Home Blog Page 57

जाने आख़िर क्यों फाजिलनगर विधानसभाः 105 नंबर बूथ पर पड़े मतों की नहीं होगी गणना

कुशीनगर : यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को हो रहा है।लेकिन जिले के फाजिलनगर विधानसभा के बूथ नंबर 105 राजापाकड़ की मतगणना पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रोक लगा दी है।

कारण यह है कि चुनाव से पहले मतदानकर्मियों ने इस बूथ के मॉकपोल वाले वोट हटाए बिना ही मतदान करा दिया गया था और ईवीएम भी जमा करा दी गई थी।

जिसका पता होने पर अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जिस पर आयोग ने फ़िलहाल इस बूथ की मतगणना पर रोक लगा दी है।

विजयी प्रत्याशी के जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध

कुशीनगर : 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के  नतीजे आयेंगे।कुशीनगर की सातों विधानसभा की मतगणना की तैयारी को लेकर अधिकारी लगातार तैयारी में जुटे है।और मिले खामी को सुधार किया जा रहा है।

वही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि आदर्श आचार संहिता के तहत अनुपालन में मतगणना के बाद घोषित विजयी प्रत्याशी के जुलूस कार्यक्रम पर रोक है।

ऑनलाइन कोरोना जांच रिपोर्ट | Online Covid-19 Report Download

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के एक पोर्टल का शुभारंभ किया है।

जहां कोरोना जांच के नमूने दिये लोग अपनी कोरोना की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

कैसे देखें : कोरोना जांच की रिपोर्ट देखने के लिये आपको  https://labreports.upcovid19tracks.in/ वेबसाइट पर जाकर,जांच नमूना देते समय दर्ज कराये मोबाइल नंबर को दर्ज कर तथा मोबाइल पर आये OTP दर्ज कर अपनी रिपोर्ट देख व डाउनलोड कर सकते है।

ऑनलाइन रिपोर्ट पाने के लिये आवश्यक है कि कोरोना जाँच के लिये पंजकृत कराते समय अपना सही मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज कराये।

Up covid19 online lab report
क्या कोविड की रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकते है ?

जी हा , इसके लिये आपका मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिये।

Tag – ऑनलाइन कोरोना (कोविड-19) की रिपोर्ट देखें, ऑनलाइन कोरोना रिपोर्ट, ऑनलाइन कोरोना वेबसाइट,up covid19 lab report, covid report websites, how to cheke online covid report, how to get covid report, how to see covid 19 report,

कुशीनगर में जालसाजों ने पुलिस बन, ज्वेलर्स से लाखों के आभूषण लेकर फ़रार

कुशीनगर : सोमवार को जिले के अलग अलग दो थाना क्षेत्र में बाइक सवार जालसाजों ने ज्वेलर्स की दुकानों से लगभग 2 लाख 80 हज़ार के जेवर लेकर फ़रार हो गये।

पुलिस ने इस मामले में शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बाजार का है जहां सोमवार दोपहर को विभूति वर्मा के आभूषण की दुकान पर दो लोग पहुँचे तथा अपने आप को पुलिस बताते हुए आईकार्ड दिखा कर आभूषण देखें,

तथा अभी आकर पैसे देने का बात कह लगभग 1 लाख 30 हजार के ज्वेलरी लेकर जाने लगे दुकानदार के विरोध करने पर उसे अपशब्द कहते हुए अभी आकर पैसा कर देने की बात कह कर चले गए शक होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दिया हैं।

वही दूसरा मामला नेबुआ थाना के पिपरा बाजार का है जहां पर ठीक इसी तरह अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर थाने में महिलाओं को आभूषण दिखाने के नाम पर 1 लाख 80 हज़ार ज्वेलर्स लेकर गये। यहां विरोध करने पर दुकानदार को आभूषण लेकर फरार हो गए ।

दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पता लगाया गया तो इसमें कोई पुलिस कर्मी नही बल्कि जालसाज थे।

तमकुहीराज तहसील खतौनी-इंतखाप देखें |Tamkuhiraj Tahsil

online-support

कुशीनगर :(Updated News) अब तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के काश्तकारों को खतौनी के लिए तहसील का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। शुक्रवार को एसडीएम ने डिजिटल हस्ताक्षर युक्त इंटरनेट खतौनी कक्ष का उद्घाटन किया। एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने कहा कि देश डिजिटलीकरण की ओर अग्रसर है,

ऐसे में खतौनी के लिए किसानों का समय व धन जाया होना बेमानी है। इस सुविधा से किसान घर बैठे ही नेट पर या सहज केंद्रों पर आसानी से खतौनी प्राप्त कर सकेंगे।

इस दौरान तहसीलदार राम सुधार प्रसाद, आरके मोहन लाल, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

ऑनलाइन खतौनी-इंतखाप देखें क्लिक करें

ऑनलाइन भूमि -नक्सा देखें   

खड्डा थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केन्द्र से नगदी रुपयों की चोरी

कुशीनगर:  खड्डा थाना क्षेत्र के गुलरिहा चौराहे पर सोमवार शाम को एक ग्राहक सेवा केन्द्र की दुकान से लाकर तोड़कर 38000 हजार रुपया चोरी होने का मामला सामने आया है।

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक द्वारा बंद शटर खोलने पर मामले की जानकारी हुई।जिस पर संचालक द्वारा तत्काल 112 को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच पड़ताल किया लेकिन अभी इस चोरी से ज़ुडा कोई सुराग सामने नही आया है।

आईपीएल 2022 की शुरुआत : 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच

0

मुंबई : आईपीएल IPL 2022 की शुरुआत की घोषणा बीसीसीआई ने कर दिया है।जिसके अनुसार आईपीएल का शुरुआत 26 मार्च से होगा।

जो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Ipl first mach date, ipl team, ipl match

कुशीनगर से ओबरा जा रहे CISF जवानों का बस दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत कई घायल

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद में 03 मार्च को छटे चरण का मतदान पूर्ण करा कर सीआईएसएफ जवानों का दल सातवें चरण के मतदान कराने सोनभद्र जनपद के ओबरा में रात के वक्त जा रहे थे कि 

उनका रोडवेज बस राबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में बस खाई में अनियंत्रित होकर गिर गया।

जिसके चपेट में आने से एक जवान की मौत होने की ख़बर है।साथ दर्जनों घायल हुये हुये है।जिनमें कुछ गंभीर है जिन्हें बनारस इलाज के लिये प्रशासन द्वारा भेजा गया है।

कुशीनगर में वोटिंग परसेंटेज | Kushinagar Voteing Persentage

कुशीनगर : जनपद कुशीनगर में छठे चरण के मतदान 03 मार्च को सभी सातों विधानसभा में सकुशल सम्पन्न हो गया।

जिसमें शाम 07 बजे तक जारी आकड़ो के अनुसार कुशीनगर जनपद में 59% मतदान हुआ है।

वही शाम 05 बजे तक यह आंकड़ा 54.99% तक था।

नौरंगिया में दुःखद हादसा : 13 की मौत कई घायल, मृतकों में लड़कियां व महिलायें शामिल

कुशीनगर : जिले में एक बेहद दुःखद खबर सामने आया है। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया ग्रामसभा के स्कूल टोले पर एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पुराने कुएं के ऊपर बैठे दर्जनों लोग हादसे के शिकार हो गये है।

आधिकारिक पुष्टि के अनुसार 13 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।जिनमें लड़किया व महिलायें शामिल है।तथा अभी कई घायल है जिनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पुराने कुएं पर रखें स्लैब पर महिलाएं व बच्चियां बैठी थी। जिस पर अत्यधिक वजन होने के कारण अचानक कुएं पर ढका स्लैब टूट गया जिससे उस पर बैठे लोग सीधे कुऐ में चले गये जिससे बड़ा हादसा हुआ।

हादसे की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सहित डीएम ने मौके पर पहुँचे।