कुशीनगर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर माफी के टोला सोभा छपरा में मुख्य आरसीसी सड़क पर पहली ही बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क को ऊंचा बनाकर निर्माण कर दिया गया, लेकिन उसके किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई।ग्रामीणों का कहना है कि छोटी नहर से काली मंदिर तक प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य नहीं होने के कारण बारिश का पानी गांव में जमा होने लगा है। पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं होने से पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है।स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो गांव में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों के अनुसार कई जगहों पर पानी लंबे समय तक जमा रहने लगा है।ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में संबंधित रोड विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिला, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।ग्रामीण विजय यादव, शिव कुमार यादव, अनिल यादव, राजू यादव, जय नारायण गोंड एवं उपेंद्र कुमार ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर नाली निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

