कुशीनगर:जिले के कुबेरस्थान थाना के थानाध्यक्ष प्रहलाद पांडेय को हटा कर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भट्ट ने उन्हें पीआरओ बना दिया है। कप्तानगंज थाने के एसआई अरविंद कुमार मिश्र को कुबेरस्थान का नया थानेदार बनाया गया है।जनता में चर्चा है कि कच्ची शराब के विरोध में ग्रामीणों द्वारा किए गए आंदोलन के बाद पुलिस कप्तान ने यह निर्णय लिया है।
विधायक विजय दूबे कांग्रेस से निष्कासित: आरपीएन सिंह
कुशीनगर: कुशीनगर में कांग्रेस पार्टी के दो विधायक रहे हैं। खड्डा विधायक विजय कुमार दूबे को निष्कासित कर दिया गया है। वह भाजपा की कुटिल राजनीति के शिकार हो गए हैं। जबकि तमकुही विधायक अजय कुमार लल्लू आंदोलन में भाग लेने के कारण जेल चले गए। लल्लू के राजनैतिक जीवन की बुनियाद ही संघर्ष पर पड़ी है। उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला और कोई संदेह नहीं कि उस दौर में संगठन को भरपूर ऊर्जा हासिल हुई। जनांदोलन के लिए जेल जाना किसी भी नेता के लिए गौरव का विषय होता है। यह बातें पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कही। वह जागरण से दूरभाष पर बातचीत कर रहे थे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनैतिक आचार संहिता में शुचिता का अर्थ बदल गया हैं। पार्टी नेतृत्व पर हर हाल में सत्ता हासिल करने का लोभ हावी हो गया है। इसके लिए अन्य दलों के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अपने पाले में खींचने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में विजय कुमार दूबे खड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे, कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से मदद की और दूबे विधायक निर्वाचित हुए। अब वह कांग्रेस के साथ नहीं हैं, हमें निष्ठावान कार्यकर्ताओं की क्षमता पर पूरा भरोसा है। कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में फिर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगे।
साभार : दैनिक जागरण, कुशीनगर
21जून को पडरौना चीनी मिल को लेकर दिल्ली में अहम बैठक
कुशीनगर: जिले के पडरौना चीनी मिल को लेकर 21 जून को दिल्ली में कपडा राज्यमंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में बैठक होगी,इसमे अब तक की बैठक समीक्षा होगी तथा आगे की भूमिका तय होगी।इसमे कुशीनगर के सांसद राजेश पाण्डेय को बैठक के लिये दिल्ली बुलाया गया है।
पुरे जिले मे धारा 144 लागू – एडीएम कुशीनगर
कुशीनगर : रमजान के मघेनजर जिले मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये धारा 144 लागू कर दिया गया हैं। जो 4 जून से लेकर 30 जून तक प्रभावी रहेगा।इसके अंतर्गत जिले मे कही भी धरना, प्रदर्शन, सहित रेल या सडक जाम करना प्रतिबन्ध है।
कुशीनगर पहुंचे लगभग 100 से अधिक थाईलैंड पुलिस अधिकारी भिक्षु वेश में
कुशीनगर : थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यदेज के राज्याभिषेक 70 वर्ष पूर्ण होने पर भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों पर भिक्षु बने 120 पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष पूजन वंदन का अभियान चल रहा है। शनिवार की रात थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर परिसर में महाचैत्य के निकट विशेष पूजा की गई। थाई राष्ट्र गान के बाद कैंडिल मार्च भी निकाला गया। महाचैत्य में अन्य वस्तुओं के अतिरिक्त राजा के भिक्षु जीवन के समय का सिर का बाल सुरक्षित रखा गया है।यहां से इनका ग्रुप लुंबिनी, श्रवस्ती, सारनाथ होते हुए बोधगया पहुंचेगा और 10 जून को थाईलैंड के लिए रवाना हो जाएगा।
बैंक नही तो वोट नही- उघोग व्यापार मण्डल तुर्कपट्टी व जनता

कुशीनगर : कुशीनगर के थाना तुर्कपट्टी मे अभी तक राष्ट्रीय कृत बैंक या एटीएम नही होने से उस इलाके की जनता व व्यपार से जुड़े लोगो को कठिनाई का सामना पडता है। इसी माँग को लेकर वहा की स्थानीय व्यपार मंडल ने प्रदर्शन किया। गौरतलब है की तुर्कपट्टी मे राष्ट्रीय कृत बैंक की माँग लम्बे अरसे से वहाँ की जनता द्वारा अपने जन प्रतिनिधि एव प्रशासन से करती रही है।मगर अभी तक इस मसले पर ठोस करवाही नही हुई।इससे जनता व व्यपार वर्ग के लोगो मे रोष व्याप्त है।जो 2017 के विधानसभा मे वोट नही करने का विचार कर रही है।जहा लोगो ने बैंक नही तो वोट नही का नारा दिया है।अभी तुर्कपट्टी क्षेत्र के लोग पडरौना, कसया के राष्ट्रीय कृत बैंको,एटीएम पर निर्भर है। जिससे उन्हे समय और पैसे की नुकसान सहित लम्बी दूरी के कारण खतरा भी बना रहता है
चालको के मनमानी से,भीषण धूप व गरमी से यात्री परेशान

कुशीनगर : पडरौना दरबार से लगे टैक्सी स्टैंड पर या शहर के सभी वाहनों स्टैंड पर चालको की मनमानी से आम जनमानस खासे परेशान है।इसका खासा असर महिला व बच्चे पर है। वाहन चालक सवारी भरने के चक्कर में गाड़ी को कड़ी धूप में खड़ी कर रहे हैं।जिससे यात्रियो को गरमी से और ज्यादा परेशान होना पड रहा हैं।इसका उदहारण दरबार टैक्सी स्टैंड पर देखने को मिला जहा महिला यात्री को गरमी से बेहोश हो गयी।महिला का आरोप था की चालक आधे घण्टे से धूप में गाड़ी खड़ा कर परेशान कर रहा हैं।
मथुरा में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस और लोगों में झड़प, एक पुलिसकर्मी की मौत

मथुरा: मथुरा के जवाहर बाग में बागवानी विभाग की करीब 100 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने पहुंची पुलिस और कब्जेधारियों के लिए बीच जमकर झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि जब अवैध कब्जेधारियों को खदेड़ने के लिए जवाहर बाग में पुलिस बल घुसा, तक गुस्साए कब्जेधारियों की तरफ से झड़प की शुरूआत हुई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान कब्जेधारियों की तरफ से फायरिंग कर दी गई, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एसपी सिटी सहित करीब एक दर्जन पुलिसकमियों के भी घायल होने की सूचना है। खबर है कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी की मौत हुई है। इस झड़प में कब्जेधारी पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं।
प्रशासन का कहना है कि यह लोग इस जमीन पर काफी समय से अवैध कब्जा जमाए बैठे थे।
साभार – ndtv इंडिया वेब
कुशीनगर के छात्र ने सेना के लिए बनाया अनोखा डिवाइस, हजारों मील दूर से भी चलेगी ‘गन’

कुशीनगर: कुशीनगर जिले के एक किसान परिवार में जन्मे छात्र ने एक बहुउपयोगी डिवाइस बनाया है. इस अनोखे डिवाइस से ध्वनि तरंगों को विद्युत तरंगों में बदल कर हजारों किलोमीटर दूर से भी विद्युत उपकरणों को चालू और बंद किया जा सकता है. यही नहीं इस डिवाइस से मोबाइल के जरिये कहीं से भी रिवाल्वर, बन्दूक जैसे असलहों से फायर भी कराया जा सकता है. जिले के एक किसान परिवार में जन्मे छात्र ने एक बहुउपयोगी डिवाइस बनाया है. इस अनोखे डिवाइस से ध्वनि तरंगों को विद्युत तरंगों में बदल कर हजारों किलोमीटर दूर से भी विद्युत उपकरणों को चालू और बंद किया जा सकता है. यही नहीं इस डिवाइस से मोबाइल के जरिये कहीं से भी रिवाल्वर, बन्दूक जैसे असलहों से फायर भी कराया जा सकता है।
छात्र संदीप पासवान का दावा है कि इस डिवाइस से सेना के उपयोग में आने वाले सभी आधुनिक हथियार भी संचालित हो सकते हैं. यदि वाकई इस छात्र का प्रयोग सफल रहा तो सेना के लिए यह डिवाइस एक मिल का पत्थर साबित होगा.
मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद अंतर्गत स्थित सुकरौली विकास खंड के खागी मुंडेरा गांव निवासी संदीप पासवान की रूचि शुरू से ही विद्युत तारों को जोड़ने और उपकरणों को बनाने में रही है. इस छात्र के पिता सुकदेव पासवान भी डांटने के बजाय प्रोत्साहित करते रहते हैं. बारहवी कक्षा मैथ से उतीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए उसने आर्ट के विषयों को चुना. संदीप बताता है कि सीमा पर सैनिकों के शहीद होने की खबर सुन कर उसे बड़ा दुख होता था. उनके लिए कुछ करने की तमन्ना हमेशा दिल में होती रहती थी. एक दिन मन में यह बात आई कि क्यों न ध्वनि तरंगों को एक बार फिर विधुत तरंगों में बदल कर उपयोग किया जाय. महीनों तक काम करने के बाद इस डिवाइस का निर्माण संभव हो सका.
इसके सिद्धांत के बारे में संदीप ने बताया कि मोबाइल द्वारा विद्युत तरंगों को ध्वनि तरंगों में बदल दिया जाता है और हम कहीं भी बैठे बात कर लेते हों. इस डिवाइस के माध्यम से ध्वनि तरंगों को एक बार फिर विधुत तरंगों में बदल दिया जाता है और इन्हीं के माध्यम से विधुत उपकरणों को चालू और बंद किया जाता है. यह डिवाइस एक मोबाइल से कनेक्ट रहता है. इस मोबाइल पर दूर बैठे कहीं से भी कॉल करने पर डिवाइस ध्वनि तरंगों को विद्युत तरंगों में परिवर्तित कर देता है और विद्युत उपकरण ऑन-ऑफ हो जाते हैं. यही नहीं इस डिवाइस से एक छोटे से मोटर के जरिए बन्दूक, रिवाल्वर जैसे असलहों से दूर बैठ कर फायर भी कराया जा सकता है. कैमरे के सामने इस छात्र ने फैन और बल्व ऑन-ऑफ करने के अलावा रिवाल्वर से फायर करा कर भी दिखाया.
उसने बताया कि अभी यह प्रयोग प्रारंभिक स्तर पर है. वह मनचाही दिशा में सेना के सभी आधुनिक असलहों से फायर कराने और उन्हें संचालित करने के लिए काम कर रहा, लेकिन धन की कमी आड़े आ रही है।
साभार- जनता की आवाज
महाराष्ट्र के पुलगांव में हथियार डिपो में आग, सेना के दो अधिकारी और 15 डीएससी जवानों की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में केंद्रीय आयुध डिपो में आग लग गई है। आग बीती रात क़रीब दो बजे लगी है, जिसके बाद इस डिपो के आसपास के चार गांवों को खाली करा लिया गया। इस आग में झुलसकर अब तक 15 जवानों और दो अधिकारियों की मौत हो चुकी है जबकि 19 लोग घायल हुए हैं।
रुक-रुक कर धमाकों की आवाज आ रही है
एहतियातन सेवाग्राम और सवांगी के डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह एक हादसा है। अभी भी यहां रुक-रुक कर धमाकों की आवाज आ रही है।
पीएम मोदी ने पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, पुलगांव, महाराष्ट्र के सेंट्रल एम्युनिशन डिपो में आग से गई जानों से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। रक्षा मंत्री @manoharparrikar को मौक़े का मुआयना करने और स्थिति की जायज़ा लेने को कहा है।
भारत का सबसे बड़ा हथियार डिपो
सैन्य अधिकारी ने कहा, एक शेड में लगी मुख्य आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति को स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के कारण और कहीं आग लगने या विस्फोट होने की संभावना से अभी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलगांव में केंद्रीय आयुध डिपो भारत का सबसे बड़ा आयुध डिपो है। पुलगांव नागपुर से 110 किलोमीटर दूर है।
साभार : ndtv इंडिया
