Home Blog Page 58

पडरौना में बीजेपी कांग्रेस और निर्दल प्रत्याशी पर कोविड प्रोटोकॉल सहित आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

कुशीनगर : 10 मार्च को जिला मुख्यालय पर आधा दर्जन से अधिक विभिन्न राजनीतिक दलों के और निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन किया।

वही पडरौना विधानसभा के 03 प्रत्याशियों पर कोविड गाइडलाइंस तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पडरौना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

जिनमें बीजेपी के प्रत्याशी मनीष जायसवाल उर्फ मंटू जायसवाल, कांग्रेस के मुo जाहिरुदीन अंसारी, तथा निर्दल प्रत्याशी अंशुमान बंका शामिल है।

फाजिलनगर में बसपा ने संतोष तिवारी के जगह पर इलियास अंसारी को बनाया प्रत्याशी

कुशीनगर : जिले के समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी को बहुजन समाज पार्टी ने फाजिलनगर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

इनके पूर्व बसपा ने संतोष तिवारी को टिकट देते हुये प्रत्याशी बनाया था लेकिन बीते 24 घण्टे में बदले राजनीतिक समीकरण और इलियास अंसारी के समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा ने जहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने कड़ी चुनौती खड़ी दी।

जिसके बाद देर शाम तक बसपा ने इन्हें फाजिलनगर से अपना पूर्व घोषित प्रत्याशी संतोष तिवारी को बदलते हुये इलियास अंसारी को मैदान में उतार दिया है।

अब देखा जाये तो यहां का चुनाव बेहद रोचक और कड़ा होने जा रहा। एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्या, दूसरी तरफ इलयास अंसारी सहित मौजूदा विधायक के बेटे भी बीजेपी से मैदान में है।

कुशीनगर जिले के विधानसभा वार प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी सूची

नमस्कार, हम यहां कुशीनगर जनपद के सातों विधानसभा के लिये प्रमुख राजनीतिक दलों व निर्दल के प्रत्याशी के बारे में जानेंगे।

पडरौना-330 विधानसभा

  • विक्रमा यादव – सपा
  • मनीष जायसवाल उर्फ मंटू – बीजेपी
  • पवन कुमार उपाध्याय – बसपा
  • मुo जाहिरुदीन – कांग्रेस

कुशीनगर-333 विधानसभा

  • मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्देशिया – बसपा
  • पीएन पाठक – बीजेपी
  • राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव – समाजवादी पार्टी
  • श्यामरती देवी- कांग्रेस

हाटा – 334 विधानसभा

  • शिवांग सिंह सैथवार – बसपा
  • मोहन वर्मा – बीजेपी
  • रणविजय – सपा

फाजिलनगर – 332 विधानसभा

  • इलियास अंसारी – बसपा
  • स्वामी प्रसाद मौर्य – सपा
  • सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा – बीजेपी

तमकुहीराज – 

  • अजय कुमार लल्लू – कांग्रेस
  • असीम कुमार -निषाद पार्टी-बीजेपी गठबंधन
  • मधुर श्याम राय – समाजवादी पार्टी

रामकोला(सुरक्षित सीट)

  • विनय गौड़ – बीजेपी
  • विजय कुमार – बसपा

खड्डा विधानसभा

  • विवेकानंद पाण्डेय – बीजेपी

आरपीएन सिंह के बीजेपी में जाते ही,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित, घोषित प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा

कुशीनगर : मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के लिये अच्छा नही रहा।कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता और कुशीनगर से सांसद रहे आरपीएन सिंह ने काँग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए।

वही इनके जाने के बाद कुशीनगर कांग्रेस यूनिट में भी भगदड़ मची और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह और पडरौना विधानसभा से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी मनीष कुमार जायसवाल ने भी अपना टिकट वापस करते हुये पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

कुशीनगर के शिवांक बने एबीवीपी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख

कुशीनगर : योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में बिगत तीन दिनों में सम्पन्न हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) गोरक्ष प्रान्त का 61वां प्रान्त अधिवेशन के आखिरी दिन भाषण सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों से आये युवा प्रतिनिधियों को राष्ट्र हित के प्रति जागरूक किया। 

जिसके पश्चात समापन व घोषणा सत्र के दौरान नवीन प्रान्त कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें कुशीनगर जिले के फाजिलनगर क्षेत्र के शिवांक बर्नवाल को प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख का कार्यभार सौंपा गया।

शिवांक बर्नवाल से बातचीत के दौरान शिवांक ने कहा कि भारत के पुनर्निर्माण में अभाविप के कार्यकर्ता निरंतर गतिमान हैं, अभाविप छात्रहित व समाजहित में सदैव तत्पर रहने वाला संगठन है।

शिवांक ने बताया कि इसके पूर्व उन्होंने कॉलेज इकाई मंत्री, नगर सोशल मीडिया प्रमुख, जिला सोशल मीडिया प्रमुख, प्रांत सह सोशल मीडिया प्रमुख के दायित्वों का निर्वहन कर चुकें है व इन्होंने फाजिलनगर के विभिन्न कॉलेजों में छात्रहितों की लड़ाई लड़ते आ रहे है।

शिवांक की शिक्षा श्री भगवान महावीर पी•जी• कॉलेज पावानगर(फाजिलनगर) से स्नातक प्रथम वर्ष की चल रही है। इस दौरान नगर अध्यक्ष डॉ•शत्रुघ्न सिंह जी, नगर आंदोलन प्रमुख मनीष सिंह जी, नगर सह मंत्री शिखर जी आदि कार्यकर्ताओ ने शिवांक को बधाई दी।

कुशीनगर देवरिया महराजगंज गोरखपुर में 03 मार्च को मतदान

कुशीनगर : चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अधिसूचना जारी जारी कर दिया है।

जिसके अनुसार विधानसभा चुनाव सात चरण में संपन्न होगा। जिसमें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा।

वही कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर में छठा चरण के दौरान 03 मार्च को मतदान होगा।

कुशीनगर में मतदान (चुनाव) कब है ? Kushinagar Voting Date

कुशीनगर में छठे चरण 03 मार्च को मतदान है।

देवरिया में चुनाव कब है ?

03 मार्च को

महराजगंज में चुनाव कब है?

03 मार्च छठे चरण में

वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ समापन समारोह

0

कुशीनगर : सेफ सोसाइटी एवं फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में नवंबर एवं दिसम्बर माह‌ में स्वयं सहायता समूह एवं ग्रामीण महिलाओं के क्षमता वर्धन हेतु वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का समापन समारोह ग्राम सभा सेमरा झुंगवा, विकासखंड कसया, जनपद कुशीनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय दूबे (सांसद, कुशीनगर),

विशिष्ट अतिथि  रजनीकांत मणि (विधायक, कसया), अतिथि रीना यादव (ब्लॉक प्रमुख, कसया), अतिथि बालक दास (ग्राम प्रधान, भिंसवा) एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील राजभर (ग्राम प्रधान, सेमरा झुंगवा) ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इसके उपरांत वैभव शर्मा (निदेशक, सेफ सोसाइटी, उत्तर प्रदेश) एवं विनोद सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस, पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना समाज के लिए अति आवश्यक है क्योंकि साइबर ठगी द्वारा एक झटके में खाते में से पैसे चोरी हो सकते हैं ऐसे में अगर घर की एक महिला भी शिक्षित होती है तो वह अपने पूरे परिवार को ठगी से बचा सकती है।

इसके पश्चात् संस्था के  स्वयंसेवको ने डिजिटल बैंकिंग जागरूकता विषय पर रोमांचकारी नाटक का प्रदर्शन किया जोकि समापन समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

जागरूकता कार्यक्रम के अनुभवों को साझा करते हुए सेफ सोसाइटी के वरिष्ठ कार्यकारी श्री शैलेंद्र चतुर्वेदी ने विस्तारपूर्वक बताया कि गत् माह निःशुल्क प्रशिक्षण के दौरान लगभग 2000 महिलाओं को बचत करना, बचत सुरक्षित रखने के साधन, आर्थिक डायरी बनाना, एटीएम का इस्तेमाल एवं सावधानियां,

डिजिटल बैंकिंग आदि विषयों पर जानकारी देकर साइबर ठगी से बचाने के उपायों को बताया गया तथा अस्थाई फ्यूजन सहायता केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को यथोचित जानकारी देकर 211 श्रम कार्ड बनवाया एवं 728 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

साथ ही यह भी बताया कि सेफ सोसाइटी, उत्तर प्रदेश पिछले 16 वर्षों से महिलाओं, बच्चों तथा सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य कर रही है।

कोविड-19 महामारी के दौरान संस्था ने कुशीनगर, महाराजगंज एवं गोरखपुर जनपद में चिकित्सीय सहायता के साथ-साथ जीवन रक्षक उपकरण आदि का वितरण किया था।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक वेद प्रकाश  पाठक एवं आभार ज्ञापन वैभव शर्मा, निदेशक (सेफ सोसाइटी) द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य भूमिका में श्री मनोज श्रीवास्तव सुनिधि गुप्ता, वेद प्रकाश चौबे, सौरभ कुमार सिंह, विक्की सिंह तथा प्रत्यक्षदर्शी के रूप में कंदनी देवी, आरती देवी, ग्रामीण एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहें।

सम्मान निधि e-Kyc की आसान प्रक्रिया,10वी किस्त पाने के लिये ई-केवाईसी जरूरी

नमस्कार, हम यहां पीएम कृषि सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिये नये नियम में कुछ बदलाव हुये है।उनको हम यहाँ जानेगे।

बदलाव नियम के तहत जिसके तहत अब 10 वी किस्त के लिये किसानों को e-Kyc कराना होगा तभी उनके खाते में सम्मान निधि की राशि भेजी जायेगी।

ई-केवाईसी के लिये सबसे पहले आप pmkisan.gov.in पर visit करें तथा पेज के दाई ओर बने e-Kyc पर क्लिक करें।

  • यहाँ अपना आधार नंबर दर्ज करें जिसके बाद आप के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा जिसको दर्ज कर e-kyc की प्रक्रिया पुरी होगी।

e-Kyc के लिये क्या है जरूरी :

ई-केवाईसी के लिये आपका मोबाइल नंबर आधार संख्या से जुड़ा होना आवश्यक है।तभी आप ऑनलाइन e-Kyc की प्रक्रिया कर पायेंगे।

दुकानदार से पक्का बिल मांगा तो, बोला झोला ही बिल है…फिर झोले पर ही बिल बना दिया

कुशीनगर : रविवार 12 दिसंबर शाम को बच्चें के लिये स्कूल ड्रेस लेने पडरौना के धर्मशाला रोड स्थित हॉस्पिटल चौक के एक कटरे के प्रथम तल पर मौजूद माही ड्रेसेज़ के यहां पहुँचा।

जहां बच्चें के लिये ड्रेस, स्वेटर, जूते, मोजे लिये जिसका कुल मूल्य दुकानदार ने 1150 रूपये बताया फ़िर हमनें भुगतान के लिये डिजिटल माध्यम का विकल्प मांगा तो दुकानदार ने कहा कि केवल कैश..

यह सुन बड़ा अटपटा लगा कि इस डिजिटल दौर में छोटे छोटे दुकानदार, फोन पे, paytm, गूगल पे सहित अन्य माध्यम से भुगतान स्वीकार कर रहे है। तब क्यो यह बड़े दुकानदार डिजिटल भुगतान लेने से बच रहे है।

तब फिर हमनें डिजिटल भुगतान के लिये कहा तो आनाकानी के बाद किसी परिचित का गूगल पे का मोबाइल नंबर दिया।

जिसपर हमनें 1150 रूपये भुगतान कर दिया तथा पक्का बिल की मांग किया तब दुकानदार ने कहा कि झोला ही बिल है।कोई दिक्कत हो तो झोला दिखाइये हो जायेगा।

तब हमनें इस पर आपत्ति जताई कि झोला कैसे पक्का बिल हो सकता है। फिर दुकानदार ने सोचते हुये कपड़े रखा झोला लिया और उस पर हिसाब लिख दिया हो फ़ोटो में दिख रहा है।

अभी मैं इसको लेकर दुकानदार से कुछ कहता तब तक साथ मे आये दादा जी ने जल्दी चलने को लेकर कहने लगे और हम दुकान से चल दिये लेकिन दुकानदार की एक बात की झोला ही बिल है…

UPSSSC PET 2021 Result /Score Card

UPSSSC PET 2021 Result /Score Card

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 24 अगस्त को आयोजित कराये गये Preliminary Eligibility Test (PET) परीक्षा के नतीजे 28 अक्टूबर को घोषित हो चुके है।

UPSSSC PET 2021 Result

रिजल्ट देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नं व जन्मतिथि दर्ज कर देखा जा सकता सकता है।