Home Blog Page 42

आवारा कुत्तों से बंदर को बचाने के लिए ग्रामीण बने प्रहरी, बिजली की चपेट में आने से बंदर हुआ गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी में बुधवार शाम बिजली करंट लगने से वन्यजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव में मकबुल खान के घर के पास से बिजली की मेन सप्लाई गुजरती है। उसी बिजली पोल पर बंदर चढ़ा था।अचानक करंट लगने से पोल लटक गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह नीचे उतारा।  

बंदर बुरी तरह झुलसने के साथ-साथ उसका एक हाथ भी टूट गया है। वह कुछ समय तक अचेत अवस्था में रहा। फिर धीरे धीरे से वह पास के एक गेहूँ के खेत में चला गया। 

तत्पश्चात  गांव के पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’ ने वन विभाग के कर्मियों से संपर्क किया तो वह कुछ लोगों को भेजने के लिए कहा लेकिन थोड़े समय के बाद वह फोन का जवाब देना बंद कर दिया।

फिर गुप्ता ने ट्विटर के माध्यम से यूपी पुलिस से शिकायत किया तो जवाब में संबंधित थाने से कार्यवाही की बात किया गया।  

इसके बाद दोबारा शिकायत ट्विटर पर किया गया तो करीब रात 9 बजे दो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इलाज की व्यवस्था नहीं करवाया। 

ग्रामीणों का कहना है कि रात में बंदर को छोड़ना अनुचित था, क्योंकि गांव के आवारा कुत्तों ने बार-बार बंदर पर हमला कर रहे थे ।

गांव के मकबुल खान, इसहाक, मोहन गुप्ता, रविन्द्र यादव, विनोद लाल, विजेंद्र, बृजेश, मयंक, सोनू इत्यादि लोगों ने रात भर जगकर बंदर की रखवाली की, साथ ही साथ पानी और खाने की भी व्यवस्था किए।

सुबह एक अन्य अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण लगभग सभी स्टाफ यही थी पर अभी 2 लोगों को भेजकर बंदर की इलाज की व्यवस्था करवाया जा रहा है।

बार-बार संपर्क करने के बाद गुरुवार सुबह 9 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव वालों ने ऑटो रिक्शा की व्यवस्था किया, उस पर वन विभाग की टीम ने बंदर को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए भेजवाया।

कुशीनगर में मां ने अपने 04 वर्षीय बच्चें की हत्या कर, आत्म हत्या का किया प्रयास, गंभीर हालत में भर्ती

कुशीनगर : जिले के थाना अहिरौली बाजार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेन्दुरिया में 04 वर्षीय बच्चे की माँ द्वारा अपने बच्चें की हत्या कर, आत्म हत्या का प्रयास किया गया।

वही आस पास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चें का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

वही घायल मां को अस्पताल भेजवाया गया जहां हालत गंभीर है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने इसे पारिवारिक विवाद में गुस्से में आकर महिला द्वारा यह घटना करने की बात कही है।

जाने डीएम जौनपुर के बारे में, नाम व सीयूजी नंबर

जौनपुर में मौजूदा जिलाधिकारी (डीएम) अनुज कुमार झा है जो 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। जिनका शासन द्वारा जनपद में 27 फरवरी 2023 को पोस्टिंग हुआ है।

इसके पूर्व यह डायरेक्टर पंचायती राज विभाग में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की ज़िम्मेदारी देख रहें थे।

श्री झा बिहार के मधुबनी जनपद के रहने वाले है।इन्होंने शिक्षा में M.A पब्लिक एडमिन से किया है।

डीएम जौनपुर सीयूजी मोबाइल नंबर

जनपद जौनपुर के डीएम का सीयूजी मोबाइल नंबर 9454417578 है।

FAQ : dm jaunapur name, dm jaunpur kaun hai, dm jaunapur ka naam kya hai, dm jaunapur Mobile no, dm jaunpur cug no, jaunpur, 

विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल में भारतीय स्काउट गाइड गोरखपुर के तत्वाधान में सोपन द्वितीय हुआ संपन्न 

गोरखपुर : सोनबरसा के विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल सुरसर देवरी गोरखपुर में भारतीय स्काउट गाइड गोरखपुर के तत्वाधान में सोपन द्वितीय का आरंभ 22 फरवरी को शुरु हुआ।

तथा 24 फरवरी को संपन्न हुआ। 

जिसमें सभी कक्षा 5 से लेकर कक्षा 9 तक के सभी छात्र छात्राओं ने प्रमुखता से प्रतिभाग लिया सकुशल कैंप का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रबंधक गिरजा उपाध्याय, प्रधानाध्यापक रशिता मिश्रा व राजेश गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता व समस्त अध्यापक गण समस्त अध्यापकगण संचालक अभिषेक उपाध्याय उपस्थित रहे l

कुशीनगर में बनेगा कृषि विश्वविद्यालय, सरकार ने बजट पेश करते हुए की घोषणा

कुशीनगर : यूपी सरकार ने 2023-24 का वित्तीय बजट विधानसभा में पेश किया जहां सरकार ने प्रदेश में 05 नए राज्य विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा किया।

जिसके तहत महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर में बनेगा। जिसके लिए सरकार ने अपने बजट में 50 करोड़ की धनराशि रखी है।

कुशीनगर में 03 दिन पूर्व गायब व्यक्ति का गन्ने के खेत में मिला शव

कुशीनगर : गुरुवार को थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रांतर्गत ग्राम खिरिया पाण्डेय टोला में गन्नें के खेत से एक युवक का शव मिला जिसके गले पर कटे का निशान देखा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया वही मृतक युवक की शिनाख्त तुर्कपट्टी थाना क्षेत्रांतर्गत गांव के शंकरपुर नौगावां के निवासी मुन्ना मद्धेशिया के रूप में हुआ।

जो 03 दिन पूर्व अचानक गायब हो गए थे तथा इनकी पत्नी द्वारा थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट भी कराई थी।

बरहाल पुलिस इस हत्याकांड के खुलासा के लिए जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही खुलासे की उम्मीद है।p

कुशीनगर में जेट्रोफा का फल खाने से स्कूली बच्चे हुऐ बीमार, फाजिलनगर ब्लाक के अवरवा सोफीगंज का मामला

कुशीनगर : बुधवार को फाजिलनगर ब्लाक के अवरवा सोफीगंज के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले एक दर्जन बच्चों ने विद्यालय के पास लगे जेट्रोफा के फल को खा लिया।

कुछ समय बाद इन सभी को उल्टी की समस्या होने लगी, इनकी हालत देख बच्चों के परिजनों ने फाजिलनगर सीएचसी ले गए।

वही जानकारी होने पर डीएम रमेश रंजन ने सीएमओ को तत्काल बच्चों के ईलाज व देखभाल के लिए सीएचसी भेजा।

जहां बच्चों का ईलाज चल रहा था, सीएमओ द्वारा बच्चों का जांच किया गया। ख़बर लिखें जाने तक सभी बच्चों के स्वस्थ अब ठीक बताया गया।

कुशीनगर थाना लिस्ट व सीयूजी नंबर: Kushinagar Thana List and CUG No

कुशीनगर जनपद में मौजूदा समय में 19 थाना है तथा 02 नये थानों की मंजूरी शासन से मिली है। जिसके बाद कुशीनगर में कुल थानों की संख्या 21 हो जायेगी। जो 04 सर्किल में बटा हुआ है .यहाँ आप जिले के सभी सर्किल व् थाना तथा उनके सीयूजी नंबर के बारे में जानेंगे.

कुशीनगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सीयूजी नंबर 
पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर9454400289
अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर9454401082

कुशीनगर के चार सर्किल नाम व सीयूजी 

सर्किल ऑफिसर या क्षेत्राधिकारीसीयूजी नंबर 
सीओ,पडरौना सदर 9454401419
सीओ,कसया 9454401422
सीओ,खड्डा 9454401420
सीओ,तमकुहीराज 9454401421
kushinagar all circle officer(co) cug number

कुशीनगर के सभी 1 थानों के नाम व् सीयूजी नंबर

थाने का नामसीयूजी नंबर
कोतवाली पडरौना9454403814
जटहाँ बाज़ार9454403808
तुर्कपट्टी9454403819
कसया9454403810
कोतवाली हाटा9454403807
अहिरौली बाजार9454403803
खड्डा9454403811
हनुमानगंज9454403806
कप्तानगंज9454403809
कुबेरस्थान9454403812
नेबुआ-नौरगिया9454403813
महिला थाना9454404889
विशुनपुरा9454403805
बरवापट्टी9454403804
पटहेरवा9454403815
रामकोला9454403816
सेवरही9454403817
तरयासुजान
9454403818
तमकुहीराज (नवगठित थाना)NA
रविन्द्र नगर (नये थाने के लिये शासन से मंजूरी )NA
चौराखास (नये थाने के लिये शासन से मंजूरी )NA
Kushinagar Thana List and cug no

कुशीनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 867 जोड़े

कुशीनगर : मंगलवार को जिला मुख्यालय रविंद्रनगर के बुद्धा पार्क में अयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 867 जोड़ो का विवाह गाजे बाजे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सांसद विजय दुबे, सहित जिले के सभी विधायक मौजूद रहें।

विवाह में अनुसूचित जाति से 360, मुसहर जाति से 12, अन्य पिछड़ा वर्ग से 402 और सामान्य वर्ग से 10 जोड़ों ने रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।

कुशीनगर में जयमाला के बाद दुल्हन हुई गायब, सुबह गांव में पेड़ से लटकता मिला शव

कुशीनगर : जिले में नवगठित थाना चौरा खास थाना क्षेत्र से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां शादी के दिन जयमाला के बाद अचानक दुल्हन गायब हो गई।

और जिसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला है। वही मामला सामने आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

मिली ख़बर के अनुसार चौराखास थाना क्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग के बिंटोलिया में बारात आने के बाद जयमाला कार्यक्रम हुआ और दुल्हन अचानक गायब हो गई।

जिसकी खोजबीन परिजन करने लगे, वही दुल्हन बनी लड़की का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला। अब यह जांच का विषय है कि लड़की ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आयेगा।