कुशीनगर : शासन ने शुक्रवार को 70 आइपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें एसपी से लेकर डीजी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस तबादले में 34 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले गये हैं जबकि रेंज में डीआइजी भी तैनात किये गये हैं। इसके तहत अब भारत सिंह यादव एसपी कुशीनगर होगे इसके पूर्व वह एसपी महराजगंज थे।
20 अक्टूबर को पडरौना चीनी मिल की होगी नीलामी,तहसील प्रशासन तैयार
कुशीनगर:अब एक बार फिर पडरौना चीनी मिल की नीलामी की तारीख पक्की की गयी है। अब देखा जाये इस बार क्या होता है। क्यों की इसके पूर्व भी कई बार नीलामी की तिथि मुकर्रर करने के बाद भी कोई खरीदार नहीं आया था, गौरतलब है की ये नीलामी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशनुसार किया जा रहा है इस मामले को लेकर कई लोगो ने म० उच्च न्यायालय का रुख किया था जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ था क्यों की मिल पर किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों तथा समितियों का केन कमीशन का भुगतान तकरीबन 45 करोड़ रुपये बकाया है।
दूसरी और व्यापारी तथा अन्य बुद्धजीवी लोग मिल चलवाने को लेकर प्रयासरत है कुछ दिन पूर्व मिल चलवाने को लेकर गाव से शहरों तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया वही कुशीनगर के सांसद राजेश पाण्डेय ने मिल चलवाने को लेकर जनता में विश्वास पैदा किया था परन्तु ये सब व्यर्थ साबित हो रहे है।अब समय को देखना है चीनी मिल नीलाम होता है या आने वाले विधानसभा चुनाव के लिये चीनी मिल केवल चुनावी मुदा बनकर रह जाता है।
प्रतिमा विसर्जन को लेकर भारी तनाव,पत्थरबाजी से लेकर आगजनी की हुई घटना.
कुशीनगर: कुबेरस्थान थाने के बतरौली गांव में प्रतिमा विसर्जन के लिए गुरुवार को जा रहे जुलूस को रोकने पर दो समुदायों में झड़प के बाद मामला भारी तनाव में बदल गया।दोनों पक्ष उग्र हो आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया तो कुछ शरारती तत्वों ने गांव के बाजार की दुकानों व मकानों को आग के हवाले कर दिया। इसमें लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है।लगभग आधा घंटा विलंब से पहुंची पुलिस को मामला सभाल न सकी इसके बाद PAC की 2 प्लाटून,एव 17 थानों की पुलिस ने डीएम व एसपी मौक पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हालत पर काबू पाया जा सका। शाम तक पहुंचे डीआइजी शिवसागर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
फ़िलहाल गाव में किसी बाहरी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा दी गयी है तथा इलाके के सभी मंदिर और महजिद की सुरछा बढ़ा दी गयी है।मामला अभी शांत है परन्तु तनाव पुण बना हुआ है।
कुशीनगर के युवक की गुजरात में मौत
कुशीनगर :पटहेरवा थाना के ग्राम नोनिया पट्टी निवासी एक युवक की गुजरात में सर्प के काटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।जानकारी के अनुसार नोनिया पट्टी निवासी प्रदीप चौहान पुत्र राजा चौहान उम्र 22 वर्ष भावनगर, गुजरात में एक प्राइवेट कम्पनी में वेल्डर था। एक सप्ताह पूर्व रविवार शाम को कार्य करने के बाद रुम पर वापस लौट रहा था कि रास्ते में उसे किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया। वहां के स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में भावनगर, गुजरात के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक सप्ताह उपचार के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।
2000 लीटर रेफ्टिफाईड स्प्रीट के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर:कसया थाना के सेमरा धुसी में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी तथा वहा से भारी मात्रा में शराब बनाने में उपयोग होने वाले सामान बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बुधवार को मुखबिर सूचना पर ग्राम सेमरा घुसी मे अबैध शराब का कारोबार करने का पता चलने पर पुलिस ने दबिस देकर दस इम रेफ्टिफाईड स्प्रीट,. 50-50 लीटर की दो जरिकैन अपमिश्रित शराब,. बिभिन्न ब्रांड के रैपर/होलोग्राम, cलास्टिक की खाली शीशी अन्य बरामद की गयी। तथा दो मुख्य अभियुक्त अमरनाथ कुशवाहा पुत्र मुखलाल प्रसाद वर्मा साप्0 सेमराधुसी थाना कसया जनपद कुशीनगर 2-मुखलाल प्रसाद वर्मा पुत्र स्व0 विक्रम वर्मा सा0 सेमराधुसी थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया उनके विरुद्ध स्थानीय थाने में मु०अ०सं० 579/16 धारा 419,420,467,468,471,255,259,272 IPC व 60/62 आबकारी अधि० एव 53/64 कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम में SO विनय कुमार पाठक , उ0नि0 रामसुभाष प्रसाद , का0 संजय सिंह ,का0 मोहन लाल भारती , का0 बृजेश कुमार गोड अन्य थे।
सावधान:टेलिकॉम कम्पनी के नाम से फोन कर आम जनता को लगा रहे पैसे की चपत

कुशीनगर:अब साइबर क्राइम इस कदर बड़े से लेकर’ छोटे शहरों तक अपना पैर फैलता जा रहा है। इसका नमुना हर दिन सुनने को मिलता है।इसी कड़ी में एक घटना आप लोगो के बिच कुशीनगर न्यूज़ के माध्यम से शेयर कर रहा हु,बुधवार को सुबह हमारे एक मित्र के टेलिनोर न० पर काल आया उसका नंबर 8542891929 था।फोन करने वाले ने बताया की मै टेलीनार कम्पनी से बोल रहा हु आप का नंबर बंद किया जा रहा है।उसने पूछा क्यों उसने बतया की आप के नंबर का सीरियल नंबर नहीं मिल रहा है,फिर उसने पूछा आपने आखरी रिचार्ज कब कराया था,आपके नंबर पर कितना बैलेंस है,सारी जानकारी करने के बाद उसने बताया आप नंबर अब भी चालू रखना चाहते है उसने कहा हा तब साइबर फ्राड ने बताया की 40 का कूपन’ लाईये उसका सीरियल नंबर बताने पर आप का नंबर चालू रहेगा मै 5 मिनट बाद कॉल करता हु। तब तक भाई साहब उस पर विश्वास कर कूपन लाये सीरियल नंबर बताया तथा फिर उसने कूपन नंबर पूछ लिया तब तो भाई साहब साइबर ठगी के शिकार हो चुके थे। साइबर फ्राड ने फिर एक नयी चाल चल दी उसने कहा आपका मोबाइल किस कम्पनी का ड्यूल सिम तो नहीं है। उसने बतया ड्यूल सिम है फिर क्या था फ्राड ने कहा आपके नंबर पर पासवर्ड लगा है इस लिये आपका नंबर चालू नहीं हो पायगा कृपया 40 का एक और कूपन लाईये यह कहने पर हमारे मित्र को कुछ शक हुआ क्यों की उसके नंबर पर पासवर्ड लगा ही नही था, उसने फ्राड से कहा आप 5 मिनट बाद कॉल करिए मै रिचार्ज लाता हु।उसके बाद जब कूपन रिचार्ज करने का कोशीश की गलत बताने लगा अब उसे पक्का विश्वास हो गया की मेरे साथ ठगी हो चुकी है।
अत: आप सभी से अनुरोध है इस तरह के कॉल से साबधान रहे। अगर आपने इसे पूरा पढ़ा है तो कृपया शेयर जरुर करे
जिससे की और लोग इससे बच सके।
पीपल की टहनी काटने को लेकर दो समुदायो में तनाव,पुलिस बल तैनात
कुशीनगर: पटहेरवा थाना के गांव नकटहां मिश्र में पीपल की टहनी काटने को लेकर दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक पीपल का पेड़ है, जहां एक समुदाय के लोग ब्रह्मस्थान के रुप में पूजा अर्चन करते हैं। सोमवार को अपराह्न ताजिया जुलूस में अवरोध बताते हुए किसी ने पीपल वृक्ष की डाल काट दी। इसकी जानकारी जब दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने आपत्ति जताई, फिर इस बात को लेकर विवाद बढ़ा तो गांव में तनाव बन गया।मामले की जानकारी पुलिस को होने पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।
जहरखुरानी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार,मुक़दमा दर्ज
कुशीनगर: यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर सामान लूटने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी ने सोमवार को कप्तानगंज व खड्डा रेलवे स्टेशन से पकड़ा है।रिपोर्ट के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर दो लोगों को सवारी गाड़ी से पकड़ा गया। उनके पास से लगभग चार मोबाइल सेट व नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
लुटेरों की पहचान जीतन साहनी उर्फ जीतू व अजय साहनी निवासी नरायनापुर घाट पटखौली थाना बगहा बिहार के रूप में हुई है।इनका मुख्य काम ट्रेन में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने का था। जीतन अपने मामा के हत्या के जुर्म में जेल काट चुका है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
नशीला पदार्थ पिलाकर दुल्हन नगद व जेवर लेकर फरार..
कुशीनगर: पति को नशीला पदार्थ पिलाकर नई नवेली दुल्हन जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। सुबह कमरे में दुल्हन को न देख तथा बेसुध पड़े पति की हालत देख घर वाले उसे अस्पताल ले गए। यहां इलाज के बाद होश में आने पर उसने अपनी आपबीती बताई। घटना शुक्रवार रात की है। दोनों की शादी एक दिन पूर्व ही मंदिर में हुई थी। खबर के अनुसार नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरा बुजुर्ग निवासी ओमप्रकाश प्रसाद उम्र 24 वर्ष ने अपने जान-पहचान की युवती से एक दिन पूर्व गुरुवार को ही रामकोला स्थित धर्मसमधा मंदिर में प्रेम-विवाह किया था। देर शाम दोनों घर आए। घर पर उत्सव का माहौल था। ओमप्रकाश का आरोप है कि देर रात दूल्हन ने पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही कुछ होश नहीं रहा, सुबह घर के लोग कब अस्पताल ले आए इस बात की भी खबर नहीं। तहरीर के अनुसार दुल्हन सोने-चांदी के जेवर तथा घर में रखा दस हजार नकदी भी लेकर फरार है। ओमप्रकाश ने थाना क्षेत्र के ही एक युवक पर दुल्हन से मिली भगत कर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
सौ० दैनिक जागरण,कुशीनगर
पडरौना में होटल पर छापा एक लाख रूपयें से अधिक की बरमादगी होटल मालिक गिरफ्तार

कुशीनगर: पडरौना कोतवाली व स्वाट टीम के संयूक्त कारवाही में पडरौना में अशोका होटल के मालिक की गिरफ्तारी की गयी है।रिपोर्ट के अनुसार जिले में अवैध रूप में जुआ भारी मात्रा में खेला जा रहा था इस समंध में पुलिस कप्तान के पास कई शिकायत मिली थी। तथा उनके निर्देश पर पुलिस को सचेत किया गया था, तत्पश्तात शुकवार सुबह मुखबीर से सुचना मिली की पडरौना में अशोका होटल का मालिक बड़े स्तर पर अपने होटल व बाहर जुआ खेलता और खेलवाता है। खबर के बाद कोतवाली पुलिस एव स्वाट टीम की संयुक्त कारवाही में होटल मालिक विजय चौरसिया जुआ खेलते व खेलवाते पकड़ा गया। और उसके साथी भागने में कामयाब हो गये, पुलिस ने वहा से लगभग 184000 नकद रूपये,तास के पत्ते बरामद किये गये तथा उनके विरुद्ध मु० अ० सं० 1091/16 धारा-13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
