Home Blog Page 250

डा.अय्यूब की फिसली जुबान योगी को कहा आतंकवादी,भाजपा का पलटवार जबाब

गोरखपुर : विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख राजनीतिक दलों के नेता चर्चा में बने रहने के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने से भी नहीं चूक रहे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर सिंह द्वारा बसपा प्रमुख मायावती के बारे में कहे गए अपशब्द को लेकर गर्म हुआ माहौल अभी शांत भी नहीं हुआ है कि पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक डा.अय्यूब की जुबान फिसल गई। उन्होंने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी कहकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। सोमवार को चंपा देवी पार्क में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए डा.अय्यूब ने कहा कि आजादी के इतने दिनों बाद भी निषाद एवं मुसलमान समाज का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री नहीं बना। मनुवादी एवं सामंतवादी लोगों ने देश को अपनी जागीर बनाकर रख लिया है। वे मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुसलमान, अगड़े-पिछड़े में समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। गोरखपुर में निषादों ने योगी आदित्यनाथ को वोट देकर सांसद बनाया, लेकिन उन्होंने इस वर्ग की चिंता नहीं की। आज धर्म के नाम पर मुसलमानों को आतंकवादी कहा जाता है, जबकि सच यह है कि यहीं पर एक आतंकवादी योगी आदित्यनाथ बैठे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डा.धमेर्ंद्र सिंह ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि योगी के बारे में कहने से पहले डा.अय्यूब को अपना चेहरा आइने में देख लेना चाहिए।

सौ० दैनिक जागरण

जिले के तरयासुजान में एक ही घर से निकले सांप के 100 बच्चे

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया लच्छीराम गांव निवासी साधू गोड़ के घर में शनिवार की रात गेहुंअन सर्प के बच्चों के निकलने का शुरू हुआ सिलसिला सोमवार को दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान सांप के एक सौ बच्चे निकले। 25 को तो ग्रामीणों ने मार दिया। बाकी को एक संपेरा पकड़कर ले गया। सपेरा ने इसे गेहुंअन सांप का बच्चा बताया है, जो काफी बिषैले होते हैं।साधू का दो कमरे का कच्चा मकान है। शनिवार की रात एक कमरे में सांप का एक बच्चा दिखाई दिया तो साधू ने उसे डंडे से मौत के घाट उतार दिया। इसी तरह रविवार को दोपहर में भी सांप का एक बच्चा निकला तो उसे भी मार दिया गया। फिर रात में भी जब सांप का बच्चा निकला तो उसे चिंता हुई। उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी उसके घर पहुंचे तब तक सांप का एक और बच्चा निकल आया। इस तरह कुछ देरी बाद सांप के बच्चे निकलते रहे और ग्रामीण उसे लाठी से पीटकर मारते रहे। उस रात साधू का परिवार और पड़ोसी जागकर बिताए। शनिवार से लेकर सोमवार की सुबह तक सांप के कुल 25 बच्चे मारे गए। सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एक सपेरे ने सांप के 75 बच्चों को साधू के घर से निकाला और सभी को साथ लेकर चला गया। वह मादा सांप की भी काफी देर तक तलाश किया पर वह नहीं मिला।कच्ची दीवार से निकले सांप।

 

सौ०- दैनिक जागरण,कुशीनगर

राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह की चल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी

radhe

कुशीनगर :एसीजेएम कसया पीके जयंत ने हाटा के सपा विधायक व प्रदेश के कृषि व शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के विरुद्ध न्यायालय में लंबित चल रहे दो मामलों में उनकी चल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। डीएम को चल संपत्ति का ब्यौरा देने एवं एसपी को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित कराने व रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पत्र भी लिखा है। 18 नवंबर 2009 को अवर अभियंता सिंचाई सेतु निगम देवरिया ने मुकदमा दर्ज कराया था कि विधायक सिंह ने छोटी गंडक से देवराड़ पिपरा घाट पर नवनिर्मित पुल पर चुपके से अपने नाम का शिलापट्ट लगवा दिया है। दूसरा मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया में मूर्ति चोरी के बरामदगी को लेकर हुए आंदोलन में पुलिस ने विधायक सिंह व 21 अन्य नामजद लोगों के विरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने, गाली देने, सरकारी कार्य में बांधा डालने व दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। दोनों मामलों में राज्यमंत्री न्यायालय के अनेक बुलावे पर हाजिर नहीं हुए तो पहले गैर जमानती वारंट फिर कुर्की जब्ती का नोटिस चस्पा करने का आदेश हुआ। अंत में न्यायालय ने उनकी सभी चल संपत्ति कुर्क कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित करने का आदेश दिया है।

इसी मामले में राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा है कि न्यायालय के निर्णय का सम्मान किया जाएगा। कहा कि लंबित मामले पूरी तरह राजनीतिक हैं।

साभार: दैनिक जागरण,कुशीनगर

कसया क्षेत्र में अवैध शराब बनाने व बिक्री पर पुलिस की कारवाही

captan

कुशीनगर: कसया थाना के ग्राम भैसहा सदर टोला में (हेतिमपुर) में अवैध शराब बनाने व बिक्री के समन्ध में पुलिस कप्तान के पास कई शिकायत पहुचने के बाद उनके निर्देश पर क्षेत्रधिकारी के अगुआई में कसया थाना पुलिस ने छापा मारकर कच्ची शराब व बनाने के उपकरण साहित मिनी DCM बरमाद किये गये। तथा तीन लोगो को इस कारोबार से सिधे जुड़ने पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कसया थाना में मुकदमा संख्या 389/16 धारा-60(2)/63 EX ACT व 272 IPC में पंजकृत किया गया है। इसी समन्ध में पुलिस कप्तान ने प्रेस कांफ्रेस कर पत्रकारों को जानकारी दी।गिरफ्तार करने वाली टीम में SO विनय पाठक,SI संजय मिश्र,तथा हेडकांस्टेबल श्यामसुंदर सिंह,अनिल पाण्डेय,राजेंद्र यादव,विश्राम सिंह,व कांस्टेबल संजय यादव, संजय सिंह थे।

शीला दीक्षित हो सकती है, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार

0

sheila-dikshit-pti_650x400_81467713469_636040977709736888

दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस ने अपनी वरिष्ठ नेता और तीन कार्यकाल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को चुना है, और पार्टी सूत्रों के अनुसार इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार शाम तक की जाएगी।

कुछ हफ्ते पहले तक 78-वर्षीय शीला दीक्षित इस सोच से मुब्तिला लग रही थीं कि उत्तर प्रदेश जाना हारी हुई बाज़ी खेलने जैसा होगा और उन्होंने इस पेशकश को ठुकरा भी दिया था। लेकिन पिछले सप्ताह  एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह वही करेंगी, जैसा पार्टी का अनुरोध होगा।

कुशीनगर में एटीएम से विदेशियों को नहीं मिल पा रहा पैसा

कुशीनगर : शासन-प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में पर्यटक सुविधाओं का ढ़िढ़ोरा पीटा जाता है। यहां परिस्थितियां ठीक इसके विपरीत है। मैक्सिको से आई महिला पर्यटक दो दिनों से पैसा निकालने के लिए एटीएम का चक्कर लगा रही थी। एटीएम में पैसा ही नही था। तीसरे दिन बुधवार को वह एक एटीएम पर पहुंची जहां पैसा था। वहां पर्यटक को वीजा कार्ड से पैसा नहीं मिल पाया। जब वह कसया गई तो उसे एटीएम से पैसा मिल गया। मैक्सिको निवासी एलेक्जेंड्रा ट्रेगो सोमवार को कुशीनगर आई। उसका पैसा खर्च हो गया। उसके पास खाने तथा ठहरने तक के लिए पैसे नहीं थे। कुशीनगर में एक प्रतिष्ठान चलाने वाले टीके राय ने विदेशी पर्यटक को भोजन कराया व धर्मशाले में ठहरने के लिए व्यवस्था की। उसके पास वीजा इलेक्ट्रान और वीजा ट्रवेल मनी कार्ड था। वह कुशीनगर स्थिति तीन बैंकों के चार एटीएम पर गई जहां पैसा ही नहीं था। पांचवें एटीएम पर उसका वीजा कार्ड स्वीकृत ही नहीं हुआ। राय ने उसे कसया भेजा, जहां उसको एटीएम से पैसा प्राप्त हो गया। एलेक्जेंड्रा ने भारत सरकार से पर्यटकों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

साभार: दैनिक जागरण,कुशीनगर

कुशीनगर एयरपोर्ट से जल्द उड़ेगे बोइंग विमान

कुशीनगर :कुशीनगर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रन-वे से बोइंग 737-900 विमान लैंड व टेक आफ कर सकेंगे। गुड़गांव की कंपनी केसीसी द्वारा क्षमता के रन-वे का निर्माण जोरशोर से चल रहा है। निर्माण के बाद रन-वे से 260 सीट वाले बोंइंग से कम क्षमता वाले यात्री विमानों का आवागमन आसानी से हो सकेगा। भारत विमानपत्तन प्राधिकरण ने रन-वे की लंबाई 3200 मीटर व चौड़ाई 60 मीटर निर्धारित की है। एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित भूमि की चाहरदीवारी का निर्माण अंतिम चरण में है। जहाजों के लिए पार्किंग का कार्य भी कंपनी के ही जिम्मे है। वर्ष 2010 में एयरपोर्ट बनाने की कार्रवाई शुरू हुई थी। भूमि अधिग्रहण व केंद्रीय एजेंसियों से एनओसी लेने के बाद राज्य सरकार ने पीपीपी माडल से एयरपोर्ट बनाने की कोशिश की। कोशिश कामयाब नहीं हुई तो सरकार ने खुद ही एयरपोर्ट बनाने का कार्य अपने जिम्मे ले लिया और राज्य नागरिक उड्डयन विभाग को नोडल एजेंसी बना कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। मई में कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। राइट्स इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज श्रीवास्तव व केसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर सीपी मिश्र ने बताया कि तीन वर्ष की अवधि के भीतर कार्य पूर्ण हो जाएगा।

साभार: दैनिक जागरण, कुशीनगर

अब पडरौना से इलाहाबाद एव कानपुर तक चलेगी नयी एसी बस

 कुशीनगर : ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को भी बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने अपनी पुख्ता तैयारी कर ली है। इसके लिए निगम की महत्वाकांक्षी ‘जनरथ बस सेवा’ गांवों तक पहुंचेगी। पडरौना, सोनौली और सिद्धार्थनगर सहित लगभग हर रूट पर वातानुकूलित लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। इसी के तहत कुशीनगर के पडरौना से भी पडरौना से इलाहाबाद वाया गोरखपुर, आजमगढ़ तथा पडरौना से कानपुर वाया गोरखपुर, लखनऊ  तक एसी बसें चलायी जाएंगी।परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय के अनुसार एसी बसें मिलनी शुरू हो गई हैं। मुख्यालय से जैसे-जैसे एसी बसें मिलती जाएगी, उन्हें निर्धारित रूटों पर चलाया जाएगा। अब तक गोरखपुर-लखनऊ और सोनौली-दिल्ली रूट पर ही एसी बसें चलाई जा रही थीं। लेकिन यात्रियों की परेशानी, मांग और बढ़ती डग्गामारी को देखते हुए परिवहन निगम के बेड़े में एसी बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा विभिन्न रूटों के लिए 45 बसों का भी अनुबंध किया जा रहा है। 15 जुलाई तक इसकी भी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

 

कुशीनगर में बनेगा साइकिल ट्रैक

कुशीनगर: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में भी सड़कों के किनारे साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण माडल सिटी विकास के दौरान होगा। इसका उद्देश्य सौंदर्यीकरण, नगर की सड़कों पर भीड़ भाड़ कम करना, पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना है। माडल सिटी विकास के दौरान सड़क के दोनों किनारे नाले खत्म हो जाएंगे। सड़क के मध्य में सीवर की व्यवस्था होगी और विद्युतीकरण अंडर ग्राउंड हो जाएगा। प्रदेश के कई नगरों में सड़कों के किनारे साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया गया है। इसी तर्ज पर पर्यटक नगरी कुशीनगर में भी साइकिल ट्रैक निर्मित होगा। पर्यटक सीजन में काफी संख्या में पर्यटक साइकिल की मांग करते हैं। उन्हें किराए पर साइकिल उपलब्ध होती है और वे रूचि के साथ साइकिल चलाते हैं। ट्रैक हो जाने पर सड़क के दोनों किनारे साइकिल चलाने से नगर का सौंदर्यीकरण बढ़ेगा। सड़क पर भीड़ भाड़ कम होने से दुर्घटना की आशंका कम हो जाएगी, पर्यावरण सुरक्षा के लिए भी उपयोगी होगा। साइकिल चलाने से लोग स्वस्थ भी रहेंगे। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी बब्बन यादव ने बताया कि प्रथम चरण में गांधी चौक से हाइवे स्थित ओवर ब्रिज तक साइकिल ट्रैक का निर्माण प्रस्तावित है। इसके बाद कुशीनगर में भी ट्रैक निर्माण पर विचार किया जाएगा।

आभार:दैनिक जागरण

महिला की चाकू घोप बेरहमी से हत्या

कुशीनगर: कसया थाना के डिघवा खुर्द में बुधवार को एक विधवा औरत का चाकू घोपकर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार डिघवा खुर्द में लगभग 50 वर्षीय विधवा महिला अपने घोटा पर रात में सो रही थी। सुबह जब छोटा पुत्र वहा पंहुचा तो द्वारजे पर लगी टाट हटी थी तथा माँ खून से लतफत पड़ी थी पुलिस मामले की जाच कर रही है।महिला के दो पुत्र है बड़ा रोजगार के सिलसिले में बाहर है तथा छोटा अपनी माँ के साथ गाँव में रहता था।