देवरिया : नोएडा में आयोजित वर्तमान अंकुर पब्लिकेशन द्वारा सम्मान समारोह तथा पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में देवरिया के युवा लेखक देवानंद राय को भारत गौरव सम्मान- 2019 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंकुर पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित बज्म-ए-हिंद साझा काव्य संग्रह के लिए दिया गया है। बज्म-ए- हिंद देश का एक ऐसा अनूठा काव्य संग्रह है जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि विभिन्न राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल के भी लेखकों के गीत गजल, कविता, छंद,सवैया, दोहे का सर्वश्रेष्ठ काव्य संग्रह है।
जिसे का संपादन निरमेश त्यागी जी के द्वारा हुआ है। इसे विश्व का सबसे बड़ा काव्य संग्रह माना जा रहा है।इस कारण वर्तमान अंकुर पब्लिकेशन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए आवेदन भी किया है। साथ ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आवेदन किया गया है इस कार्यक्रम में एक अन्य साझा संग्रह साहित्यांकुर के लिए देवानंद को काव्य गौरव का भी सम्मान दिया गया है। देवानंद वर्तमान में देश के उभरते हुए युवा लेखकों में से एक हैं उनकी कविताएं लघु कथाएं और व्यंग देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहते हैं
तथा वे 60 से समसामयिक विषयों पर लेख लिख चुके हैं उनके लेख राष्ट्रीय नवाचार,दैनिक जागरण, अमर उजाला आदि देश के प्रतिष्ठित अखबारों में अक्सर छपते हैं। देवानंद राय की एक पुस्तक “नई मंजिल” जिसे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पढ़ा और सराहा गया। बज्म-ए-हिंद तथा साहित्यांकुर यह दोनों पुस्तकें ऑनलाइन फ्लिपकार्ट तथा अमेजन से खरीदी जा सकती हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सैदा राई तथा वरिष्ठ व्यंग्यकार बाबा कानपुरी, शिकोहाबाद के प्रसिद्ध गीतकार प्रेमजी थे।
कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के गुरमीत सिंह जी का की पुस्तक एहसास-ए-मीत मरजाना के साथ तीन अन्य पुस्तकें यादें, भावांजलि, मेरी अनुभूति का विमोचन तथा काव्य पाठ भी हुआ जिसकी जिसका उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्रा तथा यादवेंद्र आर्य ने किया।