Home Blog Page 32

कुशीनगर: 20 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई से शिक्षा महकमे में मचा हड़कंप

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज उच्च न्यायालय के एक महत्वपूर्ण आदेश के बाद कुशीनगर बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 प्राथमिक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है। इस कार्रवाई से पूरे शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

ये सभी शिक्षक 2019 में हुई 69 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती में चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने चयन प्रक्रिया के दौरान मेरिट सूची में अपनी जगह बनाने के लिए अपने मूल दस्तावेजों में हेरफेर की थी।

यह गंभीर अनियमितता जांच में सामने आई, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया और विभाग को इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए की गई है।

दस्तावेजों में हेरफेर का यह मामला भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।20 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के बाद अब शिक्षा विभाग में अन्य कई शिक्षकों पर भी जांच की तलवार लटक गई है।

सूत्रों के मुताबिक, ऐसे कई और मामले विचाराधीन हैं जिनकी जांच चल रही है और आने वाले समय में और भी शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है।

कुशीनगर: दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप

कुशीनगर: जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के कुसमहा गांव से दहेज उत्पीड़न और हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो वर्ष पूर्व विवाहित हुई गुंजन नामक महिला की कथित तौर पर दहेज के लालच में ससुराल वालों द्वारा पिटाई के बाद मौत होने का आरोप मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है।

वहीं मायके वालों का आरोप है कि पुलिस दो दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।

मायके वालों के अनुसार मृतका गुंजन की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर दहेज के लिए उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि हाल ही में गुंजन की ससुराल वालों ने बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसे घर के दरवाजे पर ही छोड़कर फरार हो गए।
गंभीर हालत में गुंजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं पुलिस का अपना बयान है कि पोस्टमार्टम रिपोर्टों के अधार पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

ब्रेकिंग: कुशीनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से, दो युवकों की मौत

कुशीनगर: जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बेलवनिया गांव के पास मिट्टी ढुलाई कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ऊपरी चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना आज सुबह की बताई जा रही है, जब मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेलवनिया गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहा लगभग 18 वर्षीय युवक और उसके बगल में बैठा लगभग 17 वर्षीय था।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा विधिक प्रक्रिया जारी है।

कुशीनगर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0

कसया: जनपद कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, रानी लक्ष्मीबाई नगर (इनरहा) में आज एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 65 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।
घटना रात 10 बजे के बाद की बताई जा रही है परिजन स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कसया लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि रामचंद्र गुप्ता पहले से ही मृत थे।
बुजुर्ग का गला किस तरह कटा और हत्या की वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही कसया थाने की पुलिस तत्काल कसया सीएचसी पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाया जा सके। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव

कुशीनगर: खड्डा थाना क्षेत्र के भरपटिया चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पर आज सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय शंकर राजभर के रूप में हुई है।

कुशीनगर के स्वo नारायण जी भुलई भाई को मरणोपरांत पद्म श्री से नवाज़ा गया

कुशीनगर: कुशीनगर की मान बढ़ाने वाले, स्व. नारायण जी ‘भुलई भाई’ को आज राष्ट्रपति भवन में मरणोपरांत पद्म श्री दिया गया।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके पौत्र अनुप चौधरी को प्रदान किया।
भुलई भाई को यह सम्मान लोक महत्व के कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

कुशीनगर: तेज रफ़्तार का कहर, ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 6 घायल

0

कुशीनगर: एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। कसया-देवरिया मार्ग सिसवा चौराहे पर आज सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।मृतकों की पहचान रफीउद्दीन और रहीम के रूप में हुई, दोनों परसौनी मुकुंदहा (थाना कसया) के निवासी है। वही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुशीनगर: शॉर्ट सर्किट से एसबीआई एटीएम में लगी आग, स्थानीय लोगों ने आग बुझाई

0

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के टेकुआटार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम बूथ में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
गनीमत रही कि आग लगने के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय निवासियों की सूझबूझ और तत्परता से आग को और फैलने से रोका जा सका।

कुशीनगर: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बनकटा बाजार में तिरंगा यात्रा

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: देश के लिए महत्वपूर्ण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए कुशीनगर जिले के बनकटा बाजार में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यह यात्रा फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय तथा बीजेपी से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देवरिया: बारात में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया, उत्तर प्रदेश: देवरिया जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बारात में शामिल होने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना खुखुंदु थाना क्षेत्र के खजुरी करौटा गांव में बीती रात हुई, जिससे शादी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि बारात के खान पान के दौरान अचानक अज्ञात बदमाशों द्वारा भीड़ में राजन यादव को गोली मार दी गई जो कुशीनगर से आई बारात में शामिल थे।

गंभीर रूप से घायल राजन को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और स्थानीय थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस संबंध में एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं और जल्द ही मामले का अनावरण कर लिया जाएगा। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।