कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को कुशीनगर में निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।मंत्री ने पाया कि विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक, लेक्चर हॉल और छात्रावासों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
फिनिशिंग कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने ठेकेदारों को मैनपावर बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान मंत्री शाही ने निर्माण स्थल का पैदल भ्रमण किया और इंजीनियरिंग स्टाफ से विस्तृत चर्चा की। इसके बाद समीक्षा बैठक में उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।मंत्री के प्रमुख निर्देश:
- ढेंचा बोआई को बढ़ावा दें, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें।
- यूरिया और DAP का वितरण भूमि अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें।
- सीमांत जिले होने के कारण खाद-बीज की तस्करी पर सख्त नजर रखें।

