Home Blog Page 41

कप्तानगंज में सेल्फी लेने के दौरान नदी में डूबा युवक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कुशीनगर : कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी में सेल्फी लेने के दौरान नदी में डूबा युवक नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत हुई है।

युवक लक्ष्मीगंज का निवासी है मृतक युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तहसीलदार कसया की देखरेख में खाद्य विभाग की टीम का छापा, दुकानों का शटर गिरा रफूचक्कर हुए दुकानदार

0

कुशीनगर जनपद के तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह जहां भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर उनके आखो की किरकिरी बने हुए है तो वही शुक्रवार की दोपहर में लोगो के सेहत का ख्याल रखते हुए खाद्य विभाग की टीम के साथ मिष्ठान की दुकानो पर छापा मारने निकल पड़े,

उनके कड़े तेवर देख कस्बे की दुकानो के शटर गिरने लगे। दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। तहसीलदार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने कस्बा स्थित मनीष स्वीट हाउस से मिठाई की सैंपलिंग की और प्रयोगशाला में भेज दिया।

कहा कि अगर जांच में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तय है तो वही तहसीलदार ने कहा कि लोगो के सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में क्षम्य नही है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। तहसीलदार के कड़े तेवर से दुकानदारों में हड़कंप है तो आमजन से में पहल से खुशी है।

हरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

पडरौना में सेफ्टी टैंक की सफाई करते समय 03 सफाईकर्मियों की मौत

कुशीनगर : पडरौना नगर के आवास विकास कालोनी में एक घर के सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान 03 सफाई कर्मियों की मौत हो गयी है।

तीनों सफाई कर्मी सेफ्टी टंकी में बिना सेफ्टी फीचर के गहरे टंकी में उतरे थे।तीनों शवों को फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा निकाला गया।

वही ख़बर पाकर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने घटना स्थल का दौरा कर कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिये पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया।

पटहेरवा थाना में तैनात रहे दारोगा आलोक यादव का ऑडियो वायरल, लाइन हाजिर

कुशीनगर : जिले में एक तरफ जहां पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल पुलिस छवि व कार्यप्रणाली में सुधार के लिये लगातार प्रयास कर रहे है।

तो दूसरी ओर उनके प्रयास पर पानी फेरने वाला कृत्य पुलिसकर्मी कर रहे है।अब ताजा मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र फाजिलनगर चौकी प्रभारी रहे आलोक यादव का ताजा प्रकरण आया है।

इनका एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवती से अश्लिल बात कर रहे है।ऑडियो वायरल होने पर मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने दारोगा को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एएसपी को सौप दी है।

कुशीनगर में अवैध नकली शैम्पू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार

0

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाटा कोतवाली पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा संयुक्त रूप से किये गये सराहनीय कार्य के बारे में जानकारी दी।

जिसके अनुसार पुलिस द्वारा लगभग 05 लाख रुपये की भिन्न भिन्न ब्रांड की नकली शैम्पू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।

फैक्ट्री से अवैध रूप नकली शैम्पू बनाकर आस पास के जनपदों सहित लोकल व जनपद में दुकानों के माध्यम से बेचा जा रहा था।

इस मामले में पुलिस ने 03 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह असली शैम्पू का सैम्पल दुकानदार को दिखाते थे।तथा आर्डर मिलने पर नकली शैम्पू की सप्लाई करते थे।

तथा इनके द्वारा नकली तैयार शैम्पू गोरखपुर व देवरिया के कुछ दुकानदारों से सम्पर्क किया था तथा बेचा है।उनसे बातचीत की जा रही है।

कुशीनगर ब्रेकिंग: कसया थाना के कुशीनगर पुलिस चौकी के सभी 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

0

कुशीनगर : कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल ने बड़ी कार्यवाही करते हुये कसया थाना के अंतर्गत आने वाले कुशीनगर पुलिस चौकी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

इस बड़ी कार्यवाही से महकमें में हड़कंप मचा है।कार्यवाही की जद में आने वालों में चौकी इंचार्ज सहित 02 दरोगा, 03 हेंड कॉन्स्टेबल तथा 09 कॉन्स्टेबल शामिल है।

कार्यवाही का कारण :

पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ी कार्यवाही का कारण कुछ दिन पूर्व सामने आये एक फ़ोटो बताया जा रहा है।

जिसमें एक दलाल व तस्कर से जुड़े व्यक्ति का पुलिस चौकी में बैठक करने तथा भोजन का मामला सामने आया था।

जिसका संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया जा रहा है जांच कराई गई तथा उसके बाद पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया।

Deoria SP | देवरिया एसपी के बारे में

देवरिया के एसपी कौन है ?

देवरिया एसपी का नाम क्या है ?

देवरिया एसपी के बारे में ?

देवरिया एसपी सीयूजी मोबाइल नंबर ?

देवरिया (Deoria) के पुलिस अधीक्षक (एसपी, SP) संकल्प शर्मा है जो 2012 IPS आर आर कैडर के अधिकारी है।जो राजस्थान के जयपुर के रहने वाले है।

इन्होंने शिक्षा में बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग तथा एमटेक हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग से किया है। यह देवरिया में तैनाती से पूर्व कानपुर कमिश्नरेट डीसीपी रहे है।

उनका सीयूजी मोबाइल नंबर : 9454400264

who is the sp of deoria ?

devriya sp kaun hai ?

devriya sp ka naam kya hai ?

who is the sp name of deoria ?

sp of deoria ?

खड्डा में सिरफिरे युवक ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

कुशीनगर : जिले के खड्डा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहां एक सिरफिरे युवक ने खड्डा के सुभाष चौक पर धारदार हथियार से दो पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

जिसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हुये है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही युवक की इस कृत्य से नाराज स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई किया।

वही पुलिस द्वारा युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो पता चला कि यह जनपद सुलतानपुर का रहने वाला है।तथा खड्डा कचहरी के निर्माण कार्य मे ढेड़ माह से है।तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

प्रकरण पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह का बयान सुने

सेवरही ब्लॉक के मैरवा प्राथमिक विद्यालय पर कायाकल्प योजना से कोसों दूर, बुनियादी सुविधाओं का पूरा अभाव

कुशीनगर जनपद के सेवरही ब्लॉक में ग्राम पंचायत मैरवा के प्राथमिक विद्यालय में सरकार की कायाकल्प योजना के लाभ व विकास से कोसों दूर है।

प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक द्वारा पत्र लिखकर जिम्मेदार प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी को अवगत कराया परन्तु इन्हें कोई असर नही हुआ।

जिसके कारण अभी तक बाउंड्री वाल चारदीवारी नहीं होने से का भविष्य असुरक्षित माना जा रहा है जबकि क्षेत्र के चारों तरफ़ सरकारी स्कूलों में भवन के बाद बाउंड्री वाल चारदीवारी होता नजर आ रहा है।

पर यहाँ क्यों नही? 

प्रधानधयापक विनय कुमार वर्मा का कहना है की मैं उचधिकारियो के संज्ञान में बार बार लिखित सूचना देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं के बराबर होता है  

यही तक नहीं विद्यालय में सुरक्षित भवन,शौचालय,पीने का पानी नहीं के बराबर है।

हेंडपम्प से छात्रों के पीने की पानी नहीं निकल पाता जिससे बिना पानी का गर्मी में अपनी प्यास बुझाने का काम करते हैं बच्चे वाथरुम शौचालय से वंचित है। 

विद्यालय के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पाईप से पानी नहीं निकला है। प्रधान को शीघ्र बनवाना चाहिए शौचालय की सही व्यवस्था नहीं है तो ग्राम पंचायत प्रधान को इसकी व्यवस्था करना चाहिए चारदीवारी नहीं है तो इसका जिम्मेदारी ग्राम सभा के वर्तमान प्रधान को इसकी देखभाल करना चाहिए संजय यादव की कहना है की सभी सुविधा सुरक्षा सरकार दे रही है तो इसका देखभाल ग्रमीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा का प्रधान इसका देखभाल की जिम्मेदारी रखना चाहिए केवल शिक्षा ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण नहीं पहलें व्यवस्था उसके बाद शिक्षा महत्वपूर्ण है।

स्कूल के छतों में जगह जगह दर्रा बना,हुआ है फिर भी कोई जिम्मेदारी नहीं मौन क्यों?  ये सभी माना जाय तो एक तरह से इस स्कूल में भ्रष्टाचार मुक्त हो ना व्यवस्था के जगह पर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार सभी तरफ से दिखाई देता नजर आ रहा है अभी तो फिलहाल में स्कूल बंद हो गया है।

तो आने वाले समय पर ये सभी सुविधा व्यवस्था सुचारू रुप से हो जाये तभी तो बच्चों की भविष्य सुरक्षित रहेगा और स्वास्थ्य सुरक्षित शिक्षा का होना सभी विधयालयो के लिए जरूरी है।

तभी बच्चों की भविष्य में विकास का मार्ग बढेगा पढेगे बच्चे बढेगा भारत ये हमारे देश के यस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी का सपना है।पर यहाँ खेल बनकर रह गया है सेवरही विकास खंड के ग्राम सभा मैरवा के प्राथमिक विद्यालय का ये बदहाली हाल चल रहा है स्कूल चलो अभियान के तहद अभिभावक बच्चे कैसे सुरक्षा का लाभ ले सकते हैं।

Harendra Pandey की रिपोर्ट

अबैध कब्जा पर भू माफियाओं के उपर चला बुलडोजर खाली कराया गया अतिक्रमण

कुशीनगर जिले के तमकुही राज तहसील में तरया सुजान थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हफुआ जीवन ग्राम सभा में फिर से आठवें दिन चला बुलडोजर खाली कराया गया।

अतिक्रमण राजस्व विभाग और प्रशासन के मौजूदगी में  यह अतिक्रमण हटाने की काम हुआ वे सहारा असहाय गरीब व मजदुर वर्ग के लोग बना कर रह रहे अपनी रियासी झोपड़ी और पककी मकान जिसको तोड़ने की काम हुआ हफुआ जीवन में आधे दर्जन लेखपाल छ थाने की प्रशासन और राजस्व टीम के निगरानी में चला अतिक्रमण हटाने की अभियान।

जिसको देख कर घर परिवार के सभी सदस्य सरकार से अपील कर रहे हैं की मेरा मकान घर बचाया जाय हमें घर से वे घर न किया जाय सवाल यह उठता है कि एक तरफ़ योगी सरकार कह रही है की गांव समाज के जमीन पर ग्रामीण क्षेत्र में अगर कोई रह रह रहा है उस पर हटाने की काम न करें।

लेकिन जब हाईकोर्ट के आदेश जारी होता है तो उस पर सभी अधिकारी अपनी बचाव के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की पालन कर कराने में लगा हुआ है इस पर किसी प्रकार के राहतभरी व्यवस्था नहीं के बराबर दिखाई देता है योगी सरकार में गुनडे माफियाओं पर तो ये अभियान चल ही रहा है पर साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में असहाय लोगों पर भी यह नजारा देखने को मिल रहा है दिनांक 10 मई 2022 को चला बुलडोजर था। उसी का शेष हिस्सा पर आज चला तीन तीन बुलडोजर खाली कराया गया ग्राम सभा में गढा का जमीन से बना पककी मकान अतिक्रमण करने से यह देख कर क्षेत्र में भू माफियाओं के बीच मचा हडकंप।

तमकुही राज तहसील के तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता और प्रशासन के देख रेख में हफुआ जीवन का खाली हुआ दुसरी बार में अतिक्रमण हटाओ अभियान की मुक्त कराने का काम हुआ।

हरेन्द्र पाणडेय की रिपोर्ट तमकुही कुशीनगर