Home Blog Page 174

पड़रौना में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव…

कुशीनगर : पडरौना नगर के बावली चौक के नजदीक रेलवे ट्रैक पर सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला।ख़बर लिखे जाने तक अभी महिला की पहचान नही हो पाई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये रखवा दिया, वही सवाल बना हुआ है कि महिला की ट्रेन से दुर्घटना में मौत हुई है या उसकी हत्या कर ट्रैक पर रखा गया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

महिला का शव मिलने से सनसनी,रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, क्षत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव, पडरौना सिमा के बावली चौक रेलवे ट्रैक पर मिला शव।

लक्ष्मीगंज में श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आगाज…

कुशीनगर :लक्ष्मीगंज बाजार में श्री श्याम ज्योति मण्डल द्वारा खाटू वाले श्याम बाबा के सतरंगी मेले के प्रथम दिन के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन मेन मार्किट में पोद्दार निवास पर बड़े ही धूम धाम से किया गया जिसमें आमन्त्रित कलाकार सौरभ ने फागण रोज नही आना… ताजमहल से प्यारा … भजनों की हाजिरी लगाई । इनके साथ ही पंकज पोद्दार, दीपक अग्रवाल व ऋषभ ने भी हाजिरी लगाई साथ ही भोजपुरी कलाकार दयानंद ने भी भजन सुनाये।

उत्सव में सभी श्याम प्रेमियों ने बड़े ही चाव से भाग लिया बच्चे , बड़े , महिलाये काफी संख्या में उपस्थिति थे । इनमे मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सरिता, सुनीता , सरोज, प्रतीक, घोंचु, लड्डू , बबिता , गुड्डु, श्यामा अग्रवाल प्रमुखता से मौजूद रहे।
काफी देर रात तक भक्त भजनों में सराबोर रहे एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फागण की बधाई दी।

कन्टेनर में भरे हरियाणा निर्मित अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार…

कुशीनगर : तरयासुजान पुलिस द्वारा NH- 28 तहसील तमकुहीराज मोड़  से एक अदद कन्टेनर जिसका नम्बर RJ 27 GA 2272 पकड़ा गया जिसमें में हरियाणा निर्मित क्रेजी रोमियो अवैध शराब बरामद हुआ जिसकी क़ीमत 18 लाख रूपये बताया गया।

कंटेनर में 4 हजार लीटर ( कुल 467 पेटी) के साथ 02 अभियुक्तगण को भी गिरफ्तार करने में सफ़लता मिली है पुलिस की पूछताछ में इन्होंने बताया की पकड़े जाने के डर से वाहन का नंबर बदल कर दिल्ली व हरियाणा से सस्ते दामो में खरीद कर दूसरे सामानों के बीच छुपाकर बिहार में सप्लाई करते है।

गौरीबाजार में रंगदारी नही देने पर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या…

देवरिया : गौरीबाजार थाना क्षेत्र मठिया माफी गाँव में रंगदारी न देने पर व्यवसायी को दबंगों ने गोली मार दी जिसे गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुचने पर मौत हो गयी।

बताया जा रहा है की व्यवसायी योगेश जायसवाल का बेकरी का व्यवसाय था उन्हें एक सप्ताह पूर्व रंगदारी की मांग की गयी  जिस पर योगेश ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था परन्तु पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नही लिया गया जिसके कारण रंगदारी की मांग करने वाले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या के बाद से जिले के सभी व्यपारियो में रोष है तथा व्यापार संगठनो ने पुलिस से 24 घण्टे में हत्यारों को पकड़ने को कहा है।

लक्ष्मीगंज नगर स्थित श्री श्याम ज्योति मंडल द्वारा श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा…

कुशीनगर : लक्ष्मीगंज नगर स्थित श्री श्याम ज्योति मंडल लक्ष्मीगंज द्वारा इस वर्ष भी खाटू वाले श्याम प्रभु के लक्खी फाल्गुन सतरंगी मेले में होने वाले श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी ऋषभ गर्ग ने बताया 17 मार्च को भव्य भजन संध्या पोद्दार निवास पे रखा गया है जिसमे सौरभ गाड़िया द्वारा अपनी प्रस्तुति देंगे।
19 मार्च को भव्य निशान यात्रा शंकर मंदिर लक्ष्मीगंज से श्री श्याम मंदिर रामकोला तक जाएगी। निशान हेतु इच्छुक प्रेमी दीपक अग्रवाल व पंकज पोद्दार से संपर्क कर सकते है ।पंकज पोद्दार ने निशान यात्रा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रतीक , गुड्डू व अमित अग्रवाल को दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक ने एसएसबी, पीएसी व पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने शनिवार को पीएसी, सीमा सशक्त बल की एक कंपनी और कोतवाली पुलिस के साथ आने वाले पर्व एव लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा भरोसा दिलाने के कोतवाली से पैदल मार्च किया।

पैदल मार्च नगर के प्रमुख चौराहे से होते हुए कटकुइया मोड़ से खिरिया टोला, परसौनी कला,सिधुआ बाजार,बसहिया, सेमरा तक फ्लैग मार्च किया गया। तथा वहाँ से पुनः पडरौना आकर समाप्त हो गया।इस दौरान सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, निरीक्षक कोतवाली मथिलेश राय व आधा दर्जन उप निरीक्षक मार्च में मौजूद रहे।

तरयासुजान पुलिस ने एक करोड़ की क़ीमती लकड़ी ट्रक सहित पकडा…

कुशीनगर : तरयासुजान पुलिस ने एक ट्रक से खैरा की लकड़ी बरामद की है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है जो नागालैंड के दीमापुर से हरियाणा जा रहा था जिसे जांच के दौरान पकड़ा है।

कप्तानगंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर से बदबू आने पर पड़ोसियो को चला पता

कुशीनगर : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है जिनमे माँ-बेटी और उनका नाती शामिल है।शवों के पास जहरीला पदार्थ मिलने की भी बात सामने आयी है।

मौत का मामला सामने जब आया जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो लोगों को शक हुआ तब मामला उजागर हुआ बरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।वही तीन लोगों की मौत हत्या या आत्महत्या के बीच बना हुआ है जो सही जाँच से उजागर होगा।

शैक्षिक महाकुंभ में प्रमुख आकर्षण स्कूली बच्चों के लिए विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी वाद विवाद प्रतियोगिता रोजगार मेला करियर काउंसलिंग कार्यक्रम कवि सम्मेलन

प्रतापगढ़ : बेल्हा की धरती पर शिक्षा जगत को आलोकित करने वाली शिक्षाविदों का अनूठा संगम होगा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं का व्यापक स्तर पर मार्गदर्शन करने तथा उनका पथ प्रदर्शित करने वाली तमाम महान विभूतियां रूख कर चुकी है कल दो दिवसीय शैक्षिक महाकुंभ का प्रातः 9:30 बजे बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा डॉक्टर अंजना सोनी उद्घाटन करेंगी.
उद्घाटन मौके पर समाजसेवी बसंत कपाड़िया, इंजीनियर मनोज बच्चन मौर्य ,अमर पाल मौर्य ,श्रीमती इंदिरा कुमारी , अंतरराष्ट्रीय यूथ कमेटी के राज्य समन्वयक श्री विपुल शरण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य समन्वयक वैज्ञानिक डॉक्टर सीएम नौटियाल, रमन साइंस काउंसिल गांधीनगर गुजरात के प्रख्यात गणितज्ञ एवं संचारक डॉक्टर चंद्र मौली जोशी, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट 54 कैलिफोर्निया के राष्ट्रीय समन्वयक एवं शिक्षा महाकुंभ के उत्प्रेरक मोहम्मद अरहम सिद्दीक, मौर्य बंधुत्व क्लब के राम सजीवन वर्मा उपस्थित रहेंगे
जिसमें अद्भुत अंदाज में छात्राओं को उनके रुझान और खुशियों के अनुसार की तैयारी करने व सफलता अर्जित करने के गुर सिखाए जाएंगे जो अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभवी लोगों द्वारा अंदाज में होगा दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के 30 जिलों के शिक्षाविद ,विद्यार्थी, समाजसेवी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा कई बड़ी कंपनियां कार्य संपन्न करेंगे ,सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवियों के छंदों कविताओं गीतों की रसधार बहेगी .

उसके पश्चात डॉ अंजना सोनी द्वारा डिजाइनिंग, मॉडलिंग ,फिल्मी दुनिया में करियर काउंसलिंग करेंगी. राष्ट्रीय विज्ञान एवं संचार प्रौद्योगिकी परिषद नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री नौटियाल तथा रामानुजम साइंस एवं मैथमेटिक्स काउंसिल गुजरात के गणितज्ञ चेयर पर्सन श्री चंद्रमौली जोशी द्वारा 6 से 12 तक विद्यार्थियों के लिए आयोजित विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी तथा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. इस अवसर पर आधुनिक शिक्षा प्रणाली एवं मूल्यांकन पद्धति पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं
दोपहर 1:00 बजे से अंतर्राष्ट्रीय यूथ कमेटी के विपुल शरण श्रीवास्तव विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए मोटिवेशनल सेमिनार देंगे.

प्रातः 10:00 बजे से विभिन्न प्रतियोगी मेडिकल, इंजीनियरिंग ,छात्रवृत्ति प्रतिभा खोज, बैंकिंग, सैन्य सेवा, रेलवे, कॉमर्स ,सिविल सर्विसेज ,वन डे, एग्जाम्स शिक्षक पात्रता, फैशन डिजाइनिंग पॉलिटेक्निक आईटीआई डिप्लोमा, ऑनलाइन स्टडी तथा गेट इत्यादि परीक्षाओं और विश्वविख्यात शैक्षिक संस्थानों मैं प्रवेश परीक्षा हेतु देश के शीर्ष प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थाओं द्वारा विद्यार्थी एवं शिक्षकों हेतु करियर कार्यशाला मैं विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी

9452877773, 9918545360

तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, दो बच्चे गंभीर घायल…

कुशीनगर : गुरुवार देर शाम कसया थाने के एनएच 28 पर बरवा जंगल के पास तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गयी।तथा साथ मे बाइक पर बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिनकी ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सोफिगंज अवरवा थाना तृकपट्टी निवासी अमरेंद्र मणि त्रिपाठी अपनी बाइक UP 57 AD 1586 से गोरखपुर से फाजिलनगर के तरफ जा रहे थे कि बरवाजंगल गांव के होटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिससे बाइक चालक अमरेंद्र मणि त्रिपाठी व उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक पर बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज जारी वही कार चालक गाड़ी लेकर भागने में  कामयाब हो गया।