कुशीनगर। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की सूची में बदलाव करते हुए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान को कुशीनगर और श्रावस्ती जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।इस फेरबदल के तहत कुशीनगर के पूर्व प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से कुशीनगर की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब उन्हें बांदा और बहराइच जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
आदेश के मुताबिक, दारा सिंह चौहान अब इन दोनों जिलों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की निगरानी और स्थानीय प्रशासन के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
चर्चा में ये जरुर शामिल है की कल ही मुख्यमंत्री का दौरा कुशीनगर हुआ और प्रभारी मंत्री के तौर पर बैठक दिनेश प्रताप सिंह ने किया लेकिन आखिर क्या हुआ की मुख्यमंत्री ने इन्हे कुशीनगर से हटाकर दारा सिंह चौहान को प्रभारी मंत्री का बागडोर दे दी।

