Home Blog Page 56

27 मार्च से कुशीनगर से कोलकाता के लिये स्पाइस जेट की उड़ान

0

कुशीनगर : कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी तक घरेलू उड़ान में केवल दिल्ली तक ही था।लेकिन अब कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट द्वारा आधिकारिक रूप से जारी फ्लाइट शेड्यूल में बताया गया है कि

27 मार्च से कुशीनगर से कोलकाता, कोलकाता से कुशीनगर के लिये स्पाइस जेट की उड़ान से प्रतिदिन होगी।

वही दिल्ली के लिये भी अब फ्लाइट प्रतिदिन सातों दिन के लिये हो रहा है।जिसकी बुकिंग जारी है।

कुशीनगर एयरपोर्ट फ्लाइट शेड्यूल देखें

कार और डंपर की भिडंत में कुशीनगर के 03 युवकों की लखनऊ में मौत

कुशीनगर : बीती रात लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के किसान पथ पर कार और अज्ञात डंपर की भिडंत में कुशीनगर के 03 युवाओं की मौत हो गयी है।

मृतकों के नाम सत्यम त्रिपाठी, नितेश शर्मा और आकाश कुशवाहा है।जो कुबेस्थान के गोरघटिया गांव के बताये जा रहे है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से अजय लल्लू का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी

कुशीनगर : 15 मार्च को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा राष्टीय अध्यक्ष को दे दिया।

साथ ही अजय लल्लू ने अपने इस्तीफा में लिखा है कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। और कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहने का बात कही है।

गौरतलब है कि हाल ही सम्पन्न हुये यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 02 सीटे प्राप्त हुई।

वही कुशीनगर के तमकुहीराज विधानसभा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हार गये और तीसरे स्थान पर रहे।

डॉक्टर कफ़ील खान सपा से देवरिया-कुशीनगर विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी ?

कुशीनगर : 15 मार्च को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से डॉक्टर कफ़ील की मुलाकात हुई जहाँ डॉक्टर कफ़ील ने अपनी लिखी किताब को उन्हें दिया।

उसकी फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर की वही उसी दिन शाम होते ही ख़बर सामने आ रही है। कि समाजवादी पार्टी विधान परिषद चुनाव में देवरिया-कुशीनगर से डॉ कफ़ील खान को प्रत्याशी बना सकती है।

अभी इस सीट से वर्तमान में समाजवादी पार्टी से रामअवध यादव एमएलसी है।

गौरतलब है कि यूपी विधान परिषद की 36 सीटों के लिये 09 अप्रैल को मतदान होना है।तथा नतीजे 12 अप्रैल को आयेंगे।

वही नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च से 19 मार्च तक होगा वही 21 मार्च को नामांकन पत्र की जांच व 23 मार्च तक नाम वापस लिये जा सकते है।

कुशीनगर BSA निलंबित: मनमाने तरीके से नियुक्ति व बिना सत्यापन कराए वेतन भुगतान का मामला

कुशीनगर : कुशीनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी यानी BSA विमलेश कुमार को निलंबित किया गया है।उन पर मनमाने तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति करने,

और बिना सत्यापन कराये वेतन भुगतान कराने का गंभीर आरोपों पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही हुई है।

बीएसए को निलंबन के दौरान शिक्षा निदेशक बेसिक शिविर कार्यालय से संबद्ध किया गया है।वही अभी जिले का अतिरिक्त कार्यभार मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) गोरखपुर को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

क्या है आरोप :कुशीनगर जिले में छह उर्दू शिक्षकों की अनियमित नियुक्ति के अलावा 69000 शिक्षक भर्ती के पहले चरण में नियुक्ति अध्यापकों का जो पूर्व में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत के अंकपत्र व प्रमाणपत्रों का बिना सत्यापन कराए वेतन भुगतान हुआ, इसी तरह 68500 शिक्षक भर्ती में नियुक्त 108 शिक्षामित्रों का भी बिना सत्यापन कराए वेतन व एरियर का भुगतान किया गया। 

साथ ही इसके अलावा आदर्श ग्राम सेवा विद्यापीठ लघु माध्यमिक विद्यालय बिहार बुजुर्ग पोस्ट बिहार बुजुर्ग तहसील तमकुहीराज कुशीनगर में प्रबंध समिति के साथ मिलीभगत कर प्रधानाध्यापक रामप्रीत, सहायक अध्यापक अंबरीश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह और लिपिक स्वाती सिंह की अवैधानिक नियुक्ति का अनुमोदन देने के संबंध में शासन से शिकायत की गई।

02 माह के नवजात बच्चें की अपहरण मामले में 05 गिरफ्तार, दो लाख से अधिक रुपये बरामद

कुशीनगर : सेवरही थाना पुलिस टीम ने एक 02 माह के नवजात बच्चें के अपहरण मामले में 05 लोगों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही इनके पास से 2 लाख चौबीस हजार नौ सौ रूपये बरामद हुये है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 13.03.2022 को वादिनी श्रीमती खुशबू देवी पत्नी सरल प्रसाद ग्राम बभनौली अजयनगर थाना सेवरही जनपद कुशीनगर द्वारा सूचना दी गयी कि वादिनी के दो माह के लड़के को कुछ लोगों ने गायब कर दिया है।

पुलिस द्वारा तत्काल घटना को संज्ञान में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2022 धारा 363 भा0द0वि0 बनाम 

1-मैनेजर मियां की लड़की नाम अज्ञात साकिन बनरहा पूरब पट्टी

 2-एक अन्य अज्ञात पंजीकृत किया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सचिंद्र पटेल ने टीम गठन कर जल्द ख़ुलासे करने का निर्देश दिया।  वही 14.03.2022 को घटना के प्रकाश में आये अभियुक्तों 1-राजन तिवारी पुत्र स्व0 रमेश तिवारी निवासी वार्ड नबर दो रेलवे स्टेशन फार्म मोहल्ला खड्डा थाना खड्डा जपनद कुशीनगर,

 2.सीमा देवी पत्नी राकेश जायसवाल साकिन साड्या रोड गोपालगंज थाना कोतवाली गोपालगज जिला गोपालंगज बिहार हालपता बनरहा पूर्व पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर,

 3.मीना खातून पत्नी अफजल साकिन बनरहा पूर्व पट्टी थाना सेवरही जिला कुशीनगर,

 4.मुन्नी खातून पत्नी रहमतुल्लाह साकिन अजय नगर बभनौली थाना सेवरही जिला कुशीनगर, 

5.लवली पत्नी दिलीप प्रसाद साकिन अजय नगर बभनौली थाना सेवरही जिला कुशीनगर को भिन्न भिन्न स्थलों से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से 2 लाख चौबीस हजार नौ सौ रूपये नगद की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर 54/2022  में धारा 311/368/109/120 बी भा0द0वि0 की बढोत्तरी अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1-प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह

2-वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव 

3-उ0नि0 सभाजीत सिंह 

4-उ0नि0 शनि कुमार जावला 

5-उ0नि0 जीतबहादुर यादव

6-उ0नि0 अजय कुमार पाल    

7-का0 अवनीश कुमार दूबे

8-का0 रमेश चौधरी

9-का0 सोनू पांडेय

10-का0 मो0 शमीम

11-म0का0 सुमन सिंह

12-म0का0 पूर्णिमा सिंह

13-म0का0 सुप्रिया पांडेय

14-म0का0 अंकिता रावत

पडरौना में खाटू श्याम जी की निशान यात्रा के दौरान हादसा, एक कि मौत चार लोग घायल

कुशीनगर : रविवार को पडरौना नगर से बुरा ख़बर सामने आया है।जिसमें एक कि मौत और चार लोग घायल हुये है।

मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति होली से पूर्व मारवाड़ी समाज से जुड़े लोग खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकालते है।

जिन्हें नगर भ्रमण कराते हुये श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में यात्रा पूरी करते है।

लेकिन इस बार यात्रा के दौरान पडरौना के बावली चौक पर निशान ध्वज में बिजली के तार का स्पर्श होने से एक व्यापारी मौत हो गई जिनका नाम प्रभात बंका था। तथा अन्य चार लोग घायल हुये है।जिनका ईलाज जारी है।

इस घटना से मारवाड़ी समाज सहित पूरे नगर में शोक है।

सीएम योगी ने बीजेपी के सबसे वृद्ध पूर्व विधायक भुलई भाई से की बात

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कमान दूसरी बार पूर्ण बहुमत से संभालने जा रहे है।जिससे उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

लेकिन शनिवार को सीएम योगी ने जिले के रहने वाले बीजेपी के सबसे वृद्ध कार्यकर्ता व पूर्व विधायक भुलई भाई से फ़ोन से वार्ता कर उनका कुशल क्षेम जाना व आशीर्वाद लिया।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक भुलई भाई जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े है।और जनसंघ से विधायक रहे,जो अभी 105 वर्ष के उम्र पर कर चुके है।विगत वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इनसे बातचीत कर कुशल जाना था।

नव निर्वाचित विधायक ने मुख्यमंत्री सहित संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की

0

कुशीनगर : कुशीनगर विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक पीएन पाठक ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह और बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की।

कहने को तो यह जीत के बाद एक शिष्टाचार भेंट मुलाकात है।लेकिन साथ ही यह भी चर्चा है कि अग्रिम गठित होने वाले मंत्रीमंडल के लिये भी नव निर्वाचित विधायक अपनी उपस्थिति लखनऊ में दर्ज करा रहे है।

कुशीनगर जनपद की जनता ने विधानसभा चुनाव में जिले की सातों सीट बीजेपी को दिये है।

उम्मीद जताई जा रही है कि कुशीनगर से भी कोई विधायक मंत्रिमंडल में हो सकता है।जिसका चुनाव बीजेपी जातीय समीकरण को देखते हुये फ़ैसले कर सकती है।

कुशीनगर जनपद की सभी 07 सीटों पर बीजेपी का कब्जा

कुशीनगर : जिले के सभी 07 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी व उनके गठबंधन के उम्मीदवार ने जीत दर्ज किया है।

जिनमें पडरौना, कुशीनगर और हाटा , तमकुहीराज, फाजिलनगर, खड्डा, रामकोला शामिल है।

जिले के दो दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।जिनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और चुनाव से पहले बीजेपी से सपा में शामिल हुये स्वामी प्रसाद मौर्य है।

पडरौना विधानसभा रिजल्ट,

रामकोला विधानसभा रिजल्ट,

फाजिलनगर विधानसभा रिजल्ट,

खड्डा विधानसभा रिजल्ट,

कुशीनगर विधानसभा रिजल्ट,

तमकुहीराज विधानसभा रिजल्ट,