Home Blog Page 246

हाटा में दिनदहाड़े लाखो की ज्वेलरी दुकान से लूट..

कुशीनगर:हाटा के बाजार में मंगलवार की शाम ज्वेलरी की दुकान से लाखों रुपये के गहने लेकर मोटरसाइकिल सवार चंपत हो गए। बताया जा रहा है की रामजानकी मंदिर के पास ज्वेलरी की  उमाशंकर की दुकान में शाम चार बजे दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक ग्राहक बन कर आये तथा दो युवक दुकानदार के पास जाकर सोने की अंगुठी खरीदने का नाटक करने लगे। दुकानदार ने जैसे ही अंगुठियों का डिब्बा पकड़ाया। युवक डिब्बा लेकर दुकान से बाहर निकले और मोटरसाइकिल पर बैठकर निकल लिए। पुलिस ने ज्वेलरी व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

सी0टी0आई अनुदेशक का लखनऊ में प्रदर्शन

img-20160920-wa0001

कुशीनगर: आ0टी0ई0 अनुदेशक भर्ती 2014 में 2498 सीटो पर भष्टाचार के खिलाफ प्रदेश भर के CITS/CTI प्रशिक्षित बेरोजगार अनुदेशको का प्रशिक्षण एव सेवायोजन निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरना 19 तारीख से चल रहा है।
इसमे कुशीनगर जिले के संगठन जिला मंत्री श्री हरेन्द्र वर्मा की अगुआई में प्रदर्शन में जिले के अनुदेशक गये हुऐ है।यह जानकारी संगठन के मंत्री के तरफ से दी गयी है।साथ ही प्रदेश भर के सी0टी0आ ई अनुदेशको से लखनऊ पहुचने की अपील की गयी है।

बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में, छात्र संघ चुनाव का बजा बिगुल

कुशीनगर:बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है।,इसके साथ चुनाव में आने वाले प्रत्याशीयो ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। प्राचार्य व मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ ब्रिजेश सिंह ने बताया की कालेज में पर्चा दाखिला,नामंकन पत्रों के जाच,तथा प्रत्यशी की अंतिम सूची 24 सितम्बर  तथा मतदान 28 सितम्बर को होगा उसी दिन मतघणना चुनाव परीणाम घोषित होगे एव चुनाव पूरी तरह लिंगद्रोह कमेटी के निर्देश के अनुशासर होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के अभियान में शामिल जिले के व्यक्ति की परिवार पर भारी आर्थिक संकट

verma-g

कुशीनगर: कुशीनगर जोकवा बाजार निवासी श्री सुन्द्रेश वर्मा पुत्र स्व0 सुदामा वर्मा जिनकी पाँच पुत्री है भूमिहीन है परिवार का भरण -पोषण सोने- चादी के आभूषणो पर कारीगरी कर करते थे । लेकिन मा० प्रधान मंत्री मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित होकर सब कुछ छोड़ कर अपनी पूँजी से मिनी पिकअप खरीद कर फावड़ा झाड़ू लाद कर साउण्ड बॉध कर भजन व मोदी भजन गाते हुए रोज सुबह से साम तक सड़क साफ करना तथा सड़क पर मृत लावारिस जानवर लाश को दफनाने का काम कर रहे है ,मोदी जी के अभियान में दो साल से घर बार की चिंता छोड़ कर भारत को स्वच्छ करना ही जीवन का लक्ष्य बना लिए है । अब इनके परिवार पर आर्थिक संकट पड़ गया है । इस खबर को जब समाजवादी पार्टी नेता श्री चंद्रशेखर यादव उर्फ़ लड्डू जी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है तब से सैकड़ो लोगो ने अपनी राय जाहिर कर रहे है।कुछ लोग उनके परिवार के मदद के लिये आगे भी आ रहे है। परन्तु प्रश्न उठता है की समाज की सेवा के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी भी है।अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य होने के नाते पूरी जिम्मेदारी उनके कंधो पर थी परन्तु अब समाज सेवा को आगे कर परिवार को पीछे कर दिया जिससे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 

साभार- श्री चंद्रशेखर यादव उर्फ़ लड्डू जी,के फेसबुक पेज से

अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफास, 4 मोटर साईकिल के साथ एक गिरफ्तार

press-2

कुशीनगर: जिले में एक अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफास हुआ है यह जानकारी प्रेसवार्ता में गुरुवार को दि गयी रिपोर्ट के अनुसार थाना हनुमानगंज के थानाध्यक्ष सौदागर राय अपने मय हमराहि सिपाही के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 28B चलन्त्वा पुल के पास दर्गौली में वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबीर से सूचना थी की दो लोग चोरी की मोटर साइकिल लेकर पडरौना की तरफ से आ रहे है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार आये पुलिस द्वारा रुकने के इशारा करने पर भागने लगे,पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया उसने अपना नाम सुरेन्द्र चौहान पुत्र सिंहासन चौहान पता नरकहवा थाना हनुमानगंज बताया तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम सिकन्दर पुत्र महंत पता जंगल सिसवा बाजार थाना कुबेरस्थान बताया,पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में बताया की हम गाड़ी चोरी कर नंबर बदल कर नेपाल और विहार में बेचते है। तथा हमारे घर पर तीन चोरी की गाड़ी है,पुलिस ने सभी गाडियो को बरामद कर लिया है।तथा उनके विरुद्ध धारा 419/420/467/468/471/41/411 IPC में कारवाही की गयी है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया बलूचिस्तान का मुद्दा

0

जिनेवा: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पहली बार बलूचिस्तान का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान पर वहां के साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में व्यापक मानवाधिकार उल्लंघन करने का आरोप लगाया.
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 33वें सत्र के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कश्मीर में गड़बड़ियों का मुख्य कारण पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद है, जो उसकी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं से उपजा है जो कि बार-बार हुए सशस्त्र आक्रमणों से ठोस तौर पर अभिव्यक्त हुई हैं.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा कि पाकिस्तान का निराशाजनक पिछला रिकॉर्ड जगजाहिर है और कई देशों ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि वह सीमा पार घुसपैठ रोके, आतंकवाद के ढांचे को नष्ट करे और आतंकवाद के अधिकेंद्र के तौर पर काम करना बंद करे.
अजीत कुमार ने कहा कि एक शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और बहुलतावादी समाज के तौर पर भारत की साख अच्छी तरह से प्रमाणित है जो कि अपने लोगों के कल्याण के प्रति गहरायी से प्रतिबद्ध है. इसके विपरीत पाकिस्तान की पहचान तानाशाही, लोकतांत्रिक नियमों की अनुपस्थिति वाला और बलूचिस्तान सहित देश में व्यापक मानवाधिकार उल्लंघनकर्ता के तौर है

पाकिस्तान के बयान पर जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कुमार ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के साथ ही अपने नागरिकों का भी मानवाधिकारों का योजनाबद्ध तरीके से उल्लंघन किया है.

उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में गड़बड़ियों का मूल कारण पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमापार आतंकवाद है जिसने 1989 से अलगाववादी समूहों एवं आतंकवादी तत्वों को सक्रिय समर्थन दिया है. इन आतंकवादी तत्वों में वे भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्र से संचालित होते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को ढंकने और मानवाधिकार के लिए चिंता के नाम पर आतंकवाद का इस्तेमाल राष्ट्रीय नीति के तौर पर करने का प्रयास किया है.

 

सौ० ndtv इंडिया वेबसाइट.

पुत्र प्राप्ति के लिए अपनी बेटी,पत्नी व सास को कुल्हाड़ी से काटा,हालत गंभीर

कुशीनगर: पुत्र प्राप्ति के लिए तांत्रिक के झांसे में आए एक व्यक्ति ने बुधवार को दुंधमुही बच्ची के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मासूम की चीख सुन बचाने पहुंची पत्नी और सास को भी उसने नहीं बख्शा और कुल्हाड़ी से प्रहार कर उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी पर पहुंची नाराज भीड़ ने आरोपी को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज भेज दिया। घटना कसया थाने के गांव डुम्मरभार की है। बताया जाता है कि 23 वर्षीय मुन्नी की शादी कसया थाने के गोबरही गांव के परशुरामपुर टोला निवासी गुडडू राजभर से हुई है। शादी के बाद मुन्नी को तीन पुत्रियां हुईं। पुत्र प्राप्ति के लिए पति ने एक तांत्रिक से संपर्क किया तो उसने कहा कि यदि तुम अपने छोटी पुत्री का सिर काटकर ला दो तो तुम्हें पुत्र प्राप्त हो जाएगा। तांत्रिक की बातों में आया गुड्डू बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे मायके रह रही पत्नी के पास पहुंचा। उस समय घर के बरामदे में उसकी दो वर्षीय पुत्री रुचि अकेले खेल रही थी। उसने अपने साथ लाए कुल्हाड़ी से बच्ची पर प्रहार कर दिया। चीख सुन पत्नी व सास मालती देवी पहुंची तो उन दोनो पर भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। खून से लथफथ बच्ची, उसकी मां व नानी मालती को देख उनका आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने गुड्डू को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इससे वह भी अचेत है। वह कुछ बता पाने में असमर्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिटाई के वक्त गुडडू ने बताया था कि किसी तांत्रिक के कहने पर उसने ऐसा किया है।

सौ० दैनिक जागरण,कुशीनगर

गुस्से में सीएम अखिलेश, अपने दो मंत्रियों को निकाला!

0

download

लखनऊ:मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव के करीब आते ही एक्शन में नजर आ रहा है. आज उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया. मुख्यमंत्री ने कोयला और खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राज किशोर सिंह को बर्खास्त कर दिया. मुख्यमंत्री ने दोनों की बर्खास्तगी के लिए राज्यपाल राम नाईक को लेटर भेजा है.

लगातार दो मंत्रियों के बर्खास्तगी से पुरे राज्य में हंगामा मच गया. कहा जा रहा है कि अखिलेश यह एक डेमैज कंट्रोल का प्रयास है. इससे पहले हाईकोर्ट ने खनन घोटाले मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. जिसके बाद आज मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है.

कुशीनगर स्वाट टीम व थाना तरया सुजान की कारवाही में लगभग 02 करोड़ के उपर स्प्रीट बरामद

press

कुशीनगर:रविवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । स्वाट टीम व थाना तरया सुजान पुलिस के जॉइंट कारवाही में बड़ी मात्रा में स्प्रीट (जिसका उपयोग शराब बनाने में होता है) बरामद किया गया है इस समन्ध में पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया । मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक स्वाट प्रभारी नवीन सिंह तथा थानाध्यक्ष तरया सुजान द्वारा तमकुहीराज ओवरब्रिज टाटा होटल के बगल में खड़े 2 टैंकर (जिसमे स्प्रीट लदा था) उसको ड्रम में भरा जा रहा था उसी दौरान पुलिस ने दबिस कर अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र शिव प्रसाद,मुन्ना खा पुत्र अकलिम खा,किशोर यादव पुत्र भुलई यादव को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके विरुद्ध मु०अ०स०-16 धारा-60/62 आबकारी अधि० 272 में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने वहा से 2 टैंकर लगभर 40000 लीटर स्प्रीट,एक पिकप,एक बोलेरो,20 ड्रम बरामद की है।पुलिस के अनुसार बरामद स्प्रीट का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 02 करोड़ 40 लाख रूपये है।एक लीटर स्प्रीट में 10 लीटर शराब तैयार होता है इस लिहाज से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

रिश्वत मामले में डीपीआरो कुशीनगर भी फसे

कुशीनगर:जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सोमवार को विजिलेंस टीम द्वारा पकडे गये कर्मचारी के बयान के आधार पर विजिलेंस

ने डीपीआरो कुशीनगर को भी दर्ज मामले में आरोपी बना दिया है।आने वाले दिनों में उनसे भी पूछताछ हो सकती है। इस मामले से जुड़े खबर के लिए यहाँ क्लिक करे https://kushinagarlive.com/2016/09/06/riswat-lete-samay-dpro/