Home Blog Page 33

कुशीनगर में मोबाइल टॉवर पर लगे धार्मिक झण्डे पर फैला पाकिस्तानी झण्डे का अफ़वाह, पुलिस कार्यवाही में जुटी

0

कुशीनगर : जनपद के कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे के पास एक मोबाइल टॉवर के पास लगे एक धार्मिक झण्डे को पाकिस्तान का झण्डा समझ अफ़वाह फ़ैलने का मामला प्रकाश में आया है।

जहां अफ़वाह के बाद लोग वहां विरोध जताने पहुँच गये।

वही यह मामला संज्ञान आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जारी बयान में बताया है कि यह एक धार्मिक झण्डा है।इसे नियमानुसार वहां से उतरवाया जा रहा है।

साथ ही इस मामले पर अफ़वाह फ़ैलाने वालों को कड़ी हिदायत दी है।

गौरतलब है कि इस तरह का मामला पहले भी सामने आ चुके है।जो अधिकतर अफ़वाह साबित हुये है।वही यहां टावर पर भगवा ध्वज भी लहरा रहा है।

अब यह जांच का विषय है की दो धर्म से जुड़े झण्डे किसने और किस नियत से लगाएं गये है।

समाधान दिवस में तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्या, कराया निस्तारण

कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना पर आयोजित समाधान दिवस पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेन्द्र कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्या सुनी,वही उसके निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजा।

शासन के मंशा के अनुसार शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना तरयासुजान पर सबसे अधिक समस्या राजस्व विभाग से आया।जिसमे प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दो  राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर लम्बे समय से भूमि विवाद ग्राम सभा खरैटीया और सिसवा में भेजा गया।

जिसका तावरित निस्तारण के लिए निर्देशित भी किया गया।

समाधान दिवस में कुल पंद्रह आवेदन पत्र आए जिसमे मौके पर एक दर्जन आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया,शेष पर मौके पर संयुक्त टीम भेजी गई।

समाधान दिवस के मौके पर, राजस्व विभाग के कानूनगो तरया अशोक वर्मा,राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश उपाध्याय,विनोद गोतम,रंजीत, सतीश, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल, कार्यवाहक चौकी प्रभारी बहादुरपुर गौरव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी तिनफेड़िया निरंजन राय, कार्यालय आरक्षी आखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहें।

कुशीनगर में रास्ते के विवाद में डॉक्टर ने पुलिस की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर किया फायर, डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

कुशीनगर : कसया नगर में एक रास्ते के विवाद में सरकारी डॉक्टर द्वारा हाटा ब्लॉक प्रमुख अर्चना राव के पति पर पुलिस की मौजूदगी में फायर किया गया।

जिसमें सुधीर राव बाल-बाल बचे वही पुलिस ने मौके से डॉक्टर को अच्छे से रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कसया नगर में एक रास्ते के विवाद में बातचीत कर समाधान के लिये बुलावे पर पहुँचे हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव पर कहासुनी के दौरान पुलिस के मौजदूगी में डॉक्टर संजीव सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर संजीव को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

वही डॉक्टर संजीव सिंह के बारे में सुधीर राव ने मीडिया को बताया कि यह एक सरकारी डॉक्टर है तथा मेरठ में डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं।

देवरिया में रहते है और यह अवैध रूप से प्रैक्टिस करते है।इन पर गंभीर धारा व गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करने की मांग की है।

सैकड़ो बच्चों में कॉपी सहित स्टेशनरी सामानों का हुआ वितरण एवं विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

0

कुशीनगर : जिले के हाटा नगर पालिका के वार्ड 8 कालिका राव नगर के (घरमौली) प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को लगभग 300 स्कूली बच्चों में कॉपी, रबड़, पेंसिल व शार्पनर का वितरण एवं विद्यालय परिसर में ही 20 पौधों का वृक्षारोपण युवा आदित्य तिवारी व उनके सहयोगियों श्याम सुन्दर तिवारी एवं सतीश तिवारी, बलिराम तिवारी, धनंजय दूबे, परमात्मा दीक्षित, अनुराग पाण्डे, मिथिलेश तिवारी सहित अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।

कुशीनगर में चोरों ने एसबीआई एटीएम को बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर मशीन से पैसे ले उड़े

कुशीनगर : कुशीनगर के तमकुहीराज थाने के NH-28 के हरिहरपुर चौराहे में लगे SBI एटीएम मशीन को बीती रात में चोरों ने गैसकटर मदद से काटकर मशीन में रखे सारे पैसे लेकर फ़रार हो गये।

जिसकी भनक स्थानीय पुलिस को नही लगी, इस वारदात ने स्थानीय पुलिस के गस्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

सुबह मौके वारदात पर एसपी धवन जायसवाल, एएसपी, सीओ मौके पर पहुँच जांच किया तथा एसपी द्वारा मामले में मामला दर्ज होने तथा जल्द खुलासा करने की बात कही गई।

वही एटीएम में कैश कितना था बैंक द्वारा ख़बर लिखें जाने तक आधिकारिक रूप से बताया नही गया है।लेकिन अनुमान से यह रकम लाखों में हो सकता है।

कप्तानगंज के चीनी मिल पर किसानों का 40 करोड़ बकाया भुगतान नही होने पर, प्रदर्शन कर रहे सपा नेता राधेश्याम सिंह की हुई गिरफ्तारी

कुशीनगर : पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह कुशीनगर के कप्तानगंज स्थित कनोडिया चीनी मिल पर किसानों का 40 करोड़ बकाया है।

जिसके भुगतान के लिये किसान काफी दिनों मांग कर रहे लेकिन कोई जिम्मेदार सुध नहीं ले रहा। इस मांग को समाजवादी पार्टी के नेता राधेश्याम सिंह ने स्थानीय प्रशासन सहित सरकार को अवगत कराया लेकिन कोई पहल नही होता देख।

दीपावली पर कप्तानगंज तहसील के गेट पर किसानों की मांगो को लेकर प्रदर्शन करने पुलिस को चकमा देकर पहुँचे।

लेकिन पुलिस ने इन्हें कप्तानगंज तहसील गेट से गिरफ्तार कर लिया।

दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपावली दीप उत्सव का हुआ आयोजन, छात्रों द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का किया गया मंचन

सोनबरसा के विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल सुरसर देवरी गोरखपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपावली दीप उत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमें पूरे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर दीपदान का कार्यक्रम संपन्न किया तथा रंगोली कंपटीशन, डांस कंपटीशन, कथा, व  नाटक बुराई पर अच्छाई की जीत का मंचन छात्रों द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अभिनव उपाध्याय प्रधानाचार्य अश्वनी पांडे रशिता मिश्रा प्रीति द्विवेदी प्रीति प्रजापति डिंपल प्रजापति तथा अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

कुशीनगर में युवती का युवक के साथ वीडियो वायरल होने के बाद, युवती ने की आत्महत्या

कुशीनगर : आजकल के डिजिटल समय मे अधिकतर लोगों के पास स्मार्ट फोन है। सोशल मीडिया पर एकाउंट है।

तथा जिसमें बहुत से लोग अपना फ़ोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते है।वही आजकल युवा अपने निजी या साथी का वीडियो फ़ोटो दिखाने के चाह में अपलोड कर रहे है।जो किसी के लिये जानलेवा साबित हो रहा है।

ऐसा ही एक मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव मोती छपरा से सामने आया है।जहां एक युवक द्वारा गांव के ही युवती से दोस्ती होने पर दोनों का वीडियो बना।

अपने दोस्त के बीच शेयर कर दिया जो कई लोगों तक पहुँचा, जब यह बात युवती को पता चला तो उसने आज घर मे आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया वही परिजनों की तहरीर पर एक युवक को हिरासत में लिया है।

इस मामले में जारी बयान में एसपी घवल जायसवाल ने बताया कि वायरल वीडियो में कोई अश्लील हरकत नही पाया गया है।

कुशीनगर में चोरी के शक में नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधने व पीटने पर दुकानदार गिरफ्तार

कुशीनगर : जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरयासुजान कस्बे में एक कबाड़ी दुकानदार ने चोरी के शक में 02 मासूम बच्चों को रस्सी से बांधकर कई घंटे रखा तथा उन्हें पीटने का भी आरोप है।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये।कबाड़ी दुकानदार गिरिजेश के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सामने आये वीडियो में रस्सी से बधे दिख व रोते दिख रहे है।

बिजली समस्या को लेकर खड्डा विधायक ने अधिकारियों से नाराजगी जताई, सदन से इस्तीफा तक देने की बात कह दी

कुशीनगर : सरकार के दावे के विपरीत पूरे जनपद में बिजली एक बड़ी समस्या बनी हुई है।यही कारण है कि लोग इस मुद्दे मौका मिलने पर अपने जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के संज्ञान में लगातार ला रहे।

लेकिन जिम्मेदार मौन धारण कर समस्या को जस का तस बना रखा है।

लेकिन आज कुशीनगर में जिलाधिकारी एस.राजलिंगम की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक हुई।

जिसमें खड्डा से विधायक विवेकानंद पांडेय ने लोगों से मिली बिजली समस्या को उठाया तथा बिजली विभाग के अधिकारियों से यहां तक कह दिया कि इस मुद्दे पर दे दूंगा सदन से इस्तीफा फिर सबको देखूंगा।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लोग उनकी समस्या को उठाने पर सराहना कर रहे हैं।साथ ही जिले से बिजली सप्लाई आ रही समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की मांग कर रहे है।

वाकई अगर जनप्रतिनिधि जनता की समस्या गंभीरता से लेकर उचित पहल करें तो अवश्य सुधार संभव है।