवती को मारी चाकू, और स्वयं को भी किया घायल, दोनों मेडिकल कॉलेज रेफ़र

कुशीनगर : जिले के नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा घाट से एक ख़बर सामने आयी है जहां एक युवक द्वारा युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया तथा अपने आप को भी चाकू से घायल कर लिया।

जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया।

वही इस घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक घवल जायसवाल भी पहुँच जांच किया। तथा जारी बयान में बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था।आपसी विवाद में युवक द्वारा चाकू मारकर युवती को घायल कर अपने आप को भी चाकू मार लिया।

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां से मेडिकल कॉलेज के लिये रेफ़र किया गया है।

थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा महिला पर किये गये हमले के संबंध में #SP_KSN @dhawalips द्वारा दी गयी बाईट। #uppolice pic.twitter.com/nr3CaZkAOA— Kushinagar Police (@kushinagarpol) September 11, 2022