कुशीनगर के किसान के नाम पर मुंबई में खोला गया फर्जी लोन अकाउंट, 8.49 लाख रुपये निकाले गए

0
13

कुशीनगर : जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपुर गांव के खदही निवासी किसान श्यामबिहारी के नाम पर मुंबई में फर्जी लोन अकाउंट खोलकर उनके नाम से 8 लाख 49 हजार रुपये निकाल लिए गए।

यह फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब किसान के बेटे ने यूपीआई हेतु सीआईएफ नंबर के लिए बैंक पहुंचा।बैंक पहुंचने पर पता चला कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमसेंट ऐप के जरिए कैपमुम कैपिटल मार्केट सर्विसेज ब्रांच में किसान के नाम पर लोन अकाउंट खोला गया था।

किसान श्यामबिहारी का दावा है कि वह कभी मुंबई नहीं गए और न ही उन्होंने कोई लोन लिया। इस फर्जी लोन से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।किसान ने इस मामले में साइबर पुलिस और सेंट्रल बैंक में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.