Saturday, January 31, 2026
Home Blog Page 247

स्वामी प्रसाद मौर्य अच्छे व्यक्ति, मगर गलत पार्टी में थे : अखिलेश यादव

0

लखनऊ: अखिलेश ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से बगावत करने वाले पार्टी महासचिव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत नेता बताया।

उन्होंने कहा, यह अच्छी बात है कि मौर्य जी ने बसपा छोड़ दी। अब वह कहां जाएंगे… लेकिन कम से कम मौर्य जी एक मजबूत नेता हैं। हमारे और उनके कितने अच्छे संबंध हैं यह तो आप जानते ही हैं। हमने सदन में सभी विधायकों के सामने कहा था कि मौर्य जी अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन गलत दल में हैं। वह बात अब साफ हो गयी है।

बसपा के कद्दावर नेताओं में शुमार किये जाने वाले मौर्य के बसपा छोड़ने के बाद सपा में शामिल होने की अटकलें जोरों पर हैं।

पडरौना सदर से विधायक,स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोडा बीएसपी का साथ

कुशीनगर : पडरौना सदर से विधायक व बीएसपी के वफादार माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती टिकटों की नीलामी कर रही हैं। वह डॉ. अंबेडकर, काशीराम के विचारों की हत्या कर रही हैं। 2014 के नतीजों से भी मायावती ने कोई सबक नहीं लिया।

पार्टी महासचिव रहे मौर्य के बसपा का दामन छोड़ने के बाद उनके सपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं और यहां तक कि उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल में भी जगह मिल सकती है। अखिलेश कैबिनेट का विस्तार आगामी 27 जून को होना है।
घर से नीले रंग को हटाया
लखनऊ में उनके पार्टी छोड़ने को लेकर कयास थे, लेकिन वह किस पार्टी में जा रहे हैं यह अभी साफ नहीं है। उनके पार्टी छोड़ने की अफवाहें तब शुरू हुई जब उन्होंने अपने घर में नीले रंग के बजाय दूसरे रंग की पुताई करवाई।
यूपी चुनावों के चलते अहम
उनके इस्तीफा देने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। 2017 के चुनावों को देखते हुए उनके इस निर्णय को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि वह दलितों के बड़े नेता माने जाते हैं।
मायावती ने कहा, पार्टी नहीं छोड़ते तो हम निकाल देते
इस बीच मायावती ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य मुलायम सिंह यादव के साथ लोकदल में थे। अगर वह पार्टी नहीं छोड़ते तो हम निकाल देते। उन्होंने 2012 में पार्टी छोड़ने की बात कही थी। वे अपने बेटे-बेटी के लिए टिकट मांग रहे थे। उन्होंने पहले भी पार्टी से बेटा-बेटी को टिकट दिलवाया भी था। दोनों हार गए। बीएसपी परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी नहीं है।

कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य इस समय उत्तरप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। एक समय उन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती के खास सिपहसालारों में शुमार किया जाता था और वे यूपी की मायावती सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा की हार के बाद मायावती के साथ मौर्य  के संबंधों में खटास आती गई।  विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बसपा अध्यक्ष मायावती ने मौर्य को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। उनकी जगह रामअचल राजभर को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

मस्कट से आया शव,पुरे गांव में शोक

कुशीनगर: रामकोला विकास खंड के कुस्मही निवासी विग्गू का शव सांसद राजेश पांडेय की पहल पर सोमवार की रात गांव आ गया। मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मस्कट में दुर्घटना में घायल बिग्गू की इलाज के दौरान बीते बुधवार को मौत हो गई थी। परिजनों ने शव मंगाने के लिए सांसद राजेश पांडेय से गुहार लगाई थी। सांसद की पहल पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मदद की और सोमवार को दिन में एयर इंडिया की फ्लाइट से शव दिल्ली लाया गया। वहां मौजूद सांसद पांडेय ने सभी औपचारिकताएं पूरी की। दोपहर बाद विमान से शव को लखनऊ लाया गया। वहां से एंबुलेंस से बिग्गू का शव कुस्मही गांव पहुंचा। सांसद ने परिजनों को ढ़ाढस बधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, पूर्व विधायक मदन गो¨वद राव, हरिशंकर राय, ओमप्रकाश गुप्ता, अंशुमान बंका, राणा प्रताप राव, सूर्यांश शाही, जयप्रकाश उपध्याय, चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड, दीपलाल भारती, रामानंद बौद्ध, मारकंडेय शाही आदि मौजूद रहे।

 

साभार:दैनिक जागरणकुशीनगर

दुदही में छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस का हुआ ठहराव, चालक का हुआ जोरदार स्वागत

कुशीनगर: काफी दिनों से दुदही रेलवे स्टेशन पर छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस के ठहराव की चल रही मांग मंगलवार को पूरी हो गयी साथ ही छेत्र की जनता को बड़ी सौगात मिला। ट्रेन रुकी तो चालक का माला पहनाकर स्वागत किया गया।गौरतलब है की इस ठहराव की मांग बड़ी लाइन बनने के बाद से चल रही थी, इस दौरान भाजपा नेता राधेश्याम पाण्डेय के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ता ने चालक को मिठाई खिलाई।इसके बाद स्टेशन अधीक्षक एसएन गौड़ को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा नेता पाण्डेय व बड़ी लाइन बनाओ संघर्ष समिति के सुशील गोयल ने संयुक्त रूप से मांग पत्र को उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाया गया जिसमें दुदही रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल, विश्रमालय, तत्काल आरक्षण, अलग आरक्षण काउंटर व बुकिंग क्लर्क की तैनाती आदि मांगे शामिल थीं। कहा कि कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के संयुक्त प्रयास से ठहराव हुआ है।

कुबेरस्थान थानाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ नियुक्त

कुशीनगर:जिले के कुबेरस्थान थाना के थानाध्यक्ष प्रहलाद पांडेय को हटा कर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भट्ट ने उन्हें पीआरओ बना दिया है। कप्तानगंज थाने के एसआई अरविंद कुमार मिश्र को कुबेरस्थान का नया थानेदार बनाया गया है।जनता में चर्चा है कि कच्ची शराब के विरोध में ग्रामीणों द्वारा किए गए आंदोलन के बाद पुलिस कप्तान ने यह निर्णय लिया है।

विधायक विजय दूबे कांग्रेस से निष्कासित: आरपीएन सिंह

कुशीनगर: कुशीनगर में कांग्रेस पार्टी के दो विधायक रहे हैं। खड्डा विधायक विजय कुमार दूबे को निष्कासित कर दिया गया है। वह भाजपा की कुटिल राजनीति के शिकार हो गए हैं। जबकि तमकुही विधायक अजय कुमार लल्लू आंदोलन में भाग लेने के कारण जेल चले गए। लल्लू के राजनैतिक जीवन की बुनियाद ही संघर्ष पर पड़ी है। उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला और कोई संदेह नहीं कि उस दौर में संगठन को भरपूर ऊर्जा हासिल हुई। जनांदोलन के लिए जेल जाना किसी भी नेता के लिए गौरव का विषय होता है। यह बातें पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कही। वह जागरण से दूरभाष पर बातचीत कर रहे थे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनैतिक आचार संहिता में शुचिता का अर्थ बदल गया हैं। पार्टी नेतृत्व पर हर हाल में सत्ता हासिल करने का लोभ हावी हो गया है। इसके लिए अन्य दलों के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अपने पाले में खींचने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में विजय कुमार दूबे खड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे, कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से मदद की और दूबे विधायक निर्वाचित हुए। अब वह कांग्रेस के साथ नहीं हैं, हमें निष्ठावान कार्यकर्ताओं की क्षमता पर पूरा भरोसा है। कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में फिर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगे।

साभार : दैनिक जागरण, कुशीनगर

21जून को पडरौना चीनी मिल को लेकर दिल्ली में अहम बैठक

कुशीनगर: जिले के पडरौना चीनी मिल को लेकर 21 जून को दिल्ली में कपडा राज्यमंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में बैठक होगी,इसमे अब तक की बैठक समीक्षा होगी तथा आगे की भूमिका तय होगी।इसमे कुशीनगर के सांसद राजेश पाण्डेय को बैठक के लिये दिल्ली बुलाया गया है।

पुरे जिले मे धारा 144 लागू – एडीएम कुशीनगर

कुशीनगर : रमजान के मघेनजर जिले मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये धारा 144 लागू कर दिया गया हैं। जो 4 जून से लेकर 30 जून तक प्रभावी रहेगा।इसके अंतर्गत जिले मे कही भी धरना, प्रदर्शन, सहित रेल या सडक जाम करना प्रतिबन्ध है।

कुशीनगर पहुंचे लगभग 100 से अधिक थाईलैंड पुलिस अधिकारी भिक्षु वेश में

कुशीनगर : थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यदेज के राज्याभिषेक 70 वर्ष पूर्ण होने पर भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों पर भिक्षु बने 120 पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष पूजन वंदन का अभियान चल रहा है। शनिवार की रात थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर परिसर में महाचैत्य के निकट विशेष पूजा की गई। थाई राष्ट्र गान के बाद कैंडिल मार्च भी निकाला गया। महाचैत्य में अन्य वस्तुओं के अतिरिक्त राजा के भिक्षु जीवन के समय का सिर का बाल सुरक्षित रखा गया है।यहां से इनका ग्रुप लुंबिनी, श्रवस्ती, सारनाथ होते हुए बोधगया पहुंचेगा और 10 जून को थाईलैंड के लिए रवाना हो जाएगा।

बैंक नही तो वोट नही- उघोग व्यापार मण्डल तुर्कपट्टी व जनता

IMG-20160604-WA0003
कुशीनगर : कुशीनगर के थाना तुर्कपट्टी मे अभी तक राष्ट्रीय कृत बैंक या एटीएम नही होने से उस इलाके की जनता व व्यपार से जुड़े लोगो को कठिनाई का सामना पडता है। इसी माँग को लेकर वहा की स्थानीय व्यपार मंडल ने प्रदर्शन किया। गौरतलब है की तुर्कपट्टी मे राष्ट्रीय कृत बैंक की माँग लम्बे अरसे से वहाँ की जनता द्वारा अपने जन प्रतिनिधि एव प्रशासन से करती रही है।मगर अभी तक इस मसले पर ठोस करवाही नही हुई।इससे जनता व व्यपार वर्ग के लोगो मे रोष व्याप्त है।जो 2017 के विधानसभा मे वोट नही करने का विचार कर रही है।जहा लोगो ने बैंक नही तो वोट नही का नारा दिया है।अभी तुर्कपट्टी क्षेत्र के लोग पडरौना, कसया के राष्ट्रीय कृत बैंको,एटीएम पर निर्भर है। जिससे उन्हे समय और पैसे की नुकसान सहित लम्बी दूरी के कारण खतरा भी बना रहता है