पिस्तौल वाले डॉक्टर! किलकारी हॉस्पिटल में विवाद के दौरान डॉक्टर कमलेश वर्मा ने लहराई पिस्तौल

0
8

कुशीनगर जिले के पड़रौना स्थित किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। अस्पताल के डॉक्टर कमलेश वर्मा पर मरीज के परिजनों के साथ झगड़े के दौरान पिस्तौल लहराने का आरोप लगा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर गुस्से में पिस्तौल दिखाते नजर आ रहे हैं।वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर कमलेश वर्मा मरीज के तीमारदारों से बहस कर रहे हैं और एक पिस्तौल निकालकर लहराते हुए नजर आते हैं।

इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया।मरीज के परिजन संकल्प चतुर्वेदी ने कोतवाली पड़रौना में शिकायत दर्ज कराई है।एप्लीकेशन में उन्होंने डॉक्टर कमलेश वर्मा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और पिस्तौल दिखाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने डॉक्टर के असलहे को जब्त करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

वही डॉक्टर कमलेश वर्मा ने हॉस्पिटल में अव्यस्था और हंगामा करने का आरोप और असलहा छीनने का आरोप लगाया है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.