Home Blog Page 67

कुशीनगर में दिव्यांगों के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर ,जाने कब और क्या मिलेगा लाभ

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के दिव्यांगों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी जिला प्रशासन द्वारा सामने आयी है।

जिसमे दिव्यांग व्यक्तियों के लिये जिले के सभी ब्लॉक पर अलग अलग घोषित तिथि पर शिविर का आयोजन होगा।

जिसमे इन्हें नवीन दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग शादी प्रोत्साहन अनुदान योजना,कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण सहित डिजिटल रूप में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे।

यह कार्यक्रम नवंबर के आखिर 23 नवंबर से 08 दिसंबर तक चलेगा, जिसका समय 11 बजे सुबह से शाम 04 बजे तक रहेगा।

 

  • 23 नवंबर – सुकरौली ब्लॉक
  • 24 नवंबर – कप्तानगंज ब्लॉक
  • 25 नवंबर – मोतीचक
  • 26 नवंबर – हाटा
  • 27 नवंबर – कसया
  • 28 नवंबर – रामकोला
  • 01 दिसंबर – फाजिलनगर
  • 02 दिसंबर – तमकुहीराज
  • 03 दिसंबर – सेवरही
  • 04 दिसंबर – पडरौना
  • 05 दिसंबर – दुदही
  • 06 दिसंबर – विशुनपुरा
  • 07 दिसंबर – नेबुआ-नौरंगिया
  • 08 दिसंबर – खड्डा

आवश्यक कागजात – शिविर में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग जनों के लिये 02 फ़ोटो (जिसमे उनकी दिव्यता प्रर्दशित हो) आधार कार्ड, तथा आय प्रमाण पत्र।

वही जिनको 03 वर्ष के अंदर कोई उपकरण प्राप्त हुआ होगा तो उन्हें लाभ नही मिलेगा।

 

कुशीनगर में 02 नये ओवरब्रिज बनाने तथा बंद ट्रेन चलाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्रियों को लिखा पत्र

कुशीनगर : जिले के NH28 पर 02 ओवरब्रिज बनवाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।

जिसमे उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर तीव्र गति से भारी वाहनों के आवागमन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 28 (NH 28) के कुछ क्षेत्र अत्यंत दुर्घटना बहुल के रूप में बदल चुके हैं, जिनके कारण विगत कुछ महीनों में 100 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोगों घायल हुए है।

इस कारण सलेमगढ़ (बहादुरपुर चौराहे पर), तरयासुजान थाना क्षेत्र (तमकुहीराज) जनपद कुशीनगर,

पटेरियाग्राम (फाजिलनगर विधान सभा क्षेत्र)जनपद कुशीनगर में दो जगहों ओवरब्रिज बनवाने की जरूरत बताते हुए बनवाने की मांग की है।

वही छपरा-सीवान से गोरखपुर (वाया तमकुहीराज-पडरौना कप्तानगंज) के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन, तथा छपरा-लखनऊ के बीच 3 दिन चलने वाली एक्स्प्रेस ट्रेन का आवागमन बंद- दोनों यात्री गाड़ियों को पुनः चलाए जाने हेतु भी प्रदेश अध्यक्ष ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है।जो कोरोना काल के दौरान से बंद पड़ा है।जिससे हजारों लोग प्रभावित हो रहे है।

कुशीनगर में बस अड्डे से पकड़ा गया नकली मावा, दीपावली पर खपाने की थी तैयारी

0

कुशीनगर : जिले की खाद्य सुरक्षा टीम दीपावली के मद्देनजर जिले के अलग अलग मिष्ठान भंडार व बस अड्डों पर औचक निरीक्षण कर रही है।

जिसमे आधा दर्जन से अधिक मिठाई की दुकानों से सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे गये है।

वही मंगलवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने औचक निरीक्षण में कसया बस स्टैंड से 90 किलो नकली मिलावटी मावा जप्त किया है।

जिसे कानपुर से रोडवेज बस द्वारा जिले में लाया गया था जो दीपावली में मिठाई बना खपाया जाता।

हालाकि इस नकली मावा के कोई मालिक पकड़ में नही आया।

कप्तानगंज एसओ पर हुई कार्यवाही,जाने कौन बना एसओ

कुशीनगर : आखिर कप्तानगंज एसओ संजय कुमार मिश्र पर गाज गिरा है।और इन्हें लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

जबकि कप्तानगंज के वार्ड 11 में अवैध पटाखा फैक्ट्री के विष्फोट मामले में हादसे के तत्काल बाद 01 दरोगा समेत 04 लोगों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया था।

तथा इस मामले में एसओ व एसडीएम पर कार्यवाही की मांग हो रही थी।जिसमें अब एसओ पर कार्यवाही हुई है।

वही पुलिस लाइन में रहे मिथिलेश कुमार राय को कप्तानगंज थाने का नया कार्यवाहक एसओ बनाया गया है।

साथ ही इस विस्फोट हादसे में अब तक कुल 05 लोगों के मौत हो चुकी है।जबकि कइ लोगों का इलाज गोरखपुर में।निजी व सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

चोरी की 05 बाईक के साथ 03 वाहन चोर गिरफ्तार

कुशीनगर : थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा लतवाचट्टी के पास से तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया है।

जिनके पास से चोरी की 05 बाइक व 03 अदद चाकू भी बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम 1.भोला यादव पुत्र जगत यादव सा0 सिसवा अव्वल थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर (अपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 418/19 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272 भादवि थाना तरया सुजान)

2.मन्नु तिवारी पुत्र स्व0 बिजू तिवारी सा0 मठीया श्रीराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।

3.हेमन्त तिवारी पुत्र कन्हैया तिवारी सा0 मठीया श्रीराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

(अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 472/20019 धारा 147,148,149,302,307 भादवि, मु0अ0स0 126/15 धारा 323,394,452,504,506 भादवि,मु0अ0सं0 962/15 धारा 323,504,325 भादवि, 366/17 धारा 147,148,149,302,307 भादवि)

बरामदगी का विवरण

 05 अदद चोरी की मोटर साइकिल

1-UP57U6739 स्प्लेण्डर प्रो

2-UP57T0019 एचएफ डिलक्स

3-UP57H2496 स्प्लेण्डर प्रो

4-चेचिस नं0 MD634KE4182N36909 अपाची

5-चेचिस नं0 MBLHA11EWC9L615 एचएफ डिलक्स

6-तीन अदद प्रतिबन्धित आकार का चाकू

बरामदगी व गिरफ्तारी के बाद कार्यवाही-* 

1-मु0अ0सं0 460/20 धारा 41/411 भादवि,

2-मु0अ0सं0 461/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट,

3-मु0अ0सं0 462/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट,

4-मु0अ0सं0 463/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1-प्रभारी निरीश्रक धर्मेन्द्र सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

2-उ0नि0 सुनील कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

3-उ0नि0 दीपक सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

4-उ0नि0 प्रदीप कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

5-हे0का0 रामनयन आर्य थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

6-का0 दिनेश चौरसिया थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

7-का0 प्रशान्त यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 

8-का0 दिवाकर यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

कुशीनगर में कब्र से शव निकालकर काटा गया हाथ,कुछ दिन पूर्व हुई थी मौत

कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र से एक ख़बर सामने आई है जिसमे लगभग एक सप्ताह पूर्व मृत महिला का शव कब्र में दफनाया गया था।

शनिवार सुबह लोगों ने देखा कि कब्र खोदकर महिला के शव को बाहर निकाल बर्बरता कर उसके हाथ काट लिये गये थे।

यह ख़बर जैसे लोगों के बीच गयी वहाँ सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हुई।तथा इस बर्बरतापूर्ण कार्यवाही को लेकर लोग गुस्से में दिखे।

लोगों की मांग है कि इस गलत कृत्य करने वालों की पहचान हो तथा सख्त कार्यवाही हो।

यह मामला रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के जोलहापट्टी का है।जहां एक 28 वर्षीय महिला के लगभग 6 दिन पहले मौत हो गयी थी।

वही शव के साथ किये गये बर्बरता के बाद कई सवाल उठ रहे की यह कृत्य किसी दुश्मनी में की गई है या किसी अंधविश्वास या तंत्र मंत्र के चक्कर मे ?

वही इस मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि कब्रिस्तान से महिला का शव निकाल एक हाथ काटने का मामला प्रकाश में आया है।

जिसमे लोगों द्वारा तंत्र मंत्र के चक्कर मे ऐसे करने की आशंका जताई गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

एटीएस ने पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को, मॉक ड्रिल कर किया प्रशिक्षित

0

कुशीनगर : गुरुवार को पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 168 प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये खास रहा,

क्योंकि अभी इन्हें प्रशिक्षण के शुरुआती दौर में ही एटीएस के पेशेवर कमांडो से,रुम इंटरवेशन, स्लीदरिंग, जंगल वार फेयर,अरबन वार फेयर,

हाई रिस्क आपरेशन के दौरान सावधानियों के समंध में जानने तथा उनके द्वारा किये गये मॉक ड्रिल को देख सीखने व समझने का मौका मिला।

गौरतलब है कि जिले में एटीएस लखनऊ की टीम कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिये जिला पुलिस की चयनित पुलिस कर्मियों तथा स्वाट टीम को ट्रेनिंग देने आयी थी।

जहां उन्होंने उनके ट्रेनिंग के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 168 प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये भी पुलिस लाइन में खास ऑपरेशन की बारीकी सीखने का कार्यक्रम रखा गया।

महिला के सिर कटे शव व मर्डर का खुलासा, जाने कौन है नजदीकी हत्यारा

कुशीनगर : कुछ दिन पूर्व पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के गांव बनबीरपुर तथा कटनवार के बीच एक युवती का सिर कटा शव गन्ने के खेत में मिला था जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सिर कटे शव का शिनाख्त कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है साथ ही हत्या में प्रयोग किये गये धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव का पहचान कलावती उर्फ पूजा पुत्री हरिलाल निषाद निवासी बाँसगांव टोला तिलगांवा थाना विशुनपुरा के रूप की,

जिसकी शादी कसया क्षेत्र के गांव गुरमिया निवासी सुभाष निषाद से हुई थी

परन्तु इन दोनों की शादी लंबे अरसे तक नहीं चला तथा यह दोनों अलग अलग हो गये।जिसके बाद यह पड़रौना के छावनी मोहल्ले में किराये पर रहती थी।

तथा यहां इसका समंध एक कटनवार गांव के युवक रामध्यान से हो गया।

वही मृतका ने अपने मौसी के लड़के को एक टैम्पू खरीद कर चलाने को दिया था।जिससे उसका प्रेमी रामध्यान नाराज था।और टैम्पू को अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था।

लेकिन बात बनता ना देख रामध्यान ने अपने एक साथी नियाज शाह के साथ मिलकर हत्या कर शव को ठिकाने लगाया था।

लेकिन पुलिस ने इस मामले से पर्दा उठाया और आलाकत्ल बरामद करते हुये नियाज शाह को गिरफ्तार किया है।वही अभी रामध्यान फ़रार है जिसकी पुलिस तलास कर रही है।

कप्तानगंज में हुये पटाखा फैक्ट्री हादसा मामले में चौकी प्रभारी सहित 03 पुलिसकर्मी निलंबित

कुशीनगर : बुधवार सुबह कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे अवैध पटाखा फैक्ट्री में विष्फोट व आग के मामले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने,

वहां के स्थानीय चौकी प्रभारी रितेश सिंह और 03 बीट पुलिस कर्मियों को निलंबित कर इस मामले में पुलिस की लापरवाही भूमिका की जांच के लिये सीओ कसया को जांच के लिये लगाया है।

जबकि इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने ना तो एसओ या एलआईयू पर गाज गिराया नाहि डीएम ने वहां के एसडीएम पर कोई कार्यवाही की है।

गौरतलब है कि हादसे में 04 लोगों की मौत तथा लगभग एक दर्जन लोग घायल हुये है।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट व आग से 04 की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

कुशीनगर : बुधवार सुबह कप्तानगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या – 11 में अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग व विस्फोट से वहां पटाखा बना रहे 04 लोगों की मौत हो गयी।

तथा इसके चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह झुलस व घायल हुए  जिनमे अधिकतर महिलाएं है।

वही सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने लोगों के मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही तथा घायलों को अस्पताल भेजवाया जहां हताहत लोगों का ईलाज जारी है।