Home Blog Page 119

कुशीनगर से महिला को अगवा कर तीन जगह बेचा,आखिर में वेश्यावृति में धकेल दिया

कुशीनगर : जिले से चार वर्ष पहले एक महिला को अगवा कर कुछ लोग ले गये।जिसे शादी कराने के नाम पर तीन बार बेच दिया गया।तीसरी बार दमन दीव ले जाकर उसका शारिरिक शोषण किया और वेश्यावृति में धकेल दिया।

जहाँ से किसी तरह महिला ने दमन दीव की स्थानीय पुलिस से अपने प्रताड़ना व शोषण के बारे में बताया जहाँ पुलिस ने उसकी मदद को आयी और तीन लोगों को पकड़ा है तथा उसे लेकर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर आयी है पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद से जहां इस पूरे मामले की ख़बर विभन्न समाचार पत्रों में ख़बर आयी है।

ख़बर के अनुसार पीड़ित महिला को लेकर उपनिरीक्षक हीरेन पटेल टीम के साथ थाने पहुंची जहां उन्होंने मीडिया को बताया कि कुशीनगर से अगवा की गई महिला को करीब चार साल पूर्व नजीबाबाद में एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेच दिया उसने 80 हजार में दूसरे से बेच दिया।

इसी तरह वह फिर शादी के नाम पर तीसरी जगह बेच दी गयी जिसे वह दमन दीव ले गये, वहा शोषण के बाद उसे वेश्यावृति में धकेल दिया।

जहां किसी तरह मोबाइल मिलने पर पुलिस के संपर्क में आयी जिसमे जांच चल रही और अब तक तीन लोग गिरफ्तार हो चुके है।

विधायक के बेटे ने की रजिस्ट्रार कानूनगो की पिटाई,विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर

बलिया : अपने बयानों को लेकर मीडिया के सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र हजारी सिंह पर रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन को अपने समथकों संग पिटाई करने का मामला सामने आया है।

मारपीट से नाराज कर्मचारियों ने कार्यलयों में तालाबंदी कर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।वही मौके पर पहुँचे एसडीएम ने थाना बैरिया से पुलिस को फ़ोन कर मामले की जांच करने को कहा।

तथा इस मामले में रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने विधायक पुत्र सहित तीन नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा व एससी-एसटी का मुकदमा पंजीकृत किया है।

वही बताया जा रहा है कि विधायक पुत्र, रेवती विकास खंड के जमधरवा (झरकटहां) ग्राम पंचायत में तैनात बीएलओ संगीता यादव पत्नी संजय यादव को वहाँ से हटवाना चाहते थे।इसी दौरान कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गयी।

जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू पर लगाया बड़ा भ्रष्टाचार करने का आरोप

कुशीनगर : पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह ने जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय व कार्यलय में तैनात, एक बाबू पर भ्रष्टाचार करने और जिलाधिकारी का रिस्तेदार बता अन्य विभागों से धन उगाही करने का बड़ा आरोप लगाया है।

साथ ही इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर विस्तार से बताने की बात कही है।

पूर्व मंत्री ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि 

मुख्यमंत्री जी आप के गृह जनपद कुशीनगर में भ्रष्टाचार की सारी सीमायें टूट गयी है।जिला धिकारी आवास व ऑफिस में एक ऐसा लिपिक सम्बद्ध है।

जो जिला विकास कार्यालय से जिलाधिकारी व डी, आर,डी,ऐ,दोनों जगह सम्बद्ध है।जो अपने को डी, एम, का रिश्तेदार बता कर सभी विभागों से सारे आम पैसे की बसूली करता है।

जो पूरा जनपद जानता है बालू खनन, अबैध शराब को बिहार भेजने, सभी नगर पालिका, व नगर पंचायतो,थानो से,बन्दूक के लाइसेंस, व रिनुअल, के नाम पर, बसूली करता है कि जिला धिकारी को देना है।

खाद्य विभाग, व जिला पंचायत से भी बड़े पैमाने पर पैसा बसूली करता है मुख्यमंत्री जी ये डी, एम, कुशीनगर का पैसा कलेक्शन अमीन है जिसका नाम बिदेश्वर सिंह है।

यदि जिला धिकारी ईमानदार हो तो  भ्रष्टाचार में लिप्त बाबू को हटा कर जांच करे।लेकिन मुख्यमंत्री जी के नाक के नीचे का जिला कुशीनगर प्रदेश के भ्रष्टाचार में न,1है।

आप कुशीनगर के सभी अपने विधायको से पूछे कि जिला कैसे चल रहा है।मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जी जरूर कुशीनगर के तरफ देखेंगे।पूरी बातों को विस्तार से पत्र लिखकर आप को अवगत कराऊंगा।

Admit Card के लिये ₹500 रुपये मांगने का वीडियो वायरल, तुर्कपट्टी थाने में दी गयी तहरीर…

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अम्बिका देवी इंटर कॉलेज कुरुमौटा, बसडीला पाण्डेय के प्रबंधक के पिता द्वारा विद्यालय के छात्र से परीक्षा में शामिल होने के लिये admit कार्ड मांगने पर ₹500 रूपये की मांग करने वाला विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमे छात्र कॉलेज के प्रबंधक के पिता रामअशीष यादव से admit कार्ड देने की गुहार कर रहे परन्तु उनके द्वारा ₹500 की मांग की जा रही है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मामला सही पाये जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर द्वारा तुर्कपट्टी थाने में रामअशीष यादव के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हेतु आख्या प्रेषित कराया है।जिसकी पुष्टि उन्होंने ट्विटर पर किया है।

फर्जी एडमिट कार्ड व सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार…

देवरिया : देवरिया पुलिस के एसओजी टीम और तरकुलवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तरकुलवा मार्केट के एक डिजिटल स्टूडियो से छापेमारी कर भारी पैमाने में 10वी और 12वी के फर्जी प्रवेश पत्र, विभन्न बोर्ड के सर्टिफिकेट व अन्य कागजात बरामद किये है।

साथ ही इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई जिनमे एक इंटर कालेज का क्लर्क भी शामिल है।

इस समंध देवरिया के डीएम अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर मामले उजागर किया।

वही इस मामले जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम के तहरीर पर इन गिरफ्तार चार लोंगो के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाज़ी का मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और एसओजी टीम तरकुलवा के पीएन डिजिटल फ़ोटो स्टूडियो से चल रहे बोर्ड की परीक्षा में मुन्ना भाइयों को बैठाने के लिये उनके फर्जी प्रवेश पत्र, कक्ष निरीक्षको के आईकार्ड, दर्जनों फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड, पासबुक, मोहरे बरामद हुऐ।

पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है जिनके नाम दिग्विजय सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, अजय गौड़,अंगद गौड़ है जो तरकुलवा थाना क्षेत्र ही रहने वाले है जिनमे दिग्विजय सिंह राधाकृष्ण बालिका इंटर कालेज सेमरा बरवा तरकुलवा में क्लर्क का कार्य करता है।

दो जनपदों के एआरटीओ गिरफ्तार,15 सालों से चल रहा था अवैध वसूली…

गोरखपुर : गोरखपुर एसपी द्वारा गठित एसआईटी द्वारा मंगलवार को ओवरलोड वाहनों को पास कराने व अवैध पैसे लेने के मामले में संतकबीरनगर और बस्ती जिले के एआरटीओ को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही देवरिया जिले से एआरटीओ सिपाही व एक निजी चालक को भी पकड़ा गया है।इस मामले में 06 लोग पहले भी पकड़े गये है।

एसआईटी टीम के प्रमुख सीओ कैंट ने प्रेस को बताया कि ओवरलोड ट्रक पास कराने का पूर्वांचल के कई जिलों में सिंडिकेट बनाया गया था जिसमे जांच के दौरान संतकबीरनगर के एआरटीओ संदीप चौधरी, और बस्ती के आरटीओ शैलेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।गिरोह 15 साल से ओवरलोड वाहन पास करा रहे थे।

क्या है मामला – दरअसल पिछले दिनों एसटीएफ ने ओवरलोड वाहनों के चलने के मामले कई लोगों पकड़ा था जिनके पास से एक डायरी बरामद हुई थी जिसमे कई हाई प्रोफाइल बड़े अधिकारियों के नाम व नम्बर थे।

जिसके आधार पर बड़ा रैकेट को देखते हुए एसआईटी का गठन सीओ कैंट के नेतृत्व में हुआ था।जिसने यह बड़ी कार्यवाही की है।इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

LIC के निजीकरण व आमजन से सरोकार के बजट में कटौती पर प्रदर्शन

कुशीनगर : सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वामपंथी मोर्चा कुशीनगर की इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष मु०इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में वामपंथी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र एडीएम विंध्यवासिनी राय को सौंपा।

जिसमे केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये बजट में एलआईसी(LIC) को निजीकरण करने तथा आमजन से जुड़े क्षेत्रों में बजट में कटौती करने तथा बेरोजगारी बढ़ने सहित सभी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप इनहे वापस लेने की मांग की गयी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मो० इस्लाम अंसारी,जिला मंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव,परमहंस सिंह, कामरेड सगीर आलम,दुर्गा प्रसाद यादव,बृजेश, सुदामा यादव,शैलेश उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन/मुशायरा का हुआ आयोजन

कुशीनगर : साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था *सन्देश* के स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन/मुशायरा का आयोजन श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय हाटा-कुशीनगर के सभागार में हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोकी त्रिपाठी ‘चंचरीक’ तथा  संचालन मधुसूदन मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि एड.याकूब अली खान साहब रहे।

प्रारंभ गीतकार शैलेन्द्र ‘असीम’ द्वारा सरस्वती वंदना एवं नाते पाक संस्था उपाध्यक्ष एड.अब्दुल हमीद ‘आरजू’ द्वारा किया गया।

तत्पश्चात भोजपुरी के मूर्धन्य कवि उगम चौधरी ‘मगन’ की रचना पर-

आइल बसन्ती बयार….

धनी फूल धनिया में लागल।।  खूब तालियां बजीं।

तू मेरा कन्हैया, मै तेरी राधा गाकर भावना द्विवेदी ने सबको सम्मोहित कर दिया। युवा कवि असलम बैरागी ने चिरकुटनामा प्रस्तुत किया।

आकाश महेशपुरी की रचना….

याद बहुत आवे पुरईन के पत्ता पर खाइल….से अतीत और वर्तमान का समन्वय दर्शित किया।

शिव कुमार ‘मनमोही’ ने 

वीणा को माँ तुम बजाती रहो…प्रस्तुत किया।आदित्य तिवारी की रचना-

उठो देश के वीर सपूतों, 

माँ ने तुम्हें पुकारा है।

 से माहौल जज़्बाती बना दिया।इम्तियाज समर साहब की गजल…

ज़फा,नफरत मिटाना चाहता हूँ।

प्यार का जमाना चाहता हूँ।

ने असीम ऊँचाई दी।

साहित्य-सूर्य चन्देश्वर ‘परवाना’ जी ने संस्थाध्यक्ष चंचरीक जी को स्वनिर्मित शॉल भेंट किया।संस्था-प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने आगंतुक कवियों, शायरों, पत्रकारों को अंगवस्त्र, दैनन्दिनी, लेखनी,प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

एड. कृष्णा श्रीवास्तव,संजय पांडे, लियाकत अली जौहर, चन्द्रहास वर्मा,विनोद पाण्डेय, सच्चिदानंद पाण्डेय, विनोद दीक्षित, भरत वर्मा, तन्वी पाण्डेय, माहीन खान,पूजा पाण्डेय, सपना पाण्डेय, डा. अर्शी बस्तवी, रमेश चंद,रामजी कुशवाहा सहित अनेक रचनाकारों की सहभागिता रही। सन्देश के पदाधिकारियों ने आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया।

विधायक के घर असलहा लेकर पहुंचे बाईक सवार बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद…

कुशीनगर : कुशीनगर से विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के कसया(कुशीनगर) स्थित आवास पर शनिवार शाम को नशे में धुत बाईक सवार तीन बदमाशो द्वारा असलहा लेकर पहुँचने व दरवाजा खुलवाने का प्रयाश करने का मामला सामने आया है।

इस समंध में विधायक द्वारा पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज एसपी व कसया एसएचओ को उपल्ध कराते हुये कार्यवाही की मांग की गयी है।जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि शनिवार शाम 08:58 पर बाईक पर सवार तीन लोग आवासीय परिसर में आते है।तथा ड्राइवर से हमारे व पुत्र के बारे में जानकारी मांगते है।

वही बंद दरवाजा को खोलने का प्रयाश करते है।नही खोलने पर दरवाजे पर पीटते है।तीनों बदमाश नशे व असलहा से लैस थे जिनकी पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

इस मामले में विधायक द्वारा फुटेज की कॉपी एसपी विनोद कुमार मिश्र को भेज कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी।वही रात को ही सूचना पर पहुँचे एसएचओ ने फुटेज देख जांच शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि इसके पूर्व विधायक पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।जिस समंध में विधायक द्वारा लखनऊ के हजरतगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

 

खड्डा-पडरौना मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दर्जनों घायल,पांच जिला अस्पताल रेफर…

कुशीनगर : शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण खड्डा-पडरौना मार्ग पर बगहवां इनार के पास सड़क हादसा हुआ जिसमें दर्जनों लोग घायल हुये है।

साथ ही एक कि मौत की ख़बर है।वही दुर्घटना में 05 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।जहाँ उनका ईलाज जारी था।

बताया जा रहा है कि सुबह बगहवां इनार के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आ रहे बस ने टक्कर मार दी वही बस के पीछे आ रही डीसीएम का बस से तथा डीएसएम में कार की जोरदार टक्कर हो गयी।

जिससे कार में सवार व अन्य वाहनों में सवार लोग एक दूसरे वाहन में टक्कर से दर्जनों घायल हो गये।जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया वही 05 लोगों के गंभीर चोट देख जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया।

वही इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की बात भी सामने आयी है।