Home Blog Page 58

जाने मुख्तार अंसारी यूपी के कौन से जेल में ? | Mukhtar Ansari kaun se jail me

0

पंजाब राज्य के जेल में रंगदारी मामले में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को यूपी लाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस की टीम पंजाब से यूपी की जेल में लाने के लिये मोहाली पहुँच गयी है।

31 मार्च को मोहाली कोर्ट में पंजाब पुलिस ने मुख्तार अंसारी को ले जाती दिखी जिसके बाद बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस कोविड जांच करा तथा रिपोर्ट निगेटिव आने पर यूपी लाया जायेगा तथा बांदा जेल में रखे जाने की ख़बर मीडिया में थी

वही अब 06 अप्रैल को यूपी पुलिस की विशेष टीम जिसमे एसटीएफ भी शामिल है मुख़्तार अंसारी को पंजाब के जेल से यूपी के लिये लेकर निकल चुकी है। जिसे यूपी के बांदा जेल में रखा जायेगा। जहां पहले भी रखा गया था।

मुख़्तार अंसारी को यूपी के किस जेल में रखा जायेगा ?

मुख़्तार अंसारी को पंजाब की जेल से लाकर बांदा जेल में में रखा जायेगा जिसमें वह पहले भी रह चूका है।

मुख़्तार अंसारी को पंजाब के किस जेल से लाया जा रहा है ?

मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस पंजाब के रोपड़ जिला जेल से ला रही है ,जहां मुख़्तार को रखा गया था।

KVS Admission 2021-22 : केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिये 01 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन

0

KVS यानि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा-01 में प्रवेश के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत 01 अप्रैल को 10 बजे सुबह से होने जा रहा है।

जो 19 अप्रैल 2021 के शाम 07 :00 बजे तक चलेगा।

वही पंजकृत व चयनित विद्यार्थियों की पहली सूची 23 अप्रैल को जारी होगी वहीं दूसरी सूची 30 अप्रैल तथा तीसरी सूची 5 मई को जारी होगी।

उम्र – केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 31 मार्च तक बच्चे की उम्र 5 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा 7 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऑनलाइन पंजीकरण करते समय आवश्यक दस्तावेज : 

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको बच्चें का जन्म प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फ़ोटो आवश्यक है।

kvs addmission 2021-22
Kvs addmission 2021

सूची में नाम आने के बाद

पंजीकरण के बाद सूची जारी होने पर चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेज जैसे अगर जाति, आय,निवास ,सर्विस सर्टिफिकेट, जैसा कि आपने पंजीकरण करते समय जानकारी दी होगी उसका प्रमाण पत्र देना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करें : www.kvsangathan.nic.in

नवागत एसपी सचिन्द्र पटेल ने कार्यभार संभाला, पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने जनपद में कार्यभार संभाल लिया है। जो 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी है।

नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद 28 मार्च को रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ आगामी त्यौहारों होली/शब ए बारात व पंचायत चुनाव के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की।

तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से सर्किलवार / थानावार होली एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा सभी को यह निर्देश दिये कि जनसुनवाई का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय।

साथ ही साथ अवैध शराब के विरुद्ध टीम बनाकर वृहद स्तर पर कार्यवाही करने व पिछले 10 वर्षों में अवैध शराब में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।

होली/शब ए बरात जैसे त्योहारों पर बीते वर्षों में हुई घटनाओं से संबंधित लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आगामी त्योहार व

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण सील रहकर प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखने एवं समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।

गोरखपुर चिड़िया घर | Gorakhapur Zoo Park

गोरखपुर चिड़िया घर का क्या नाम है ?

गोरखपुर चिड़ियाघर यानी कि Zoo Park का नाम शहीद अशफाक उल्ला खाँ प्राणि उद्यान के नाम पर रखा गया है।

जिसे 27 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वन मंत्री दारा सिंह चौहान के मौजूदगी में लोकापर्ण किया गया।

गोरखपुर चिड़िया घर मे टिकट लगेगा ?

जी हां, टिकट लेना पड़ेगा

गोरखपुर चिड़िया घर में टिकट कितने का है ? | How much Tiket in Gorokhpur Zoo

12 वर्ष से ऊपर वालों को 50 रूपये, तथा 06 से 12 वर्ष तक को 25 रूपये का टिकट दर निर्धारित है। 06 वर्ष से नीचे के बच्चों का निःशुल्क है।

4D थियेटर प्रति शो कितने का है ?

06 से 12 वर्ष तक के टिकट दर 100 रूपये है , वही 12 वर्ष से अधिक उम्र वालों को 150 रूपये टिकट दर तय हुआ है।

फोटोग्राफ़ी व वीडियो ग्राफ़ी के पैसे लगेंगे ?

आधिकारिक जारी टिकट शुल्क में फोटोग्राफ़ी के लिये 100 रूपये तथा वीडियोग्राफ़ी के 500 रूपये प्रतिदिन निर्धार्रित किया गया है। वही फ़िल्म शूटिंग के लिये 2500 रूपये प्रतिदिन।

स्कूली बच्चों के लिये रियायत है ?

पढ़ने वाले छात्रों के लिये 10% की रियायत मिलेगी ,इसके लिये आपको अपना स्कूली पहचान पत्र दिखाना होगा। वही अगर 20 से अधिक की बुकिंग पर 15% की राहत तथा 50 से अधिक बुकिंग पर 20% का लाभ पा सकेंगे।

नेबुआ-नौरंगिया ब्लॉक के हरपुर माफ़ी में जारी आरक्षण के खिलाफ़ हाईकोर्ट में याचिका

कुशीनगर : यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतदान तिथि की घोषणा जारी कर दिया है।

जिसके क्रम में चौथे चरण में 29 अप्रैल को कुशीनगर जनपद में मतदान होना है।

वही नेबुआ-नौरंगिया ब्लॉक के गांव हरपुर माफी में जारी प्रधान चुनाव आरक्षण के खिलाफ़ गांव के पवन गुप्ता गोरखपुरी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अपने एडवोकेट सुरेन्द प्रसाद यादव के माध्यम से आर्टिकल 226 के तहत रिट याचिका दायर कर गांव में जारी हुई अनारक्षित महिला सीट को चुनौती दी है।

जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा प्रिंसिपल सेक्रेटरी पंचायत राज, कमिश्नर राज्य निर्वाचन आयोग, डायरेक्टर पंचायती राज तथा जिलाधिकारी कुशीनगर को नोटिस जारी किया गया है।

क्या है आपत्ति ? – याचिकाकर्ता पवन गुप्ता गोरखपुरी का तर्क है कि सामान्य निर्वाचन वर्ष – 2021 हेतु ग्राम प्रधान पदों के आरक्षण हेतु जो शासनादेश का नियम आई है, उसके अनुसार 2015 को आधार वर्ष मानकर चक्रीय क्रम वो भी अवरोही क्रम करना था।

जो कि ग्राम सभा में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 50% के लगभग, अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 45% के लगभग और सामान्य वर्ग की जनसंख्या 1 से 2% है।

 2015 के पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति (महिला) को मौका मिले थे तो अवरोही क्रम के अनुसार 2021 के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग होना चाहिए था लेकिन इसमें धांधली करके अनारक्षित (महिला) कर दिया गया है, जो कि नियम का विरूद्ध है।

अब देखना है आने वाले दिनों में उच्च न्यायालय में जिलाधिकारी कुशीनगर सहित अन्य लोगों द्वारा नोटिस के जबाब में क्या जबाब दिया जाता है।जिस पर नजर बनी रहेगी।

पंचायत चुनाव : 04 चरणों मे होंगे मतदान, 02 मई को नतीजे , पढ़े पूरी ख़बर

लखनऊ : यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी हो चुकी है। जिसके अनुसार प्रदेश में पंचायत चुनाव कुल 04 चरणों मे होगा तथा इसके नतीजे 02 मई को आयेंगे।

जारी अधिसूचना के अनुसार प्रथम चरण का मतदान 15 अप्रैल, दूसरा 19 अप्रैल, तीसरा 26 अप्रैल तथा चौथा 29 अप्रैल को होगा।

वही वोटों की गिनती तथा नतीजे 02 मई को आयेंगे।

  • गोरखपुर जनपद में मतदान प्रथम चरण में 15 अप्रैल को
  • देवरिया जनपद में तीसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान
  • कुशीनगर में चौथे चरण 29 अप्रैल को मतदान
  • महराजगंज में दूसरे चरण 19 अप्रैल को मतदान
यूपी पंचायत चुनाव के जनपद वार मतदान तिथी

चंडीगढ़ से होली पर कुशीनगर आ रही बस की शाहजहांपुर में हुई दुर्घटनागस्त, 02 की मौत ,दर्जनों घायल

कुशीनगर : होली के मौके पर अपने परिजनों के बीच आ रहे दर्जनों लोगों का बस के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हुये है वही इसमें 02 लोगों की जान चली गयी है।

दुर्घटनाग्रस्त बस में रोजगार के लिये बाहर गये कुशीनगर, देवरिया व गोरखपुर के लोग सवार थे, जो चंडीगढ़ से बस द्वारा आ रहे थे कि यूपी के ही जिला शाहजहांपुर के थाना क्षेत्र तिलहर के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप से आगे बस सं0 यूपी 31 ए टी 1688 अनियंत्रित होकर पलट गई।

मौके पर स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा राहत बचाव शुरू कर बस में फसे लोगों को निकाल गया।

जिसमें 02 लोग के मौत होने की पुष्टि आधिकारिक रूप से हुई है।वही अन्य दर्जन लोगों को अस्पताल में ईलाज जारी है।

मृत 02 लोगों में एक कि पुष्टि कुशीनगर निवासी गणेश (30) के रूप में हुई है।जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान की जानकारी हमें नही मिल पाया है।

जाने दारोगा प्रशांत यादव के बारे में, विवाद सुलझाने गए जहां हुई हत्या

आगरा : 24 मार्च को यूपी पुलिस के दारोगा प्रशान्त यादव को एक विवाद मामले में सुलझाने के दौरान एक पछ द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

वह 2015 बैच के उप निरीक्षक थे जो मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे।

जो अभी आगरा जनपद के थाना खंदौली में तैनात थे।जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार थाना क्षेत्र के नहर्रा गांव में दो भाइयों के बीच खेत से आलू निकालने का विवाद था।

इसी मामले में दारोगा प्रशांत यादव गांव में पहुँच दोनों भाइयों का विवाद देख रहे थे कि इसी दौरान छोटे भाई ने गोली मार दी जिसमें दरोगा की मौत हो गयी।

वही अभी हत्यारा फ़रार है जिसको पकड़ने के लिये पुलिस की कई टीमें लगाई गई है।

वही इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए, परिवार को 50 लाख रुपये का सहायता राशि, एक परिजन की सरकारी नौकरी, दरोगा के नाम पर एक सड़क का नामकरण करने की बात कही है।

कुशीनगर सांसद जिले के 02 लंबित परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिले, पहल की मांग की

कुशीनगर : सांसद विजय कुमार दुबे 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर जिले के 02 लंबित परियोजनाओं को शुरू कराने को लेकर पहल करने को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें पहला मांग कुशीनगर के मैत्री परियोजना तथा दूसरा मांग गोरखपुर-कुशीनगर-पडरौना रेल मार्ग है। जिसका सर्वे कार्य 2017 मे ही हो गया था परन्तु धन के ना मिलने के कारण लंबित है।

अब देखना है सांसद द्वारा मामला प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाने के बाद इन परियोजनाओं पर क्या होता है ?

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा : चोरी की 02 ट्रैक्टर के साथ 03 गिरफ्तार

कुशीनगर : गुरुवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एनएच-28 चौकी बहादुरपर के पास से 03 अभियुक्तों क्रमश: 

1. बूंदा मियाँ पुत्र अलीअख्तर निवासी इंदरवा अब्दुल्ला थाना गोपालगंज टाउन जनपद गोपालगंज बिहार,

 2. गोविंदा प्रसाद कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा निवासी मतया थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार,

  3. जुगुल राय पुत्र स्व0 श्यामदेव राय निवासी मुकंदपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो अदद ट्रैक्टर व अभियुक्त बुन्दा मियाँ व गोविंदा के पास से 01-01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01-01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

उपरोक्त अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना बुन्दा मियाँ है, जो गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जनपद कुशीनगर व आस-पास के क्षेत्रों से ट्रैक्टर की चोरी करता है।

व  यूपी- बिहार में अच्छे दाम पर बेच देते है। पूछताछ से अभियुक्तगणों ने थाना विशुनपुरा, कोतवाली हाटा से भी ट्रैक्टर चुराने की बात स्वीकार की है साथ ही य़ह भी बताया कि एक अन्य व्यक्ति रामप्रवेश जो हम लोगो के साथ का है जो थाना विशुनपुरा से चोरी हुए ट्रैक्टर को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बेचने गया है जो थाना स्थानीय के उपरोक्त मुकदमे में भी वांछित है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0-95/2021, धारा 379/41/411 भादवि, मु0अ0सं0- 96/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम बुंदा मियाँ व मु0अ0सं0-97/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गोविन्दा प्रसाद के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-90/2021 धारा 379/411 भादवि थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

2.मु0अ0सं0 40/21 धारा 379 भादवि थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

3.मु0अ0सं0 594/20 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनग

4. मु0अ0सं0 20/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर

विवरण बरामदगी-*

01. ट्रैक्टर पावर ट्रैक यूरो 50  सुपर मैक्स  

02. ट्रैक्टर स्वराज 744 FE 

03. 02 अदद देशी तमंचा .315 , बोर व 02अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

01. प्र0नि0 तरयासुजान धर्मेन्द्र सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर 

02. उ0नि0 दीपक सिंह  थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर 

03. हे0का0 सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर 

04. का0 अभिषेक कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर 

05. का0 आतिश कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर  

06. का0 चंद्रभान वर्मा थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

07. का0 देवेन्द्र मोहन यति थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

05. का0 अवधेश कुमार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

06. का0 उमेश कुमार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

07. का0 मो0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर