Home Blog Page 215

कसया के प्रेमवालिया गाँव में बारावफात डीजे जुलूस को लेकर हुआ बवाल

कुशीनगर :शनिवार को कसया के प्रेमवालिया में  बारावफात डीजे जुलूस को लेकर बवाल होने की ख़बर मिली है जिसमे दर्जनों लोग घायल हुये सूचना पर एएसपी हरिगोविन्द मिश्र,सीओ,कसया एसओ सहित पहुची कई थानों की पुलिस फ़ोर्स ने मामला ज्यादा बिगड़ने से रोक लिया परन्तु एताहतन पुलिस को तैनात कर मामले पर चौकसी बरती जा रही है.

बताया जा रहा है की मैनपुर गाँव के दीनापट्टी व बोधापट्टी के युवक बारावफात के जुलूस को डीजे सहित प्रेमवलिया गांव में लेकर पहुंचे, जहा गांव के लोगों का आरोप है कि जुलूस में शामिल युवक आपत्तिजनक नारे लगाते हुए अभद्रता कर रहे थे,जहा गाँव के लोगों ने विरोध जताया इस पर युवक आक्रामक हो गये,वहीं ख़बर गाँव में फ़ैलने पर लोग मौके पर पहुंच कर विरोध जताने लगे तथा धीरे-धीरे वहा दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गया जहा दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हो गये.

फ़िलहाल मामला शांत है और पुलिस वहा लगातार कैंप कर रही तथा कई लोगों को हिरासत में लिया है तथा ताजा घटनाक्रम पर नजर बनाये हुये है.

वहीं अब जाँच का विषय है की मामले को जानबूझ कर बिगाड़ने की कोशिश तो नहीं की गयी इस मामले की पूरी निष्पक्ष रूप से जाँच होनी चाहियें तथा दोषियों पर कड़ी कारवाही होनी चाहियें.

कुशीनगर नगरपालिका से निर्दलीय साबिरा की हुई जीत,पार्टिया यहाँ भी रही प्लाफ़

कुशीनगर :नवगठित कुशीनगर नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवार साबिरा ने जीत हासिल की है जिन्हेँ कुल 11843 मत प्राप्त हुई है,यहाँ सबसे दिलचस्प बात ये है की दूसरें स्थान पर रहने वाली भी निर्दल किरन है  जो बहुत कम वोटों से पीछें रही है उन्हें 11586 मत प्राप्त हुये है.

वहीं बीजेपी की रेखा देवी तीसरे स्थान पर रही जिन्हें मात्र 10217 मत प्राप्त हुये है.

आइये देखें पूरा विवरण…

[ninja_tables id=”2384″]

 

नोट : सभी जानकारी राज्यनिर्वाचन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर दिए आकड़े पर दिए गए है.

नगर पंचायत सेवरही से निर्दलीय श्यामसुन्दर विश्वकर्मा हुये विजयी

कुशीनगर : नगर पंचायत सेवरही से निर्दलीय श्यामसुन्दर विश्वकर्मा ने जीत दर्ज कर अपनी सीट बरकरार रखा है उन्हें कुल 3532 मत प्राप्त हुये है वहीं बीजेपी के उमीद्वार रहे बाबूलाल 3322 वोटो के साथ दुसरे स्थान पर रहे जिन्होंने श्यामसुन्दर विश्वकर्मा को कड़ी टक्कर दी थी.

तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल रहे जिन्हे कुल 2555 मत प्राप्त हुये.

विवरण देखें…

[ninja_tables id=”2380″]

नोट : सभी जानकारी राज्यनिर्वाचन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर दिए आकड़े पर दिए गए है.

नगर पालिका परिषद -हाटा से बीजेपी के मोहन विजयी

कुशीनगर :नगर पालिका परिषद- हाटा के अध्यक्ष पद पर बीजेपी के मोहन बिजयी घोषित हुये है जिन्हें कुल 14325 मत मिले है वहीं दुसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के उमीद्वार मारकंडेय रहे है जिन्हें 13015मत प्राप्त हुआ है,बसपा के रामानंद 10360 वोटो के साथ तीसरे स्थान पर रहे तथा कांग्रेस के अमरेन्द्र प्रताप मल्ल चौथे स्थान पर रहे जिन्हें केवल 7332 वोट मिले है.

विवरण..देखे

[ninja_tables id=”2375″]

नोट : सभी जानकारी राज्यनिर्वाचन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर दिए आकड़े पर दिए गए है.

कप्तानगंज सीट पर निर्दल उम्मीदवार आभा गुप्ता विजयी,यहाँ पार्टीयो का हाल बुरा

कुशीनगर :कप्तानगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार रही आभा गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज की है उन्हें कुल 3724 मत प्राप्त हुये वही दुसरे स्थान पर भी निर्दलीय उम्मीदवार नासिर 2825 वोट पाकर रहे.

विवरण देखे..

[ninja_tables id=”2369″]

सबसे रोचक बात ये है की यहाँ पर बीजेपी की उमीद्वार रामप्रताप 1282 मत पाकर 5 वे नंबर पर रहे  जबकि समाजवादी पार्टी के माधव को 2040 मत मिले जो तीसरे स्थान पर रहे.

यहाँ पर कप्तानगंज नगर की जनता ने राजनितिक पार्टियो को बाहर का रास्ता दिखाया वहीं निर्दलीय उमीद्वारो पर विश्वास जताया है.

नोट : सभी जानकारी राज्यनिर्वाचन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर दिए आकड़े पर दिए गए है.

नगर निकाय : खड्डा और रामकोला के अध्यक्ष पर समाजवादी पार्टी का कब्ज़ा

कुशीनगर :खड्डा और रामकोला (सुरक्षित सिट) के नगर पंचायत अध्यक्ष सिट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है वहीं दोनों सीटों पर बीजेपी दुसरे स्थान पर रही है.

देखें विवरण…

[ninja_tables id=”2363″]

खड्डा सिट पर समाजवादी पार्टी की उमीद्वार रुखसाना जमाल लारी कुल 2873 वोट पाकर विजयी हुई है वहीं बीजेपी की संगीता 2658 मत पाकर दुसरे स्थान पर रही.

रामकोला (सु)सिट पर भी समाजवादी पार्टी ने कब्ज़ा जमाया है यहाँ की सपा उमीद्वार रमिता देवी ने कुल 4002 मत पाकर विजयी हुई है वहीं बीजेपी की कविता को 3135 वोट पाकर दुसरे स्थान पर रही.

नोट : सभी जानकारी राज्यनिर्वाचन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर दिए आकड़े पर दिए गए है.

निकाय चुनाव : पडरौना नगरपालिका के नतीजे घोषित,देखे पूरा विवरण

कुशीनगर :पडरौना नगरपालिका के नतीजें आ चुके है जिसमे बीजेपी के विनय जायसवाल को कामयाबी मिली है जिन्हें कुल 7983 वोट मिले वहीं दुसरे स्थान पर कांग्रेस की शिवकुमारी देवी रही है जिन्हें कुल 6999 मत मिले है.

आइये देखें पूर्ण विवरण…

[ninja_tables id=”2358″]

नोट : सभी जानकारी राज्यनिर्वाचन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर दिए आकड़े पर दिए गए है.

रेलवे लाईन के किनारें मिला युवक का कई टुकड़ो में कटा शव

प्रतीकात्मक

कुशीनगर :गुरुवार को कप्तानगंज क्षेत्र के शेखपुरा गाँव के नजदीक रेलवे लाईन के किनारे एक युवक की कई टुकड़ो में कटी लाश मिली है मौके से धारदार हथियार मिला है जो खून से सना है वहीं मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है.

जानकारी के अनुसार शेखपुरा गाँव के सरेह इलाकें के पास से गुजर रहे रेलवे लाइन किनारे झाड़ियो में लोगों ने एक शव देखा जो खून से सना कई टुकड़ो में बटा था,धीरे-धीरे यह ख़बर आग की तरह पुरे गाँव इलाक़े में फ़ैल गयी. जिस पर गांव के प्रधान शोभी प्रसाद ने कप्तानगंज थाने पर सूचना दी जिसपर एसओ कप्तानगंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया.

युवक के शरीर को बेरहमी से कई हिस्सों में किया गया था उसकी गर्दन,अन्य भाग अलग-अलग मिले तथा शव के पास धारदार बड़ा हथियार भी पुलिस को मिला है वहीं पुलिस की डाग स्क्वायड एवं फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच घटना की छानबीन कर साक्ष्य जुटाने में लगी है.

नगर निकाय : जिले में हुआ कुल 66.44% मतदान,देखें पुरीं रिपोर्ट

कुशीनगर :नगर निकाय के तीसरे व आखरी चरण में हुये बुधवार को जिले के तीन नगर पालिका एव चार नगर पंचायत में कुल 66.44% मतदान हुआ वहीं 12 बजे तक केवल 31.01% मतदान हो पाया था.

आइये देखें नगर पालिका एव नगर पंचायत वार प्रतिशत मतदान का आकड़ा.

[ninja_tables id=”2336″]

जनपद में 12 बजे तक तो मतदान की रफ़्तार धीमी रही परन्तु 12 बजे के बाद मतदान करने वालो का शाम तक ताता लगा रहा जिसका कारण यह रहा की इस बार जिले में कुल 66.44% मतदान हुआ है.अब इन सभी चुनावों के नतीजें 1 दिसम्बर को आयेगे.

नोट:यह सभी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट से ली गयी है.

कसया के गाँव डुमरी में लगीं आग़ पति-पत्नीं झुलसे

कुशीनगर :मंगलवार को दिन में कसया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डुमरी में एक रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग गयी जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गये जिन्हें लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर कसया सिएचसी भेजवाया जहा से जिला हॉस्पिटल भेज दिया गया परन्तु हालत को देखते हुये मेडिकल कॉलेज के लिये रेफ़र कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार कसया क्षेत्र के डुमरी में रमेश गोंड के घर आग लग गयी, घर जलता देख समानों को बाहर निकालने के दौरान रमेश और उसकी पत्नी राधिका देवी घर में आग से घिर गयी उसके बाद चीखने की आवाज सुन गाँव वालों ने पति-पत्नी को एम्बुलेंस से भेजवाया साथ ही फायर बिग्रेड की सूचना दी.

जिसने पहुचकर जल रहे आग पर पूरी तरह बुझा दिया वहीं ख़बर पाकर स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी पीड़ित परिजनो से मिले.