Home Blog Page 51

107 वर्षीय भुलई भाई से यूपी भवन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की मुलाकात

कुशीनगर : जनसंघ के समय से जुड़े 107 वर्षीय श्री नारायण उर्फ भुलई भाई से यूपी भवन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की मुलाकात की।

भुलई भाई बीजेपी के सबसे उम्रदराज कार्यकर्ता है।वह नेबुआ-नौरंगिया से विधायक रह चुके है।

पिछले वर्ष पीएम मोदी ने भी उन्हें फ़ोन कर उनसे उनका हालचाल लिया था।इनके परिवार से भी लोग बीजेपी से जुड़े तथा पार्टी में विभिन्न पदों पर है।

कुशीनगर एयरपोर्ट उद्धाटन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

कुशीनगर : 20 अक्टूबर को कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का पीएम मोदी द्वारा प्रस्तावित उद्धाटन कार्यक्रम से पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मीडिया से बात करते हुये।

एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा कि

जिस हवाईअड्डे का उद्घाटन है, वह समाजवादी पार्टी द्वारा बनवाया गया है। रंग बदलना, दूसरे के कामों में अपना नाम डाल देना इसने भाजपा की राजनीति में नई संस्कृति को शुरू किया है।

गौरतलब है कि कुशीनगर में एयरपोर्ट की शुरुआत चरण बसपा सरकार से होती हुई। सपा सरकार में प्रगति हुई और अब बीजेपी के कार्यकाल में पूर्ण होकर अब विमानों के उड़ान भरने को तैयार है।

इस कारण एयरपोर्ट का श्रेय लेने की होड़ सपा, बसपा और मौजूदा सरकार में पार्टी भाजपा में होड़ लगी रहती है।

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में मुख्य कार्यक्रम के पहले एयरपोर्ट सहित सभा स्थल का निरीक्षण किया

कुशीनगर : 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण व मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम के बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए।

12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तय कार्यक्रम के तहत कुशीनगर का दौरा किया जिसमें उन्होंने एयरपोर्ट परिसर, जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

साथ ही भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा अर्चना करते हुये प्रतिमा पर चिवर चढ़ाया।

इस दौरान जिले के आलाधिकारी सहित जिले के जनप्रतिनिधि व बीजेपी नेता मौजूद रहे।

कुशीनगर ई-श्रम कार्ड पंजीकरण प्रकिया, जाने मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनायें ?

नमस्कार, हम यहां भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ऑनलाइन पंजीकरण जिसे ई-श्रम(e-shram card) बनाया जा रहा है इसके बारे में जानेंगे।

यहाँ हम यह ब्लॉग कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर आसान शब्दो मे लिखने का प्रयास कर रहे है।

ई-श्रम पंजीकरण आप ऑनलाइन दो माध्यम पहला अपने नजदीकी सीएसी(CSC) और दूसरा आप स्वयं अपने मोबाइल या लैपटॉप व डेस्कटॉप से कर सकते हैं।

ई-श्रम के लिये आपके पास आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक की आवश्यकता है।

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है तो आप स्वयं भी ऑनलाइन apply कर सकते है।

अन्यथा आप नजदीकी सीएसी(CSC) से बॉयोमेट्रिक द्वारा वेरीफाई करा अप्लाई करा सकते है।

ई-श्रम पंजीकरण के लाभ :

ई-श्रम के माध्यम से सरकार असंगठित क्षेत्र के कामगारों की सही आकड़ो को प्राप्त कर उनके लिये रोजगार, व नये योजनाओं का लाभ दे पायेगी।

साथ ही सरकार द्वारा असंगठित कामगारों को आपदा या अन्य के समय नगद राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज सकेंगी।

Self ई-श्रम पंजीकरण Online Apply

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम के लिये तैयारी जोरों पर

कुशीनगर : आगामी 20 अक्टूबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह के लिये तैयारी जोरों पर जारी है।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उपस्थित रहेंगे। एयरपोर्ट का लोकार्पण के सहित जनसभा को संबोधित करेगें।

प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम लिए कार्यक्रम स्थल अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर एवं बरवा फार्म में शनिवार को बीजेपी से जुड़े नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि और गोरखपुर से आये अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, मंडलायुक्त गोरखपुर,अपर पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर सहित जिले के डीएम व एसपी सभी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निर्वाचित प्रधान की हत्या का साजिश बेनकाब, पुलिस मुठभेड़ में 02 गिरफ्तार

कुशीनगर : विगत पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर मिली हार से प्रधान प्रत्याशी के द्वारा निर्वाचित प्रधान की हत्या की साजिश रचने का बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा किया गया है।

साथ ही हत्या को अंजाम देने आ रहे 02 शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा जिसमें एक के पैर में गोली लगी है।जिसका उपचार चल रहा है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीती रात पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के पर्यवेक्षण में तथा  श्रीमान् क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक रामकोला की संयुक्त टीम के द्वारा घेघहवा टोला नहर मोड़ टेकुआटार पर 02 बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेढ हुई।

जाने पूरा मामला :

विगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में गणेश तिवारी ग्राम खैरटवा थाना रामकोला प्रधान पद का प्रत्याशी था। परन्तु चुनाव में वह पराजित हो गया था और ग्राम खैरटवा के रहने वाले रामसेवक कुशवाहा  ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे।

इसी बात से छुब्ध होकर रंजिश रखते हुए हार का बदला लेने के लिए गणेश तिवारी के द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधान रामसेवक कुशवाहा की हत्या कराने की साजिश काफी दिनों से रची जा रही थी। 

गणेश तिवारी को पूर्ण विश्वास था कि रामसेवक कुशवाहा की हत्या के बाद ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो जायेगा और पुनः निर्वाचन होगा जिसमें उसकी ग्राम प्रधान बनने की महत्वाकांक्षा पूरी हो जायेगी।

इसी साजिश के क्रम में गणेश तिवारी के द्वारा दिनांक 15.09.2021 से 21.09.2021 तक अपने आप को पूर्व में पंजीकृत असंज्ञेय अपराध जैसे छोटे प्रकरण में जिला कारागार देवरिया में निरुद्ध रखा था एवं जमानत नहीं कराया था ताकि सुपारी किलर विकास सिंह के द्वारा हत्या की घटना कारित करने के बाद गणेश तिवारी के उपर कोई आरोप न लग सके।

उक्त घटना हेतु गणेश तिवारी द्वारा विकास सिंह पुत्र सतेन्द्र पाल सिंह सा0 पिपरपाती थाना लालगंज जनपद बस्ती को रामसेवक की हत्या के लिए 03 लाख रुपये की सुपारी दिया गया था।

 मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त दोनों अपराधी वर्तमान ग्राम प्रधान रामसेवक कुशवाहा की हत्या करने हेतु जा रहे हैं इस सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुच कर नाकाबन्दी कर अपराधियों के आने का इन्तजार करने लगे।

कुछ समय पश्चात एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो  मोटरसाईकिल चला रहे व्यक्ति द्वारा तेज गति  से मोटरसाईकिल भगाने लगा और पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाईकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति पुलिस टीम पर फायर करने लगा।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त विकास सिंह घायल हुआ है जो उपचाराधीन है व दुसरा अभियुक्त गणेश तिवारी पुलिस टीम पर फायर करते हुए खेतों में भाग गया था।

जिसको काफी खोजबीन एवं प्रयास के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त विकास सिंह बिहार व उत्तर प्रदेश के कई माफियाओं के सम्पर्क में रहकर पैसे लेकर हत्या व अन्य जघन्य अपराध करता है। 

इसके विरुद्ध बिहार व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हत्या व जघन्य अपराध के कई अभियोग पंजीकृत हैं तथा गणेश तिवारी वर्ष 2005 में थाना रामकोला से हत्या के एक मुकदमें में आरोपी है जमानत पर बाहर है और जिसका मुकदमा मा0 न्यायालय में विचाराधीन है। दौरान मुठभेढ एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हुआ है जो उपचाराधीन है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता व आपराधिक इतिहास –*

*1.विकास सिंह पुत्र सतेन्द्र पाल सिंह सा0 पिपरपाती थाना लालगंज जनपद बस्ती* 

1.मु0अ0सं0 622/13 धारा 394/307/411 भा0द0वि0 थाना खोराबाद जनपद गोरखपुर

2.मु0अ0सं0 497/14 धारा 302/120बी /34 भा0द0वि0 व 27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद सिवान बिहार 

3.मु0अ0सं0 253/17 धारा 307/494/506 भा0द0वि0 थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ

4.मु0अ0सं0 264/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ 

5.मु0अ0सं0 300/21 धारा 307 भा0द0वि0 थाना रामकोला 

6.मु0अ0सं0 301/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामकोला

*(2) गणेश तिवारी पुत्र रामभरोस तिवारी सा0 खैरटवा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर* 

1.मु0अ0सं0 195/05 धारा 302/307 भा0द0वि0 थाना रामकोला 

2.एनसीआर नं0 28/21 धारा 323/504 भा0द0वि0 थाना रामकोला 

3.मु0अ0सं0 300/21 धारा 307 भा0द0वि0 थाना रामकोला 

4.मु0अ0सं0 302/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामकोला 

*बरामदगी का विवरण -*

*अभियुक्त विकास सिंह – एक अदद पिस्टल 32 बोर मय तीन अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व दो अदद खोखा कारतूस* 

*अभियुक्त गणेश तिवारी- एक अदद देशी कट्टा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटरसाईकिल एच फ डिलक्स – UP 57 AH लिखा हुआ।* 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1.प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना प्रभारी रामकोला जनपद कुशीनगर 

2.उ0नि0 अमित शर्मा – स्वाट प्रभारी जनपद कुशीनगर

3.उ0नि0 संदीप सिंह – थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

4.उ0नि0 मुबारक खा- स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

5.हे0का0 अशोक कुमार सिंह – स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

6.का0 रणजीत यादव – स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

7.का0 संदीप भास्कर – स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

8.का0 सचिन कुमार – स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

9.का0 राघवेन्द्र सिंह – स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

10. का0 शिवानन्द सिंह – स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

11.का0 चन्द्रशेखर यादव – स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

12.हे0का0 रणविजय तिवारी – सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर

13.का0 मनीष तिवारी – थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 

14.का0 हिमांशू सिंह – थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

नोट– ज्ञातव्य है कि जनपद कुशीनगर पुलिस की सक्रियता से हत्या जैसी जघन्य घटना कारित होने से बच गई।उक्त पुलिस मुठभेढ की घटना एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सम्मिलित समस्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक  कुशीनगर द्वारा 25000/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है।

पडरौना तहसील से विजिलेंस गोरखपुर की टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

कुशीनगर : शुक्रवार को विजिलेंस गोरखपुर की टीम ने पडरौना तहसील से एक लेखपाल को एक मामले में रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकड़ लिया।जिसके बाद टीम अपने साथ लेखपाल को कार्यवाही के लिये ले गयी।

लेखपाल का नाम उत्कर्ष चौबे बताया जा रहा है। यहाँ कार्यवाही में विजिलेंस टीम गोरखपुर का नेतृत्व प्रभारी हरिकेश शुक्ला ने किया तथा साथ मे अनुज यादव, ईश्वर सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि लेखपाल ने EWS सर्टिफिकेट में रिपोर्ट लगाने के एवज़ में 5000 रूपये की मांग की थी।जिस पर आवेदक द्वारा कार्यवाही के लिये विजिलेंस टीम से सम्पर्क किया।

जिसके बाद टीम ने प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही करते हुये लेखपाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा,तथा अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिये टीम अपने साथ ले गयी।

भोजपुरी फ़िल्म तोहरे संग प्यार में जीना हैं का मुहूर्त सम्पन्न, शूटिंग की होगी जल्द शुरूआत

कुशीनगर : भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक कौशल किशोर शर्मा के निर्देशन व श्री सिद्ध नाथ आर एन फ़िल्म एंटरटेनमेंट और अनुष्का फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रहीं भोजपुरी फ़िल्म तोहरे संग प्यार में जीना हैं का मुहूर्त बीतें गणेश चतुर्थी के शुभ दिन सिद्धार्थ होटल कसया कुशीनगर में किया गया।

मुहूर्त विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई।जिसमें फ़िल्म की टीम से जुड़े कलाकार व अन्य गणमान्य सज्जन उपस्थित हुए।

फ़िल्म की घोषणा के साथ ही शूटिंग भी आगामी दिनों में बहुत जल्द शुरू की जाएगी।

जैसा कि फ़िल्म के निर्देशक कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि इस फ़िल्म की शूटिंग कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी और यह एक पारिवारिक मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म होगी।

जिसमें एक्शन कॉमेडी रोमांस और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगी।जैसा कि शीर्षक से ही अनुमान लगाया जा सकता हैं कि यह एक प्रेम कहानी पर आधारित कॉन्सेप्ट हैं।

जो बनी हुई कहानियों से भिन्न होगी।

इस मुहूर्त में कुशीनगर,देवरिया और गोरखपुर के फ़िल्म जगत से जुड़े लोग मौजूद थे।

इस फ़िल्म के लेखक व निर्देशक कौशल किशोर शर्मा,संवाद व पटकथा लेखक मनोज गुप्ता,डीओपी अजय रॉनियार,गीतकार डीके गाजीपुरी,फणीन्द्र राव,कौशल किशोर शर्मा,संगीतकार संजय शर्मा,एक्शन मास्टर राजू भाई,पी.आर.ओ कुमार युडी हैं।

इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकार रामधनी यादव व नरेंद्र कुमार गोयल एक्शन स्टार के रूप में पडरौना कुशीनगर से हैं।

जबकि,अन्य प्रमुख कलाकार अजय कुमार गौतम,बबली नायक,रागनी शर्मा,नताशा सूरी,पलक सिंह,माया यादव,ऋतु मिश्रा,टी एन त्रिपाठी,अतुल श्रीवास्तव,अयाज़ खान,संजय वर्मा,परितोश कुमार,स्नेहा राय, सत्या महादेवा,राखी जायसवाल, सोनू पांडेय, रमेश सिंह,विवेक कुमार,नीलम पांडेय,माधवी आशा,सुंदर यादव,अनुष्का गौतम,सुनील दत्त पाण्डेय,गोपाल राय व अन्य हैं।

रामकोला थाना क्षेत्र में महिला की निर्मम हत्या, ससुरालजनों पर हत्या का आरोप

कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना के गांव देवरिया बाबू में बीती रात एक महिला जिनका नाम शीला बताया जा रहा है।उनकी घर मे ही निर्मम हत्या कर दी गयी है।

हत्या का आरोप मृतका के पति व ससुरालजनों पर लगाते हुये, मृतका के मायके वालों की तरफ से स्थानीय रामकोला थाना पर कार्यवाही के लिये तहरीर सौपा है।

मामले की जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुँच जांच पड़ताल करते हुये, शव का पंचनामा भरकर, अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

कुशीनगर में ट्रिपल मर्डर,महिला समेत 2 बेटों की निर्मम हत्या के बाद किया सरेंडर

कुशीनगर : जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनपट्टी भलुही में राजेश नाम के व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इसी तरह का एक मामला अभी कुछ दिन पूर्व कसया थाना क्षेत्र में भी हुआ था।