Home Blog Page 248

दुबई से घर लौट रहे कुशीनगर के युवक का दिल्ली में अपहरण

कुशीनगर: विदेश से घर लौट रहे कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाफ निवासी बाइस वर्षीय युवक का दिल्ली में अपहरण होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात 9 बजे युवक ने घर वालों को फोन कर यह जानकारी दी। युवक 23 अगस्त की आधी रात दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मेट्रो से अपने परिचित के यहां जाने के लिए निकला था। बताया जाता है कि चाफ निवासी कन्हैया कुशवाहा 22 बीते 12 अगस्त को ही दिल्ली से दुबई कमाने गया था। दुबई पहंचने पर कंपनी द्वारा कन्हैया का वीजा गलत बताते हुए काम देने से मना कर दिया गया। परेशान कन्हैया दुबई से 23 अगस्त की रात दिल्ली वापस आ गया। वह अपने एक परिचित के यहां जाने के लिए मेट्रो में सवार हुआ। इसकी सूचना उसने रात में ही घरवालों को दी। सुबह कन्हैया के परिजनों ने उससे कई बार संपर्क साधने की कोशिश की पर बात न हो सकी। कन्हैया की लोकेशन ट्रेस न होने से परेशान परिजनों को उसकी तलाश थी कि शुक्रवार दोपहर मौका पाकर कन्हैया ने घर पर फोन कर मेट्रो से खुद के अपहरण होने की सूचना दी, परिजनों से कन्हैया की बात अभी पूरी हो पाती कि मोबाइल डिस्कनेक्ट हो गया। इधर कन्हेया के अपहरण की खबर मिलते ही परिवार वाले सन्न रह गए। परिजनों ने विशुनपुरा पुलिस को घटना की सूचना दे मदद की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।

सौ० दैनिक जागरण,कुशीनगर

लावारिस हाल में मिली कुशीनगर की महिला

देवरिया : कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला गुरुवार को लावारिस हाल में रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र में बेसुध हाल में पाई गई। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मोबाइल के जरिए महिला के ससुरालियों को दी गई है, लेकिन उनकी तरफ से कोई सार्थक उत्तर न मिलने के कारण महिला को अल्पावास गृह भेजा गया है। थानाक्षेत्र के सिरसिया गांव के समीप सड़क किनारे पड़ी महिला को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कब्जे में लिया। पूछताछ में खुद को कुशीनगर जिले का मूल निवासी बताने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि इलाज के लिए वह रामपुर कारखाना आई। उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। चक्कर आने के कारण वह सड़क किनारे गिर गई। हालांकि यह बात लोगों की समझ में नहीं आई कि महिला आखिरकार सिरसिया गांव तक कैसे पहुंच गई। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना के बावत थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने कहा कि महिला अल्पावास गृह भेजी गई है।

सौ० दैनिक जागरण,देवरिया

सउदी जेल में बंद हैं कुशीनगर के दो युवक

कुशीनगर: विदेश कमाने की हसरत लेकर देश छोड़ कर गए कुशीनगर सहित देश के दो दर्जन से अधिक युवक सउदी जेल में सजा काट रहे हैं। कसूर बस यह है कि वह बेरोजगार थे और भेजने वाले एजेंट ने धोखा दिया। टूरिस्ट बीजा पर गए दोनों युवक पिछले तीन माह से जेल में हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से लगायत मुख्यमंत्री व अन्य से मदद की गुहार लगाई। केंद्र ने इसका संज्ञान भी लिया। दूरभाष पर इन युवकों ने बताया कि मंगलवार को विदेश मंत्रलय की पहल पर अब उनको रिहाई की उम्मीद बंधी है। जिले के चौबेया पट खौली निवासी केसरी राय का पुत्र संजीव कमाने के हसीन सपने के साथ घर गए तो परिजनों ने इस सपने के साथ अपनी उम्मीदों के तानेबाने भी बुने। वहां पहुंचने के कुछ ही दिन पता चला कि वे जिस एजेंट के द्वारा भेजे गए हैं उसने धोखा दिया है। बिना बीजा के मिले तो कानून के मुताबिक जेल में डाल दिया गया। यही हाल कसया थाने के ग्राम धुरिया सिंहपुर निवासी उपेन्द्र प्रसाद के साथ भी हुआ और उनको भी जेल में जाना पड़ा। इन दोनों युवकों ने वाह्टस एप पर जेल की तस्वीर भेजी तो बताया कि उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों के युवक भी जेल में बंद हैं जिनकी संख्या दो दर्जन से अधिक है। हमारे साथ कैदियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मुझ तक कोई शिकायत नहीं आई है।

सौ० दैनिक जागरण,कुशीनगर

थानाध्यक्ष रामकोला की गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का वारंट जारी

कुशीनगर: एक मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीके जयंत ने सोमवार को थानाध्यक्ष रामकोला को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का वारंट जारी करने का आदेश दिया। इस प्रकीर्ण वाद में 26 अगस्त का तारीख भी तय की है। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर खाखर निवासी दिनेश पुत्र किशोर, मुकदमा अपराध संख्या 133-2016 धारा 467, 468 के मामले में 9 अगस्त को कार्रवाई की प्रगति जानने के लिए न्यायिक अधिकारी द्वारा केस डायरी तलब की गई थी। 1इस आदेश के बाद जब पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो न्यायिक अधिकारी ने 349 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत थानाध्यक्ष के गिरफ्तारी का वारंट जारी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश क्षेत्रधिकारी खड्डा को दिया। कहा कि इस प्रकीर्ण वाद की पत्रवली 26 तारीख को पेश की जाए। अधिवक्ता चंदेश्वर गोविन्द राव ने पैरवी की और बताया कि पुलिस के लापरवाह रवैये को लेकर यह सख्त न्यायालय द्वारा उठाया गया है।

 

सौ०दैनिक जागरण,कुशीनगर

कुशीनगर में अब आनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर ही बनेगा, ड्राइविग लर्निंग लाइसेंस

कुशीनगर: ड्राइविग लाइसेंस के लिए पहले एआरटीओ कार्यालय से लर्निंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य होता है। पहले जहां लर्निंग लाइसेंस के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर लिखित परीक्षा में बैठना होता था। वहीं शासन की नई व्यवस्था के तहत अब अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित तिथि पर आनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस व्यवस्था में अभ्यर्थियों को किसी बिचौलिए की मदद नहीं लेनी पड़ेगी। शुल्क की राशि भी आनलाइन ही जमा करना होगा। उत्तीर्ण होने पर बायोमेट्रिक किया जाएगा। वहीं फेल होने पर तीन सप्ताह में तीन बार अवसर दिया जाएगा। बायोमेट्रिक के बाद एक सप्ताह के अंदर संबंधित अभ्यर्थी के घर लर्निंग लाइसेंस पहुंच जाएगा। नई व्यवस्था के लिए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में तीन नए कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। एआरटीओ प्रशासन डा. प्रवेश कुमार सरोज ने कहा है कि नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।

सौ० दैनिक जागरण,कुशीनगर

कुशीनगर मैत्रेय ट्रस्ट को 170 एकड़ भूमि सौंपने की तैयारी पूरी

कुशीनगर: कुशीनगर में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी मैत्रेय परियोजना की 170 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री आज होगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मैत्रेय के चेयरमैन संजीव चौधरी और संस्कृति सचिव भी उपस्थित रहेंगे। सरकार ने ट्रस्ट को सौंपने की तैयारी पूरी कर ली है। रजिस्ट्री के बाद परियोजना का कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है। यूं तो सरकार ने मैत्रेय परियोजना के लिए वर्ष 2006 में 650 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की थी। अब तक सरकार किसानों से 170 एकड़ भूमि का ही करार कर मुआवजा बांट चुकी है। बाकी की भूमि पर किसान करार करने को राजी नहीं है। शेष भूमि पर उच्च न्यायालय में कई वाद चल रहे हैं। ऐसे में सरकार व मैत्रेय ट्रस्ट के मध्य गैर विवादित भूमि पर परियोजना स्थापित करने के लिए सहमति बनी है। 13 दिसंबर 2013 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परियोजना का शिलान्यास किया था। तब से लेकर अब तक परियोजना के संदर्भ में तमाम कयास लगाए जा रहे थे।1 अब अनुबंध द्वारा मैत्रेय को जमीन सौंपने की बात सामने आने से परियोजना के धरातल पर उतरने की उम्मीद प्रबल हो गई है। परियोजना के तहत बुद्ध की 150 फुट उंची कास्य प्रतिमा, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय, बहुआयामी चिकित्सा केंद्र, मेडिटेशन सेंटर, पुस्तकालय सहित कई पर्यटन से जुड़े विकास कार्य होने है। परियोजना साकार होने के बाद कुशीनगर जहां नए स्वरूप में पर्यटन की दृष्टि से विश्व पटल पर उभरेगा तो वहीं स्थानीय स्तर पर भी पर्यटन व्यवसाय व रोजगार की अपार संभावनाएं फलीभूत होंगी। 1इस संबंध में एसडीएम, कसया ,श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मैत्रेया ट्रस्ट को जमीन रजिस्ट्री करने संबंधी कोई निर्देश शासन से अभी प्राप्त नहीं हुआ है। वैसे इस परियोजना को लेकर शासन अत्यंत ही गंभीर है। प्रशासन अपनी पूरी तैयारी करके बैठा है। जैसा निर्देश मिलेगा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

सौ० दैनिक जागरण,कुशीनगर, रिपोर्ट-अजय कुमार शुक्ल

जिले में पैदा हुआ एलियन की शक्‍ल का बच्‍चा, देखने के लिए लोगों की लग रही भारी भीड़

alienboy

कुशीनगर: कुशीनगर जनपद स्थित पडरौना तहसील के काटी गांव के निवासी रंजीत चौहान की पत्नी शैल देवी ने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया है। यह बच्‍चा किसी दूसरे ग्रह का लग रहा है। एलियन की शक्‍ल के इस बच्चे को देखने के लिए भरी भीड़ लग गई है। इस बच्चे की आंख, नाक, कान और हाथ अविकसित हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मां को गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं थी और इसका जन्म भी नॉर्मल हुआ है। डॉक्टरों की राय में मां-बाप के जीन में गड़बड़ी के कारण इस तरह का बच्चा जन्मा हुआ है।

भारत में इस तरह के दूसरे बच्चे की जन्म हुआ है। पहला बच्चा नागपुर में जन्मा था। डॉक्टरों के अनुसार मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चों में यह विकृति आती है।  बच्चे के शरीर के ऊपर किराटिम लेयर बना होता है जिससे बच्चे की त्वचा ऑक्सीजन नहीं ले पाती है। जिससे कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो जाती है।  24 घंटे बाद भी बच्चे का जीवित होना किसा चमत्कार से कम नहीं है।

सौ0-gorakhpur times

पडरौना-तमकुही राष्ट्रीय राजमार्ग को हरी झंडी

कुशीनगर : जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोगों को बिहार जाने का रास्ता सुलभ होगा तो वाहनें फर्राटा भरते गंतव्य को पहुंच सकेंगी तो तो जाम की समस्या भी सामने नहीं आएगी। जी हां हम बात कर रहे हैं पडरौना -तमकुही मार्ग की। इस 33 किमी की दूरी को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में तब्दील करने की हरी झंडी केंद्र से मिल गई है। इसको लेकर डीपीआर मतलब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर कार्य भी शुरू हो गया है। इसके तैयार होते ही सड़क निर्माण का कार्य गति पकड़ लेगा। सड़क निर्माण के बाद जहां पडरौना से तमकुही की दूरी कम हो जाएगी, वहीं राह आसान हो जाएगी। सड़क निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च होंगे। पडरौना-कुबेरस्थान-तुर्कपट्टी होते हुए तमकुही पहुंचने के इस मार्ग के निर्माण के लिए दो वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम लोकेश एम ने केंद्र सरकार को मार्ग को एनएच में तब्दील करने का प्रस्ताव भेजा था। इधर एनएचआइ के प्रभारी अधिकारी प्रेम प्रकाश की पहल पर केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृत दे दी है। इसकी उन्होंने बातचीत में पुष्टि भी की है। डीपीआर मिलते ही केंद्र सरकार द्वारा धन अवमुक्त कर दिया जाएगा। पडरौना के छावनी मोहल्ले से यह एनएच कुबेरस्थान से सीधे तुर्कपट्टी में मिलेगी, जहां सीधे तमकुही जाकर फोरलेन से जुड़ेगी। इस एनएच के बनने से यूपी से बिहार जाने का रास्ता आसान तो होगा ही, वाहनों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इससे समय भी कम लगेगा। पहले इस मार्ग पर यात्रा करने वाले को 33 किमी की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटा का लगता था। इसकी वजह से लोगों को या तो पडरौना से गोड़रिया होते दुदही से सेवरही से फोर लेन पर जाना पड़ता था अथवा कसया से फोरलेन पकड़ बिहार जाना पड़ता था। इसमें समय की बर्बादी के साथ आर्थिक क्षति भी होता था। अब इससे बचा जा सकेगा। यही नहीं राह आसान होने पर व्यापार के साथ लोगों का आना-जाना भी आसान होगा।

सौ0- गोरखपुर टाइम्स

कुशीनगर एयरपोर्ट रन वे निर्माण में अवरोध की कोशिश,प्रशासन की सख्ती से टला अवरोध

कुशीनगर : अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रन वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शनिवार की सुबह क्षेत्र के गांव नरायनपुर के कुछ ग्रामीणों ने अवरोध खड़ा करना चाहा तो एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल व सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंच कर समाधान निकाला और निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। रन वे के निर्माण से कसया से अहिरौली जाने वाला बाइपास मार्ग बंद हो रहा है। इससे कई गांवों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो रही है। सुबह प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज श्रीवास्तव टीम के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने अवरोध खड़ा कर दिया। इस पर उन्होंने तत्काल डीएम को सूचित किया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम व सीओ मयफोर्स पहुंचे तो विरोध करने वाले लोग खिसक लिए। एसडीएम शुक्ल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण एक बड़ा कार्य है। इसमें लोगों को सहयोग करना चाहिए, क्योंकि आने वाले दिनों में जनता को ही इससे लाभ मिलने वाला है। इस कार्य में किसी तरह का अवरोध प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, चौकी इंचार्ज संजय मिश्र, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, अरविंद पति त्रिपाठी, घनश्याम शुक्ल, निलेश रंजन राव आदि मौजूद रहे।

सौ० दैनिक जागरण,कुशीनगर

कुशीनगर में शुरू होगा पर्यटन पाठ्यक्रम

कुशीनगर : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) कुशीनगर में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन व्यवसाय में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इस पाठ्यक्रम को पूर्ण कर लेने के बाद कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। यह जानकारी क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. एएन त्रिपाठी व सह निदेशक प्रो. एसके पांडेय ने दी। वे मंगलवार को पथिक निवास में जागरण से बातचीत कर रहे थे। त्रिपाठी एवं पांडेय बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के अध्ययन केंद्र का निरीक्षण करने आए हुए थे। कहा कि जब यहां आधारभूत सुविधाएं, शिक्षक व शिक्षार्थी उपलब्ध होंगे तो इस पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने की अनुमति मिल जाएगी। बताया कि इग्नू में 225 प्रोग्राम हैं। क्षेत्र के हिसाब से आवश्यकता आधारित पाठ्यक्रम एलाट किया जाता है। 1985 में स्थापित इग्नू के देश में 67 क्षेत्रीय केंद्र हैं। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा का जनतंत्रीकरण, बाधारहित शिक्षा उपलब्ध कराना, अपनी शर्तो पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की छूट, ज्ञानवान समाज का निर्माण, कम से कम खर्च पर शिक्षा उपलब्ध कराना व जरूरतमंद लोगों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि पीजी डिप्लोमा इन हायर एजुकेशन व सर्टिफिकेट इन गाइडेंस उच्च शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के लिए उपयोगी है।

सौ० दैनिक जागरण,कुशीनगर