Home Blog Page 164

मोदी की एक ही जाति है वो है गरीब प्रधानमंत्री मोदी कप्तानगंज की रैली में, विपक्ष पर जमकर बोला हमला…

कुशीनगर – पीएम मोदी ने कप्तानगंज की कानोडिया इंटर कॉलेज मैदान में रैली की शुरुवात भोजपुरी में लोगों को अभिवादन कर शुरुवात की तथा कश्मीर में सेना  की कार्यवाही में आतंकवादियों की मौत की खबर देते हुऐ बताया कि पुरा विपक्ष रो रहा है चुनाव के दिन क्यों मारा। राजस्थान राज्य के अलवर में हुए दलित महिला से सामूहिक रेप के मामले में कांग्रेस और बसपा पर जोरदार हमला बोला तथा बसपा मुखिया सुश्री मायावती को कहा की अलवर के मामले पर घड़ियाली आसू मत बहाये अगर सही कुछ करना है तो कांग्रेस सरकार की सरकार से अपना समर्थन वापसी क्यो नहीं करती साथ ही उन्हें गेस्ट हाउस कांड का याद कराया।

विपक्षी के जाति के हमले पर अपने को कहा कि मैं अति पिछड़ा वर्ग से बताते हुए कहा कि मोदी की एक ही जाति है वो है गरीब , अपनी सरकार में जनधन, आयुष्मान योजना, रसोई गैस, शौचालय आदि कार्य को गिनाया तथा विपछ की सरकार और सपा बसपा को महामिलावटी बताते हुये केवल भस्टाचार करने का आरोप लगाया। इंसफ्लाइट्स के फैलने में रोकने के प्रयास के तहत टीका कराने श्रेय लिया, गन्ने किसानों पर बात रखते हुए पीएम ने कहा कि भविष्य में गाडियां एथीनाल से चलने का बताया जिसके लिए कारखाने लगाये जायेगे जिसका फायदा किसानों को होगा। हालाकि यहां के बंद पड़े चीनी मिल पर कुछ नहीं कहा। वही पूर्व में बौद्ध सर्किट के तहत कुशीनगर को भी जोड़ने और सुविधाओ के बारे में कहा कि रोड और रेलवे पर कार्य चल रहा है एयरपोर्ट के मामले पर बस यह कहा कि इस पर कार्य जारी है।

इस दौरान मंच पर पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, के बीजेपी प्रत्याशी ,व विधायक नेता आदि लोग मौजूद रहे।

पीएम मोदी की कुशीनगर में आगमन आज,कप्तानगंज के कानोडिया इंटर कॉलेज मैदान में होगी रैली…

कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कुशीनगर में आखिरी चरण होने वाले चुनाव के लिये अपने प्रत्याशीयों के लिये मेगा रैली को कप्तानगंज के कानोडिया इंटर कॉलेज मैदान में यहाँ गोरखपुर, महाराजगंज और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त चुनावी सभा लोगों को संबोधित करेगे, इनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेगे जिसके लिये पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है कॉलेज के मैदान के अलावा भारी भीड़ को देखते हुये आस-पास किसानों से करीब 20 एकड़ भूमि को भी मैदान के रूप में तैयार किया गया है.वहीं सुरक्षा की बात करे तो पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक की है गैर जनपदों से भारी पैमाने पर पुलिस बल को बुलाया गया है.

अब आज देखना है पीएम मोदी कुशीनगर जनपद के लिये क्या कहते है साथ ही 2014 के लोकसभा चुनाव में कहे अनुसार एअरपोर्ट और चीनी मिल पर उनका क्या रूख रहता है जिसका इंतजार सभी जनपद वासियो को है.

वीरेश राजपूत का सतलज जल विद्युत निगम में कनिष्ठ अभियंता चयन…

प्रयागराज : अलाहादादपुर निवासी कृषक कप्तान सिंह के बेटे वीरेश राजपूत ने एक वर्ष कड़ी मेहनत करके सतलज जल विद्युत निगम में कनिष्ठ अभियंता पद पर सफलता प्राप्त की । अपनी सफलता का श्रेय एक्सीलेंट विजन के अध्यापको तथा अपनी मम्मी राजकुमारी को देते हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक गाजियाबाद से सिविल डिप्लोमा करने के उपरांत सलोरी प्रयागराज कर तैयारी की। वीरेश की सफलता में उसके भाई अर्जुन का बहुत योगदान रहा । जो कि प्राइवेट नौकरी कर के घर एवं पढ़ाई का खर्च चलाते हैं।

वीरेश ने कहा कि सलोरी में जेई की तैयारी का अच्छा माहौल है ,डिप्लोमा के उपरांत सरकारी तथा अर्ध सरकारी संस्थाओं में रोजगार की अपार संभावनाएं है। आज के प्रतियोगियों के लिए मैं एक संदेश देना चाहता हूं टेक्निकल तथा नान टेक्निकल सब्जेक्ट पर बराबर अध्ययन की जरूरत है ।वीरेश की सफलता पर पुष्पेंद्र कुमार ,सतीश वर्मा , पालीटेक्निक के शंकर सर , अरहम सिद्दीकी ,रवीन्द्र पटेल ने हर्ष जताया ।

सिद्दीकी सर प्रयागराज,चीफ मेंटर,एक्सीलेंट विजन टेक्निकल अकैडमी प्रयागराज

युवती की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, गला दबाकर की गई थी हत्या…

कुशीनगर : कसया के होटल में हुए युवती की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है जिसमें युवती की हत्या गला दबाकर करने तथा सिर और गले पर चोट के निशान पाए गए है। वही पुलिस ने मृतका के पिता के तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी नही पाई है इस समन्ध में पुलिस का कहना है कि युवक की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश की जा रही है जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

सावधान- खाकी में भी हो सकते है लुटेरे, जटहां बाजार थाना क्षेत्र में आया ऐसा ही मामला…

कुशीनगर : अब लुटेरो ने खाकी को भी हथियार बना लिया है जिसे आप-और हम अपने लिये सुरक्षित मानते है परन्तु इसी को आड़ लेकर लूट-पाट करने का मामला जटहां बाजार थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम मंसाछापर डुमरी मोड़ से खिरकिया जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को देखने को मिला है जहा एक व्यक्ति जो बिहार के धनहा से बल्कुडिया अपने रिश्तेदारी से घर जाने निकले थे की रास्ते में एक वर्दीधारी किये आदमी ने रुकने को इशारा किया जिस पर बाईक सवार जोखन यादव ने अपनी बाइक पुलिस जाँच समझ रोंक दी.

तभी वर्दीधारी व्यक्ति के साथ खड़े दो लोगों ने मारपीट कर बाईक छीन फ़रार हो गये पीड़ित ने डायल-100 को कॉल किया जहा पुलिस ने स्थानीय थाने के पुलिस के साथ जाँच पड़ताल किया परन्तु कुछ हाथ नहीं लगा.

कसया के होटल में युवती का मिला शव, युवती अपने प्रेमी के साथ ठहरी थी होटल में…

कुशीनगर : कसया कस्बे के गोला बाजार में मौजूद रायल आशा होटल के कमरे में एक युवती (18) वर्ष की शव मिला जो एक अपने जानकर युवक के साथ होटल में गुरुवार दोपहर पहुची थी जहा युवक ने अपने आईडी से होटल में कमरा बुक किया जिसका नाम देवेंद्र यादव पुत्र रामायण यादव गाँव लछिया देवरिया, थाना पटहेरवा बताया जा रहा है मृत युवती भी इसी गाँव की है जिसका नाम श्वेता है.

मृत युवती और युवक दोनों प्रेमी बताये गये है दोनों के घर वाले इस बारे में जानते थे युवती अपने घर से अपने सहेली से मिलने का बहाने कसया पहुची थी जहा दोनों ने मिलकर कमरा लिया इसके ठीक दो घंटे बाद युवक चाय लेने के बहाने कमरे से बाहर गया जो वापस नहीं लौटा काफी समय बाद भी वापस नहीं आने पर होटल स्टॉप को शक हुआ तब कमरे में देखा तो लड़की मृत पड़ी थी.

सूचना पर पहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू किया जहा कमरे से एक नया पैंट शर्ट तथा एक शेंट की सीसी मिला है ,जिसे लग रहा लड़की अपने प्रेमी को गिफ्ट करने के लिये लायी थी..वहीं देवेन्द्र नाम का युवक फ़रार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है साथ ही होटल का मालिक भी फ़रार बताया जा रहा है.

वहीं पुलिस का इस हत्या पर कहना है की प्रथम दृष्टि में हत्या गला दबा कर प्रतीत हो रहा है मृत लड़की के गले पर निशान पड़े है हलाकि पूरी तरह से स्पस्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा.

नाबालिग़ से दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,कल भी एक मासूम को शिकार बनाने का किया था प्रयाश…

महराजगंज : 27 जनवरी 2019 को ग्राम डुमरी थाना ठूठीबारी में गन्ने के खेत के में एक 9 वर्ष लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था इस मामले में स्थानीय थाने पर 9 जनवरी को मुकदमा संख्या 39/2019, धारा-302 , IPC तथा  दिनांक 27.01.2019 मुकदमा संख्या 90/2019, धारा 354 ख IPC में पंजकृत किया गया था.

इस मामले में मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना ठूठीबारी पुलिस ने राहुल उर्फ शेष नाथ यादव पुत्र स्व श्री निवास यादव निवासी रेगहिया थाना निचलौल जनपद महाराजगंज को जमुई कला नहर के पास से गिरफ्तार किया जो कही भागने की फ़िराक में था पुलिस पूछताछ में उसने दुष्कर्म व हत्या की वारदात को कबूला तथा 8 मई को भी एक 6 वर्ष की लड़की को जबरन हवस का शिकार बनाने की फ़िराक में था की लड़की द्वारा रोने और चिलाने पर भागने की बात कबुली जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

गिरफ़्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ठूठीबारी ,उपनिरीक्षक अशोक कुमार,हे0का वीरबहादुर सिंह,का० कृष्ण कुमार सिंह,म०का किरण यादव मौजूद रही.

वाराणसी : आर्थिक तंगी के कारण पिता ने तीन पुत्रीयों संग की सामूहिक आत्महत्या….

वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के गीतामन्दिर के पास परिवार के 4 लोगों ने आर्थिक तंगी के चलते की आत्महत्या कर लिया है जिनमे पिता तथा 3 मासूम बेटियों शामिल है चारों लोगों के सामूहिक रूप से जहर खाने की बात कही जा रही है, इनकी हालत बिगड़ने पर आस-पास के लोगों ने इलाज के लिये अस्पताल ले गये जहा चारों लोगों की मौत हो गयी.मृतक दीपक गुप्ता द्वारा ब्याज पर कर्ज लेने की बात सामने आई है जिसके चलते वह परेशान था होजरी कपडे की ठेला लगाता था परन्तु सूदखोरी के चलते तंगी हालत हो गयी थी.सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुच मौत के वजहों की जाँच पड़ताल कर रही है.

चौकीदार और ठोकीदार दोनों को हटाना है पडरौना की रैली में अखिलेश यादव…

कुशीनगर : पडरौना उदित नारायण डिग्री कॉलेज के मैदान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन के कुशीनगर से नथुनी कुशवाहा व देवरिया से विनोद जयसवाल के लिये भारी भीड़ के बीच रैली को संबोधित किया जहा उन्होंने प्रदेश सरकार,केंद्र सरकार दोनों के 7 वर्ष के कार्यकाल पर हमला किया.जहा सरकार के नोटबंदी,पर तीखा प्रहार किया पीएम मोदी के बारे में कहा की पिछले चुनाव में चाय वाला बनकर आये और इस बार चौकीदार बन कर आये है इनकी इस बार इनकी चौकी छिनना है.पीएम की निति नौजवान और किसान विरोधी है काला धन का वादा कर निभाया नहीं.

सीएम योगी के बारे में कहा की बाबा मुख्यमंत्री जी प्रदेश में कानून व्यस्था सुधार के नाम पर ठोको निति शुरू किया है जिसमे पुलिस जनता को मार रही है और मौका मिलने पर जनता पुलिस को ठोक रही है.इस लिये इस बार चौकीदार के साथ-साथ ठोकीदार को हटाना है.सरकार पर एम्बुलेंस और 100 डायल को पूरी तरह उपेछा करने के आरोंप लगाया.साथ ही शिक्षामित्र,आगनबाडी,ग्राम सेवक,चौकीदार पर अपनी बात रखी तथा शिक्षामित्र को अपनी सरकार बनने पर फिर से उन्हें उचित सम्मान दिलाने की बात कही.

गठबंधन पर बात रखते कहा की यह एक सामाजिक गठबंधन गरीबो का गठबंधन है दिलों का गठबंधन है यही देश में परिवर्तन लाने का कार्य करेगा. है हमने जहा दो पार्टियो का गठबंधन किया है वहीं अनेकों पार्टियो से गठबंधन किया है उसे क्या कहेगे.

इस दौरान देवरिया और कुशीनगर सपा-बसपा के बडे नेता मौजूद रहे लगा जिसमे दोनों पार्टियो के जिलो के जिलाध्यक्ष,वरिष्ट नेता आदि मौजूद रहे.

अखिलेश यादव का पड़रौना में रैली आज, गठबंधन प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा के लिये करेगें रैली…

कुशीनगर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुशीनगर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार नथुनी कुशवाहा के लिये पडरौना के उदित नारायण स्नाकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में आज दोपहर रैली करेंगे।

वही बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का भी हाटा में इंटर कालेज के ग्राउंड में बीजेपी के प्रत्याशी विजय दुबे के पछ में जनसभा को संबोधित करेगें।