Home Blog Page 87

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नये उप राज्यपाल

0

दिल्ली :केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में नया उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को केन्द्र सरकार बनाने जा रही है।

श्री सिन्हा 2014 से 19 तक केंद्र में रेल,संचार राज्य मंत्री रहे है।तथा यूपी के गाजीपुर से लोकसभा के लिये चुने गये थे।

वही जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल का कार्य देख रहे गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को इस्तीफा दिया जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया।

जिन्हें भारत सरकार द्वारा कंट्रोलर ऑफ ऑडिट जनरल CAG बनाने की चर्चा है।

युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,08 पर मुकदमा दर्ज

कुशीनगर :बुधवार सुबह सेवरही थाना क्षेत्र के गांव धुरिया इमिलिया के राजीव गुप्ता पुत्र रघुनाथ गुप्ता का शव पड़ोसी गांव के अहिरौली हनुमान सिंह गांव में ओमप्रकाश शर्मा के दरवाजे पर मिला।

मृत युवक के परिजनों ने इसकी सूचना सेवरही थाना में देते हुये अपने बेटे की हत्या करने का आरोप ओमप्रकाश शर्मा के परिवार पर लगाया तथा तत्काल कार्यवाही की मांग को लेकर तमकुही-सेवरही पर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने किसी तरह समझा व कार्यवाही का आश्वासन देकर उन्हें मनाया।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह ने जारी बयान में बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर हत्या का मामला 08 लोगों पर दर्ज किया गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही होगी।

वही उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश शर्मा के परिवार का कहना है कि 28 जुलाई को राजीव गुप्ता के विरुद्ध सेवरही थाने में उनके लड़की संजना से छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज है।

जिससे वह नाराज होकर मेरे दरवाजे पर आत्महत्या किया है।

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ोतरी जारी,जाने किस क्षेत्र से है मामले…

कुशीनगर : 04 अगस्त शाम को आयी रिपोर्ट में 49 नये लोग संक्रमित मिले है।

जो सूची हमे प्राप्त है उसके केवल 32 लोगों का विवरण है।

हाटा

  1. गांधी नगर,हाटा- 01
  2. गांधी नगर वार्ड नं 8 – 01
  3. वार्ड नंबर 25,इंद्रा नगर पटनी रोड- 04
  4. टोल प्लाजा, हाटा- 01
  5. जगदीशपुर पिंडरा सुकरौली – 01
  6. सीएचसी हाटा – 01
  7. वार्ड नं 4,बुद्धनगर,अहिरौली – 01

मोतीचक

  1. गौनरगिया, – 01

फाजिलनगर

  1. महसोंन – 02
  2. लाला गुरवालिया – 01
  3. सठियांव – 01
  4. पीएनबी बैंक, फाजिलनगर – 01
  5. बड़हरा -01

पडरौना

  1. पडरौना – 01
  2. किदवई नगर, छावनी, पडरौना – 01

तमकुहीराज

  1. पुलिस चौकी, तमकुहीराज – 01
  2. पटहेरवा – 01

सेवरही

  1. पकड़ियार,पूर्व टोला – 01
  2. वार्ड नं – 09,आजाद नगर – 01

खड्डा

  1. फायर सर्विस, खड्डा – 01

अन्य

 

  • कुल – 08

 

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 928
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 549
  • एक्टिव मरीज : 369
  • कोरोना से मौत : 10

70% दृष्टिबाधित दिव्यांग के विरूद्ध गुण्डा एक्ट में कार्यवाही के लिये नोटिस,डीएम से निरस्त करने की मांग

कुशीनगर : 25 जनवरी 2020 को तरयासुजान थाना पुलिस द्वारा एक 70% दृष्टिबाधित दिव्यांग युवक के विरूद्ध गुण्डा एक्ट में कार्यवाही के जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी के पास चालानी रिपोर्ट भेज दी।

जिस पर 20 जुलाई को जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से युवक रफीक पुत्र कासिम निवासी झड़वा थाना तरयासुजान को 4 जुलाई को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश होने व नेक चलन हेतु 50 हज़ार का रूपये की एक जमानत व 50 हज़ार रूपये का व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने का आदेश जारी हुआ।

जब रफीक को इसकी कॉपी मिली तो 3 जुलाई को जिलाधिकारी से निरस्त करने की मांग की है जहां इसने बताया कि 

महोदय,

उक्त नोटिस में दो मुकदमों क्रमशः मु.अ.सं. 98/18 धारा 147, 325, 504, 452, 427 भादवि व मु.अ.सं. 623/17 धारा 504,506,120 बी भादवि का उल्लेख है।

उपरोक्त संबंध में यह बताना है कि प्रार्थी 70% दृष्टिबाधित विकलांग है तथा उपरोक्त किसी भी मुकदमे में शामिल नहीं है। तीन वर्ष पूर्व पजीकृत मु.अ.सं. 623/17 धारा 504,506,120 बी पूर्व ग्राम प्रधान ब्रजेश राय पुत्र राजेन्द्र राय द्वारा खुन्नस में दर्ज कराया गया था।

उक्त के विरूद्ध मेरी पत्नि सदरून नेशा द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर मार-पीट, गाली-गलौज, धमकी व यौन हमला करने बाबत कुछ दिन पूर्व दर्ज कराया था।

उक्त व्यक्ति जालसाजी के मुकदमे में जेल भी जा चुका है। रंजिशन दर्ज कराये गये मुकदमें में किसी भी प्रकार से शारिरीक क्षति पहुंचाने का आरोप नहीं और दो वर्ष पूर्व मुअ.सं. 98/18 धारा 147. 325504452427 भादवि आपसी विवाद में सगे भाई द्वारा पंजीकृत कराया गया है।

उपरोक्त दोनो मामले विचाराधीन न्यायालय हैं, प्रार्थी को किसी सक्षम न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध नहीं किया गया है, दोनो मुकदमों के अतिरिक्त प्रार्थी के उपर किसी भी थाने में कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं है।

आपके द्वारा जारी नोटिस में वर्णित रपट संख्या 46 दिनांक 24 जनवरी 2020 बिना किसी आधार के तत्कालीन थानाध्यक्ष व ब्रजेश राय द्वारा सांठगांठ कर के मुझ प्रार्थी को हैरान परेशान करने व मेरी पत्नि द्वारा ब्रजेश राय पर दर्ज कराये गये मुकदमें में सुलहनामा लिखाने हेतु दबाव बनाने के लिए किया गया है।

अतः महोदय से निवेदन है कि मुझ 70% दृष्टिबाधित विकलांग प्रार्थी के विरूद्ध जारी नोटिस जो मेरे सगे भाई द्वारा आपसी विवाद में व मेरी पत्नि द्वारा ब्रजेश राय पर दर्ज कराये

गये मुकदमे में चार्जशीटेड अभियुक्त ब्रजेश राय द्वारा रंजिशन दर्ज कराये गये मुकदमें के आधर पर जारी उपरोक्त कारण बताओ नोटिस अन्तर्गत धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पत्रांक सं0 1000/पेशकार-2020 दिनांकित 20 जुलाई 2020

निरस्त कर वापस लेने की कृपा करें।

रफीक ने अपने बचाव में मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी संलग्न किया है।अब देखते है डीएम इस पर क्या निर्णय लेते है।

वही मामला कुशीनगर पुलिस के संज्ञान में आने पर पूरे मामले को निष्पक्ष जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की बात कही है।

कुशीनगर में कोरोना के 91 नये मामलों के साथ कुल संख्या 900 के पार

कुशीनगर : 03 अगस्त शाम को आयी रिपोर्ट में 91 नये लोग संक्रमित मिले है।

नोट : अभी 91 मरीजों में से केवल 30 का डेटा मिल पाया है।जिसमे ब्लॉक की जानकारी नही दी गयी।

अतः केवल दिया गया पता ही साझा कर रहे है।

  1. गरुण नगर – 02
  2. बाडी टोला – 01
  3. तमकुही रोड, सेवरही – 01
  4. मुंडेरवा अहिरौली- 01
  5. 270 बोदरवार – 01
  6. तुर्कहा – 01
  7. पडरी कटकुइया – 01
  8. लाला गुरवालिया – 01
  9. महसोंन -01
  10. बड़हरा – 02
  11. खुशियाल टोला -01
  12. सठियांव – 08
  13. पुलिस लाइन – 01
  14. ट्रैफिक सेल – 04
  15. अमवा तिवारी -01
  16. सिकटा, कुशीनगर – 01
  17. हाटा – 01
  18. फाजिलनगर – 01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 903
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 549
  • एक्टिव मरीज : 344
  • कोरोना से मौत : 10

वही तमकुहीराज में आज से 05 दिनों के लिये लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है।

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हज़ार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

0

कुशीनगर : रविवार को थाना हाटा पुलिस टीम द्वारा वार्ड नं0 23 रहमत नगर सब्जीमण्डी के पास से थाना हाटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 201/2019 धारा 3(1) UP गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित फरार चल रहा

अभियुक्त अमित तिवारी पुत्र लालबाबू तिवारी साकिन वार्ड 23 रहमत नगर सब्जी मण्डी कस्बा हाटा थाना हाटा को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।

अमित तिवारी की गिरफ्तारी हेतु 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

तमकुहीराज के 17 सहित कुशीनगर में मिले 60 से अधिक कोरोना संक्रमित

कुशीनगर : 01 अगस्त शाम व देर रात आयी रिपोर्ट में 65 नये लोग संक्रमित मिले है।

जो सूची हमे प्राप्त है उसके अनुसार

कसया

  1. परसौनी खुर्द, कसया- 01
  2. झुंगवा – 01
  3. Pwd कसया – 01
  4. गोला बाजार- 01
  5. पिपरा पटेल नगर,कसया – 01

दुदही

  1. मछरिया बसन्त, – 01
  2. लुहठहा – 02
  3. विशुनपुरा थाना – 01

कप्तानगंज

  1. कारीतिन – 01
  2. लक्ष्मीगंज – 01
  3. पिपरा माफी – 01

फाजिलनगर

  1. जोकवा बाजार – 01
  2. उर्मिला सदन – 01
  3. सठियांव – 01

रामकोला

  1. रामकोला – 03
  2. रेस रामकोला – 01 
  3. लाला छपरा – 01
  4. देवरिया बाबू – 01
  5. सिंघरी – 01
  6. लक्ष्मीगंज

सुकरौली

  1. पिपरा हुमेल – 01
  2. सीएचसी देवताहा -01

मोतीचक

  1. झांगा नारायणपुर – 01

पडरौना

  1. कठकुइया – 01
  2. पुलिस लाइन – 08
  3. समाज कल्याण विभाग -01

तमकुहीराज

  1. थाना पटहेरवा – 02
  2. भटवलिया नंबर 1 – 04
  3. सोनारी मोहल्ला – 03
  4. विशुनपुरा – 02
  5. हरिहरपुर – 01
  6. ब्लॉक रोड – 03
  7. तमकुही खसवा टोला – 01
  8. बरवा खास -01

सेवरही

  1. हरिहर पुर – 03
  2. वार्ड नं 5 तुलसीनगर – 05

खड्डा

  1. रुदलपुर – 01

रविवार को शर्तो के साथ खुलेंगी दुकानें,हॉट स्पॉट/कन्टेनमेंट क्षेत्रों में रहेगी रोक

कुशीनगर : रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने शर्तो के साथ रविवार 02 अगस्त को दुकानें खोलने की अनुमति दी है।

परन्तु हॉट स्पॉट/कन्टेनमेंट क्षेत्रों के दुकानें खोलने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

वही खुलने वाले दुकानें जैसे राखी, मिठाई, कपडा एवं गिफ्ट की दुकानें शर्तो के साथ कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

जारी आदेश में लिखा है कि रक्षा बंधन त्यौहार के दृष्टिगत दिनांक 02 अगस्त, 2020 दिन रविवार को हॉट स्पॉट/कन्टेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर जनपद के,

अन्य क्षेत्रों में राखी, मिठाई, कपडा एवं गिफ्ट की दुकानें खोले जाने की स्वीकृति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती है कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

तथा समय-समय पर शासन एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

कुशीनगर में पडरौना एसडीएम कार्यालय के 04 कर्मचारियों सहित 28 नये मिले संक्रमित

कुशीनगर :31 जुलाई देर शाम आयी रिपोर्ट में 28 नये लोग संक्रमित मिले है।जिनमे 04 एसडीएम पडरौना के कार्यलय से भी शामिल है।

जो सूची हमे प्राप्त है उसके अनुसार

कप्तानगंज

  1. वार्ड नं 4, कप्तानगंज- 01
  2. कप्तानगंज थाना – 03
  3. पिपराइच – 02

रामकोला

  1. लक्ष्मीगंज – 02
  2. सपहा हुड़वा – 01

पडरौना

  1. एसडीएम ऑफिस – 04
  2. आवास विकास कॉलोनी – 02
  3. दानदोपुर – 01
  4. सौहरौना बाँगर – 01

सेवरही

  1. तुलसीनगर,एवं वार्ड नं 5 – 07

दुदही

  1. विशुनपुरा थाना – 01

खड्डा

1 सौहरौना – 01

अन्य

  1. अन्य – 02 मामले

चोरी की 03 बाइक के साथ शातिर वाहन चोर को,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

कुशीनगर : शुक्रवार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अम्बे चौक कस्बा के पास से शातिर वाहन चोर पन्नेलाल यादव पुत्र स्व0 भृगुराशन साकिन

बेलवा चुंगी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को वाहन संख्या  UP-57-A-9140 जो कि फर्जी नंबर प्लेट के साथ  गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी की अन्य दो मोटरसाइकिल बिना नंबर के बरामद किया गया है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 253/2020 धारा 41/411/419/420/468 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

विवरण बरामदगी

  1. .CD DELUX बिना नंबर,
  2. YAMHA  SALULO बिना नंबर
  3. YAMHA SZ बिना नंबर

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह,उ0नि0 अवनीश कुमार सिंह,का0 अनिल कुमार सिंह,का0 विकास यादव शामिल रहे।