पडरौना में सोमवार को छावनी स्थित रोडवेज से, सुबह 09:30 बजे से दोपहर 2:30 तक बसों का संचालन

0
11

कुशीनगर (पडरौना)। कसबा पडरौना में हर सोमवार को लगने वाले भीषण जाम की समस्या से आम जनता को निजात दिलाने के लिए कुशीनगर पुलिस और यातायात विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी 18 मई 2026 से प्रत्येक सोमवार को रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था में अस्थाई बदलाव किया गया है।

यह निर्णय शनिवार (16 मई) को निरीक्षक यातायात और एआरएम रोडवेज पडरौना के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया।

सुभाष चौक और कठकुईयां मोड़ पर नहीं लगेगा जाम

अधिकारियों के मुताबिक, कसबा पडरौना स्थित मौजूदा रोडवेज स्टैंड के कारण सुभाष चौक, कठकुईयां मोड़ और छावनी क्षेत्र में लगातार यातायात प्रभावित रहता था और सोमवार को स्थिति बेहद खराब हो जाती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह नया रूट प्लान तैयार किया गया है।

सोमवार को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था

कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 18.05.2026 से प्रत्येक सोमवार को सुबह 09:30 बजे से दोपहर 14:30 (2:30) बजे तक रोडवेज बसों का संचालन पडरौना स्थित मुख्य रोडवेज स्टैंड के स्थान पर छावनी स्थित रोडवेज वर्कशॉप से किया जाएगा।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बातें:

  • केवल सोमवार के लिए: यह नई व्यवस्था सिर्फ और सिर्फ सोमवार के दिन तय समय (सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे) के लिए ही प्रभावी रहेगी। बाकी दिनों में बसें अपने पुराने स्टैंड से ही चलेंगी।
  • यात्री पहले से करें तैयारी: सोशल मीडिया सेल, कुशीनगर पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सोमवार को यात्रा करते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें और इसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.