Home Blog Page 7

जिला प्रशासन ने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लिया बड़ा फैसला

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट ने आज तेल कंपनियों के स्थानीय विक्रय अधिकारियों और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में अंतरराष्ट्रीय तनाव (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के कारण देशभर में हो रही अफवाहों और पैनिक बाइंग को देखते हुए जनपद में ईंधन और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने पर चर्चा की गई।बैठक में लिए गए मुख्य फैसले:

  • तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल के दामों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
  • हर पेट्रोल पंप पर डीजल 3000 लीटर और पेट्रोल 2000 लीटर से कम होने पर पंप मालिक को तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देनी होगी।
  • तेल कंपनियों के अधिकारी रोजाना अपने पंपों की समीक्षा करेंगे और पर्याप्त स्टॉक बनाए रखेंगे।
  • जिन पंपों पर आर्थिक कारणों से डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही, उन्हें चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू गैस (एलपीजी) संबंधी व्यवस्था:

  • घरेलू गैस सिलेंडर का किसी भी हाल में व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जाएगा।
  • घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से की जा रही है।
  • शादी-विवाह, मुंडन आदि कार्यक्रमों में केवल वास्तविक जरूरत के आधार पर ही कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे।
  • कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कमर्शियल सिलेंडर तुरंत गैस एजेंसी को वापस कर दें, ताकि दूसरे जरूरतमंदों को मिल सके।

कंट्रोल रूम व्यवस्था:

  • जिला कंट्रोल रूम में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एक कर्मचारी नामित किया जाएगा, जो शिकायतों का रजिस्टर रखेगा और जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
  • पुलिस अधिकारी भीड़ नियंत्रण के लिए तत्काल एक्शन लेंगे।

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य रखें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। ईंधन और गैस की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।

कुशीनगर : सड़क किनारे नवजात शिशु मिलने से लोगों में आक्रोश, इलाक़े में चर्चा का बना विषय

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव के पास पचफेड़ा स्थान पर आज एक नवजात शिशु रोड किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने शिशु को देखते ही रुककर भीड़ जमा कर दी।स्थानीय लोगों ने शिशु को तुरंत जिला अस्पताल कुशीनगर पहुंचाया। नवजात शिशु की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डॉक्टर लगातार निगरानी करते हुये इलाज कर रहे हैं।कसया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।, इसकी जांच की जा रही है।वही लोगों में भारी रोष दिखा और तरह तरह के चर्चाओं का विषय बना हुआ है की शिशु को किसने और क्यों फेंका ?

हरपुर माफी में बाइक के टक्कर से साईकिल सवार की मौत

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर माफी गन्ना क्रय केंद्र के पास गुरूवार को सड़क हादसे में एक साईकिल सवार की मौत हो गई .

सूत्रों के मुताबिक यह घटना दोपहर की है. एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सामने से आ रहे साईकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों सड़क के किनारे तड़प रहे थे. रामसूरत साहनी हरपुर माफी से घर जा रहे थे.

स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस पर सूचना दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जब तक पुलिस टीम और एंबुलेंस पहुंचती तब तक विजयपुर ग्राम के टोला सियरहां के 65 वर्षीय बुजुर्ग रामसूरत साहनी ने दम तोड़ दिया लेकिन गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल चालक विजयपुर ग्राम के लाला टोला के 25 वर्षीय पिंकल तिवारी पुत्र योगेंद्र तिवारी को रामकोला सीएचसी भेजा गया है, वहाँ डॉक्टरों के निगरानी में उपचार चल रही है. खबर लिखे जाने तक घायल पिंकल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं खोंटही चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि मृतक रामसूरत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना पर आगे की कार्रवाही की जा रही है.

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लक्ष्मीगंज पकडीयार मार्ग के चौड़ीकरण के बाद लगातार दुर्घटना की खबर आ रही है. लोगों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने हेतु ब्रेकर और सुरक्षा उपायों की व्यवस्था की मांग की है।

रो रहा हैंडपंप सो रहा प्रशासन, हैंडपंप खराब होने से आई पेयजल की किल्लत

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के हरपुर माफी में लगा दर्जनों इंडिया मार्क हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है, जिसकी सुधि न तो ग्राम प्रधान ले रहे और न ही जिम्मेदार महकमा।

गाँव के लोग कम गहराई वाले देसी हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं। समस्या से गाँव के पी. जी. गोरखपुरी ने आईजीआरएस के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। अधिकारियों द्वारा केवल कागजी प्रकिया पूरी कर मामले को ठंडे बस्ते में रख दिया गया।

भीषण गर्मी, धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम के बीच पड़ा खराब हैंडपंप अधिकारियों की लापरवाही का पोल खोल रहा है। सभी हैंडपंप वर्षों से खराब है। लोगों ने मरम्मत के लिए प्रधान से लेकर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या दूर करवाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई।

थक हार कर और बेवस होकर कम गहराई वाले देसी हैंडपंप लोगों का सहारा बना है। लोगों की शिकायत है कि उन्हें पेयजल नहीं मिल रहा है जिसके चलते वह लोग संक्रमित बीमारियों से जूझते रहते हैं। लोगों का कहना है कि शुद्ध पेयजल के लिए खरीद कर पानी पीना पड़ता हैं।

गांव 30-35 हैंडपंप मरम्मत व रिबोर कराना अतिआवश्यक है। हैंडपंपों मे 8 से 10 बिल्कुल पानी नही दे रहा है, 10-15 दूषित जल जैसे पीला व बालू रहित पानी दे रहा है और शेष हैंडपंप 3 से 4 मिनट चलाने पर पानी निकल रहा है। हैंडपंप की खराबी रामनारायन पासवान, नागेंद्र लाल श्रीवास्तव, विनोद लाल श्रीवास्तव, विरेद्र लाल श्रीवास्तव, संतराज पासवान, ईदगाह के पास, पंचायत भवन परिसर, अमृत पोखरा के पास, बृजेश विश्वकर्मा, शंकर गौतम, मुसहर बस्ती व मुन्ना गोंड़ सहित पूरे मोहल्ले में है।

हरपुर माफी गांव में 14 टोले या 15 वार्ड है।प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद पासवान ने बताया कि कारीगर (मिस्त्री) से बात हुई है। एक सप्ताह में सभी हैंडपंपों को ठीक करा दिया जाएगा।

वही सहायक खंड विकास अधिकारी मोहन सिंह ने कहा कि जिन हैंडपंपो को कार्ययोजना में लिया गया होगा, उनकी मरम्मत कराई गई होगी। शेष हैंडपंपों को कार्ययोजना में डालकर मरम्मत कराई जाएगी। गाँव के मोहन गुप्ता, प्रेमचंद, बृजेश विश्वकर्मा, प्रियम श्रीवास्तव, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, संतराज पासवान, लक्ष्मी देवी, विजेंद्र, रामनारायन, समीर अब्बास, राहुल चौधरी आदि ने समस्या के निदान की मांग की है।

कुशीनगर में निर्माण श्रमिकों के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र (लेबर अड्डा) स्थापित होंगे

कुशीनगर: जिलाधिकारी कुशीनगर ने जनपद में निर्माण श्रमिकों एवं दिहाड़ी मजदूरों की सुविधा के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र (लेबर अड्डा) की स्थापना हेतु स्थलों के चयन के निर्देश जारी कर दिए हैं।

शासन के निर्देशानुसार यह कदम मजदूरों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें जहां निर्माण श्रमिक सामान्यतः काम की तलाश में एकत्रित होते हैं।

चयनित स्थल के आसपास न्यूनतम एक किलोमीटर की परिधि में उपलब्ध भूमि का सर्वेक्षण कर उपयुक्त निर्माण प्रकार (G+2, G+1, ग्राउंड फ्लोर अथवा श्रमिक शेड) के अनुसार विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए।अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि चयनित भूमि की विस्तृत रिपोर्ट, लेआउट प्लान एवं निर्माण की अनुमानित लागत सहित पूरा प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि आगे की कार्यवाही समयबद्ध तरीके से की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिक सुविधा केंद्रों की स्थापना से निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

कुशीनगर : गाड़ी साइड न करने पर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे जिले पड़रौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिधुवा बाजार का बताया जा रहा है जहां रविवार रात (19 अप्रैल) को एक सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाड़ी साइड करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक वाहन चालक ने साइड नहीं दी। इससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अब यह मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्यवाही की बात कह रही है। अब देखना है इस प्रकरण में क्या कार्यवाही होती है।

कुशीनगर : 5 साल की बच्ची से रेप मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने असली दोषी को गिरफ्तार किया

कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र के बीरवट कोन्हवलिया गांव में 10 अप्रैल को 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कथित बलात्कार की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जांच में परिजनों के तहरीर के आधार पर स्कूल के प्रधानाचार्य पर शक हुआ था, जिन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ भी की गई, लेकिन गहन छानबीन के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। असली दोषी सुरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना क्या थी?
बच्ची स्कूल से घर लौटते समय पास के आम के बगीचे में आम बिनने चली गई थी। वहां आरोपी सुरेंद्र सिंह ने उसे अकेला पाकर अपना हवस का शिकार बना लिया और फरार हो गया। बच्ची खराब हालत में घर पहुंची, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दुराचार की पुष्टि हुई।

परिजनों की शिकायत पर तरयासुजान थाने में POCSO एक्ट और अन्य गंभीर BNS धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया,
“जांच के दौरान पता चला कि स्कूल छुट्टी के बाद बच्ची आम के बगीचे में गई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर दुराचार किया और भाग गया।”13 अप्रैल को पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने आरोपी सुरेंद्र सिंह को विरवट कोन्हवलिया गांव से गिरफ्तार किया। टीम का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने किया। आरोपी ने जुर्म कबूल भी कर लिया है।

हरपुर माफी में अज्ञात कारणों से लगी आग, रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के हरपुर माफी गांव के टोला शोभा छपरा में पानी टंकी के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से सीताराम गोंड की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गईं।

इस घटना में घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। पीड़ित परिवार के पास परेशानी खड़ी हो गई है। लोगों को जब तक जानकारी हो पाती और वे कुछ कर पाते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।

जब तक लोग कुछ कर पाते दोनों झोपड़ियों में रखे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने भरसक प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल रुप धारण कर चुकी थी कि सब कुछ जलकर राख हो गया। घर में रखी नगदी, जेवरात, घरेलू उपयोगी सामग्री सहित लाखों का नुकसान हुआ है।

झोपड़ी में रखी जीने का सहारा एकमात्र गुमती भी जलकर राख हो गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस चौकी लक्ष्मीगंज व फॉयर बिग्रेड की टीम पहुंची।अगलगी की इस घटना से पीड़ित परिवार जहां खुले आसमान के नीचे आ गया है।

मंगलवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल किशन लाल, प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र पासवान, पीजी गोरखपुरी, मोहन गुप्ता, रामअवध, सत्यनारायन, जयनारायन, सुनील मौर्य, बैजनाथ, विजय, विजेंद्र, धर्मेन्द्र आदि लोगों ने नुकसान का आकलन कर शासन को भेजा गया और साथ क्षेत्रीय लेखपाल व अन्य समाजसेवीयों द्वारा राहत सामग्री उपलब्ध करायी गयी।

दिल्ली से 24 घंटे में बरामद हुई तीन नाबालिग लड़कियाँ

कुशीनगर : थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गाँव की तीन नाबालिग लड़कियों को कुशीनगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।

नसीमा खातुन पत्नी समीउल्लाह ने 11 अप्रैल 2026 को थाना कुबेरस्थान में सूचना दी थी कि उनकी पुत्री आशिया (उम्र लगभग 15 वर्ष) तथा गाँव की अन्य दो नाबालिग लड़कियाँ अप्सरा खैरुल्लाह (उम्र 13 वर्ष) एवं महीरा पुत्री मुहम्मद आलम (उम्र 15 वर्ष) सुबह स्कूल जाते समय घर वापस नहीं लौटीं।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में तुरंत तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी सहायता और विभिन्न जिलों के साथ समन्वय कर गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच में पता चला कि तीनों लड़कियाँ दिल्ली चली गई थीं।

कुशीनगर पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पुलिस से त्वरित समन्वय स्थापित कर 24 घंटे के अंदर तीनों नाबालिगों को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल तीनों लड़कियों को कुशीनगर लाया जा रहा है। पुलिस उनकी अभिरक्षा में है और जल्द ही उन्हें अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

कुशीनगर में प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग पर अड़ी, हाई वोल्टेज ड्रामा

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही नगर (दुदही टैक्सी स्टैंड के पास) में एक अनोखा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी की रिहाई की मांग करते हुए जियो के मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

पुलिस ने दो दिन पहले ही उसके प्रेमी को दुष्कर्म (rape) और POCSO एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।लड़की टावर की ऊंचाई पर बैठी रही और नीचे उतरने से इनकार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, विशुनपुरा थाने में पहले एक महिला की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ अपहरण और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी आधार पर दो दिन पहले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रेमी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही नाबालिग प्रेमिका भावुक हो गई और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताने लगी। वह बार-बार कह रही है कि जब तक प्रेमी को रिहा नहीं किया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी।