कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी गाँव के समीप बड़ी नहर खजुरिया शाशा में नहाने के दौरान आठ वर्षीय बच्चे की डूबने से गायब हो गया। गायब बच्चे की पहचान उत्तम पासवान के पुत्र सन्नी पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों एवं आसपास के लोगों में मातम पसरा हुआ है।
बताया जाता है कि नहर में कुछ लड़के नहा रहे थे। इसी दौरान सन्नी पासवान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शोर मचने पर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया। लेकिन सन्नी पानी के तेज बहाव में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद रामकोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक खोजबीन चलने के बाद गोताखोरों (एसडीआरएफ) की टीम बुलाई गई। गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन काफी खोजबीन के बाद सन्नी पासवान का पता नहीं चल पाया। उत्तम पासवान परदेश में रहकर कमाते है और अपने परिवार का जीविका चलाते है। घटना के समय बच्चे के पिता परदेश में है और दादा रामनैन पूरे परिवार के साथ अपने घर पर थे।

