Home Blog Page 59

डॉ. विनु मोहन एएम ने कम लागत के पहनने योग्‍य सेंसर की शुरूआत की

0

सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रोकेमिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीईसीआरआई), कराइकुडी, तमिलनाडु, के वैज्ञानिक, डॉ. विनु मोहन एएम ने एक लचीले कम लागत के पहनने योग्‍य सेंसर की शुरूआत की है। यह सेंसर मानव शरीर के स्‍वास्‍थ्‍य और शारीरिक स्थिति की निगरानी के लिए पसीने को ट्रैक कर सकता है। डॉ. विनु मोहन भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्थापित इनस्‍पॉयर फैकल्टी फैलोशिप के प्राप्तकर्ता है। यह सेंसर रक्‍त और अनय अनिवार्य परीक्षणों की आवश्‍यकता को कम कर सकता है।

इस पहनने योग्य माइक्रोफ्लुइडिक सेंसर के लिए किसी साफ-सुथरे कमरे की जरूरत नहीं पड़ती। इसे पसीने के नमूनों के साथ लैक्टेट, सोडियम (Na +), पोटेशियम (K +), और एल्‍केलाइन/अम्लीय प्रकृति (पीएच) जैसे बायोमार्कर की सीटू निगरानी में उपयोग किया जा सकता है। इनस्‍पॉयर फैकल्टी फेलोशिप का उपयोग करते हुए, डॉ. विनु, इसे स्ट्रेचेबल बनाने के लिए सेंसर में सुधार कर रहे हैं, ताकि व्यायाम करते समय और बाइकिंग करते समय आने वाले पसीने की निगरानी की जा सके।

यह सेंसर संकेतों का हस्तांतरण किए बिना ही व्यायाम गतिविधियों के दौरान मानव पसीने  से बायोमार्कर का विश्लेषण कर सकता है। इस सेंसर की उच्च-प्रवाह क्षमता नमूना लेने की क्षमता लगातार इस उपकरण की सतह पर पसीने  की लगातार पकड़ और स्‍थानांतरण कायम करने की सुविधा प्रदान करती है, जिसके कारण वास्तविक समय विश्लेषण होता है। लचीले सेंसर को अनियमित त्वचा की सतह पर लगाया जा सकता है, जो गतिशील बायोमार्कर स्तरों की निगरानी करता है और यह नैदानिक ​​निदान और देखभाल विश्लेषण के व्‍यक्तिगत बिन्‍दुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।

तेजी से पसीने के नमूने लेने के साथ माइक्रोफ्लुइडिक सेंसर विकसित करने और बहुविद् इलैक्‍ट्रोकैमिकल पहचान योग्‍यता सटीक पसीना बायोमार्कर विश्लेषणों और स्वास्थ्य की निरंतर वास्तविक समय की निगरानी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

डॉ. विनु के अनुसंधान समूह द्वारा स्थापित सेंसर में, एक द्रव चैनल वास्तविक समय के पसीने को कैप्चर करता है और तदवर्ती हस्तक्षेप-मुक्त विश्लेषण के लिए सक्रिय सैंसिंग इलेक्ट्रोड से गुजरने का निर्देश देता है। एक लघु मुद्रित सर्किट बोर्ड तारों की आवश्यकता के बिना क्रॉस-टॉक-फ्री सेंसर प्रतिक्रियाओं को इकट्ठा करता है। पूरी तरह से एकीकृत पंप विहीन कम माइक्रोफ्लुइडिक डिवाइस त्वचा पर स्‍थापित की जाती है और स्थिर बाइकिंग के दौरान  अंडरआर्म्‍स और अपरबैक स्‍थलों पर पसीने के गठन में क्षेत्रीय भिन्नताओं का विश्लेषण  किया जाता है। एपिडर्मल पैच मांसपेशियों का जलयोजन स्तर और ऑक्सीकरण की निगरानी कर सकता है जो फिटनेस निगरानी ऐप्‍लीकेशन के लिए आवश्यक है। यह शोध ‘एसीएस सेंसर’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

डॉ. विनु मोहन और उनकी टीम अन्य विश्वसनीय बायोफ्लुइड्स जैसे लार और ऊतकों में तरल पदार्थ की खोजबीन कर रही है, क्योंकि उनमें प्रचुर मात्रा में रासायनिक मार्कर होते हैं, जो मानव शरीर के अंतर्निहित शरीर विज्ञान को दर्शाते हैं। ये पहनने योग्य ऊर्जा भंडारण उपकरणों को विकसित करने पर भी समानांतर रूप से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि वे पहनने योग्य विद्युत रासायनिक सेंसर के लिए भी आवश्यक हैं। सर्पीन-आकार,

 अंतःसंबंधित, फ्रीस्टैंडिंग आपस में जुड़ने वाले सभी-मुद्रित ठोस-अवस्था वाले लचीले और स्ट्रेचेबल सुपरकैपेसिटर को हाल ही में विकसित किया गया था। एक पहनने योग्य पल्स रेट सेंसर की शक्ति के लिए ऊर्जा बफरिंग तत्व के रूप में इसका उपयोग किया गया था। यह कार्य  नैनोएनर्जी जर्नल में प्रकाशित हुआ था। इसके अलावा, उनका यह समूह स्व-संचालित पहनने योग्य सेंसर के लिए ओमनी-डायरेक्टली स्ट्रेचेबल हाई-परफॉर्मेंस सुपरकैपेसिटर विकसित कर रहा है।

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 2015 को बेस मानकर आरक्षण का आदेश

लखनऊ : सोमवार को हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव आरक्षण से जुड़े मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है।

जिसमे अब पंचायत चुनाव में आरक्षण 2015 के चुनाव को बेस मानकर नया आरक्षण सूची प्रणाली बनाने का आदेश दिया है।

वही सरकार को हाईकोर्ट ने प्रदेश में 25 मई तक चुनाव कराने का आदेश भी दिया है।

यानि कि अब सरकार को 2015 के चुनाव को बेस मानकर, नया पंचायत चुनाव के नये आरक्षण सूची जारी करना होगा।जो अब तक पुराने बेस पर आधारित आरक्षण सूची होनी थी।उसका कोई मतलब नही रहेगा।

उप मुख्यमंत्री कुशीनगर में,कार्यकर्ताओं व नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

कुशीनगर :  शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत कुशीनगर पहुँचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान द्वारा पहुँचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं व नेताओं, जनप्रतिनिधियों सहित जिले के डीएम व एसपी द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, डीएम एस राजलिंगम, व एसपी विनोद कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

साथ ही पुलिस द्वारा एयरपोर्ट पर ही उप मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।जिसके बाद उप मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम स्थल खड्डा तहसील के रामपुर गोनहा के लिये रवाना हुए।

जहां जगह जगह बीजेपी नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

क्या है कार्यक्रम – उप मुख्यमंत्री खड्डा तहसील के रामपुर गोनहा में शनि सिंगण मंदिर,मदरहा पुल का शिलान्यास के साथ वहां जनसभा भी करेगें।

डिप्टी सीएम का कुशीनगर में कल आगमन, रामपुर गोनहा में होगा कार्यक्रम

कुशीनगर : शनिवार 13 मार्च को कुशीनगर के दौरे पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ रहे है।जो जिले के कुछ कार्यो का शिलान्यास तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खड्डा तहसील के रामपुर गोनहा में होना है जहां वह शनि सिंगण मंदिर,मदरहा पुल का शिलान्यास के साथ वहां जनसभा भी करेगें।

इसी के मद्देनजर आज कार्यक्रम स्थल के तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिये स्थानीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी,डीएम एस. राजलिंगम, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह तथा एसडीएम अरविंद कुमार ने जायजा लिया।

आजादी का अमृत महोत्सव वेबसाइट जारी, पीएम मोदी ने किया लॉन्च

गुजरात के दौरे पर गये पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव का वेबसाइट जारी किया है।

जिसका नाम https://india75.nic.in है।

आजादी का अमृत महोत्सव क्या है ?

India75 क्या है ?

उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री : तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री

0

देहरादून : आखिरकार उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बनने जा रहे है।कल यानी मंगलवार 09 मार्च को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था।

तब से कइयों के मुख्यमंत्री बनने का नाम चल रहा था आखिरकार बीजेपी की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर नये मुख्यमंत्री के लिये आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

जाने #IndiaAgainstPrivatisation & #BankStrike ट्रेंड क्या है ?

पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार सरकारी बैंकों के बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा घोषित 15 व 16 मार्च को बैंक कि हड़ताल जारी है।

जिसका मकसद सरकार द्वारा सरकारी बैंको के निजीकरण बंद करने का है।इसी के तहत ट्विटर पर IndiaAgainstPrivatisation & #BankStrike ट्रेंड कर रहा है।

इसके पूर्व 09 मार्च को भी ट्विटर पर नंबर 1 पर #bankbachao_deshbachao ट्रेंड कराया गया था। जिसे सरकारी बैंकों के बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा इस माह के 15 व 16 मार्च को होने वाले बैंक हड़ताल को सफल बनाने के लिये ट्विटर ट्रेंड के माध्यम से सुर्खियों में लाया गया था ।

कुशीनगर के 21 निजी हॉस्पिटल में कोविड टीकाकरण, देखें हॉस्पिटल सूची

कुशीनगर : सरकार ने अब Covid-19(कोरोना) से बचाव के लिये कोविड टीकाकरण के लिये निजी अस्पतालों को भी जिम्मेदारी दी है जहां आप 01 मार्च से अधिकतम ₹ 250 में प्रति व्यक्ति लगवा सकते है।

इसी क्रम में कुशीनगर जिले के 21 निजी अस्पतालों है जहां आप अधिकतम ₹250 जमा कर टीकाकरण करा सकेगें।

अस्पताल नामपता
Maitrey Hospital 
Star Like Hospital & Diagnostic CenterKasera Toli Road, Padrauna
Nav Jeevan Jyoti Hospital Pvt LtdJataha Road Matiyarava Padrauna Kushinagar
Shail Chikitsalay (शैल चिकित्सालय)Kasya Road,Damwatiya near Gita International school
Amit Hospital Amit Hospital , Tulsi Awash Vikash Colony Phase 1,Padrauna ,Kushinagar 
Shree Sai HospitalBalua Chauraha
New Sai HospitalNew Sai Hospital Kotwa Bazar Kushinagar
Hind HospitalGadhaiya Modh Fazilnagar
Raj HospitalFazilnagar Kushinagar
Hansraj Singh HospitalNavjeevan Clinic Kasia
Janta Hospital KasiaMain Road Gola Bazar Kasia
Life Care Hospital Life Care Hospital Vard No 2 Tulshi Nagar Kasia Kushinagar 
Deen Dayal Hospital Nh 28-Kasia,Kushinagar 
Veena Hospital Veena Hospital Gopalgdh Pani Tannki Ke Sdamne Kasya Kushinagar 
Gautam Buddha National Hospital Nh28 Bay Pass Road Kasia Kushinagar 
Farhan Hospital Nh-28 Tamkuhi Raj 
Jagreeti Hospital Jagreeti HospitalTamkuhi Block-Tamkuhi ,Dis-Kushinagar 
Purvanchal Hospital Purvanchal Hospital Dhuriyakot Tamkuhiraj 
Prabha Hospital Bhatwaliya No 1 Tamkuhiraj Kushinagar 
Smbl Panacea Hospital Nonia Patti Near Railway Crossing 
Khushi Hospita Kotwa Bazar 
कुशीनगर के कोविड टीकाकरण हेतु निजी हॉस्पिटल सूची (Kushinagar Covid-19 Vaccination Private hosptal List)
कुशीनगर में कितने निजी हॉस्पिटल में कोविड -19 टीकाकरण हो रहा है ?

कुशीनगर के 21 निजी हॉस्पिटल में टीकाकरण होगा।

कुशीनगर में कहां-कहाँ के निजी हॉस्पिटल है टीकाकरण के लिये ?

पडरौना ,कसया ,तमकुहीराज ,कोटवा , फाजिलनगर आदि।

निजी हॉस्पिटल में कोविड टीकाकरण शुल्क कितना है ?

भारत सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश अनुसार एक डोज टिका का मूल्य अधिकतम 250 रूपये होगा।

देवरिया के 09 निजी हॉस्पिटल में भी होंगे कोविड टीकाकरण

देवरिया : सरकार ने अब Covid-19(कोरोना) से बचाव के लिये कोविड टीकाकरण के लिये निजी अस्पतालों को भी जिम्मेदारी दी है जहां आप 01 मार्च से अधिकतम ₹ 250 में प्रति व्यक्ति लगवा सकते है।

इसी क्रम में देवरिया जिले के 09 निजी अस्पतालों के चयन हुआ है जहां आप टीकाकरण करा सकेगें।

  1. सावित्री हॉस्पिटल,नियर ITI सलेमपुर रोड ( Mob- 7887054240)
  2. Abeda Hospital ,New Colony ,saket nagar
  3. बाबा राघव दास हॉस्पिटल,राघव नगर
  4. City Hospital, Aura Chaur (Amara ) Ruchapaar Gorakhpur Road
  5. चौहान चिकित्सालय, हाटा रोड, गौरी बाजार
  6. Ashutosh Hospital, Pasichami Bypass Road Rudrapur
  7. आरके हॉस्पिटल, Barai Ward Near Semrauna Chauraha Rudrapur ,
  8. सेवाश्रम नर्सिंग होम, लाला टोली वार्ड, नियर तहसील रुद्रपुर देवरिया
  9. गरिमा हॉस्पिटल,गौरीबाजार देवरिया

कुशीनगर के दो थाना क्षेत्रों में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, गोली से 02 लोग घायल

कुशीनगर : रविवार के दिन जिले के दो थाना क्षेत्रों से जमीन विवाद में जमकर मारपीट होने की ख़बर है।एक जगह गोली भी चलने की बात सामने आयी है जिसमे 02 लोग घायल बताये जा रहे है।

पहला मामला बरवापट्टी थाना के हनुमान चौक का है जहां सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों से मिलाकर 7 लोग घायल हैं। 

वही मौके पर दोनों पक्ष ने सड़क जाम किया है।जिस पर सीओ तमकुहीराज की अगुवाई में तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच मामले को संभाला है।

वही दूसरा मामला तरयासुजान थाना अंतर्गत  बेदुपार  का है जहां जमीनी विवाद में अवैध असलहा से गोली चलने से 02 लोग घायल बताये जा रहे है।

परन्तु इस मामले पर कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि

दोनों पक्ष जो कि आपस में सगे पट्टीदार हैं के मध्य पूर्व से जमीनी विवाद था जो न्यायालय में विचाराधीन है। आज आपस में दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। विवाद में गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, मजरुब को पुलिस द्वारा ईलाज हेतु CHC ले जाया गया।

ईलाज के दौरान डाक्टर ने गोली लगने की पुष्टी नहीं की है। दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में गोली चलने की जांच की जा रही है।