Home Blog Page 72

दोहरे हत्याकांड में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

कुशीनगर : सोमवार की रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव परसौनी बुजुर्ग में हुई पति-पत्नी की निर्मम हत्या मामले में फ़रार मुख्य अभियुक्त

रमाशंकर राजभर द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने की ख़बर आ रही है।

हालांकि अभी तक पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के कोर्ट में सरेंडर करने की आधिकारिक पुष्टि नही की है।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने केवल इतना कहा है कि वह कोर्ट में सरेंडर करने का प्रयास कर रहा है।जिस पर नजर है।

साथ ही इस हत्या में शामिल एक और अन्य अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा लतवा चट्टी से पकड़ा लिया गया है।

वही आज कांग्रेस से स्थानीय विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पीड़ित परिवार से मिले तथा इस हत्याकांड की निंदा करते हुये, परिवार को आर्थिक मदद करने की सरकार से मांग की।

मवल नाले से मछुआरों को जाल में मिला 06 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने कब्जे में लिया

कुशीनगर : गुरुवार सुबह कप्तानगंज थानाक्षेत्र के  अंतर्गत आने वाले खभराभार व बेलवनिया के बीच मवल नाले में मछुआरों द्वारा डाले गये जाल में

06 फीट का मगरमच्छ फसा मिला यह देख मछुआरे सकते में आये, इसकी सूचना आस पास के ग्रामीणों को हुई तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गयी।

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी, जहां मौके पर पहुँचे वन विभाग के कर्मचारियों ने रस्सी के सहारे मगरमच्छ को पकड़, अपने साथ ले गये।

जहां उसे किसी सुरक्षित नदी में छोड़ने की बात कर्मचारियों द्वारा कही गयी।

चीन सीमा पर तैनात कुशीनगर निवासी, सेना जवान शहीद

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले गांव बदुराव निवासी भारतीय सेना के जवान रामेश्वर गुप्ता की शहीद हुये है।

उनका शव गुरुवार को वाराणसी एयरपोर्ट पहुँचेगा जहां से सड़क मार्ग से गांव लाया जायेगा, यहां उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।

मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवान रामेश्वर गुप्ता की तैनाती चीन सीमा के सुकिया- करौंधी बॉर्डर पर थी।

परिजनों को मंगलवार देर शाम सेना के अधिकारियों ने फोन पर सूचना दी कि जवान की मौत हृदय गति रुकने से हो गयी है।

जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया, ख़बर गांव में फैलते ही पूरे इलाके में शोक है।वही बताया जा रहा है कि जवान का शव बुधवार को पोस्टमार्टम व अन्य प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को विमान द्वारा वाराणसी पहुँचेगा, जहां से सड़क मार्ग द्वारा गांव पहुँचेगा।

जहां उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।

तरयासुजान थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की निर्मम हत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया

कुशीनगर : बीती रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव परसौनी बुजुर्ग में पति-पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है।

साथ ही उनकी बेटी भी इसमें घायल बतायी जा रही है।वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज,जांच पड़ताल में जुटी है।

इस मामले में जानकारी सामने आयी है कि इस परिवार को एक अपराधी किस्म के व्यक्ति द्वारा इनको जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

जिस पर इन्होंने पुलिस में शिकायत की परन्तु पुलिस द्वारा केवल हल्के धाराओं में चालान कर छोड़ देने की बात सामने आया है।

नाबालिग बच्चों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पडरौना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर के नाबालिग दो बच्चे मनीष(13) व मुस्कान(9) ने सोमवार को प्रभारी निरीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अपने पड़ोसियों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की।

पूरा मामला जानने पर प्रभारी निरीक्षक ने कार्यवाही के लिये पुलिस बल भेजा, साथ ही दोनों बच्चों की मदद करते हुये नगद रुपये दिये तथा जल्द राशन उपलब्ध कराने को बात कही।

मामला क्या है – इन दोनों बच्चों की कहानी बहुत ही कष्टदायक है।इनके माता पिता जिंदा होते हुये भी यह अनाथ बन गये है।

वही इनके नाबालिग होने के फायदा इनके पड़ोसी उठाकर इन्हें घर से बेघर करने का लगातार प्रयास करते है।जिसमे वह कुछ हद तक कामयाब हो भी गये है।

दरअसल इन बच्चों की मां कुछ वर्ष पहले घर छोड़ दूसरे आदमी के साथ चली गयी।वही पिता ने एक साल पहले वह भी बिहार में दूसरी शादी कर ली।

तब से बच्चों पर आफत टूट पड़ी इन दोनों की पढ़ाई छूट गयी, घर का खर्च चलाने के लिये मनीष ने आस पास में काम करना शुरू करना पड़ा।

बीच-बीच मे इनके पिता ने साथ रहकर मदद किया जिससे इन्हें राहत जरूर मिलता है।

चुकी यह बच्चें अपने मां के मायके में ही रहते है इनके नानी के नाम से आवास मिला है।जिससे यह रहते है परन्तु अब इन्ही घरों में इनके पड़ोसी मामा बुधु ने मकान कब्जा करने के नियत और बच्चों के नाना श्रवण के सेवा के नाम पर घर मे घुस एक कमरे पर कब्जा कर लिया है।

तथा इस घर मे रह रहे नाबालिग बच्चों को डरा धमकाकर,घर मे अपने हिसाब से तोड़ फोड़ कर घर से बेघर करने का प्रयास करते है।

जिस पर यह बच्चे अपनी सुरक्षा व घर मे कब्जा किये पड़ोसियों के खिलाफ़ प्रभारी निरीक्षक से गुहार लगाई थी जिसके बाद इनके व्यथा सुन प्रभारी निरीक्षक ने 500 रुपये आर्थिक मदद के साथ राशन भेजवाने का आश्वासन दिया।

बेलबॉटम movie डाऊनलोड, टीज़र जारी,जाने फ़िल्म की कहानी

मुंबई : बेलबॉटम में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो फ़िल्म में रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगे।

आधिकारिक तौर पर साझा की गई जानकारी के अनुसार इस फ़िल्म को 80 के दशक के रेट्रो थीम में बनाया गया है।

फ़िल्म में अक्षय कुमार के अलावा हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भूपति भी है।

और यह फ़िल्म अगले वर्ष 2021 के 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आयेंगे।

Bellbottm movie Download

जाने यूपी के कोबास लैब के बारे में,प्रयागराज को मिला यूपी का पहला कोबास लैब

लखनऊ : सोमवार 05 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित होने वाले

पहले कोबास लैब (COBAS-6800 Lab) की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।

कोरोना जांच के लिये कोबास लैब यूपी के प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में स्थापित किये गये है।

जिससे अब कोरोना जांच के लिये बड़ी भूमिका निभायेगा।

विवाद के दौरान पहुँची बुजुर्ग महिला की मौत, पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव कोइलासवा के गोसाई टोला-1 में विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत की ख़बर है।

मृत बुजुर्ग महिला का नाम पतिया देवी पत्नी योद्धा गुप्ता बताया जा रहा है।

सबसे बड़ी बात यह मामला बनकटा चौकी के नजदीक का है।ग्रामीणों का कहना है कि विवाद की ख़बर को चौकी पर दिया गया।

परन्तु कोई समय से नही पहुँचा जिससे विवाद बढ़ा और जनहानि हुई।

वही सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया है।इस मामले में पुलिस का कहना है कि विवाद देख बुजुर्ग महिला की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई है।

जबकि परिजनों का कहना है कि विवाद में एक युवक द्वारा बैट से मारने पर महिला की मौत हुई है।

साथ ही विवाद का कारण तीन युवकों द्वारा मोबाइल में लूडो खेलने के दौरान विवाद में मारपीट कारण पुलिस बता रही है।

खड्डा पुलिस पर लगा बड़ा आरोप,मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद,जांच के आदेश

कुशीनगर : खड्डा थाना के पुलिस पर एक बड़ा आरोप सामने आया है।जिसमे पुलिस द्वारा 02 अक्टूबर को जबरन शराब की दुकान खुलवाकर,

एक व्यक्ति को शराब दिलवाया गया और फिर उसी व्यक्ति को पुलिस अपने साथ थाने ले गयी जहां थाने में व्यक्ति से मामले को निपटाने के लिये 03 हज़ार रुपये लेने के आरोप लगे है।

वही पुलिस कर्मी द्वारा शराब दुकान को खुलवाने का फूटेज सीसीटीवी में कैद हुआ है।

अब ख़बर मिला है कि इस मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मामले की जांच सीओ खड्डा को सौंपी है।

कोरोना जांच रिपोर्ट पाये ऑनलाइन,जाने कैसे देखें रिपोर्ट

0

लखनऊ : कोरोना जांच की अब रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध है।

इसके लिये आपको अपना मोबाइल नंबर सैंपल देते समय देना जरूरी है।

यूपी में कोरोना जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देखने के लिये सरकार ने वेबसाइट जारी किया है, https://labreports.upcovid19tracks.in/ है।

जिस पर आप क्लिक कर साइट पर अपना मोबाइल दर्ज करे तथा पंजीकृत मोबाइल पर आये ओटीपी को वहाँ भर कर अपनी Covid-19 की रिपोर्ट देख सकते है।

कोरोना रिपोर्ट देखने के लिये क्लिक करें