Home Blog Page 5

कुशीनगर को सीएम योगी की सौगात: ₹424.41 करोड़ की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कुशीनगर — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में हरिहरपुर में ₹424.41 करोड़ की लागत वाली 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र तथा सहायता राशि/बड़े चेक वितरित किए। कार्यक्रम में कृषि, शिक्षा, आधारभूत संरचना, नगरीय विकास और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

कुशीनगर पुलिस ने नेपालियों को फर्जी नौकरी का झांसा देकर, ठगी करने वाले 10 सदस्यीय गैंग का किया खुलासा

0

कुशीनगर पुलिस ने एक बड़े फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के 8 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो नेपाल के नागरिकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।जिसमे 9 नेपाल के तथा 1 व्यक्ति कसया थाना कुशीनगर का रहने वाला है।

इन्होने 453 नेपाली युवकों को नौकरी और बेहतर भविष्य बनाने का सपना दिखा कर कसया थाना एरिया में किराये के बिल्डिंग में रखा था। जहां ये नेटवर्क मार्केटिंग करा कर पैसे बना रहे थे, नेपाली दूतावास के हस्तछेप के बबाद प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए लोगो को निकाला तथा नेपाली दूतावास अधिकरियों को सुपुर्द किया जिसके बाद सभी को नेपाल भेज दिया गया।

कुशीनगर में युवक संदीप यादव की मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज मामला आया है जहा युवक संदीप का गांव के पास ही टावर के पास शव मिला।

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे संदीप यादव खाना खाने के बाद घर से निकले। परिजनों के अनुसार किसी को अपने जाने की जानकारी नहीं दी थी।रात करीब 1 बजे संदीप के ही मोबाइल फोन से गांव के एक युवक (विशाल यादव) को कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि संदीप पुल पर घायल अवस्था में पड़ा है।

परिजन मौके पर पहुंचे तो संदीप गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। उसका मोबाइल सीने पर रखा हुआ था। आंख, गाल, गला और पैरों की उंगलियों पर चोट के निशान थे।परिवार ने उसे ऑटो से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

संदीप परिवार का मुख्य सहारा था। दो वर्ष पहले बड़े भाई राजेश यादव की कैंसर से मौत हो चुकी थी। परिवार में पिता शिवधर यादव, मां विमला देवी, भाभी रेनू और तीन वर्षीय भतीजी मुस्कान हैं। संदीप पिछले एक महीने से गोरखपुर की एक फर्नीचर दुकान पर काम कर रहा था।

प्रेम प्रसंग की आशंका:इस मामले में संदीप की हत्या प्रेम प्रंसग में होने की आंशका है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

453 नेपाली युवक-युवतियों को बंधक बनाकर ठगी, नेपाल दूतावास और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से छुड़ाया गया

0

कुशीनगर : जिले में एक बड़े फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ‘विन्स्पायर वर्ल्ड कंपनी’ (Winspire World Company) के नाम पर चलाए जा रहे इस घोटाले में 453 नेपाली युवक-युवतियों को नौकरी के लालच में फंसाकर बंधक बनाया गया था। रैकेट नेटवर्क मार्केटिंग (पिरामिड स्कीम) के जरिए चल रहा था।

कसया थाना क्षेत्र, कसया-मथौली रोड पर स्थित एक किराए के मकान में यह फर्जी कंपनी संचालित हो रही थी। कंपनी युवाओं को आकर्षक नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर फंसाती थी। प्रत्येक व्यक्ति से 7,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की राशि सदस्यता फीस या ट्रेनिंग फीस के नाम पर वसूली गई।

पीड़ितों को जबरन फर्जी नेटवर्क मार्केटिंग का काम कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर नेपाल दूतावास (Embassy of Nepal in India) ने हस्तक्षेप किया। दूतावास की सुचना पर अवैध रूप से फंसे नेपाली नागरिकों के संबंध में संयुक्त अभियान चलाया गया।

एसटीएफ, स्वाट टीम एवं थाना कसया पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल 453 नेपाली नागरिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। सभी रेस्क्यू किए गए नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ बसों द्वारा नेपाल रवाना किया गया।

कुशीनगर प्रशासन अब फर्जी कंपनी के संचालकों, मकान मालिक और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

कुशीनगर: स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की ठगी, फर्जी पेमेंट ऐप से दिया चकमा

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डा नगर में एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने सोने की चेन खरीदने के बहाने फर्जी पेमेंट ऐप के जरिए भुगतान दिखाकर व्यापारी को चकमा दिया और फरार हो गया।

व्यापारी ने बताया कि एक व्यक्ति उनके यहां सोने की चेन खरीदने आया। चेन की कीमत तय होने के बाद आरोपी ने मोबाइल पर पेमेंट करने का दिखावा किया। उसने एक फर्जी पेमेंट ऐप के जरिए स्क्रीन पर सफल भुगतान का स्क्रीनशॉट या लेन-देन का मैसेज दिखाया।

विश्वास में आकर व्यापारी ने चेन सौंप दी, लेकिन बाद में जब असली बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचे तो पता चला कि यह फर्जीवाड़ा था। आरोपी मौके से फरार हो गया।इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। लोग फर्जी पेमेंट ऐप्स और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं।

पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। खड्डा थाना पुलिस ने कहा है कि प्रकरण में जांच चल रही है और उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण, मंत्री बोले- मैनपावर बढ़ाओ, काम तेज करो

0

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को कुशीनगर में निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।मंत्री ने पाया कि विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक, लेक्चर हॉल और छात्रावासों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

फिनिशिंग कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने ठेकेदारों को मैनपावर बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान मंत्री शाही ने निर्माण स्थल का पैदल भ्रमण किया और इंजीनियरिंग स्टाफ से विस्तृत चर्चा की। इसके बाद समीक्षा बैठक में उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।मंत्री के प्रमुख निर्देश:

  • ढेंचा बोआई को बढ़ावा दें, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें।
  • यूरिया और DAP का वितरण भूमि अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें।
  • सीमांत जिले होने के कारण खाद-बीज की तस्करी पर सख्त नजर रखें।

Kushinagar: दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचा एक बच्चे का बाप, ससुराल वालों ने पेड़ से बांधकर रचा दी शादी!

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग में एक शादीशुदा महिला और युवक को सजा दी गई। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पहले कमरे में बंद किया, फिर बाहर पेड़ से बांधकर करीब तीन घंटे तक बेरहमी से पीटा। हद तो तब हो गई जब भीड़ के सामने ही प्रेमी से जबरन महिला की मांग भरवाई गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (19 मई 2026) को कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला एक शादीशुदा युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। महिला भी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जबकि युवक का भी एक बेटा है। युवक को महिला के घर में दाखिल होते ही उसके देवर ने देख लिया। देवर ने तुरंत बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और शोर मचाकर अपने घर वालों को बुला लिया।

पहले उन्हें घर के अंदर पीटा गया, फिर घसीटते हुए बाहर लाया गया। दोनों को एक पेड़ से बांध दिया गया और करीब 3 घंटे तक उनके साथ मारपीट की गई। तमाशबीन बनी भीड़ में से किसी ने युवक के हाथ में सिंदूर थमाकर जबरन महिला की मांग भरवा दी।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही युवक की पत्नी भी रोती-बिलखती मौके पर पहुंची। वह अपने पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही और पैर पड़ती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुना प्रकरण की जानकारी होने पर पुलिस ने इन्हे मुक्त करते हुये मेडिकल कराया और मारपीट करने वालों के ख़िलाफ़ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ट्रेन में मिली युवती की सिर कटी लाश की पहचान कुशीनगर निवासी के रूप में हुई

कुशीनगर : लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15114) की S-1 स्लीपर कोच में रविवार सुबह एक युवती का बेरहमी से कटा हुआ शव बरामद होने का मामला सनसनीखेज हो गया है। अब इसकी पहचान कुशीनगर जिले की एक युवती के रूप में हुई है। पुलिस पारिवारिक कलह और ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही है।

17 मई को बिहार के छपरा से लखनऊ आ रही ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंची। सफाई स्टाफ को कोच S-1 में एक संदिग्ध स्टील का बॉक्स और एक भारी बैग मिला, जो लावारिस पड़ा था। बॉक्स खोलने पर युवती का सिर कटा धड़ मिला, जबकि बैग में हाथ-पैर प्लास्टिक में पैक थे। सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है। शव की उम्र लगभग 25-30 साल बताई जा रही है।

GRP और स्थानीय पुलिस की टीमों ने CCTV, मोबाइल सर्विलांस और गुमशुदगी की सूचियों के आधार पर पहचान की। मृतका कुशीनगर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, युवती चार बहनों में तीसरी थी और घर में कुछ समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था।जांच में सामने आया कि युवती के किसी युवक से संबंध को लेकर परिवार नाराज था।

इसी आधार पर ऑनर किलिंग का एंगल मजबूत माना जा रहा है। पिता और कुछ रिश्तेदारों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, उनसे पूछताछ चल रही है। कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई और एक संदिग्ध टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई रही है।

कुशीनगर में ज्वैलर्स व्यापारियों संग डीएम व एसपी ने की महत्वपूर्ण बैठक

कुशीनगर (18 मई 26): जिले में सोने के आभूषणों की खरीद-बिक्री को लेकर फैल रही अफवाहों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने सर्राफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि सोने के आभूषणों की खरीद-बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं है।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार की अस्थिरता के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल ठोस सोना (बुलियन), सोने के सिक्कों और गोल्ड बार की खरीद को कुछ समय के लिए टालने की अपील की है।

आभूषणों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।डीएम ने व्यापारियों से अपील की कि वे ग्राहकों तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाएं, ताकि आमजन अफवाहों का शिकार न हों।

उन्होंने पुराने सोने की ज्वेलरी को रिसाइक्लिंग (पुनर्चक्रित) कर नई ज्वेलरी बनाने पर जोर दिया, जिससे देशहित के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

सर्राफा व्यापारियों ने बैठक में आश्वासन दिया कि वे 24 कैरेट खरा सोना (बुलियन) और गोल्ड बार की प्रत्यक्ष बिक्री को सीमित रखेंगे। साथ ही, लोगों को पुराने आभूषणों की रीसाइक्लिंग के लिए प्रेरित करेंगे।

बैठक में कृत्रिम आभूषणों को बढ़ावा देने और इससे जुड़े स्थानीय कारीगरों के लिए वैकल्पिक रोजगार सृजन पर भी चर्चा हुई।

 पडरौना में सोमवार को छावनी स्थित रोडवेज से, सुबह 09:30 बजे से दोपहर 2:30 तक बसों का संचालन

कुशीनगर (पडरौना)। कसबा पडरौना में हर सोमवार को लगने वाले भीषण जाम की समस्या से आम जनता को निजात दिलाने के लिए कुशीनगर पुलिस और यातायात विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी 18 मई 2026 से प्रत्येक सोमवार को रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था में अस्थाई बदलाव किया गया है।

यह निर्णय शनिवार (16 मई) को निरीक्षक यातायात और एआरएम रोडवेज पडरौना के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया।

सुभाष चौक और कठकुईयां मोड़ पर नहीं लगेगा जाम

अधिकारियों के मुताबिक, कसबा पडरौना स्थित मौजूदा रोडवेज स्टैंड के कारण सुभाष चौक, कठकुईयां मोड़ और छावनी क्षेत्र में लगातार यातायात प्रभावित रहता था और सोमवार को स्थिति बेहद खराब हो जाती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह नया रूट प्लान तैयार किया गया है।

सोमवार को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था

कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 18.05.2026 से प्रत्येक सोमवार को सुबह 09:30 बजे से दोपहर 14:30 (2:30) बजे तक रोडवेज बसों का संचालन पडरौना स्थित मुख्य रोडवेज स्टैंड के स्थान पर छावनी स्थित रोडवेज वर्कशॉप से किया जाएगा।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बातें:

  • केवल सोमवार के लिए: यह नई व्यवस्था सिर्फ और सिर्फ सोमवार के दिन तय समय (सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे) के लिए ही प्रभावी रहेगी। बाकी दिनों में बसें अपने पुराने स्टैंड से ही चलेंगी।
  • यात्री पहले से करें तैयारी: सोशल मीडिया सेल, कुशीनगर पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सोमवार को यात्रा करते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें और इसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।