Home Blog Page 23

जाने कुशीनगर में पासपोर्ट ऑफिस कहां है ?

कुशीनगर और आसपास के जनपदों के लोगों को पासपोर्ट से जुड़े कार्य के लिए अब गोरखपुर या लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

30 अप्रैल 2025 को कुशीनगर के जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर पर जिलाधिकारी कार्यालय के पास अब डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत हो चुकीं है।

अब अगर आप नया पासपोर्ट, रिनिवल या अन्य पासपोर्ट से जुड़ी कार्य है तो ऑनलाइन अप्लाई करते समय कुशीनगर का विकल्प दिखेगा।

कुशीनगर में पैसे के लेन देन से जुड़ा विडियो वायरल होने पर दरोगा निलंबित

कुशीनगर : थाना खड्डा पर तैनात उ0नि0 सूर्यनाथ पासवान  जो 2023 बैच के दरोगा है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियों संज्ञान में आया। जिसमें पैसा लेन देन की बात की जा रही थी।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपरोक्त उ0नि0 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही का आदेश दे दिया है।

जाने कुशीनगर के डीएम कौन है ?

प्रश्न – डीएम, कुशीनगर में कब से है ?

उत्तर – डीएम महेंद्र सिंह तंवर कुशीनगर जनपद में अप्रैल 2025 से तैनाती हुआ है।

कुशीनगर के डीएम कौन है?

कुशीनगर के डीएम या जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर है जो 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैजिलाधिकारी के रूप में इनका यह दुसरा जनपद है। यहां से पूर्व संतकबीर नगर में बतौर जिलाधिकारी तैनात थे।

कुशीनगर डीएम का नाम क्या है ?

कुशीनगर के डीएम या जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर है जो 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है।

कुशीनगर डीएम का मोबाइल सीयूजी नंबर क्या है?

सीयूजी मोबाइल नंबर 9454417545 व ईमेल dmkus@nic.in

FAQ – कुशीनगर के डीएम कौन है 2025 , Kushinagar dm, डीएम कुशीनगर मोबाइल नंबर, kushinagar new dm name, kushinagar dm name 2020-21, डीएम कुशीनगर, कुशीनगर जिला अधिकारी का मोबाइल नंबर, कुशीनगर जिला अधिकारी का नाम, कुशीनगर के dm का नाम, कुशीनगर डीएम नाम, कुशीनगर के डीएम कौन है, kushinagar ke dm kaun hai, kushinagar ke dm, 

कुशीनगर में बिटिया की शादी के लिए आगे आए लोग, जनसहयोग से विवाह हुआ संपन्न 

जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के हरपुर माफी के पीजी गोरखपुरी के अगुवाई में मिशन कन्यादान अभियान चलाया गया।

जिसमें आर्थिक रूप से परेशान परिवार की बेटी की शादी के लिए जन सहयोग से संपन्न हुआ।

बताते चले पिछले वर्ष मकान का छत गिरने से गांव के दो सगे भाईयों का दबने से निधन हो गई थी, मृतक शंभु के पास 5 अविवाहित लड़की व मृतक प्रभु के पास दो अविवाहित लड़की है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है, एक बुजुर्ग शंकर के कंधो पर सारी जिम्मेदारियों का बोझ है।

जिसमें मृतक शंभु की पुत्री का विवाह 18 अप्रैल को तय था लेकिन आर्थिक रूप से परिवार परेशान था। 

तब उनके मदद के लिए आस्था फाउंडेशन के सीएमडी विश्वजीत श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने अपने समर्थ के अनुसार सहयोग किया तथा शादी में जरूरी सामान की खरीदारी के बाद शेष बची राशि को आस्था फाउंडेशन के सदस्य व भाजपा विधानसभा खड्डा प्रभारी दुर्गा प्रसाद गुप्त के उपस्थिति में परिवार के सदस्यों को सहयोग राशि सुपुर्द कर दिया गया।

अगले महीने में प्रभु की पुत्री की शादी है, जिसमें भी सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

उक्त अवसर पर मोहन गुप्ता, राजू कुमार, रामदेव, इन्द्रजीत, रामवेलास, उमेश, विजेंद्र, उपेंद्र, धनई, अवधेश, रामसेवक, अमित आदि लोग मौजूद रहे।

कुशीनगर के रोहित शर्मा बेहतरीन सेफ्टी प्रबंधन के लिए सम्मानित

कुशीनगर : देश की नामी स्टील कंपनी AM/NS India द्वारा सूरत (गुजरात) में  अपने पार्टनर कंपनी SAM इंजीनियरिंग को त्रैमासिक

 कंस्ट्रक्शन पार्टनर सेफ्टी मिट कार्यक्रम में बेहतरीन सेफ्टी प्रबंधन और प्रबंधन कार्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवार्ड से सम्मानित किया।

जिसको कंपनी की तरफ से कुशीनगर निवासी सेफ्टी हेड रोहित शर्मा तथा प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यवीर कुमार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

इस दौरान AM/NS India के executive डायरेक्टर संतोष एम मूंधड़ा तथा SAM इंजीनियरिंग के एमडी सैम डेनियल कुट्टी सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबंधन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन ने कहा कि रोहित शर्मा ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपनी टीम के साथ मिलकर बेहतरीन प्रबंधन का परिचय दिया, जो अन्य कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणा है।

इस उपलब्धि पर कंपनी के सहकर्मियों, उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दीं और गर्व की भावना व्यक्त की।

रोहित शर्मा ने बातचीत में कहा कि “यह पुरस्कार मेरी टीम और कंपनी के सहयोग के बिना संभव नहीं था। मैं आगे भी सेफ्टी मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहूंगा।

BOSSE बोर्ड Kushinagar Centre फॉर 10th and 12th – New & Compartment/Re-exam

हेल्लो दोस्तों अगर आप BOSSE बोर्ड यानि सिक्कम स्टेट ओपन स्कूलिंग बोर्ड से 10th या 12th में न्यू अथवा फेल होने पर Re-exam देकर अपना समय बचाना चाहते है तो आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगा।

आपको बताते चलें कि BOSSE बोर्ड, NIOS बोर्ड की तरह ही है। इस बोर्ड द्वारा जारी सर्टिफिकेट नौकरी सहित आगे की पढ़ाई के लिए हर जगह कानूनी रूप से वैध और मान्य हैं।

BOSSE बोर्ड अपने छात्रों को पढ़ने के लिए ऑनलाइन रूप से स्टडी मैटीरियल तथा ऑनलाइन EXAM देने की बेहद आसान और पारदर्शी व्यस्था देता है।
अगर आप जनपद कुशीनगर, देवरिया महराजगंज, गोरखपुर, आदि से है तथा BOSSE बोर्ड से जुड़ी और जानकारी Admission, Re-exam, Fee’s, Exam Center के बारे मे जानना चाहते है तो 8604150475 पर संपर्क कर सकते है।

कुशीनगर के डीपीओ शैलेन्द्र राय निलंबित, महिला कर्मी से शोषण से जुड़ा विवादित है प्रकरण

कुशीनगर : जिले के कार्यक्रम अधिकारी (DPO) शैलेन्द्र राय को शासन ने निलंबित कर दिया है। तथा मुख्यालय से अटैच कर दिया है।

इन पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। साथ ही कसया की सीडीपीओ ने इन पर परेशान करने सहित कई आरोप लगाए थे।

वही महिला से शोषण से जुड़े मामले की जांच डीएम कुशीनगर के जांच करा, कार्यवाही के लिए शासन को भेजा था।जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई हैं।

कुशीनगर में आग लगने से जली दो झोपडियां व सामान

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी में शुक्रवार करीब 5 बजे आग लगने से दो लोगों की रिहायशी झोपडियां जल गई. झोपड़ी में रखा बक्शा, अनाज, कपड़ा, नगदी जल गए।

बताते चले कि गांव के दलसिंगार पासवान के घर महिलाएं खाना पका रही थी तभी अचानक आग रिहायशी झोपड़ी में लग गई.

तेज पछुआ हवा के कारण आग बगल के सुनरिका पासवान के रिहायशी झोपड़ी को चपेट में ले लिया और विकराल रूप धारण कर ली. 

फॉयर सर्विस व पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही मौके पर दूरी के वजह विलंब पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों की समझदारी से विकराल रूप धारण करने से पहले आग को काबू में पा ली गई. पंपसेट के सहारे और लोगों की एकता के कारण भारी नुकसान से बचाया जा सका.

कुशीनगर के आदेश गुप्त ने जेआरएफ परीक्षा किया उत्तीर्ण

कुशीनगर जनपद के हाटा नगर पालिका क्षेत्र के आदेश गुप्त ने भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित जेआरएफ परीक्षा में उत्तीर्ण की।इनके सफल होने पर परिजनों सहित सभी जानने वालों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।आदेश का वर्तमान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से पीएचडी चल रहा है। इसके पूर्व यूजीसी नेट द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कई बार नेट क्वालीफाई कर चुके हैं।जेआरएफ सफलता मिलने पर नगर पंचायत सुकरौली अध्यक्ष राजनेती कश्यप, पूर्व प्रत्याशी हाटा रणविजय सिंह मोहन, पी.जी. गोरखपुरी, आदर्श कश्यप सहित कई लोगों ने बधाइयां दी है।

4 माह पूर्व हुई थी शादी, दोनों ने फांसी लगाकर दे दी जान

कुशीनगर जनपद के थानाक्षेत्र नेबुआ नौरंगिया में एक गांव मोती छपरा में शनिवार को नवविवाहित जोड़ी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

बताते चलें कि नंदकिशोर प्रसाद के पुत्र अजीत गौतम (25 वर्ष) की शादी लगभग 4 महीने पूर्व महाराजगंज जनपद के कोठीभार थानाक्षेत्र के बेलवा चौधरी निवासी गौतम प्रसाद की पुत्री संगीता (22वर्ष) से हुई थी! दोपहर लगभग 2 बजे दोनों के किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।

इसके बाद पत्नी संगीता कमरा बंद कर पंखे से लटक गई! पत्नी को पंखे से लटकता देख पति अजीत ने शोर मचाना शुरू कर दिया! शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचते तब तक अजीत भी दूसरे कमरे में जाकर कमरा बंद कर फांसी से लटक गया।

यह सब वारदात देखकर पड़ोसियों ने खेत में काम कर रहे परिजनों को सूचना दी! सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दोनों को बाहर निकलने से पहले ही की मौत हो चुकी थी।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी! सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।