कुशीनगर के जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह सस्पेंड

0
8

लखनऊ/कुशीनगर | उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध खनिज परिवहन के मामलों में अनियमितताओं को लेकर कुशीनगर के जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध पाए जाने और दायित्वों का उचित निर्वहन न करने पर यह कार्रवाई की गई है।

विभागीय पोर्टल की समीक्षा और जिलाधिकारी कुशीनगर तथा ज्येष्ठ खान अधिकारी/प्रभारी कमांड सेंटर (मुख्यालय) आशीष कुमार के माध्यम से कराई गई गहन जांच में पाया गया कि:

  • अवैध खनिज परिवहन से संबंधित जारी चालानों और नोटिसों को अभिषेक सिंह ने बिना किसी वैध आधार या पर्याप्त साक्ष्य के निरस्त कर दिया।
  • प्रारंभिक जांच में उनकी कार्यशैली में संदिग्ध सत्यनिष्ठा के संकेत मिले।
  • उन्होंने अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया।

इन तथ्यों के आधार पर उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी कुशीनगर को मामले में शामिल धनराशि की नियमानुसार वसूली के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है खनन अधिकारी अभिषेक सिंह के खिलाफ कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने जनवरी माह में शासन को पत्र लिख भष्ट होने, भारी अनियमिता और सरकार की छवि ख़राब करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद शासन ने जांच कर निलंबित कर दिया है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.