Home Blog Page 6

कुशीनगर के हरपुर माफी में हुआ कंबल वितरण

कुशीनगर जनपद नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के हरपुर माफी, महुअवा, विजयपुर, कुईया आदि गांव में गुरूवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय की उपस्थिति में असहाय, निर्धन और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटा गया।

इस अवसर पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत गरीब, असहाय, वृद्ध और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए निःशुल्क कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसी क्रम में हरपुर माफी, महुअवा आदि गांव में यह वितरण किया गया है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। विधायक पाण्डेय ने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है।

ठंड के मौसम में गरीब परिवारों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और ऐसे में कंबल वितरण जैसे कार्य उनके लिए बड़ी राहत प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि क्षेत्र में सभी जरूरतमंदों को चिन्हित कर समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। वही कार्यक्रम उपजिलाधिकारी पडरौना ॠषभ पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने सरकार, विधायक व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार की सहायता से ठंड के मौसम में काफी राहत मिलती है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता, ग्राम प्रधान ममता देवी, राकेश यादव, ईश्वरचंद कुशवाहा, राजेश, शत्रुंजय सिंह, हरिश्चंद, मोहन गुप्ता, नितेश राव, रामअवध, गोवर्धन, प्रेमचंद, सुबोध, विजेंद्र गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

युवक की हत्या मामला : परिजनों व ग्रामीणों का सड़क जाम, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

0

कुशीनगर : जिले में नए साल की पूर्व संध्या पर एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में 24 वर्षीय निशांत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

मुख्य आरोपी नौशाद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना आपसी रंजिश से जुड़ी बताई, लेकिन दो समुदायों से जुड़े होने के कारण इलाके में सांप्रदायिक तनाव का खतरा बढ़ गया है।

पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को शाम के समय नौशाद अंसारी और उसके साथियों ने निशांत पर चाकू से हमला किया। हमले में निशांत के गले और पेट पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कुशीनगर पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नैका छपरा चौराहे पर रखकर आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन कार्यवाही की मांग कर रहे है।

संभावित तनाव के मद्देनजर दर्जनों थानों से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण करने और शांति व्यवस्था बिगड़ने ना दिया जाय।

कुशीनगर में युवक को चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव का माहौल 

0

कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र की यह गांव से दुखद खबर आई है नववर्ष के पूर्व जहां एक युवक जिसका नाम निशान्त सिंह थाना क्षेत्र कसया बताया जा रहा है उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप नौशाद अंसारी सहित अन्य पर लगा है।

गांव में हत्या के बाद लोगों में रोष व तनाव का माहौल है। चूंकि यह हत्या मामला दो धर्म विशेष से जुड़ा है जिससे पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर वहां पर तैनात है।

जिससे कि शांति व्यवस्था ना बिगड़े यह प्रकरण कसया थाना क्षेत्र के गांव जुड़वनिया गांव का है।

इस प्रकरण में पुलिस ने मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

51 खोए मोबाइल फोन लौटाए, परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

कुशीनगर नए साल से ठीक पहले कुशीनगर पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए 51 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। इस मानवीय पहल से दर्जनों परिवारों के चेहरों पर खुशी और राहत की मुस्कान देखने को मिली।

यह कार्यक्रम जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने विधिवत प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। खोए हुए मोबाइल मिलने पर लोगों ने कुशीनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी कार्यप्रणाली की खुले दिल से सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी संसाधनों और साइबर सेल की मदद से इन मोबाइल फोन की पहचान कर उन्हें बरामद किया गया।

अगर किसी का मोबाइल फ़ोन गुम होता है तो बिल की कॉपी, आधार की कॉपी, के साथ एसपी कार्यलाय में आवदेन दे सकते है।

कबड्डी में रितेश पासवान का दम, लक्ष्मीगंज का लहराया परचम

कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के जिला स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र अंतर्गत हरपुर माफी निवासी रितेश पासवान के जोरदार प्रदर्शन के दम से लक्ष्मीगंज की टीम को चैंपियन बनायी।फाइनल मुकाबले में लक्ष्मीगंज ने कसया की मजबूत टीम को 32–25 अंकों से पराजित कर कबड्डी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस मुकाबले के रेड में रितेश पासवान ने 13 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभायी।

रितेश के जोरदार खेल, चुस्ती और आक्रामक रणनीति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके लगातार सफल रेड और सटीक डिफेंस ने विपक्षी टीम को बैकफुट पर ला दिया। प्रतियोगिता के दौरान रितेश के नाम की गूंज पूरे मैदान में सुनाई दी।

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। गांव के खिलाड़ियों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर कर राष्ट्रीय स्तर पर लाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ है।

इस तरह के आयोजन आगे भी होता रहेगा।इसके बाद सांसद और सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दुगेश राय ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और खेल प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।

क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।रितेश की इस उपलब्धि से हरपुर माफी गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गांव के मोहन गुप्ता, हरिश्चंद, गोवर्धन, जगत पासवान, रामअवध, प्रेमचंद, विजेंद्र गुप्ता आदि लोगों ने बधाई दिए और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि यह सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं की मेहनत और लगन का परिणाम है।

लक्ष्मीगंज टीम के लिए रितेश के अलावा कृष्ण यादव, अनुप, अभिषेक, सुमित, साहिल, आदिल व रीतिक ने भी शानदार प्रदर्शन किए.!

कुशीनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सड़क किनारे की दुकानें ध्वस्त

0

कुशीनगर : जिले के कसया कस्बे में सोमवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। सपहा रोड पर सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों को गिरा दिया गया। नगर पालिका द्वारा पहले से नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन दुकानदारों द्वारा अनुपालन न करने पर यह कार्रवाई की गई।जिसके बाद कार्यवाही में कई अवैध अतिक्रमण हटाया गया वही कई लोग माहौल देख अपना सामान स्वय हटाने लगे।

कुशीनगर के स्कूलों में क्लास 1 से लेकर 8 तक की छुट्टी

कुशीनगर में बढ़ते ठंड को देखते हुये जिलधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्या ने जिले के सभी स्कूलों के क्लास 1 से लेकर 8 तक की छुट्टी 29 और 30 दिसम्बर को करने आदेश जारी किया है।

कुशीनगर में स्कूल प्रबंधक छोटेलाल कुशवाहा की मौत के बाद प्रदर्शन मामले में, पुलिस ने 200 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

कुशीनगर : जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर गांव में स्थित बुद्ध कॉलेज के प्रबंधक छोटेलाल कुशवाहा की हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई थी।  जिसके बाद स्थानीय लोगों, शिक्षकों और कुशवाहा समाज के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों ने सड़कों पर उतरकर मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की और न्याय की गुहार लगाई थी। 

अब ख़बर आ रही है की पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 59 नामजद समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यातायात बाधित करने से जुड़ा है।

गौरतलब है की प्रबंधक की हत्या से जुड़े लोगों को पुलिस ने शुरुआत में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मौत के बाद पुलिस ने 7 और आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 12 नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया था।

कुशीनगर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के तबादले

​कुशीनगर: 25 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने तत्काल प्रभाव से जिले के 20 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। 

इस फेरबदल में 11 निरीक्षक (Inspectors) और 9 उप-निरीक्षक (Sub-Inspectors) शामिल हैं।

​प्रमुख स्थानांतरण एक नज़र में:

​पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है:

  • ​निरीक्षक धनवीर सिंह को तरयासुजान से हटाकर रामकोला का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
  • ​निरीक्षक आनंद गुप्ता को विशुनपुरा से सेवरही की कमान सौंपी गई है।
  • ​निरीक्षक जितेन्द्र टण्डन, जो अभी तक एण्टी रोमियो स्क्वाड के प्रभारी थे, अब साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक होंगे।
  • ​निरीक्षक संजय दूबे को अहिरौली बाजार से हाटा और निरीक्षक रामसहाय चौहान को हाटा से तरयासुजान भेजा गया है।
  • ​निरीक्षक महेन्द्र प्रजापति को बरवापट्टी से हटाकर प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ/जनसुनवाई नियुक्त किया गया है।

​उप-निरीक्षकों की नई तैनाती:

​उप-निरीक्षकों की श्रेणी में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं:

  • ​उ0नि0 धीरेन्द्र राय को सेवरही से पटहेरवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  • ​उ0नि0 विनय मिश्रा पटहेरवा से अब विशुनपुरा के थानाध्यक्ष होंगे।
  • ​उ0नि0 दीपक सिंह को नेबुआ नौरंगिया से कप्तानगंज भेजा गया है।
  • ​उ0नि0 अजय पटेल (चौराखास) और निरीक्षक संतोष कुमार (अपराध, रामकोला) को पुलिस लाइन भेजा गया है।
  • ​उ0नि0 अखिलेश यादव को हनुमानगंज से हटाकर चौकी प्रभारी समउर, तमकुहीराज बनाया गया है।

कुशीनगर में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक: 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

0

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कसया में आज समाजवादी पार्टी (सपा) के BLA एवं बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामअवध यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि ओपी यादव थे।

संचालन सिकन्दर आलम ने किया और आयोजन राजेश प्रताप राव के नेतृत्व में हुआ।इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री और विधायक सपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह मौजूद रहे तथा इस कार्यक्रम में भारी संख्या में BLA एवं बूथ प्रभारी व सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।