Home Blog Page 65

पुलिस अधीक्षक ने जटहा बाजार,विशुनपुरा,बरवापट्टी सहित कसया के थानेदार बदले

कुशीनगर : मंगलवार देर शाम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह द्वारा कानून व्यवस्था एवं जनहित के दृष्टिगत आधा 01 निरीक्षक व 05 उप निरीक्षक को स्थानान्तरित किया है।

जिसके अंतर्गत जटहा बाजार,विशुनपुरा,बरवापट्टी थाना में नये थानेदारों की तैनाती हुई है।

वही विशुनपुरा थाना के एसओ रहे बृजेश मिश्रा को एसओ से हटाकर रामकोला थाना में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।

साथ ही कसया के एसएचओ  राम आशीष यादव को प्रभारी क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया गया है।

नीचे देखें बदलाव

1.नि0 राम आशीष यादव   प्र0नि0 थाना  कसया से प्र0नि0 क्राइम ब्रान्च  

2.उ0नि0 संजय कुमार  थानाध्यक्ष जटहाँ बाजार से थानाध्यक्ष कसया 

3.उ0नि0 नन्दा प्रसाद थानाध्यक्ष बरवापट्टी से थानाध्यक्ष जटहाँ बाजार  

4.उ0नि0 वीरेन्द्र कुशवाहा थाना को0 पड़रौना से थानाध्यक्ष बरवापट्टी   

5.उ0नि0 संजय  कुमार मिश्रा  पुलिस लाइन से  थानाध्यक्ष विशुनपुरा  

6.उ0नि0 बृजेश कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष विशुनपुरा से व0उ0नि0 थाना रामकोला।

दुर्घटना में टेम्पो सवार 04 मजदूरों की मौत, 03 घायल

कुशीनगर : शनिवार देर शाम रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही काशी टोले के समीप एक दुर्घटना में टेम्पो सवार चार मजदूरों की मौत हो गयी तथा तीन घायल हो गये।

बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव पटखौली निवासी राजू ,विन्द्रेश, निगम और मुन्ना नाम के चारों लोग बोरिंग का काम करते थे।

यह लोग नेबुआ-नौरंगिया के विजयपुर से हैंडपम्प बोरिग कर टेम्पो से घर लौट रहे थे की उनके टेम्पो में बड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें यह चारों लोग आ गये।

आस पास के लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को बुलवाया जिन्हें कप्तानगंज सीएचसी।ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने इन सभी चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया।

वही अन्य 03 लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है।

जाने कोविड लोकेटर एप के बारे में, क्या है फ़ायदा

0

लखनऊ : शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 के जांच से जुड़े एक नये विकसित मोबाइल एप का शुभारंभ किया।

जिसका नाम “मेरा कोविड केन्द्र एप” (mera covid kendra app) है।जिसके द्वारा आप अपने नजदीकी 05 किमी तक के कोविड-19 जांच सेंटर के बारे में जानकारी कर जांच करा सकते है।

इस एप को कोविड लोकेटर एप Covid Locater App भी कहा जा रहा है जिसे आप प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकते है।

मेरा कोविड केन्द्र एप क्या है ?

मेरा कोविड केन्द्र एप डाउनलोड कैसे करें ?

मेरा कोविड केन्द्र एप का फ़ायदा ?

हाटा तहसील के लेखपाल का पैसे लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,एसडीएम ने की कार्यवाही

0

कुशीनगर : हाटा तहसील के एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमे वह एक व्यक्ति से पैसे लेकर जेब मे रखते दिख रहे है।

वही इस मामले में एसडीएम हाटा द्वारा लेखपाल को निलंबित करने की ख़बर है।

बताया जा रहा है कि लेखपाल का नाम रविकांत मौर्य है जो हाटा तहसील में कार्यरत है।तथा इस प्रकरण में लेखपाल वरासत में नाम चढ़ाने के नाम पर पैसे ले रहे थे।

जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।अभी इन्ही लेखपाल का हाटा विधायक पवन केडिया के बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।

जिसमे अवैध जमीन कब्जा हटाने का प्रकरण था और अब यह मामला।

 

कुशीनगर में 11वर्षीय बच्ची की गला रेत हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

कुशीनगर : शुक्रवार की देर शाम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के  गांव गुरवालिया में 11 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर अर्धनग्न फेका गया शव खेत से बरामद हुआ।

बच्ची के परिजनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला रेतकर हत्या का आरोप लगाया है।

मामले की जानकारी के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम, तथा डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुँच जांच पड़ताल किया।

वही इस मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह का बयान आया है।जिसमे उन्होंने बताया है कि एक बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया था।

जिसका शव गांव के खेत से ही बरामद हुआ है जिसे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है।इस मामले में गांव के लोगों की मदद से एक व्यक्ति आरोपी की पहचान हुई है जो गांव का रहने वाला है तथा अभी फ़रार है।

जिसको पकड़ने के लिये पुलिस की चार टीम लगाई गई है मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

कुशीनगर : अहिरौली बाजार के जोल्लहपुरवा गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है।

मृत बुजुर्ग का नाम कुंज बिहारी बताया जा रहा है।वही इस हत्या पर परिजनों ने पुरानी रंजिश के तहत पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज हत्या का मामला दर्ज किया है।साथ ही इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह हत्या पड़ोसी के पुराने विवाद में होने की बात कही है।

वही अभी समाचार लिखें जाने तक किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नही हुई है।

 

भतीजी से दुष्कर्म करने के मामले में चाचा गिरफ्तार, जांच में 07 माह की गर्भवती मिली किशोरी

कुशीनगर : जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र से एक बड़ी शर्मनाक घटना सामने आयी है।जहां खास रिश्ते के चाचा ने अपने भतीजी को डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया।

जिससे अब वह नाबालिग 15 वर्षीय किशोरी 07 माह की गर्भवती हो चुकी है।यह मामला सामने आने के बाद पीड़िता के दादा-दादी ने अपने बेटे के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि किशोरी के माता पिता की मौत हो चुकी है।वह अपने 02 बहनों के साथ बुजुर्ग दादा व दादी के साथ रहते है।

वही उनका एक खास चाचा जो नशे का आदि है जिससे उसकी पत्नी छोड़ चली गयी, वह अकेले रहता था।जिसके दयनीय स्थिति देख उसके पिता ने उसके लिये खाना बनाने के लिये पोती को भेज देते थे।

उसी दौरान नशे में जबरन किशोरी से दुष्कर्म किया जो लोकलाज के डर से किसी नही कहा, लेकिन इसी का फ़ायदा उठाकर उसका चाचा दुष्कर्म करता रहा।

सोमवार को जब किशोरी को पेट मे दर्द हुआ तो उसके बुजुर्ग दादा एक निजी अस्पताल ले गये तो अल्ट्रासाउंड में सात माह के गर्भवती होने का पता चला।

जिसके बाद बुजुर्ग दंपति ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित चाचा को जेल भेज दिया।

हेतिमपुर टोल बूथ को समाप्त करने को लेकर हाटा विधायक ने लिखा पत्र

हेतिमपुर टोल बूथ को समाप्त करने को लेकर हाटा विधायक ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र

0

कुशीनगर  : NH-28 के मुजहना हेतिमपुर टोल बूथ को समाप्त करने को लेकर हाटा से विधायक पवन केडिया ने 23 नवम्बर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।

जिसमें बताया है कि जनपद कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर कुल दो टोल प्लाजा स्थित है। इस मार्ग पर समीपवर्ती देवरिया जनपद की लगभग 01 कि०मी० की सीमा राजमार्ग को स्पर्श करती है।

इस वजह से एक टोल प्लाजा मेरे विधान सभा क्षेत्र स्थित मुजहना हेतिम में स्थापित किया गया है।

मुजहना हेतिम से 25 कि0मी0 पूर्व गोरखपुर में भी टोल प्लाजा स्थित है इतनी कम दूरी होने के बाद भी अव्यवहारिक ढंग से मुजहना हेतिम में टोल प्लाजा संचालित है, जिसे समाप्त किया जाना चाहिए

अतः मेरा आपसे निवेदन है कि कृपया जनहित में पुनर्विचार करते हुए उक्त टोल बूथ समाप्त कराने की कृपा करें।

अब देखना है केंद्रीय मंत्री या इनका मंत्रालय कितने गंभीरता से मामले को लेता है।परन्तु इस टोल बूथ को समाप्त करने के मांग की आगाज कर विधायक पवन केडिया ने जरूर मामले को चर्चा में ला दिया है।

सीएसपी संचालक के हत्या व लूट मामले का खुलासा, 05 अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया : सोमवार को बीते 18.11.2020 को थाना रामपुर कारखाना क्षेत्रान्तर्गत बखरा बाजार में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक सर्वेश्वर पटेल पुत्र स्व० रमेश पटेल निवासी-जिगनी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया,

जो एसबीआई बैंक गौरीबाजार से 05 लाख 40 हजार रूपये निकालकर वापस जा रहे थे कि गौरीबाजार हाटा रोड एसबीटी स्कूल के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके ऊपर लाल मिर्च पाउडर फेक कर रूपये लूटने का प्रयास किया गया, जिनके मध्य नोंक-झोंक में बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या करते हुए रूपये भरा बैग लेकर फरार हो गये थे।

जिसके संबन्ध में मृतक के भाई तारकेश्वर पटेल पुत्र स्व० रमेश पटेल निवासी-जिगनी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया की तहरीर के आधार पर थाना गौरीबाजार में मु0अ0सं0-331/2020 धारा-302.394 भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक देवरिया डा० श्रीपति मिश्र द्वारा हत्या व लूट मामले का खुलासा किया गया।

जिसमे उन्होंने बताया कि घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी शिष्यपाल एवं सीओ रूद्रपुर अम्बिका प्रसाद के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम देवरिया, थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना, प्रभारी निरीक्षक गौरीबाजार, प्रभारी निरीक्षक तरकुलवा एवं थानाध्यक्ष बनकटा पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 22.11.2020 को बखरा बाजार में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर हाटा से बखरा रोड की तरफ मदरसन ढाले के पास हाटा रोड की तरफ से एक मोटरसाईकिल व एक चार पहिया वाहन जो एक साथ आ रही थी

जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, जिसपर उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया प्रभारी निरीक्षक गौरीबाजार द्वारा एक राउण्ड फायर कर घेराबन्दी करते हुए दोनों वाहनों को रोक लिया गया।

मोटरसाईकिल UP52AS 4547 पैशन प्रो से 02 अभियुक्तों

  1. अवधेश यादव पुत्र मदन यादव निवासी-बरपार थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया

 02.मोहसीन उर्फ सोनू पुत्र मुलदा शेख निवासी – महुआबारी शास्त्री नगर थाना कोतवाली जनपद देवरिया, 

एवं चार पहिया वाहन वैगनार UP53AS 6564 से 03 अभियुक्तों 03. अजय यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी रामपुर हिरामन थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, 04. अभिषेक वर्मा पुत्र शिवअवतार वर्मा निवासी-गौरीबाजार हाटा रोड थाना गौरीबाजार देवरिया, 05.कामेश्वर यादव उर्फ मन्नू यादव पुत्र विशेश्वर यादव निवासी- पननहा इंदुपुर थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त अवधेश यादव के पास से एक देशी तमंचा व दो अदद कारतूस एवं 01 लाख 14 हजार रूपये, अभियुक्त मोहसीन यादव के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस एवं 01 लाख 44 हजार रूपये, अभियुक्त अजय यादव के पास से 01 लाख 04 हजार रूपये, अभियुक्त अभिषेक वर्मा के पास से 64 हजार रूपये, अभियुक्त कामेश्वर यादव के पास से एक देशी तमंचा व एक कारतूस एवं 92 हजार रूपये बरामद किया गया।

इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहन की डिग्गी से एक बैग में मृतक सर्वेश्वर पटेल के ग्राहक सेवा केन्द्र संबन्धित कागजात, चेक बुक, मार्कशीट आदि बरामद किया गया।

अभियुक्तों से बरामद रूपयों एवं कागजात के संबन्ध में कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि घटना की दिनांक 18.11.2020 से दो दिन पूर्व से अभिषेक वर्मा के मकान से ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक सर्वेश्वर पटेल के ऊपर हम लोग नजर बनाये रखे थे 

जब सर्वेश्वर पटेल एसबीआई बैंक गौरीबाजार से रूपये निकाल कर एसबीटी स्कूल के पास पहुंचे कि हम लोग भी पीछे लगे हुए थे और वहीं पर अभियुक्त मोहसीन व एक अन्य द्वारा मोटरसाईकिल से सर्वेश्वर पटेल को ओवरटेक कर उसके ऊपर मिर्च पाउडर फेंक दिया गया, 

किन्तु सर्वेश्वर पटेल रूपये का बैग लेकर भागने लगा, जिसपर अभियुक्तों द्वारा उसे पकड़कर बैग लेने का प्रयास किया गया तथा अभियुक्त मोहसीन द्वारा मृतक सर्वेश्वर पटेल को गोली मारकर रूपयों का बैग लेकर मोटरसाईकिल व उसके पीछे वैगनआर वाहन से असलहा लहराते हुए भाग गये।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उक्त घटना में लूटे गये रूपयों में से बरामद कुल 05 लाख 18 हजार रूपये, दो देशी तमंचा, एक पिस्टल, कुल 06 कारतूस घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल एवं वैगनआर वाहन को कब्जे में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

 

खिरकिया के नये पुल निर्माण में बाधक बने, अवैध मकानों को प्रशासन ने गिराया

कुशीनगर : रविवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खिरकिया में प्रस्तावित नये पुल में बाधक बन रहे अवैध मकानों को एसडीएम सदर रामकेश यादव,

राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से गिराया गया।

इस दौरान काफी गहमा गहमी देखेने को मिला परन्तु पुलिस की मौजूदगी से किसी ने प्रशासन के काम बाधा बनने का ज्यादा प्रयास नही किया।

प्रशासन ने उस दौरान कार्यवाही में 08 अवैध मकानों पर जेसीबी चलवाया।

गौरतलब है कि खिरकिया पुल का हालात दयनीय हालत होने के बाद यहाँ नया पुल बनाने का मांग काफी समय थी।

जो अब कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे के प्रयासों से नया पुल निर्माण होना है।परन्तु पुल से लगे अवैध बने मकानों से निर्माण कार्य शुरू करने से बाधा पहुँच रहा था।

जिसका समाधान प्रशासन ने कर दिया है।उम्मीद है अब जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।