Home Blog Page 4

कुशीनगर में गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

कुशीनगर : खड्डा तहसील के सिसवा गोपाल गांव में एक तेंदुआ गन्ने के खेत में देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ ने कुछ दिन पहले एक बकरी पर हमला किया था, जिसके बाद से गांववासी सतर्क थे।

तेंदुआ की ख़बर से इलाक़े की ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, और हर कोई इस जंगली जानवर को देखने के लिए इकट्ठा हो गया।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। तेंदुआ को घेराबंदी कर जाल में कड़ी मक्सत के बाद उसे काबू कर पकड़ा गया।

तेंदुआ के पकडे जाने के बाद भी अभी भी लोगों में में अपने खेतों में जाने में डर रहे है।

खुली नाली बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सीएम को लिखा पत्र

कुशीनगर : जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के अंतर्गत हरपुर माफी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को खुली नाली के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीण नाली पर ढक्कन (स्लैब) लगाने की मांग कर रहे हैं।

क्योंकि इससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि घरों के सामने खुली नाली होने से रात के अंधेरों में आए दिन राहगीर या घर के व्यक्ति गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मवेशियों को भी इससे दिक्कत हो रही है।

नालियों में पानी होने से घर के छोटे-छोटे बच्चे उसमें गिर रहे हैं, जिससे अनहोनी होने का डर सता रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। नाली को गांव के बाहर खुले में छोड़ दिया गया है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी का ठहराव बना हुआ है।

वहीं लोगों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में नाली छोड़ छोड़कर बनाई जा रही है, जिससे अंदर आबादी से आ रही दुषित पानी का जमाव सड़क पर बनी हुई है।बताते चलें कि विकासखंड के अंतर्गत दो मार्ग लक्ष्मीगंज पकड़ियार मार्ग व बेलवा सेखुई मार्ग की चौड़ीकरण के दौरान जल निकासी के लिए बनी नाली टूट गई थी।

सड़क चौड़ीकरण के बाद दोनों तरफ आरसीसी नल का निर्माण कराया गया है, जो बिना ढक्कन (स्लैब) और छोड़ छोड़ कर बनाई गई है।

हरपुर माफी निवासी पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’ ने इन दोनों मार्गो पर बनी आरसीसी नाली निर्माण पर ढक्कन (स्लैब) लगाने व पूरे आबादी क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 23 दिसंबर को पत्रक भेज कर तथा लोक निर्माण विभाग व सीएम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत किया है।

विजेंद्र कुमार, प्रेमचंद, उपेंद्र, चंद्रिका, रामलाल पासवान चंद्रशेखर, इसहाक, अकलू यादव व बलराम सहित कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नाली पर ढक्कन (स्लैब) डलवाने के साथ साथ पूरे आबादी में नाली निर्माण की मांग किया है।

कुशीनगर: पडरौना में युवक की संदिग्ध मौत, गले पर निशान से हत्या की आशंका

कुशीनगर : जिले के पडरौना थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान सोनू खरवार के रूप में हुई है, जिसके गले पर गला दबाने के निशान पाए गए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना छूछिया गेट के पास एक संकरी गली में हुई, जहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनू का शव सुबह के समय मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोनू हाल ही में 12 जनवरी को अमृतसर से लौटा था और पिछले शाम घर से निकला था।

परिवार वालों ने बताया कि वह रात भर घर नहीं लौटा, जिसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की।पडरौना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें परिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश या अन्य कारण शामिल हैं।” पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

कुशीनगर में डबल मर्डर: युवक ने मां और पत्नी की पत्थर से कुचलकर की हत्या

जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परसा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक युवक ने अपनी मां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के बयान के अनुसार, आरोपी सिकंदर गुप्ता ने सीमेंट के पत्थर से दोनों पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के बयान के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह की है। आरोपी सिकंदर गुप्ता (उम्र करीब 30 वर्ष) ने पहले अपनी पत्नी प्रियंका (28 वर्ष) मां रूना देवी (60 वर्ष) को भी पत्थर से कुचलकर उनकी भी हत्या कर दी।

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद हत्या की वजह पता चल रहा है और बाकी जांच जारी है।

कुशीनगर: भाजपा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने भगवान बुद्ध को किया नमन, विपक्ष पर साधा निशाना

0

कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज कुशीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

साथ ही भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चादर चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं अन्य कार्यक्रम के दौरान डॉ. शर्मा ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “विपक्ष का काम है जातियों को बांटना। वे लोगों को छांटकर राज करने का सपना देखते हैं। विपक्षी लोग जातियों में बांटने में लगे हुए हैं।

डॉ. शर्मा का यह दौरा दो दिवसीय है। कल 11 जनवरी को वे कुशीनगर के होटल पाथिक निवास में पुराने और वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले थे। आज कुशीनगर में कार्यक्रम के बाद वे गोरखपुर रवाना हो गए।

कुशीनगर में मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश घोषित

कुशीनगर जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर्व के अवसर पर 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, जिसमें पर्व की स्थानीय एवं सांस्कृतिक महत्वता को ध्यान में रखते हुए पूर्व घोषित अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार की वर्ष 2026 की छुट्टियों की अधिसूचना को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

कुशीनगर: बाइक पर देशी कट्टा रखकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देता एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कुबेरस्थान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहाँ एक युवक रात के अंधेरे में बेखौफ होकर हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रात के समय ग्रामीण सड़क पर लाल रंग की टीवीएस अपाचे (TVS Apache) मोटरसाइकिल पर सवार है। युवक ने बाइक की टंकी पर एक देशी कट्टा (तमंचा) नुमाइश के तौर पर रखा हुआ है। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहे म्यूजिक और युवक के बेखौफ अंदाज से साफ जाहिर होता है कि उसे कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं है।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की पहचान कर क़ानूनी कार्यवाही कर दी है अब इस मामले में सेमफुल पुत्र नसुरुद्दीन निवासी जंगल पचरुखिया थाना कुबेरस्थान है पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की है। साथ ही एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

कुशीनगर में पानी की खुले टंकी में डूबकर दो मासूम भाई-बहन की मौत

कुशीनगर : जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव में आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें दो मासूम बच्चों की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान 3 वर्षीय निशान और उसके 4 वर्षीय भाई-बहन (नाम अज्ञात) के रूप में हुई है।

यह घटना घर के बाहर बने गहरे और खुले पानी की टंकी में हुई, जहां बच्चे टंकी से बाल निकालने की कोशिश कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे खेलते-खेलते टंकी के पास पहुंचे और बाल निकालने के प्रयास में अंदर गिर गए।

टंकी गहरी होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से पूरा इलाका स्तब्ध रह गया।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा है, क्योंकि टंकी खुली हुई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी खुले टैंकों से बच्चों के लिए खतरा बना रहता है, और इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में पानी की टैंकों को ढकने और बच्चे की सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां न हों।

कुशीनगर: पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने ओवरलोड गन्ना ट्राले को रोका, सड़क हादसों पर जताई चिंता

कुशीनगर : जिले में गन्ने की ढुलाई के दौरान ओवरलोडिंग के कारण हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता राधेश्याम सिंह ने सक्रिय कदम उठाया।

बुधवार रात कप्तानगंज कस्बे में सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्होंने एक ओवरलोडेड गन्ना ट्राले को रोक लिया।

यह कार्रवाई गन्ना सीजन के दौरान संकरी सड़कों पर ओवरलोड ट्राला के नगर बीचों बीच से जाने से खतरे को उजागर करने के लिए की गई थी।

पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, जो रामकोला से पूर्व विधायक रह चुके हैं, ने इस घटना को एक प्रतीकात्मक धरना बताया। उनके अनुसार, ओवरलोड ट्रालों से रोजाना हादसे का बड़ा संकट बना रहा है, जिससे कई जानें जा रही हैं।

जिसका ताजा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंद दुबे का है।सिंह ने प्रशासन से मांग की कि ट्रालों पर 150 क्विंटल से अधिक गन्ना न लादा जाए और सुबह 10 बजे तक शहर में ऐसे वाहनों की नो-एंट्री लागू की जाए।

कुशीनगर में मोबाइल दुकान से 18 लाख रुपये के फोन चोरी

कुशीनगर जिले में एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। नेबुआ नौरंगिया तिराहे पर स्थित लकी मोबाइल केयर दुकान से दो संदिग्ध चोरों ने रात के समय शटर का ताला तोड़कर करीब 100 कीमती मोबाइल फोन चुरा लिए, दुकानदार ने जिनकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में चोर बोरी लेकर भागते नजर आ रहे हैं। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश फैल गया है, और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने रात में दुकान के शटर को तोड़ा और अंदर घुसकर प्रीमियम मोबाइल फोन चुरा लिए। सीसीटीवी कैमरे में दो व्यक्ति बोरी में सामान भरकर भागते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस चोरी के मामले को व्यापारियों ने जल्द जल्द खुलासे और चोरी सामान की बरामदगी करने हेतु प्रशासन से मांग किया है।