कुशीनगर: त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के केंद्रों पर बिना लाइसेंस कीटनाशक बेचने का मामला, कृषि विभाग ने शुरू की कार्रवाई

0
12

कुशीनगर : जिले के रामकोला स्थित त्रिवेणी शुगर मिल (ट्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) के आधा दर्जन से अधिक केंद्रों पर बिना लाइसेंस के किसानों को कीटनाशक दवाएं बेचे जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

इस पर जिला कृषि विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।जिला कृषि अधिकारी एस.के. सिंह ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि चीनी मिल हो या कोई अन्य संस्थान, बिना लाइसेंस के कीटनाशक दवाओं की बिक्री अवैध है।

उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को दो दिनों के अंदर रिपोर्ट तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.