Home Blog Page 198

पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन

कुशीनगर : कांग्रेस पार्टी द्वारा पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार बेतहासा बढ़ोतरी के खिलाफ़ घोषित भारत बंद के आह्वान के तहत जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बंद पर जमकर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया इसी क्रम में जहा पडरौना में पूर्व गृह राज्यमंत्री आर पी एन सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया जहा पूर्व राज्य मंत्री ने रिक्सा चलाकर पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि के प्रति विरोध जताया.

वहीं तमकुही से विधायक अजय कुमार लल्लू ने बैलगाड़ी पर सवार होकर पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि के प्रति विरोध जताया तथा सरकार पर हमला बोलते कहा की आज़ देश विषम परिस्थितयों के दौर से गुजर रहा हैं,महंगाई अपने चरम पर हैं.विश्व बाज़ार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावज़ूद भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डीज़ल-पेट्रोल-रसोई गैस के दामों में लूट मचा रखी हैं.

रसोई गैस के दाम बढ़ने से गृहणीयों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा हैं.भारत बंद के तहत सेवरही में प्रदर्शन करते हुये पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृध्दि को वापस लेने की मांग की गईं.

11 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या तीन दिन से था लापता

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिगापट्टी में तीन दिन पहले अचानक लापता हुये 11 वर्षीय लड़के का शव चौथे दिन गाँव के ही धान खेत में मिला जहा लड़के के चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

रिपोर्ट के अनुसार गाँव सिगापट्टी में चंदन नाम के बालक (11 वर्षीय) गुरुवार शाम को घर से निकला परन्तु रात तक नहीं लौटा किसी घटना से आसक्ति माँ दुलारी देवी थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने गुमसुदगी का मामला दर्ज कर लिया था.

परन्तु आज रविवार को चौथे दिन गाँव के किसी व्यक्ति ने एक बच्चे का शव धान के खेत में होनी की देखी जिस पर पूरा गाँव देखने के लिये उमड़ पड़ा जहा शव के चेहरे को बुरी तरह नुकसान पहुचाया गया था हलाकि दुलारी देवी ने उस शव की पहचान चंदन के रूप में उसके कपड़ो से की.सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

कसया में युवक की गला घोटकर हत्या,मामलें में गाँव की महिला गिरफ्तार

कुशीनगर : गुरुवार रात को कसया थाना क्षेत्र के गांव खरदेवा के टोला पिपरासी में में एक युवक की गला घोटकर हत्या करने का मामला उजागर हुआ है जहा इस युवक की हत्या में एक महिला का नाम आया है और हत्या करने की बात कबुली भी है परन्तु उसका आरोंप है की यह पुरुष उसके साथ दुष्कर्म करने प्रयाश कर रहा था.

वहीं मृतक की पत्नी का कहना है की उक्त महिला के घर से पैसे का लेन-देन का मामला था जिसमे उनकी हत्या की गयी है बरहाल पत्नी द्वारा नामजद शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुये आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.जिससे मौत के असली वजहों का पता चलेगा.

तरयासुजान एसओ पर बिहार के गाँव में कार्यवाहीं के दौरान हुई हाथापाई

कुशीनगर :पशु व शराब तस्करों का पीछा करते हुये तरयासुजान थाने में तैनात एसओ विनय पाठक बिहार के कटया थाने के माचवा गांव पहुंच गये जहा तस्करों के साथियो और गाँव के युवकों ने यूपी पुलिस की टीम को देख पुलिस गाड़ी को चारो तरफ से घेर लिया.

जहा बिहार में यूपी पुलिस की आने को लेकर हंगामा करने लगे वहा अभी एसओ विनय पाठक लोगों से बात-चित की कोशिश कर ही रहे थे की भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने धक्कामुक्की करते हुये कई हाथ चला दिये,जिसमे एसओ को हल्की चोट आयी है.तस्कर पुलिस की कार्यवाही से भड़के हुये है जहा अपने गाँव के लोगों को भड़का कर पुलिस टीम पर हमला किया.

हलाकि इस दौरान वहा के स्थानीय अच्छे लोगों और पूर्व विधायक श्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा के हस्तक्षेप से एसओ विनय पाठक अपने हमराहियों के साथ गांव से निकल सके.परन्तु यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि अभी कुछ दिन पूर्व ही कुशीनगर एसपी के साथ जिले से लगे बिहार के जिलो के पुलिस अधिकारिओ की बैठक हुई थी जिसमे एक दुसरे की सीमाओ में भागकर छुपे बदमाशों पर कार्यवाहीं व सहयोग को लेकर राय बनी थी परन्तु यहाँ देखने को उसके विपरीत मिल रहा.

 

पटहेरवा में छुपा कर रखीं गयी 212 पेटी अवैध शराब बरामद

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब के निष्कर्षण व विक्री के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम नवगांवा झरहीपुल के पास सड़क के किनारे छुपा कर रखे गये 212 पेटी में जिसमे (10176 शीशी)  जो क्रेजी रोमियो विह्सकी ब्रांड की अवैध शराब है उसे पटहेरवा थाना पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया.

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने, सभी चारों आरोपीयों को गिरफ्तार किया

कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गाँव भैसही में सोमवार को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से पडोसी गाँव के चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्मों का मामला सामने आया है,इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को इन चारों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया था.

परन्तु गिरफ्तारी ना होने पर लोगों में रोष बढ़ता जा रह था जिससे पुलिस पर जल्द से जल्द इन्हें गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ता जा रहा था,इसी क्रम में पुलिस ने इन सभी चारों आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है.उधर नाबालिग पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही जिसका ईलाज अस्पताल में चल रहा है.

पूर्व राज्य मंत्री ने पुलिस अधीक्षक पर लगाया आरोंप, रासुका लगाने की दी धमकीं

कुशीनगर : पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने एसपी कुशीनगर अशोक कुमार पाण्डेय पर उन्हें रासुका के तहत कार्यवाहीं करने की धमकी देने का आरोंप लगाया है.

दरअसल अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैसही गांव में 3 सितम्बर को एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने मामला सामने आया जिसका मामला 4 सितम्बर को थाने में दर्ज हुआ है परन्तु अभी तक गैंगरेप में शामिल युवकों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

जिसके विरोध में आज पूर्व राज्य मंत्री ने तत्काल दोषी युवको की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए की आर्थिक मदद तथा एसओ को निलंबन को लेकर भैसही बाजार में धरना किया.इसी क्रम राधेश्याम सिंह का कहना है की पुरे घटनाक्रम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को अवगत कराया तो पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तुरंत धरना ख़त्म करने और रासुका लगाने की धमकी दी. मै उनके धमकीयों से डरने वाला नहीं हु.

 

हाटा में आकाशीय बिजली का तांडव तीन की मौत,कई मेडिकल कॉलेज रेफ़र

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय गांव में सोमवार दिन बड़ा हादसा हुआ है जिसमे तीन लोगों की मरने की ख़बर जो अपने खेत के कार्य में लगी हुई थी और कई महिलाये जख्मी बताई जा रही है जिनको इलाज़ के लिये हाटा भेजा गया परन्तु उनकी हालत को देखते हुये डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया है.

ख़बर के अनुसार हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय गांव में सोमवार को महिलाये व लडकिया खेतों में सोहनी का कार्य कर रही थी तभी बारिश के दौरान अचानक जोरदार आकाशीय बिजली उनके पास आ गिरी जिसके चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी जिनमे दो लडकिया (लगभग 14-15 वर्ष)तथा एक बुजुर्ग महिला 53 की शामिल है.

अन्य इनके साथ कार्य करने वाली महिला भी बुरी तरह जख्मी बताई जा रही है जिन्हें लोगों ने पहले हाटा अस्पताल ले गये परन्तु उनकी हालत को देखते हुये गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जहा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.इस बड़े हादसे के बाद पुरे गाँव में हडकंप मचा हुआ है.

रिपोर्ट- दीपक सिंह

बिशुनपुरा ब्लाक के गाँव अकबरपुर में इंसेफ्लाइटिस का कहर,एक की मौत दर्जनों पीड़ित

कुशीनगर : बिशुनपुरा ब्लाक के गाँव अकबरपुर में इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत तथा दर्जनों बच्चों को बुखार आ रहा है जिनका अलग-अलग अस्पतालों में ईलाज चल रहा है,वहीं इसके पूर्व इस गाँव में इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आने से कई बच्चों की जान जा चुकी है.

तेजवलिया डूमरा टोला निवासी अवधेश के 12 वर्षीय पुत्र भोला को को तेज बुखार आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया परन्तु शनिवार सुबह उसकी मौत हो गयी.गाँव वालो का कहना है की पुरे गाँव में गंदगी का अम्बार है सफाईकर्मी कभी आता नहीं गंदगी व जल जमाव के कारण मच्छर ज्यादा लग रहे है.

वहीं अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गाँव में कोई जाँच टीम नहीं आई जिससे गाँव के आमजनों में इंसेफ्लाइटिस को लेकर भयभीत है.और जिले के नेता व अधिकारी अपने में व्यस्त है.

 

विशुनपुरा थाने के गौरीश्रीराम में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला

कुशीनगर :शुक्रवार को विशुनपुरा थाने के गौरीश्रीराम गांव के सिरजम टोला में वर्षीय विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता पाया पाया गया ,सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा मामले की जाँच कर रही है.मृतका के पति इस समय रोजगार के सिलसिले में बाहर है घर पर केवल उनकी सास और ससुर मौजूद थे.