ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में घायल महिला की ईलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर जताया विरोध मुआवजा व दोषियों पर कार्यवाही की मांग

0
12

कुशीनगर : 22 जून को रविन्द्र नगर थाना क्षेत्र के गांव कोहड़ा ट्रांसफार्मर के ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए थे। जिसमे इलाज के दौरान अंगिरा देवी पत्नी महेशवर सिंह की 28 जून को दुःखद मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।मृतका का शव पहुंचते ही ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय के पास हंगामा किया व कसया -पडरौना मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान दोनों तरफ भारी जाम लग गया वही जिले के प्रशासनिक अधिकारयों के काफी मनाने पर परिजन और ग्रामीण माने। जिसमे उन्होंने बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन पर कार्यवाही और परिवार को 50 लाख का मुआवजा, और घर सामान जलने का मुआवजा आदि मांग शमिल थे।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.