Home Blog Page 173

कारोबारी को बाईक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफ़र…

देवरिया : गुरुवार रात शहर के कसया मार्ग ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार शराब कारोबारी रामचन्द्र को ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी जहा मौके पर गिर गये आस-पास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनकी हालत को देखते हुये डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिये रेफ़र कर दिया.वहीं पुलिस ने सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर जाँच अभियान चलाया जहा कामयाबी नहीं मिली.

व्यासायी रामचन्द्र पुत्र योगेंद्र मल्ल का गाँव परासिया मल्ल गांव है देवरिया में भी मकान है जहा जाते समय घटना घटी.बताया जा रहा है की पिछले वर्ष इनकी पत्नी की भी हत्या हो गयी थी अब इन पर जानलेवा हमला हुआ है.

Ad- आ रहा अमेजन पर समर सेल…4 से 7 मई तक 

बाहर से आये मजदूरों ने ईंट भट्ठा मालिक पर बंधक बनाने का लगाया आरोंप, डीएम से मिल की शिकायत…

कुशीनगर : 1 मई मजदूर दिवस के दिन बाहर से आये कुछ मजदूरों ने जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा बताई तथा लिखित शिकायत सौपा जिसमे आरोंप लगाया की कप्तानगंज के लोहेपार केजरीवाल भट्ठे के मालिक द्वारा 6 मजदूरों को बंधक बनाये जाने तथा कई महीने कार्य कराने के बाद भीं मजदूरी नही देने का आरोंप लगाया है तथा उन्हें अपना मजदूरी दिलाने तथा मालिक के खिलाफ़ कार्यवाहीं की मांग की है सभी मजदूर पश्चिम यूपी में पड़ने वाले हाथरस जिले के रहने वाले है.

पुलिस अधीक्षक ने यूपी-100 पुलिस को ‘क्राईम किट बाक्स’ सौप उसके प्रयोग के बारे में बताया…

कुशीनगर : बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र द्वारा यूपी-100 के पुलिस कर्मियो को किसी भी क्राइम की सूचना पर पहुचने पर क्राइम स्थल को सुरक्षित रखने के लिये ‘क्राईम किट बाक्स’ का एक बैग सौपा जिसे क्राइम स्थल को सुरक्षित रखने के प्रयोग में लाया जा सकेगा, पुलिस अधीक्षक ने किट का प्रयोग करने कर उसके बारे में जानकारी दी.


पत्नी की हत्या के मामले में रिटायर्ड CISF जवान और भांजा गिरफ्तार…

देवरिया : बीते 13 मार्च को जिले के खामपार थाना क्षेत्र अंतर्गत करजानिया पुल के निचे एक महिला की सर कटी लाश बरामद हुई थी जहा मृतका की पहचान बरईपार गांव के कमलेश पाण्डेय(50) के रूप में हुई थी.इस मामले में मृतका के भाई ने हत्या का आरोंप उसके पति सहित उसके घर वालो पर आरोंप लगाते हुये तहरीर दिया था.

अब इस मामले में पुलिस ने जाँच के बाद मृतका के पति विजय पाण्डेय जो सीआईएसएफ से रिटायर्ड है तथा भांजे दीपक तिवारी को गिरफ्तार किया है जहा रिटायर्ड जवान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है तथा हत्या की वजह पत्नी के अवैध समंध होने व गाँव ज्वार में बदनाम होने तथा शुरू से ही परिवार के प्रति लापरवाह बताया है और हाल में ही बेटी का तय रिश्ता भी टूटने का कारण बताया है.

लखनऊ : आग लगने से एक परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत…

लखनऊ: लखनऊ के इंदिरा नगर की मायावती कालोनी में शॉर्ट सर्किट के कारण  आवास में आग लगने से एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई.वहीं फायर बिग्रेड के जवान आग को बुझाने तथा फैलने से रोकने में लगे है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत पर दुख जताया.

 

update soon…

पडरौना-कसया मार्ग पर ऑटो और टैंकर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल….

कुशीनगर : कसया थानाक्षेत्र के जानकीनगर निकट कमला धर्मकांटा के पास ऑटो और टैंकर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 15 लोग घायल हुये है जिनमे 4 बच्चे भी शामिल है.घटना के बाद स्थानीय लोग और यूपी-100 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहा ईलाज जारी घायलों में दो लोगों की हालत्त गभीर बताई जा रही है.

इस समंध में और जानकरी जुटाने का प्रयाश किया जा रहा है…

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या व लूट…

महाराजगंज : जिले के फरेंदा-धानी मार्ग के छितही चौराहे पर फिनो बैंक संचालक को सोमवार को दिनदहाड़े गोली मारकर बेखोफ़ बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया,जिसमे संचालक चतुर्भुजी गौतम की मौके पर ही मौत हो गयी.दिनदहाड़े हत्या कर लूट के मामले से लोगों में भारी रोष है.

देवरिया में महिला से रेप की कोशिश असफल होने पर चाकू से किया हमला…

देवरिया : सदर कोतवाली क्षेत्र के एक 30 वर्षीय महिला से उसके पडोसी किरायेदार ने गुरुवार रात को उसके कमरे में घुसकर जबरन रेप करने की कोशिश की जहा महिला के विरोध और उलझने पर पडोसी युवक द्वारा चाकू से हमला कर दिया जिसमे महिला घायल हो गयी जिसे शोर सुन आये पडोसीसियो ने अस्पताल पहुचाया जिससें महिला की जान बच पाई.

वहीं अस्पताल से आने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी जहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.बताया जा रहा है की महिला के पति शहर से बाहर कार्य करते है महिला गोरखपुर रोड अपने दो बच्चों संग किराये के मकान में रहती है उन्ही के बगल में किराये पर आरोपी भी रहता है.

जंगल से भटक कर गाँव में आये तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ जंगल में छोड़ा…

देवरिया : शुक्रवार को गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बिरवा गाँव में जंगल से भटक कर एक घर में घुस गया जिसके बाद पुरेगाँव इलाके में ख़बर फ़ैल गयी लोगों में इसको लेकर दहसत कायम हो गया लोगों ने किसी तरह उसे कमरे में बंद कर चारों तरफ से घेराबंदी कर पुलिस और वन विभाग को सूचित किया.

मौके पर पहुची वन विभाग और पुलिस की टीम काफ़ीप्रयाश के बाद जाल के माध्यम से किसी तरह पकड़ कर ले गयी उसके बाद गाँव वालो ने राहत की साँस ली.  

साभार- UttarPradesh.ORG News


ड्राईवर की मौत का राज अभी भी बना राज, पुलिस विसरा को लखनऊ लैब भेजने की तैयारी में…

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली के माघी विशुनपुरा निवासी ड्राईवर चौथी यादव की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद भी अब-तक स्पस्ट नहीं हो सका है इस लिये अब पुलिस विसरा सुरक्षित कर लखनऊ लैब में भेजने की बात कह रही है जिससे की मौत के असली वजह सामने आ सके.वहीं मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या बताते हुये पडरौना के जाने-माने व्यवसायी सुशील टिबड़ेवाल और उनकी पत्नी पर हत्या का मामला कोतवाली में दर्ज करा दिया है.

जहा मृतक की पत्नी ने तहरीर में आरोंप लगाया है की मेरे पति, व्यवसायी सुशील टिबड़ेवाल के यहाँ ड्राईवर थे बीते 16 अप्रैल की रात को गोरखपुर जाते समय हाटा व सुकरौली के बीच उनकी कार से एक लड़का व लड़की चपेट में आ गये.गाड़ी उस समय सुशील चला रहे थे हादसे के बाद कार को मेरे पति को चलाने के लिये दे दिया था.जिन्होंने हमें घर आने पर बताया था.

मृतक चौथी की पत्नी ने लिखा है की इसके बाद मालिक के यहाँ से ड्राईवर पर हादसे की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाया जा रहा था जिससे वह काम पर नहीं जा रहे थे लेकिन बार-बार फ़ोन कर 23 अप्रैल को बुलाया शाम तक ठीक थे जहा अपने दामाद से मिले थे परन्तु देर शाम फ़ोन आया की उनकी तबियत खराब है जिला पर है वहा पहुचने पर वह उन्हें होश नहीं था डॉक्टर को दिखाने पर मृत घोषित कर दिया.

अब आगे देखना है पुलिस इस मामले पर कितनी गंभीरता से कार्यवाही करती है या

रसूख के आगे बेमतलब साबित होता है.