कुशीनगर दुर्घटना: टैंकर से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, किशोरी गंभीर रूप से घायल

0
14

कुशीनगर : रामकोला क्षेत्र के खोताही के पास सोमवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर में यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, खोताही इलाके में एक टैंकर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.