Home Blog Page 43

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर नामांकन कराने को किया गया जागरूक

कुशीनगर में सेवरही विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम सभा जमसडा में दो प्राथमिक व एक जूनियर विद्यालय में आज दिनांक 25,4,2022 को निकाली गई रैलियां बच्चों व अधयापक ने मिलकर सरकार द्वारा चलाए जा रहा अभियान को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर जाकर अभिभावक लोगों सेवा किया अपील की 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत अपने बच्चों की नमाकन कराकर बच्चों को शत प्रतिशत साक्षर बनाये।

और बच्चों की उज्जवल भविष्य बनाने में सहयोग करें रैली को जमसडा चौराहा बजार होतें हुए समय से विद्यालय में समापन हुआ।

इस दौरान उच्च प्रा वि जमसडा के प्रधानाध्यापक रमेश मिश्रा सo अo शम्भू वर्मा, प्रा विद्यालय जमसडा प्रधानाध्यापक श्री निवास तिवारी, सo अo संजय यादव ,भानू प्रताप स अ, शिक्षा मित्र सुरेश चौहान, रम्भा देवी आदि अधयापक उपस्थित रहे।

यूपी टीईटी परीक्षा-2021 से जुड़ी बड़ी खबर

0

लखनऊ : यूपी टीईटी परीक्षा से जुड़ी बड़ा ख़बर सामने आ रहा है कि 20 हज़ार अभ्यर्थियों का परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने रिजल्ट रोक दिया गया है।

इन अभ्यर्थियों ने NIOS से डीएलएड परीक्षा पास करने के टीईटी परीक्षा में भाग लिया था।HC के आदेश पर परीक्षा में किया था शामिल।

इन सभी अभ्यर्थियों के रिजल्ट में कोर्ट केस लिखकर आ रहा है।

विश्व पृथ्वी दिवस पर कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ वृक्षारोपण

0

कुशीनगर : 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस पर कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और विमानन कंपनी स्पाइस जेट द्वारा 

एयरपोर्ट के डायरेक्टर ए के द्विवेदी की  उपस्थिति में वृछारोपण किया गया।

कुशीनगर में स्कॉर्पियो से 51 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर : जिले के नेबुआ-नौरंगिया थाना की पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 51 किलो गांजा बरामद किया है।साथ ही दो गांजा तस्कर भी गिरफ्तार हुये है जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले है।

खास बात यह है कि तस्करों द्वारा फ़िल्म देखकर स्कॉर्पियो के दरवाजे में गांजा छुपाया गया था।जिसे पहली नजर में पकड़ना मुश्किल था।

बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 09 लाख बताई गई है।

गिरफ्तार तस्करों के नाम प्रेम यादव और अशोक चौधरी है जो गांजे को दूसरे राज्य से लाकर बिहार जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

30 लाख की बजट से हुआ सुंदरीकरण,पहली बरसात में हुआ बेहाल…

देवरिया :देवरिया नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग 30 लाख की लागत से रामगुलाब टोला वार्ड नंबर-15 बरमहिया बाबा पोखरे का सुंदरीकरण कराया गया।

जिसका उद्धघाटन हालही में किया गया परन्तु पहली बारिश में ही उसके काम की गुडवक्ता की पोल खुल गयी है।

अभी तो बारिश की शुरुआत भर हैअगर आगे भी बारिश जारी रहती है तो सुंदरीकरण का और बुरा हाल हो सकता है।

पूर्व मंत्री का निजी सचिव अरमान, बेरोजगार युवकों से ठगी मामले में साथियों सहित गिरफ्तार

कुशीनगर : पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी सचिव कुशीनगर के रहने वाले अरमान को एसटीएफ ने उसके चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।

इनके पास से सर्टिफिकेट, कई बैंक के चेकबुक, व नकद राशि बरामद किया है।

इस गिरोह पर बेरोजगार नवयुवकों को विभिन्न विभागों मे नौकरी दिलाने का झांसा देकर, उनसे करोड़ों रूपये की ठगी करने का आरोप है।

जिसका सरगना अरमान नाम का युवक है जो पूर्व मंत्री का निजी सचिव है।तथा मंत्री रहने के दौरान उसे श्रम विभाग की तरफ से वेतन मिलता था।

मंत्री के नजदीकी होने के नाते व बेरोजगार युवकों को नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों का ठगी का आरोप है।

उसके अन्य चार साथी जिनके नाम फैजी, असगर, विशाल, अमित के साथ थाना हजरतगंज क्षेत्र लखनऊ से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।

जबकि मुख्य सरगना को एसटीएफ ने कुशीनगर के उसके घर से उठाया था।

अपडेट : सोशल मीडिया पर पिस्टल लेकर डांस करने का वीडियो हुआ वायरल

कुशीनगर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवक महिला डांसर को पिस्टल देता है।

और डांसर पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रही है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र सुकरौली का बताया जा रहा है।

अब इस मामले में अपडेट है कि पिस्टल वाले युवक को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रवृत्ति नही मिलने पर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के श्री भगवान महावीर पी.जी. कालेज पावानगर- फाजिलनगर (महाविद्यालय इकाई) के तत्वाधान में अभाविप के प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख शिवांक बर्नवाल के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ० ओमकार नाथ मिश्र को ज्ञापन दिया गया। 

सौपे हुए ज्ञापन में शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति अभी तक नहीं मिलने तथा,

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं प्रदान करने के मामले व उसके कारण होने वाले कठिनाई के बारे अवगत कराया गया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर आंदोलन प्रमुख मनीष सिंह, नगर सह मंत्री शिखर, रजनीश, सरफराज, संजीव, आनंद आदि छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

ट्रैक्टर चालकों में दहशत भरने वाले बंदर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : ट्रैक्टर चालकों में दहशत भर देने वाले एक बंदर को वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा है।

इस बंदर ने इलाके में ऐसा माहौल बना दिया था कि किसी को अपना ट्रैक्टर चालू करने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा था।

यह मामला पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रामपुर-मटीहनिया बुजुर्ग का है।

जहां एक बंदरों का एक बड़ा समूह इलाके में काफी वर्ष से रहता है।लेकिन बीते 06 माह से इस समूह का एक बड़ा बंदर अचानक से चालू ट्रैक्टर देखकर ट्रैक्टर पर चढ़ कर बोनट पर बैठ जाता था।

जिसके डर से ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ भागने पर विवश हो जाते, लेकिन अब जब गेंहू की फ़सल की कटाई जोरों पर है।

इलाक़े में ट्रैक्टर चल रहे तो अब इस बंदर ने अपना आतंक बढ़ा दिया था। और एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका था।

जिसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दिया तब विभाग ने मुन्ना शिकारी के नेतृत्व में 04 लोगों की टीम भेजा जिसने जाल बिछाकर बड़े बंदर को पकड़ा।

आख़िर ट्रैक्टर ही क्यों : लोंगो में आम चर्चा थी कि आखिर इस बंदर ने ट्रैक्टर को ही अपना निशाना क्यों बना रहा था।

विधायक मनीष जायसवाल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति में सदस्य नामित

कुशीनगर : पडरौना सदर से बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल को सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति में सदस्य नामित किया है।

जिसके बाद उनके समर्थकों व शुभचिंतक नेताओँ द्वारा लगातार उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है।

वही उनके लोक निर्माण विभाग के एक प्रमुख समिति में सदस्य होने पर लोगों को उम्मीद है कि विधानसभा क्षेत्र के ख़राब सड़को का कायाकल्प होगा।