Home Blog Page 60

ABP न्यूज़ के रिपोर्टर ने किसान पंचायत के मंच से अपना इस्तीफा दिया

0

लखनऊ : शनिवार को मेरठ की किसान महापंचायत कवर करने पहुँचे ABP न्यूज़ के सीनियर रिपोर्टर रक्षित सिंह ने महापंचायत के मंच से अपने 12 लाख से ज्यादा पैकेज की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

साथ मंच से रिपोर्टर रक्षित सिंह ने कहां की हमारे माता पिता ने अपने खून पसीने की कमाई से पढ़ाया, और हमनें इस पेशे को चुना।क्यों चुना क्योंकि हमें सच दिखाना था।

लेकिन सच नही दिखाने दिया जा रहा,इस लिये लात मारता हु ऐसी नौकरी को, वही उन्होंने अन्य निजी संस्थाओं में किये कार्य के बारे में बताया जहां उन्होंने अपनी ईमानदारी से किया है।

अपने परिवार के बारे में जिक्र किया कि पिता का देहान्त 10 साल पहले हो गया,बुजुर्ग माँ पत्नी व बच्चे है। हो सकता है हम पर फर्जी मुकदमे हो।

#RakshitSingh कौन है ?, 

कार व ट्रक की जबरदस्त टक्कर में कार सवार दरोगा गंभीर रुप से हुआ घायल

कुशीनगर : शुक्रवार की शाम को नेबुआ-नौरंगिया थाना में तैनात एक दरोगा की कार व ट्रक के बीच हुये जोरदार टक्कर में कार सवार दरोगा की घायल होने की ख़बर है।

दुर्घटना में घायल दरोगा को पहले जिला अस्पताल में ईलाज हुआ फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शाम को नेबुआ-नौरंगिया थाना में तैनात दरोगा अजय कुमार सिंह थाने से अपनी कार द्वार लौट रहे थे कि पडरौना-पनियहवा मार्ग स्थित सरगटिया गांव के समीप ट्रक से टक्कर हो गयी।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश भेजने के नाम पर, ठगी करने वाले 03 गिरफ्तार

देवरिया : गुरुवार को बनकटा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ़ दर्ज मामले में 03 लोगों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही उनके पास से लैपटॉप, प्रिन्टर, मोबाईल फोन आदि बरामद किये है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिनांक 18.02 2021 को वादी प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र रमायन वर्मा नि0ग्राम- सोहनपुर थाना-बनकटा जनपद देवरिया द्वारा इस आशय की तहरीर उपलब्ध करायी गयी कि दिनांक 25.102020 को वादी द्वारा फेसबुक पर रीना कन्सेल्टी ऑफिस के विज्ञापन में विदेश भेजकर नौकरी लगाने के संबन्ध में दिये गये संपर्क नम्बर पर फोन किया गया।

जिसके द्वारा वादी से कुल 22000रू0 लेकर फर्जी विजा वादी को कम्पनी द्वारा दिया गया तत्पश्चात फोन नम्बर बन्द कर लिया गया।

उक्त के संबन्ध में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0-29/2021 धारा-419,420,468,471 भादंसं 66टी आईटी ऐक्ट का अभियोग विरूद्ध रीना कन्सेल्टी ऑफिस के कर्मचारियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

तथा पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा उक्त ठगी करने वाले गिरोह के पर्दाफाश एवं अभियुक्तों की गिरपतारी हेतु प्रभारी साइबर सेल देवरिया एवं थानाध्यक्ष बनकटा को निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में आज दिनांक 25.02 2021 को प्रभारी साइबर सेल देवरिया व थानाध्यक्ष बनकटा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अकटही बाजार से 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके द्वारा अपना नाम-पता 

01.अजित यादव पुत्र शिवनरायण यादव नि०ग्राम-मुहम्मदपुर थाना-बरेसर जनपद – गाजीपुर, 02.सत्यपाल राजभर पुत्र सत्यनरायन राजभर नि0ग्राम-महडौर थाना-कासिमाबाद जनपद-गाजीपुर 03.सलमान खान पुत्र समस्त खान नि0 ग्राम-सोनबरसा थाना-कासिमाबाद जनपद- गाजीपुर बताया गया।

पकड़े गये व्यक्तियों के पास से दो अदद लैपटॉप, एक अदद स्कैनर मशीन, एक अदद मानीटर चार अदद मोबाईल फोन, एक अदद कार्ड रीडर, दो अदद माउस, एक अदद बायोमैट्रिक मशीन व 1400रू0 नगद बरामद किया गया।

बरामद समान के फलस्वरूप पकड़े गये व्यक्तियों से कड़ाई से पूँछ – ताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा एक रीना कन्सेल्टी कम्पनी के नाम से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोगों को विदेश भेजकर नौकरी लगाने का विज्ञापन भेजते हैं, जिसपर लोगों द्वारा फोन करने पर उनकों अपने झांसे में लेकर उनसे विदेश भेजने के लिए विजा, एयर टिकट आदि हेतु रूपये विभिन्न बैंक के खातों में मंगा लिया जाता है, तत्पश्चात रूपये प्राप्त होने के उपरान्त मोबाईल फोन बन्द कर लिया जाता है।

हम लोग एक जगह नहीं रहते हैं, घुम-घुम कर विभिन्न स्थानों से ठगी का कार्य करते हैं इसी प्रकार अभियुक्तों द्वारा वादी के साथ ठगी करने तथा फर्जी विजा उपलब्ध कराये जाने की घटना का इकबाल किया गया।

साइबर टीम द्वारा बरामद लैपटॉप, मोबाईल फोन की जॉच से उक्त गिरोह द्वारा और लोगों से ठगी किये जाने के संबन्ध में जॉच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना बनकटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-29/2021 धारा-419,420,468,471 भादंसं 66टी आईटी ऐक्ट का सफल अनावरण किया गया।

कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुँचे, पूर्व मंत्री को पुलिस ने रोका

0

कुशीनगर : कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान के लिये डीजीसीए से लाइसेंस जारी होने के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं द्वारा इसमें अपने योगदान व अपने सरकार की श्रेय लेने का होड़ मचा है।

गुरुवार को समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने एयरपोर्ट पहुँचे।

परन्तु वहां पहले से तैनात भारी पुलिस व पीएसी बल द्वारा उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।जिससे नाराज पूर्व मंत्री ने आंदोलन की चेतावनी दी तथा बीजेपी सरकार की आलोचना की।

वही पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हमनें 199 करोड़ रुपये देकर भूमि पूजन कराया था।आज मै यही देखने आया था की उस पैसे का कितना उपयोग हुआ परन्तु पुलिस प्रशासन हमें रोक रहा है।

इसके खिलाफ़ अब लग रहा अब हम समाजवादी लोग अवश्य आंदोलन करेगें।साथ ही कहा कि हम यहां डायरेक्टर से जल्द उड़ान शुरू होने की जानकारी लेनी थी।परन्तु लग रहा है उड़ान शुरू होने पर भी बीजेपी की सरकार में समाजवादियों को टिकट भी नही मिलेगा।

जाने #modi_rojgar_do क्या है ?

सोशल मीडिया ट्विटर पर बीते कई दिनों से लगातार ट्रेडिंग में #modi_rojgar_do , modi_job_do बना हुआ है।

वही 25 फरवरी को 11 बजे इसे व्यापक रूप से ट्रेड कराने का देश के नामी कोचिंग सेंटर, टीचर और BANK, SSC, RAILWAY,UPSC Other परीक्षा की तैयारी में लगे लाखों बेरोजगार युवाओं की मुहिम है।

यह तमाम लोग #modi_rojgar_do और modi_job_do को ट्रेंड में लाकर भारत सरकार को अपने मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करा इस पर ठोस पहल करने का डिजिटल मुहिम कर रहे है।

  • जिसमे इनकी मांग है कि सरकारी नौकरी की वैकेंसी निकाली जाये।
  • एसएससी(ssc) द्वारा रोके गये परीक्षा परिणाम घोषित किया जाये।
  • समय पर परीक्षा व रिजल्ट घोषित हो, परीक्षा में होने वाले धांधली पर पर पूर्ण रोक लगे।
  • और जिनके परिणाम घोषित है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है उन्हें जॉइन कराया जाये।
  • साथ ही खाली पड़े सरकारी नौकरीयो की बहाली जल्द से जल्द हो।

उम्मीद जताया जा रहा है कि 25 फरवरी को सुबह से ही इस मामले पर ट्विटर पर #modi_rojgar_do ट्रेड शुरू हो जायेगा।जिसमे 05 मिलियन से ज्यादा ट्वीट होने की उम्मीद है।

वही इनके विरोधी IT Cell वाले भी इनके पीछे अन्य मुद्दों को लेकर ट्वीटर पर भिड़ेगे, अब देखना सरकार इनके मुद्दों को कितने गंभीरता से लेती है।

#modi_job_do kya hai, modi_job_do

कुशीनगर एयरपोर्ट को डीजीसीए से लाइसेंस मिलने पर, जाने मुख्यमंत्री योगी का बयान

0

कुशीनगर : कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों की उड़ान को लेकर डीजीसीए द्वारा लाइसेंस जारी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्वीट आया है।

जिसमे उन्होंने प्रदेश की जनता को बधाई तथा प्रधानमंत्री मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी का आभार जताया है।

साथ ही उन्होंने इससे रोजगार सृजन के साथ स्थानीय क्षेत्र का सामाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित होने की बात कही है।

इसके पूर्व केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने ट्वीट कर कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट को DGCA से यूपी का तीसरा लाइसेंस प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है।

उस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा और बौद्ध सर्किट पर यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा, जहां से भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।

कुशीनगर एयरपोर्ट ब्रेकिंग : कुशीनगर एयरपोर्ट को मिला डीजीसीए से उड़ान शुरू करने का लाइसेंस

0

कुशीनगर : आखिरकार लंबे अरसे बाद कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी बेहद बड़ी ख़बर मिली है।

जिसमे कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब विमानों की उड़ान के लिये आवश्यक डीजीसीए से मिलने वाला महत्वपूर्ण लाइसेंस मिल चुका है।

मंगलवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर ए.के.द्विवेदी को डीजीसीए के डीजी अरुण कुमार द्वारा लाइसेंस दिया गया।

इसी के साथ अभी कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का 87वा तथा प्रदेश का तीसरा एयरपोर्ट बन चुका है।जिसे डीजीसीए द्वारा लाइसेंस जारी किया गया है।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च महीने के आखिर तक कुशीनगर एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही शुरू होगी।

 डीजीसीए के बारे में : नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन है जिसका कार्य मुख्य रूप से सुरक्षा मुद्दों से निपटती है। यह भारत के भीतर हवाई परिवहन सेवाओं के नियमन के लिए और नागरिक हवाई विनियमों, वायु सुरक्षा और एयरवर्थनेस मानकों के प्रवर्तन के लिए जिम्मेदार है। यह अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के साथ सभी नियामक कार्यों का समन्वय भी करता है। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में तथा भारत के विभिन्न हिस्सों में क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ स्थित है।

चोरी की 05 चार पहिया वाहन बरामद, अवैध शस्त्र के साथ 07 अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

0

कुशीनगर : रविवार को स्वाट टीम व थाना कसया व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाइवे 28 पर हेतिमपुर पुल के पास से 07 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 अदद चार पहिया वाहन, 02 अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 अदद चाकू बरामद किया गया।

पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि हम लोग हरियाणा व पंजाब राज्य से स्कैनर मशीन से कोड करके गाड़ी की चाभी तैयार करके गाड़ी चोरी कर उनका नम्बर प्लेट बदलकर कर मुजफ्फरपुर (बिहार) में ले जाकर ग्राहक सेट कर बेचने ले जा रहे थे।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमश: मु0अ0सं0 143/2021 धारा 41/411/413/414/420/467/468/471 भादवि, मु0अ0सं0 144/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अक्षय जाटव, मु0अ0सं0 145/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम जयपाल उर्फ इमरान, मु0अ0सं0 146/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम आतिश, मु0अ0सं0 147/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम जगदीप उर्फ जग्गी, मु0अ0सं0 148/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सागर, मु0अ0सं0 149/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तलजिन्दर सिंह पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

जाने कैसे देते थे चोरी का अंजाम –

अभियुक्तगण पंजाब व हरियाणा राज्य से खड़ी गाड़ियो का डैश बोर्ड से वायर हटाकर स्कैनर मशीन से कोड करके गाड़ी की चाभी तैयार कर गाड़ियां चुरा लेते हैं तथा उन पर दूसरा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बिहार राज्य में ले जाकर बेच देते हैं।

अभियुक्तगण के पास गाड़ियों के कोई कागजात नही होते हैं कोई शक न कर सके इसलिये महिला को अपने पास रखते हैं तथा अपनी सुरक्षा हेतु अवैध तमन्चा व चाकू भी अपने पास रखते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. अक्षय पुत्र विजय सिंह जाटव निवासी कैलाना थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा

2. जयपाल उर्फ इमरान पुत्र जगत सिंह  राघड़ निवासी रेहणा बस्ती गन्नौर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा 

3. आतिश पुत्र मंगत राम  निवासी गली नम्बर 1 बाकनेर नरेला थाना नरेला दिल्ली वेस्ट 

4. जगदीप उर्फ जग्गी पुत्र दयानन्द कश्यप निवासी न्यू माडल टाउन जाटल रोड पानीपत थाना माडल टाउन जनपद पानीपत हरियाणा

5. सागर पुत्र राजेश  जाट निवासी मकान न0 161 जटल थाना माडल टाउन जिला पानीपत हरियाणा 

6. तलजिन्दर सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह निवासी शिवा थाना पानीपत सिटी जनपद पानीपत हरियाणा हाल पता जहासा रोड निकट भद्र काली मन्दिर कुरुक्षेत्र जिला  कुरुक्षेत्र हरियाणा 

7. एक अभियुक्ता (महिला)

विवरण बरामदगी 

1.    विटारा ब्रेजा कार नम्बर HR 09E 9275 

2.    स्विफ्ट डिजायर कार वीडीआई नम्बर HR 16 P 3879

3.    स्विफ्ट डिजायर कार वीडीआई सफेद रंग नं0 HR 40 D0146

4.    स्विफ्ट डिजायर कार ZDI नं0 HR 22 K 9287

5.    स्विफ्ट डिजायर VXI नम्बर HR 07 AC 9445

6.    05 जोड़ी फर्जी नम्बर प्लेट

7.    02 अदद अवैध कट्टा 12 बोर दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

8.    01 अदद  अवैध कट्टा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

9.    03 अदद चाकू

10.    05 अदद मोबाइल

11.    एक अदद एटीएम कार्ड

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.    प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह थाना महुआडीह जनपद देवरिया 

2.    SO संजय कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर

3.    उ0नि0 अमित कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

4.    उ0नि0 जगमेन्दर थाना कसया जनपद कुशीनगर

5.    उ0नि0 रविन्द्र यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

6.    उ0नि0 राम मोहन सिंह थाना महुआडीह जनपद देवरिया

7.    उ0नि0 रमाशंकर यादवथाना महुआडीह जनपद देवरिया

8.    हे0का0 चन्द्रशेखर सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर

9.    हे0का0 रामप्रकाश राय थाना कसया जनपद कुशीनगर

10.    हे0का0 शोभनाथ थाना कसया जनपद कुशीनगर

11.    हे0का0 फतेहबहादुर यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

12.    हे0का0 मुबारक अली स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

13.    हे0का0 अशोक कुमार सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

14.    हे0का0 राजेश कुमार वर्मा थाना महुआडीह जनपद देवरिया

15.    हे0का0 मिथिलेश सिंह थाना महुआडीह जनपद देवरिया

16.    का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

17.    का0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

18.    का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

19.    का0 सचिन कुमार स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 

20.    का0 संदीप भास्करस्वाट टीम जनपद कुशीनगर

21.    का0 रणजीत यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

22.    का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

23.    का0 शशिकेष गोस्वामी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 

24.    का0 कृष्ण मोहन कुशवाहास्वाट टीम जनपद कुशीनगर

25.    का0 अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस टीम जनपद कुशीनगर

26.    का0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस टीम जनपद कुशीनगर

27.    का0 राहुल कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर

28.    का0 अरविन्द यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

29.    का0 नरेन्द्र यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

30.    का0 विश्वनाथ कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर

31.    का0 धीरज कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर

32.    का0 नितेश यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

33.    का0 शिवा सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर

34.    का0 विनय यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

35.    का0 शेरबहादुर सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर

36.    का0 धर्मेन्द्र यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

37.    का0 संजय कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर

38.    म0का0 शिखा सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर

39.    म0का0 दिप्ती सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर

40.    का0 राधेश्याम यादवथाना महुआडीह जनपद देवरिया

41.    का0 मनोज पटेल थाना महुआडीह जनपद देवरिया

42.    का0 यादेवन्द्र प्रताप यादव थाना महुआडीह जनपद देवरिया

43.    का0 सौरभ बिन्द्राथाना महुआडीह जनपद देवरिया

तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने पर, पुलिस ने 02 युवकों को पकड़ा

देवरिया : शनिवार को दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुये जिसके एक वीडियो में कुछ युवक सरस्वती पूजन समारोह में भोजपुरी गाने पर डांस करते समय तमंचा लहराकर तथा फायर करते दिख रहे है।

वही दूसरी वीडियो में वही व अन्य युवक बाइक पर सवार होकर अवैध तमंचा को हवा में लहरा रहे है। जो बताया जा रहा है कि यह वीडियो मूर्ति विसर्जन समय के सोनुघाट-महुआनी मार्ग का है।

वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी और देर शाम तक मामले में 02 युवकों को पकड़ा तथा

उनके पास से  2 अदद देशी तमंचा व 4 अदद जिंदा कारतूस बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया।

चोरी का खुलासा नही होने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया सड़क जाम

0

कुशीनगर : कसया दीवानी कचहरी के अधिवक्ता संजय सिंह के कसया क्षेत्र के वार्ड नं 16 केशव नगर घर पर मंगलवार को नगद व जेवरों की चोरी हुई थी।

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुये छानबीन कर रही है।

परन्तु अभी तक पुलिस द्वारा मामले की खुलासा नही होने से नाराज आज कसया दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने देवरिया-कसया मार्ग को जाम कर दिया।

जिससे दोनों तरफ जाम लग गया वही मौके पर पहुँची पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर मनाया।