Home Blog Page 64

UP TET परीक्षा- 2020 स्थगित : अग्रिम आदेशों तक परीक्षा स्थगित

लखनऊ :

➡UP-TET परीक्षा- 2020 स्थगित की गई

➡अग्रिम आदेशों तक परीक्षा स्थगित हुई

➡कोरोना को लेकर TET परीक्षा स्थगित 

Up tet exam 2020 postpone
Up tet exam 2020 postpone

कुशीनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज लिये,एम्बुलेंस का दर डीएम ने किया निर्धारित

कुशीनगर : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये निजी एम्बुलेंस संचालकों के लिये निर्धारित दर जिलाधिकारी एस.राजलिंगम द्वारा किया गया है।

निर्धारित दर से अधिक की मांग पर कार्यवाही के लिये सीओ ट्रैफिक तथा आरटीओ कुशीनगर को नामित किया गया है।

साथ ही आप इसकी सूचना तत्काल सूचना 112 नंबर पर कर सकते है।

आक्सीजनरहित एम्बुलेंस (बिना आक्सीजन का एम्बुलेंस) : 

इसके लिये 500 रुपये 10 किलोमीटर की दूरी तक तथा इसके आगे के लिये 30 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित है।

आक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस (आक्सीजन के साथ एम्बुलेंस) :

इसके लिये 1200/- रूपये 10 किमी0 की दूरी तक उसके पश्चात 75 रुपये प्रति किमी0 की दर से।

वेन्टीलेटर सपोर्टेड / बाई पैप एम्बुलेंस :

इसके लिये रु0 2000/- 10 किमी० की दूरी तक। उसके पश्चात 150 रुपये प्रति किमी0 की दर से।

उपरोक्त निर्धारित दरें प्रति ट्रिप के अनुसार ही देय होगी। मरीज को कोविड की वापसी का किराया अनुमन्य नही होगा।

यदि उपरोक्त सूची से ज्यादा कोई भी एम्बुलेंस चालक मांग करता है या अवैध वसूली करता है या उपरोक्त निर्धारित दर में ले जाने से मना करता है तो एम्बुलेंस गाड़ी का नम्बर, फोटो आदि सूचना के साथ यू०पी0-112 एवं निम्नलिखित नम्बरों पर सूचित करें।

  1. पियुषकान्त राय पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया/(यातायात) मो0नं0-9454401422 
  2. पंकज सरोज सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कुशीनगर मो0नं0-9839952777

कसया में भी मास्क पर 10 हज़ार का चालान, दूसरी बार बिना मास्क पहने घूमने पर कार्यवाही

0

कुशीनगर : शुक्रवार पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 10 हज़ार के चालान के बाद,शनिवार को कसया थाना एसएचओ अखिलेश सिंह द्वारा भी एक युवक का 10 हज़ार का चालान काटा है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना कसया पुलिस द्वारा कस्बा कसया में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदीप अग्रवाल पुत्र मुरलीधर अग्रवाल साकिन वार्ड न0 12 सुभाष नगर कस्बा थाना कसया जनपद कुशीनगर को कोविड – 19 के नियमों व शर्तों का उलंघन करते हुये कस्बा कसया मे स्थित अपने दुकान के सामने बिना मास्क का घुमते हुये पकड़ा गया।

उक्त व्यक्ति का पूर्व में बिना मास्क के पकडे जाने पर 1000 रुपये का चालान किया गया था।

आज दिनांक 08.05.2021 को  दुबारा कोविड -19 के नियमों व शर्तों का उलंघन करते हुये बिना मास्क के पकड़े जाने पर 10,000 रुपये  का चालान किया गया।

पडरौना में दुसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर, 10 हज़ार रूपये का हुआ चालान

कुशीनगर : शुक्रवार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा धर्मशाला रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति दिनेश सिंह पुत्र तेजबहादुर सिंह साकिन मटिहनियां खुर्द थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को कोविड –19 के नियमों व शर्तों का उलंघन करते हुये धर्मशाला रोड स्थित अपने दुकान के सामने बिना मास्क का घुमते हुये पकड़ा गया।

उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी बिना मास्क के घुमने पर 1000/-रुपये का चालान किया गया था। आज दिनांक 07.05.2021 को पुनः कोविड -19 के नियमों व शर्तों का उलंघन करते हुये बिना मास्क के पकड़े जाने पर एसएचओ अनुज कुमार सिंह द्वारा 10,000 रुपये का चालान किया गया है।

लॉकडाउन : यूपी में 31 मई तक रहेगा लॉकडाउन

लखनऊ : प्रदेश में अब लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाते हुये सरकार ने 31 मई के सुबह 07 बजे तक कर दिया है जो पहले 24 मई के सुबह 7 बजे तक था।

➡यूपी में आंशिक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया

➡यूपी में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

➡सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया

➡31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया

➡उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन

➡31 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा लॉकडाउन

कुशीनगर पंचायत चुनाव परिणाम | Kushinagar Panchayat Result

कुशीनगर जनपद के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के परिणाम की सूची बहुत जल्द आपके कुशीनगर लाइव पर…

राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट Click here

यूपी में लॉकडाउन : शुक्रवार शाम 08 बजे से लेकर, मंगलवार सुबह 07 बजे तक

लखनऊ : यूपी में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये सरकार ने अब साप्ताहिक लॉकडाउन का दायरा बढ़ा दिया है।

जो पहले शुक्रवार रात 08 बजे से सोमवार सुबह 07 बजे तक था जिसे अब मंगलवार को सुबह 07 बजे तक कर दिया गया है।

यानि कि अब 02 दिन की जगह यूपी में 03 दिन लॉकडाउन कर दिया गया है।

नोट : बेवजह बाहर जाने से बचे, मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

मारुति सुजकी वाहन से ले जायी जा रही 10 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद कुशीनगर में अवैध शराब बिक्री/ निष्कर्षण/ परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.04.2021 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा,

मुखबिर की सूचना पर नौका टोला रेलवे ढाला के पास चेकिंग के दौरान गाड़ी मारूती सुजकी नेक्सा XL पं0सं0 DL 2C BB 2307 से 10 पेटी अवैध देशी शराब (बंटी  बबली कुल 450 शीशी) की बरामदगी की गयी तथा मौके से एक अभियुक्त धीरज सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह सा0 सुगही थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।

बरामद व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 194/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1.धीरज सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह सा0 सुगही थाना कसया जनपद कुशीनगर

विवरण बरामदगी-

1.मारूती सुजकी नेक्सा XL पं0सं0 DL 2C BB 2307

2.10 पेटी देशी शराब (बन्टी बबली कुल 450 शीशी)

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-

1.    हे0का0 अखिलेश कुमारथाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर

2.    हे0का0 अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 

कुशीनगर के प्रभारी डीएम बने संजय खत्री, 2010 बैच के है आईएएस अधिकारी

कुशीनगर : कुशीनगर के मौजूदा जिलाधिकारी एस.राजलिंगम के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण होम आईसोलेशन में हैं।

और इधर जनपद में 29 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये शासन ने कुशीनगर में प्रभारी जिलाधिकारी के रूप 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संजय खत्री को भेजा है।

जो जिलाधिकारी एस.राजलिंगम के पूर्ण स्वस्थ होने तक जिम्मेदारी देखगें।

श्री खत्री अभी जॉइंट एमडी जल निगम है। इसके पूर्व यह गाजीपुर और रायबरेली में डीएम रह चुके है।

कुशीनगर में मास्क चेकिंग के दौरान, युवक चौकी प्रभारी को चाटा मारकर फ़रार,वीडियो वायरल

कुशीनगर : जिले के एक चौकी प्रभारी द्वारा मास्क नही पहनने पर एक युवक के साथ सख्ती करने पर युवक ने चौकी प्रभारी को चाटा मारकर फ़रार हो गया।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वही इस मामले में पुलिस ने उस युवक के खिलाफ़ मामला दर्ज कर पहचान में जुटी है तथा सख्त कार्यवाही की बात कह रही है।

बताया जा रहा है कि यह मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर चौकी का है।जहां के चौकी प्रभारी अपने वाहन व हमराहियों संग मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही के लिये भर्मणशील थे।

तभी एक युवक द्वारा बिना मास्क लगाये घुमने पर बुला कर उसके साथ सख्ती किया तो युवक ने भी चौकी प्रभारी को चाटा मारकर फ़रार हो गया।

उसका पीछा कुछ दूरी तक हमराहियों ने किया परन्तु वह फ़रार हो गया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।