कुशीनगर (पडरौना)। कसबा पडरौना में हर सोमवार को लगने वाले भीषण जाम की समस्या से आम जनता को निजात दिलाने के लिए कुशीनगर पुलिस और यातायात विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी 18 मई 2026 से प्रत्येक सोमवार को रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था में अस्थाई बदलाव किया गया है।
यह निर्णय शनिवार (16 मई) को निरीक्षक यातायात और एआरएम रोडवेज पडरौना के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया।
सुभाष चौक और कठकुईयां मोड़ पर नहीं लगेगा जाम
अधिकारियों के मुताबिक, कसबा पडरौना स्थित मौजूदा रोडवेज स्टैंड के कारण सुभाष चौक, कठकुईयां मोड़ और छावनी क्षेत्र में लगातार यातायात प्रभावित रहता था और सोमवार को स्थिति बेहद खराब हो जाती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह नया रूट प्लान तैयार किया गया है।
सोमवार को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था
कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 18.05.2026 से प्रत्येक सोमवार को सुबह 09:30 बजे से दोपहर 14:30 (2:30) बजे तक रोडवेज बसों का संचालन पडरौना स्थित मुख्य रोडवेज स्टैंड के स्थान पर छावनी स्थित रोडवेज वर्कशॉप से किया जाएगा।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बातें:
केवल सोमवार के लिए: यह नई व्यवस्था सिर्फ और सिर्फ सोमवार के दिन तय समय (सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे) के लिए ही प्रभावी रहेगी। बाकी दिनों में बसें अपने पुराने स्टैंड से ही चलेंगी।
यात्री पहले से करें तैयारी: सोशल मीडिया सेल, कुशीनगर पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सोमवार को यात्रा करते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें और इसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
कुशीनगर (खड्डा): कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के हथिया गांव में शनिवार देर शाम ट्रैक्टर से मिट्टी लादकर घर लौट रहे मामा-भांजे पर साइड और हॉर्न बजाने के छोटे से विवाद में घात लगाकर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अजीत यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को NH-27B (पडरौना मार्ग) के मठिया मोड़ पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा गांव निवासी अजीत यादव (मामा-भांजे के रिश्ते में) और खड्डा थाना क्षेत्र के हथिया गांव निवासी छोटे लाल यादव ट्रैक्टर-ट्रॉली से भुजौली के कोतरहा इलाके से मिट्टी लेकर लौट रहे थे। भुजौली खुर्द गांव के पास साइड लेने और हॉर्न बजाने को लेकर कहासुनी हो गई।
आरोपियों ने पहले से घात लगाकर हमला किया। आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाकर दोनों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। अजीत यादव को गंभीर चोटें आईं (आंत में चोट का जिक्र), जबकि छोटे लाल यादव की पीठ में गंभीर चोट लगी। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
अजीत यादव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर या निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव को NH-27B (पडरौना मार्ग) के मठिया मोड़ पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया।सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम परिजनों से वार्ता कर रहे थे।
पुलिस कार्रवाई: खड्डा पुलिस ने अजीत के पिता दीनानाथ यादव की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।भुजौली खुर्द गांव के खदेरू, छोटे लाल (पुत्र महंगू) और अब्बास अंसारी (पुत्र आलमदीन) नामक तीन आरोपियों को 11 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कुशीनगर: तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जीजा ने अपनी साली को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग में जीजा जितेंद्र प्रजापति (बिहार के कूचाय कोट जिला गोपालगंज) ने 18 वर्षीय साली नैना प्रजापति के सिर में गोली मारकर हत्या की, फिर खुद गोली मार आत्महत्या कर ली।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
कुशीनगर जिले विशुनपुरा थाना क्षेत्र, जंगल विशुनपुरा गांव, गोसाई पट्टी के मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में एक छत का पंखा खराब हो गया। इलेक्ट्रीशियन (मिस्त्री) को बुलाया गया तो उसकी नजर पंखे पर लगे “AL-AHMAD FANS” और “MADE IN PAKISTAN” वाले स्टिकर पर पड़ी।
इलेक्ट्रीशियन ने फोटो खींचकर शेयर की, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, पाकिस्तान कनेक्शन की अटकलें लगने लगीं। पुलिस (विशुनपुरा थाना) ने तुरंत मदरसा प्रबंधक मोहम्मद यूनुस और गांव के शमशुद्दीन को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की।
वही बताया जा रहा है की पंखा सऊदी अरब (दुबई/गल्फ) से आया था।मदरसे के पास शमशुद्दीन का बेटा वाजिद अंसारी लगभग 10 साल से सऊदी अरब में मजदूरी करता है।उसने 2020 में करीब 80 रियाल में ये पंखा खरीदा और कार्गो से घर भेज दिया।2023 में शमशुद्दीन ने इसे मदरसे को दान कर दिया।
कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी गांव में ईंट भट्ठे के गड्ढे में पानी भर जाने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना पंकज ईंट उद्योग से जुड़ी बताई जा रही है। ईंट बनाने के लिए मिट्टी खोदने के कारण बने गड्ढे में बारिश या पानी भर गया था। बच्चे खेलते हुए इस गड्ढे में गिर गए और डूब गए।
3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत मृतकों में 2 मासूम बच्चियां भी शामिल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया है। मृत बच्चे सभी ईट भट्टे के मजदूरों के बच्चे है जो छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर, जांजगीर के निवासी हैं।
कुशीनगर — जटहां बाजार थाना क्षेत्र के डुमरा गांव (पूर्णहा मिश्र) में गुरुवार देर रात/शुक्रवार तड़के एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घुस आया। तेंदुए ने अलग-अलग जगहों पर हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत और गोरखपुर से बुलाई गई एक्सपर्ट टीम की मदद से तेंदुए को ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश करके सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
बताया जा रहा है की तेंदुआ बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (Valmikinagar Tiger Reserve) से भटककर यूपी-बिहार सीमा के पास स्थित इस गांव तक पहुंचा था।शुक्रवार भोर में सबसे पहले रजनी देवी (45 वर्ष, पत्नी पहाड़ी चौहान) पर हमला हुआ। महिला ने घर का दरवाजा खोला तो तेंदुआ बाहर बैठा था। पंजा मारने पर महिला बेहोश हो गई और खून बहने लगा।
इसके बाद मनोज सिंह (48 वर्ष), ललिता सिंह (52 वर्ष) और अशोक (35 वर्ष, माघी कोठीलवा गांव) पर भी हमले हुए।सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
बरहाल वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काफी मक्सत के बाद सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।जिससे स्थानीय लोग अब राहत में है।
कुशीनगर : फाजिलनगर नगर पालिका चेयरमैन उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश सिंह को 717 वोटों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है।
यह परिणाम 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के पक्ष में सकारात्मक रुझान माना जा रहा है।
गौरतलब है कि यह सीट इनके पति के अचानक निधन से खाली हुआ था जिस पर इन्होंने सीट को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की है।
लोगों में इनके पति के दुखद निधन से सहानभूति की लहर और मौजूदा बीजेपी सरकार के पूर्ण समर्थन ने जीत दर्ज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वैसे भी जिस पार्टी की सरकार होती है अमूमन उप चुनाव में उनके ही पार्टी समर्थित प्रत्याशी जीतते है।
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकवादी साजिश का बड़ा खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी दानियाल अशरफ (उम्र 23 वर्ष, निवासी बाराबंकी) कृष्णा मिश्रा (उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी कुशीनगर)दोनों पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी (जो ISI नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है) के संपर्क में रहकर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
मुख्य आरोप और सबूत सोशल मीडिया (खासकर इंस्टाग्राम) के जरिए संपर्क, वीडियो कॉल, वॉइस नोट्स और व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के रिकॉर्ड बरामद, गंभीर आरोपों में संवेदनशील स्थानों, पुलिस स्टेशनों और प्रतिष्ठानों की रेकी कर वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेजे गए।साथ ही पैसे और हथियार मांगे गए।
और एक आरोपी को वर्दीधारी (पुलिस/सुरक्षा बल) पर हमला करने का टास्क दिया गया था।वही पूछताछ में RSS कार्यालयों (लखनऊ-दिल्ली) पर AK-47 व हैंड ग्रेनेड से हमले की तैयारी का भी खुलासा हुआ है।
कृष्णा मिश्रा कुशीनगर जिले का निवासी है। मीडिया से बातचीत में जो बात सामने आई है उसके अनुसार , परिवार में वह एकलौता बेटा है, पढ़ाई मात्र 3-4 कक्षा तक हुई। दिल्ली-हरियाणा में नौकरी की बात परिवार को बताई थी।
स्थानीय स्तर पर जांच एजेंसियां सक्रिय हैं।एटीएस ने 5-6 मई 2026 को गोरखपुर और बाराबंकी से दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।एटीएस का बयान: यह पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल है, जो युवाओं को “हीरो” बनने का लालच देकर रेडिकलाइज कर रहा था।
देवरिया के डीएम का नाम मधुसूदन हुल्गी है।जो 2015 Batch के आईएएस अधिकारी है।
इन्होंने शिक्षा में B.Tech (ME) किया है।इसके पूर्व यह कौशांबी के जिलाधिकारी के पद पर 2024 में तैनात रहे है। देवरिया इनका डीएम के रूप में दूसरा जिला है। इनका गृह राज्य कर्नाटक है।वर्तमान में यह विशेष सचिव मुख्यमंत्री व अतरिक्त हाउसिंग कमिश्नर के पद पर कार्यररत थे। वही वर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का स्थानांतरण कर उन्हें विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।
यह जनपद देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में 03/05/2026 से तैनात है।
डीएम देवरिया का मोबाइल सीयूजी नंबर ?
जिलाधिकारी देवरिया का मोबाइल सीयूजी नंबर 9454417543 है।तथा आधिकारिक ईमेल आईडी dmdeo@nic.in है।